राजनीति
प्रियंका बंगला मामले में कांग्रेस का सच सामने ले लाए हरदीप पुरी
सोशल मीडिया पर सुबह से ही प्रियंका गांधी वाड्रा बंगला मामले में बहस छिड़ गई है। आईएएनएस स्पेशल लेख में कैसे प्रियंका गांधी ने अपने लुटियंस वाले बंगले में रहने की मोहलत बढ़ाने की मांग की थी और कैसे प्रधानमंत्री ने विनम्रता के साथ उन्हें ऐसा करने की अनुमति दे दी थी का जिक्र होने के बाद से इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा आईएएनएस की खबर को फर्जी को बताया। कुछ संपादक ने भी ट्विटर के जरिए हम पर निशाना साधने की कोशिश की।
हमने वैसे ही इंतजार किया जैसे शेर अपने शिकार का करता है। हमारी आलोचना बढ़ती गई और हम खामोश इंतजार करते रहे।
तभी शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी का ट्वीट आया।
संयोग से वह लुटियंस बंगला जोन आवंटन, एक्सटेंशन मामले के प्रभारी हैं।
इतनी अलोचनाओं के बाद भी आईएएनएस अपनी बात पर कायम रहा, क्योंकि यह तथ्यों पर आधारित था।
पुरी ने ट्वीट किया, “तथ्य खुद अपनी गवाही दे देते हैं। एक बड़े कांग्रेसी नेता नेता ने 4 जुलाई 2020 को दोपहर 12.05 बजे मुझे फोन किया कि 35, लोधी एस्टेट को दूसरे कांग्रेस सांसद को आवंटित किया जाए, ताकि प्रियंका वाड्रा रह सकें। “
उन्होंने आगे कहा, “कृपया हर चीज को सनसनीखेज नहीं बनाएं।”
उन्होंने कहा कि मैं आलोचना करने वालों से माफी की उम्मीद नहीं करता। मैं बस तथ्य पेश कर रहा हूं। हम आईएएनएस पर भरोसा करते हैं। हम फर्जी खबरों के पैरोकारों का भरोसा नहीं करते हैं। कांग्रसे नेता कृपया अपने गिरेबान में झांके और कुछ भी कहने से पहले तथ्यों को जांच लें।
सच्चाई अपनी बात खुद कह देती है और आखिरकार सामने आ ही जाती है।
राष्ट्रीय समाचार
यूपीआई लेनदेन की संख्या बीते एक दशक में 13,000 गुना बढ़कर 24,162 करोड़ से अधिक हुई : केंद्र

भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई)पर वार्षिक लेनदेन की संख्या बीते एक दशक में 13,000 गुना बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 24,162 करोड़ हो गई है, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 में इनकी संख्या 1.78 करोड़ थी। यह जानकारी वित्त मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई।
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से 25 अगस्त, 2016 को यूपीआई को लॉन्च किया था। आज के समय में यह देश के डिजिटल भुगतान प्रणाली की रीढ़ बन गया है।
वित्त मंत्रालय के मुताबिक, यूपीआई लेनदेन की कुल वैल्यू वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 314 लाख करोड़ रुपए हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 2016-17 में 0.07 लाख करोड़ रुपए थी। यह बीते एक दशक में करीब 4,000 गुना की बढ़ोतरी दिखाता है।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि यूपीआई के बड़े पैमाने, भरोसे और इंटरऑपरेबिलिटी को दुनिया भर में पहचान मिली है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने इसे ट्रांजैक्शन वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम माना है। 2025 तक, दुनिया भर में होने वाले रियल-टाइम पेमेंट ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में यूपीआई की हिस्सेदारी लगभग 49 प्रतिशत थी।
2026 में यूपीआई की ग्रोथ की रफ्तार और तेज हो गई है। मई में पहली बार यूपीआई लेनदेन की संख्या 2,300 करोड़ के आंकड़े को पार कर 2,320 करोड़ पर पहुंच गई। इसके बाद जुलाई में प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड 2,366 करोड़ लेनदेन हुए, जो इसके दस साल के सफर में सबसे अधिक मासिक लेनदेन का आंकड़ा है।
संस्थागत भागीदारी में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। यूपीआई पर लाइव बैंकों की संख्या वित्त वर्ष 2016-17 में 44 से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 तक 703 हो गई, जिसमें पब्लिक सेक्टर बैंक, प्राइवेट बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, पेमेंट बैंक और कोऑपरेटिव बैंक शामिल हैं।
मंत्रालय ने कहा कि मर्चेंट पेमेंट में यूपीआई को काफी ज्यादा अपनाया गया है। कुल लेनदेन की संख्या में पर्सन-टू-मर्चेंट (पी2एम) लेनदेन का हिस्सा 63 प्रतिशत था, जबकि कुल लेनदेन वैल्यू में पर्सन-टू-पर्सन का योगदान 71 प्रतिशत था।
डेटा से यह भी पता चलता है कि रोजमर्रा के छोटे-मोटे भुगतान के लिए यूपीआई का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। वित्त वर्ष 26 में लगभग 86 प्रतिशत पी2एम लेनदेन 500 रुपए से कम के थे, जबकि 59 प्रतिशत पी2पी लेनदेन भी 500 रुपए से कम के थे।
राष्ट्रीय समाचार
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से मिलीं आकांक्षा चमोला, फराह खान से बोलीं-लॉकअप का अनुभव शानदार

निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ आकांक्षा चमोला के घर गई थीं, जहां पर अभिनेत्री ने शो के बाद की जिंदगी के बारे में बात की। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि वे हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिली हैं। फराह खान के हालिया यूट्यूब वीडियो में दिखाया गया कि वे आकांक्षा चमोला के घर गई हैं, जहां अभिनेत्री और उनकी मां ने फराह खान का स्वागत किया और बातचीत में अभिनेत्री ने फराह खान को इतने दिनों बाद मुलाकात के लिए माफी मांगी।
आकांक्षा चमोला ने कहा, “मैं पिछले कई समय से व्यस्थ चल रही थी इसलिए आपसे मिल नहीं क्योंकि मैं कल ही दिल्ली से आई हूं। अभी हाल ही में मेरी मुलाकात दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से हुई थी, मुझे पता नहीं मैंने लॉकअप में क्या किया है।”
इसके बाद अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने आगे बताया कि उनके अंदर अभिनय की कला पिता से आई है। अभिनेत्री ने हंसते हुए कहा कि उनके पापा बहुत फिल्मी थे और रामलीला में वे सीता का किरदार निभाया करते थे। इसके बाद फराह खान का रिक्शन देखने लायक बनता है, जिसे देखकर आकांक्षा एक्सप्लेन करती कि पहले के जमाने में लड़के ही महिला किरदार निभाते थे।
बातचीत में आकांक्षा चमोला और फराह खान ने ‘लॉकअप-2’ शो के बारे में बात की। बातचीत में फराह ने आकांक्षा से पूछा, “लॉकअप के बाद तुम्हारी जिंदगी कैसी चल रही है, जिस पर आकांक्षा ने कहा कि बहुत ‘हैक्टिक’। आकांक्षा चमोला ने कहा, “‘लॉकअप-2’ से बाहर आने के कुछ दिनों बाद मुझे शो के माहौल से निकलने में थोड़ा समय लगा।”
आकांक्षा चमोला की बात पर सहमति जताते हुए फराह ने कहा कि तुम्हे क्या मेरे साथ भी ही हुआ था। आकांक्षा चमोला ने कहा, “मैं दो रात तक शो नहीं पाई थी। मुझे ऐसा लगता था कि मैं बेंच पर लेटी हूं, आकांक्षा चौधरी और योगेश उनके आसपास घूम रहे हैं।”
इसके बाद आकांक्षा चमोला और फराह खान ने सभी के ‘लॉकअप-2’ में सभी के सीक्रेट पर बात की। उन्होंने शिवांगी के सीक्रेट पर बात करते हुए कहा कि शिवांगी को बाद में एहसास हुआ था कि शो में कुछ बड़ा सीक्रेट रिवील करना पड़ेगा, ब्रेड बटर से काम नहीं चलेगा।
‘लॉकअप-2’ में गौरव खन्ना आकांक्षा चमोला से मिलने गए थे और वहां शो से आकांक्षा को उनके सीक्रेट रिवील करने के बाद के रिएक्शन भी बताए थे। साथ ही, आक्षांका चमोला के घर में चल रहे माहौल पर भी बात की थी।
फराह ने आकांक्षा से पूछा कि शो में गौरव के आने के बाद क्या हुआ था। इस पर आकांक्षा चमोला ने बताया कि गौरव ने उनसे कहा था कि उनके घरवाले शो में सीक्रेट खुलने और गेम को लेकर परेशान हैं। आकांक्षा ने ये भी कहा कि उनके माता-पिता उनके बारे में ज्यादातर बातें पहले से ही जानते थे।
महाराष्ट्र
गणपति मूर्ति के अपमान के मामले में एफआईआर दर्ज, माजगांव में स्थिति काबू में; हिंदू संगठनों ने डीसीपी जयंत मीणा को निशाना बनाया

मुंबई के माजगांव इलाके में उस समय तनाव फैल गया जब एक ऊंचे टावर से गणपति जुलूस पर अंडे फेंके जाने की घटना हुई, जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए और पुलिस ने हालात को काबू में करके गणपति जुलूस फिर से शुरू करवाया। जानकारी के मुताबिक, गणपति जुलूस माजगांव इलाके से गुजर रहा था, तभी कुछ अनजान शरारती असामाजिक तत्वों ने अंडे फेंककर गणपति की मूर्ति को अपवित्र करने की कोशिश की, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने सड़क जाम कर दी और जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। डीसीपी जयंत मीणा मौके पर पहुंचे और हालात को काबू करने की कोशिश की, लेकिन उसी समय उन्हें भी भीड़ ने घेर लिया, लेकिन इसके बावजूद डीसीपी ने हिम्मत से काम लिया और हालात को काबू में किया और शांति स्थापित की। लेकिन अब वही डीसीपी जयंत मीणा हिंदू संगठनों की हिट लिस्ट में आ गए हैं। हिंदू संगठनों के सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। इससे यह साफ है कि इससे यह सवाल उठता है कि हिंदू संगठनों को प्रशासन और पुलिस पर भरोसा नहीं है। गणपति की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने भारतीय नया संहिता BNS की धारा 299, 196 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान की है। फिलहाल, तनाव बना हुआ है लेकिन शांति बनी हुई है। पुलिस ने जगहों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इस घटना के बाद, मुंबई शहर में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश भी शुरू हो गई है और जुलूस पर अंडे फेंकने के बाद, हिंदू कट्टरपंथी संगठन डीसीपी की भूमिका की भी आलोचना कर रहे हैं। डीसीपी जयंत मीणा हिंदू कट्टरपंथी संगठनों, राइट विंग के निशाने पर आ गए हैं। फिलहाल, डीसीपी ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस इस मामले में जरूरी कार्रवाई कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले में और लोग शामिल हैं और इसके पीछे क्या साजिश है। गणपति पर अंडे फेंकने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले कमाटीपुरा में गणपति की मूर्ति पर अंडा फेंका गया था। ऐसी घटना क्यों हो रही है, इसकी जांच भी पुलिस कर रही है, लेकिन इस घटना के बाद एक बार फिर यह साफ हो गया है कि हिंदू कट्टरपंथी संगठनों को पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा नहीं है, इसीलिए वे डीसीपी से भिड़ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है, जबकि आरोपियों की तलाश जारी है।
-
दुर्घटना12 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
