Connect with us
Monday,14-September-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

नस्लवाद पर बोलीं अभिनेत्री लूसी लियू

Published

on

Lucy-Liu

 ‘चार्लीज एंजेल्स’ स्टार लुसी लियू का कहना है कि हॉलीवुड में नस्लवाद के कारण उन्हें अपने करियर की शुरुआत में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वेराइटी डॉट कॉम रिपोर्ट अनुसार, सिडनी मॉर्निग हेराल्ड के साथ एक साक्षात्कार में, लियू ने कहा कि जब वह लॉस एंजेलिस में एक्टर के रुप में अपनी करियर की शुरुआत कर रही थीं, तब उन्हें ऑडिशन पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता था।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं बहुत भोली थी और मुझे नहीं पता था कि मेरे आगे क्या चल रहा है या मैं किसके खिलाफ जा रही हूं। इन सब के बारे में मुझे लॉस एंजेलिस पहुंचने के बाद पता चला, जहां मेरे एक दोस्त को एक दिन या एक सप्ताह में कम से कम 10 ऑडिशन के लिए बुलाया जाता था, वहीं मुझे महीने में दो-तीन बार बुलाया जाता था।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं, क्योंकि मुझे ऑफर मिल जाता है, जहां मैं ऑडिशन के लिए एक कमरे में जाती हूं। मैं कमरे में किसी अन्य महिला की तरह नहीं दिखती थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्यों यहां हूं, लेकिन मैं अपना बेस्ट देना चाहती थी।”

51 साल की लियू को ‘व्हाय वीमेन किल’ सीरीज में देखा जाएगा।

मनोरंजन

ओटीटी पर काम करना चाहते हैं अरहान खान, बोले-खुद को दिखाने का शानदार प्लेटफॉर्म है

Published

on

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनोरंजन का एक नया विकल्प बनकर उभरे हैं, जिसकी वजह से लोगों के कई तरह के मौके भी उभरकर सामने आए हैं और कलाकारों की जिंदगी को बदल दिया। ‘बिग बॉस -13’ फेम अभिनेता अरहान खान का मानना है कि सोशल मीडिया जहां एक तरफ मौके बढ़ाए हैं, तो दूसरा लोगों को परेशान भी किया है।

उन्होंने कहा, “जब सक्सेस मिलती है, तो वह ऐसे ही नहीं आती। वह अपने साथ बहुत सारा बैगेज लाती है। आप किस इंडस्ट्री या शोबिज में हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, ये चीजें सक्सेस के साथ आती हैं।”

अभिनेता ने आगे ओटीटी में काम करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा, “सभी अच्छे एक्टर ओटीटी कर रहे हैं। यह खुद को दिखाने और कुछ अलग करने का एक शानदार प्लेटफॉर्म है। तो, जाहिर है, मैं ओटीटी करना पसंद करूंगा।”

“टेलीविजन इंडस्ट्री में एक्टर्स को अक्सर कुछ खास तरह के रोल में बांध दिया जाता है और उन्हें वैसे ही कैरेक्टर ऑफर किए जाते हैं। क्या आपको लगता है कि अब भी ऐसा होता है?”

अभिनेता ने बताया, “टेलीविजन इंडस्ट्री में पहले एक्टर्स को किसी रोल के लिए बांध दिया जाता है, लेकिन अब ऐसा नही है। हर शो के लिए अलग कैरेक्टर होता है, जिसे लोग कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “पहले टेलीविजन शो बहुत अच्छे हुआ करते थे। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे शो थे। अब, यह पूरी तरह से अलग है। आज, जेठालाल शो जैसा शो पूरी तरह से अलग है। ‘सहर’ नाम का एक शो भी है, जो मेरे दोस्त कर रहे हैं। यह पूरी तरह से अलग है। तो, इंडियन टेलीविजन पर कहानियां हमेशा अलग रही हैं। उनके पास हमेशा अच्छी कहानियां रही हैं और लोगों ने बहुत अच्छा काम किया है।”

