व्यापार
सेंसेक्स 200 अंक टूटा, 10780 पर निफ्टी
घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। विदेशी बाजार से मिले कमजोर संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी रुझान मंद था जिससे सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 200 अंकों से ज्यादा टूटा और निफ्टी 10800 से नीचे लुढ़ककर 10780 पर बना हुआ था।
सुबह 9.26 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 86.26 अंकों यानी 0.23 फीसदी की कमजोरी के साथ 36,651.43 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 33.55 अंकों यानी 0.31 फीसदी फिसलकर 10,779.90 पर बना हुआ था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज ; बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 182.56 अंकों की गिरावट के साथ 36,555.13 पर खुला और 36,526.22 तक फिसला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ; एनएसई के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले 55.65 अंक फिसलकर 10,764.10 पर खुला और 10757.80 तक टूटा। एशिया के अन्य बाजारों से भी कमजोर संकेत मिलने से घरेलू शेयर बाजार में आरंभिक करोबार के दौरान कारोबारी रुझान मंद रहा।
व्यापार
अमेरिका-ईरान युद्ध के तेज होने के संकेतों के बीच गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 2 प्रतिशत फिसले

share market
मुंबई, 2 अप्रैल : पिछले कारोबारी दिन (बुधवार) की शानदार तेजी के बाद पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के तेज होने के संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। और शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी, दोनों में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 872.27 अंक या 1.19 प्रतिशत गिरकर 72,262.05 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 296 अंक या 1.31 प्रतिशत गिरकर 22,383.40 पर खुला। बैंक निफ्टी इंडेक्स 823 अंक या 1.60 प्रतिशत गिरकर 50,625.65 पर खुला।
खबर लिखे जाने तक (सुबह 9:29 बजे के करीब) सेंसेक्स 1.90 प्रतिशत यानी 1388.11 अंक गिरकर 71,746.21 पर ट्रेड कर रहा था, तो वहीं निफ्टी50 1.94 प्रतिशत या 439.40 अंक गिरकर 22,240 पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान निफ्टी के सभी इंडेक्स लाल रंग में कारोबार करते नजर आए।
व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 2.77 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 2.82 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
वहीं, सेक्टरवार देखें तो सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई, जिनमें निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फार्मा, निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल्स, निफ्टी प्राइवेट बैंक और अन्य सूचकांक 2 प्रतिशत से अधिक गिर गए, जबकि निफ्टी एफएमसीजी में 1.46 प्रतिशत और निफ्टी आईटी में सबसे कम 0.38 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
इस दौरान निफ्टी50 के सभी शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए, जिसमें सन फार्मा, इंडिगो, इटरनल, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, श्रीराम फाइनेंस, मैक्सहेल्थ, एसबीआई और एमएंडएम के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
गौरतलब है कि शेयर बाजार में यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका अगले दो से तीन हफ्तों में ईरान पर कड़ा प्रहार करेगा, जिससे मध्य पूर्व में जल्द युद्धविराम की उम्मीदों पर पानी फिर गया। उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान के साथ बातचीत जारी है और युद्ध शायद ज्यादा समय तक नहीं चलेगा। इन विरोधाभासी बयानों से व्यापारियों में और भी घबराहट फैल गई।
ट्रंप के भाषण के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया, ब्रेंट क्रूड की कीमत 4 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट की कीमत 3 प्रतिशत बढ़कर 103 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर हो गई।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की गतिविधियों, एफआईआई की गतिविधियों और पश्चिम एशिया में आगे के घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए, बाजारों में अस्थिरता और घटनाओं के आधार पर बदलाव होने की संभावना है।
व्यापार
नए वित्त वर्ष के साथ शेयर बाजार ने की शानदार वापसी; सेंसेक्स 1,186 अंक बढ़ा

मुंबई, 1 अप्रैल : नए वित्त वर्ष 27 के साथ भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को शानदार वापसी की। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,186.77 अंक या 1.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 73,134.32 और निफ्टी 348 अंक या 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,679.40 पर बंद हुआ।
बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। निफ्टी इंडिया डिफेंस 5.32 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 3.70 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 3.69 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 2.46 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 2.13 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 2.09 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 2.04 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 1.97 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।
सूचकांकों में केवल निफ्टी फार्मा 0.99 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 1.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।
लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में जोरदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 506 अंक या 3.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,709.80 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,169.15 अंक या 2.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 53,819.15 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार की तेजी के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केटकैप 10 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 422 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पहले 412 लाख करोड़ रुपए था।
सेंसेक्स पैक में 30 में 25 शेयर हरे निशान में बंद हुए।
ट्रेंट, इंटरग्लोब एविएशन, अदाणी पोर्ट्स, बीईएल, एसबीआई, इंटरनल, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, टाइटन, एशियन पेंट्स, एमएंडएम,बजाज फाइनेंस, टीसीएस, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और आईटीसी गेनर्स थे। एनटीपीसी, सन फार्मा, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल लूजर्स थे।
एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों ने नए वित्तीय वर्ष की सकारात्मक शुरुआत की। इसकी वजह मध्य पूर्व संघर्ष में संभावित कमी और ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान कम होने की उम्मीदें थीं।
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के बयान , जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका अगले दो से तीन हफ्तों के भीतर ईरान से “समझौते के साथ या बिना” पीछे हट सकता है। इसने बाजारों में जोश भरने का काम किया।
राष्ट्रीय
प्रीमियम ईंधन की कीमतें बढ़ीं; सामान्य पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

नई दिल्ली, 1 अप्रैल : सरकारी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने राष्ट्रीय राजधानी में अपने प्रीमियम फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।
एक्सपी100 पेट्रोल की कीमत अब 160 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 149 रुपए थी। यह हाई-ऑक्टेन फ्यूल मुख्य रूप से लग्जरी कारों और हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलों में इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इंजन की क्षमता बेहतर होती है।
इसी तरह कंपनी ने एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल (प्रीमियम डीजल) की कीमत भी बढ़ा दी है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 92.99 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 91.49 रुपए थी।
हालांकि, सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद, भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं।
तेल कंपनियों ने ऑटो फ्यूल की कीमतों को स्थिर रखा है, जबकि अन्य पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अभी भी 94.72 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर है।
इस बीच, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जबकि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतें दोगुने से ज्यादा बढ़कर 2 लाख रुपए प्रति किलोलीटर के पार पहुंच गई हैं।
वैश्विक स्तर पर, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिकी सेना अगले तीन हफ्तों में ईरान पर हमले रोक सकती है, जिससे तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।
हालांकि, ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके प्रमुख लोगों को निशाना बनाया जाता रहा, तो वह अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर सकता है। इससे क्षेत्र में अनिश्चितता बनी हुई है।
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव, खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास की स्थिति, के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र9 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