अभिनेता ने आगे अपने फ्यूचर प्लान पर बात करते हुए कहा, “मैं जो भी काम करूं या मेरे फैंस जो भी काम करना चाहें, आप जो भी करें, उसके काबिल बनें। अपनी तरफ से सौ परसेंट ईमानदारी से काम करें, और सफलता अपने आप आपके पास आएगी।”

Continue Reading

मनोरंजन

राघव चड्ढा की तस्वीरों पर परिणीति चोपड़ा ने लुटाया प्यार, कमेंट से खींचा फैंस का ध्यान

Published

on

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और पति राघव चड्ढा सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते नजर आते हैं। दोनों की शादी को करीब तीन साल हो चुके हैं। उनके बीच की बॉन्डिंग हमेशा फैंस का ध्यान खींच लेती है। अब एक बार फिर परिणीति ने राघव की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्यार भरा कमेंट किया है।

दरअसल राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर अपने हालिया उज्बेकिस्तान दौरे की कई तस्वीरें शेयर कीं। इस दौरान उन्होंने समरकंद में एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया और ताशकंद में छात्रों से बातचीत भी की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘उज्बेकिस्तान की मेरी हाल की विजिट की कुछ खास बातें, समरकंद में कॉन्फ्रेंस से लेकर ताशकंद में स्टूडेंट्स के साथ बातचीत और बीच-बीच में दोनों शहरों को देखने के कुछ पल, यह एक शानदार विजिट थी। ताशकंद और समरकंद दोनों का इतिहास बहुत पुराना है, हर एक की अपनी एक खासियत है। मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे रास्ते में दोनों का थोड़ा-थोड़ा अनुभव करने का मौका मिला।”

राघव की इस पोस्ट पर परिणीति चोपड़ा ने कमेंट किया और लिखा, ‘लव’

परिणीति इससे पहले भी कई मौकों पर राघव की तारीफ और उनके लिए अपना प्यार सोशल मीडिया के जरिए जाहिर करती रही हैं। दोनों के पोस्ट और एक-दूसरे के लिए किए गए कमेंट अक्सर चर्चा में रहते हैं।

परिणीति और राघव ने सितंबर 2023 में उदयपुर में शादी की थी। शादी के बाद से दोनों अपनी निजी जिंदगी के कई खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं। ट्रैवल से लेकर खास मौकों तक, दोनों की तस्वीरों में उनकी बॉन्डिंग और एक-दूसरे के लिए प्यार साफ नजर आता है।

इसी बीच परिणीति अपनी आने वाली फिल्म ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने शूटिंग से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जो उनके लिए बेहद खास रहा। परिणीति ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद उन्हें पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। उस समय उनके सामने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरा करने के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की चुनौती थी।

परिणीति ने कहा, ”मैं और राघव अक्सर इस बात को लेकर मजाक करते हैं कि अच्छा हुआ प्रेग्नेंसी इसी फिल्म के दौरान हुई, क्योंकि इस प्रोजेक्ट के मेकर्स ने मुझे काफी सपोर्ट किया। पूरी टीम ने इस दौरान मेरा भरपूर साथ दिया और ध्यान रखा, जिसकी वजह से शूटिंग का अनुभव खूबसूरत बन गया।”

Continue Reading

मनोरंजन

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर ने की अरिजीत सिंह की तारीफ, बोले-वो बंदा मेरी जान है

Published

on

गायक अरिजीत सिंह और काजी तौकीर की दोस्ती 21 साल पुरानी है, जो साल 2005 के रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के समय से चली आ रही है। ‘बिग बॉस -20’ में काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह के जुनून, उनकी जुझारू भावना और जमीन से जुड़े स्वभाव की जमकर तारीफ की।

अरिजीत के बारे में बात करते हुए काजी तौकीर ने कहा, “भाई मैं तुम्हें बता रहा हूं कि वह आदमी मेरी जिंदगी है।”

काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह के संगीत के प्रति जुनून के बारे में बात करते हुए कहा कि कैसे सिंगर घंटों तक अपनी संगीत की दुनिया में खोए रह सकते हैं। उन्होंने कहा, “वो बंदा मेरी जान है। उसका फाइटिंग स्पिरिट पागलपन वाला है। वो 8 घंटे तक नहीं थकता। सितार लेकर बैठता है। जब शुरू करता है तो समय का कुछ पता ही नहीं चलता। सात घंटा, छह घंटा, लगातार, उसी चीज में खोया रहता है।”

काजी तौकीर ने बताया कि अरिजीत सिंह के लिए असली मजा प्रोसेस और संगीत में ही है। उन्होंने कहा, “मुझे कपड़ों का शौक है, उसके लिए मजा है प्रोसेस। उसका संगीत।”

अपने पसंदीदा अरिजीत सिंह के गाने के बारे में पूछे जाने पर काजी इमोशनल हो गए। उन्होंने 2013 की फिल्म आशिकी 2 के गाने ‘तुम ही हो’ को चुना। उन्होंने यह गाना अपने दोस्त को डेडिकेट करते हुए कहा कि उनका उनके साथ बहुत करीबी रिश्ता है और वह उनकी इतनी इज्जत करते हैं कि अल्फाज कम पड़ जाएं।

काजी ने कहा, “आई लव यू, अरिजीत भाई। वी लव अरिजीत। अरिजीत भाई, आई लव यू सो मच। पूरा देश उनसे प्यार करता है, भाई। कुछ बोलने की बात ही नहीं है।”

काजी और अरिजीत की दोस्ती दो दशक से भी ज्यादा पुरानी है। दोनों 2005 में फेम गुरुकुल में युवा कंटेस्टेंट के तौर पर मिले थे और करियर के अलग-अलग रास्तों पर जाने के बावजूद करीबी दोस्त बने रहे। काजी के बिग बॉस 20 में एंट्री के बाद उनकी दोस्ती को एक और बार सबके सामने समर्थन मिला। अरिजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि काजी ने उन्हें पहली बार रियलिटी शो देखने की वजह दी है।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार46 minutes ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पर राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर कसा तंज, कहा-परीक्षा लीक, महंगाई और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से जूझ रहा है महाराष्ट्र

मनोरंजन2 hours ago

ओटीटी पर काम करना चाहते हैं अरहान खान, बोले-खुद को दिखाने का शानदार प्लेटफॉर्म है

व्यापार2 hours ago

गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगे शेयर बाजार, मंगलवार को फिर शुरू होगा कारोबार

खेल2 hours ago

एशिया कप 2026 जीतने पर भारतीय महिला टीम को राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने दी बधाई

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

ओमान में ईरान और खाड़ी देशों के बीच होने वाली बैठक टली, नई तारीख पर बनी सहमति

अंतरराष्ट्रीय समाचार21 hours ago

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच निवेश, व्यापार, औद्योगिक विकास और सहयोग बढ़ाने के अवसर: रामाफोसा

राष्ट्रीय समाचार21 hours ago

ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए नॉन-टैरिफ बाधाओं को हटाना और आसान पेमेंट सिस्टम जरूरी: ईईपीसी इंडिया

राष्ट्रीय समाचार22 hours ago

भारत पहली बार 15 से 18 सितंबर तक करेगा ‘वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम 2026’ की मेजबानी, गांधीनगर में जुटेंगे 65 से अधिक देशों के प्रतिनिधि

महाराष्ट्र22 hours ago

मुंबई: सड़कों और फुटपाथों पर विज्ञापन इस तरह न लगाएं कि पैदल चलने वालों के लिए बाधा उत्पन्न हो: नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े

महाराष्ट्र2 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

खेल2 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध1 week ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

खेल1 week ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

खेल3 weeks ago

दूसरा टेस्ट: बल्लेबाजी के दौरान पंत की कलाई पर लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान

राजनीति3 weeks ago

तमिलनाडु: दो दिन अवकाश के बाद फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, छह विभागों के अनुदान पर होगी चर्चा

व्यापार2 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान