राजनीति
मोदी के नेतृत्व पर राहुल ने शायराना अंदाज में उठाए सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर गरीबों की मदद के लिए नवंबर तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत मुफ्त राशन के लाभ के विस्तार की घोषणा के तुरंत बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने परोक्ष रूप से उनके नेतृत्व पर शायराना अंदाज में सवाल उठाए। राहुल ने ट्वीट किया, “तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि काफिला कैसे लुटा, मुझे रहजनों से गिला तो है, पर तेरी रहबरी का सवाल है।”
इससे पहले, राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गरीबों के लाभ के लिए न्याय योजना लागू करने की मांग की और यह भी पूछा कि ‘चीनी फौज भारतीय जमीन छोड़ कर कब जाएगी।’
एक वीडियो संदेश में, राहुल गांधी ने कहा, “कोरोनावायरस ने गरीबों, मध्यम और मजदूर वर्गों, वेतनभोगियों को जबरदस्त चोट पहुंचाया है। हमने सरकार से न्याय योजना को लागू करने की मांग की है, भले ही यह छह महीने के लिए हो।”
कांग्रेस नेता ने कहा, “सरकार को गरीबों के खातों में हर महीने 7,500 रुपये ट्रांसफर करने चाहिए।”
राहुल ने आगे कहा, “पूरा देश जानता है कि चीन की फौज ने हमारी पवित्र जमीन छीनी है। चीन लद्दाख के अंदर चार जगहों पर बैठा हुआ है। नरेंद्र मोदी जी आप यह बताइए कि चीन की फौज को आप कब निकालेंगे और कैसे निकालेंगे।”
उन्होंने सात जून से पिछले तीन हफ्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
राष्ट्रीय समाचार
ग्रेजुएट युवाओं के लिए डीजीएमए में निकली भर्ती, 30 मैनेजमेंट सपोर्ट एसोसिएट पदों के लिए 23 अक्टूबर से करें आवेदन

भारत सरकार के पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अधीन समुद्री प्रशासन महानिदेशालय (डीजीएमए) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ मैरीटाइम एडमिनिस्ट्रेशन (डीजीएमए), मुंबई ने पूरी तरह से संविदात्मक (अनुबंध) आधार पर मैनेजमेंट सपोर्ट एसोसिएट (एमएसए) के कुल 30 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
डीजीएमए की ओर से मैनेजमेंट सपोर्ट एसोसिएट (एमएसए) पोस्ट के लिए जारी 30 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर तक तय की गई है। इस पोस्ट पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार डीजीएमए की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पोर्टल सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए फॉर्म में सुधार करने का विंडो 15 नवंबर को सक्रिय रहेगा।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर संचालन, एमएस ऑफिस, स्प्रेडशीट, डेटा एंट्री, इंटरनेट और ईमेल की कार्यसाधक जानकारी होनी चाहिए। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन और/या ऑफिस ऑटोमेशन, डेटा मैनेजमेंट, रिकॉर्ड डिजिस्टीजेशन और सरकारी या पीएसयू कार्यालय के काम में संबंधित अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 23 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), टाइपिंग टेस्ट (15 मिनट), दस्तावेज और पात्रता सत्यापन, उसके बाद डीजीएमए द्वारा साक्षात्कार और/या कार्यात्मक दक्षता मूल्यांकन आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवारों का चयन स्वीकृत मेरिट पद्धति और सभी पात्रता तथा अनुबंध संबंधी शर्तों को पूरा करने के आधार पर किया जाएगा।
चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 75,000 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं, सीबीटी के लिए परीक्षा केंद्र केवल ग्रेटर मुंबई मेट्रोपॉलिटन, ठाणे और नवी मुंबई क्षेत्र के भीतर ही होंगे। हालांकि, इसकी तिथि और समय की घोषणा जल्द की जाएगी।
अभ्यर्थी ध्यान दें कि डीजीएमए की ओर से यह भर्ती एक वर्ष के लिए की जाएगी, जिसे उम्मीदवारों के प्रदर्शन और सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के आधार पर प्रति वर्ष बढ़ाते हुए अधिकतम 3 वर्षों तक किया जा सकता है। वहीं, चयनित कैंडिडेट्स की पोस्टिंग मुंबई में होगी।
राजनीति
‘लद्दाख के लोग काफी दुखी हैं’, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की ओर से दिल्ली के लद्दाख भवन में आने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई। उनकी ओर से एक्स पर पोस्ट में लिखा गया, “मैं आज गृह मंत्रालय के साथ बातचीत के लिए दिल्ली के लद्दाख भवन में रहूंगा, लेकिन…।” इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए वीडियो में सोनम वांगचुक ने कहा, “आज लद्दाख के साथ गृह मंत्रालय की होने वाली बातचीत को लेकर कई लोगों ने मुझसे पूछा है। पहले तो यही बताना है कि 15 अक्टूबर को लेह में जो बातचीत की गई थी, वह विफल रही थी। उस बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला क्योंकि केंद्र सरकार अपने वादों से पीछे हट गई। उसके बाद उन लोगों की ओर से कहा गया था कि 22 अक्टूबर को दिल्ली में फिर से बातचीत की जाएगी।”
सोनम वांगचुक ने कहा, “बातचीत के हिसाब से ही मैंने अपनी टिकट कराई थी और दिल्ली में कुछ और बैठकें रखीं। हालांकि अभी बताया जा रहा है कि शायद बातचीत आज भी नहीं होगी। एक बार फिर वे अपने वादों से पीछे हट रहे हैं। ऐसे में मैं दिल्ली पहुंच रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “मैं लद्दाख भवन आउंगा और लद्दाख के लोगों की व्यथा बताने के लिए पत्रकारों से मुलाकात करूंगा। उम्मीद कर रहा हूं कि वे भी जल्द ही बातचीत करेंगे। मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि वे हर वादे से पीछे हट रहे हैं। चाहे छठें शेड्यूल का सबसे पहले का वादा या फिर लद्दाख में बनने वाली विधानसभा का हो।” सोनम वांगचुक ने कहा, “यहां के लोग काफी दुखी हैं।”
बता दें कि 10 अक्टूबर को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने पर चिंता जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
राजनीति
इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग’ की दिखाई झलक

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया और अपनी आने वाली किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ का पहला लुक शेयर किया। यह किताब 10 नवंबर को जारी होने वाली है।
सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “हेलो एवरीवन, मैं आप सभी के साथ यह पल साझा करते हुए वास्तव में आभारी हूं, ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक। यह प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनेपन की जगह खोजने की कहानी है। मैं इसे आप सभी के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं।”
सोनिया गांधी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि जब प्रकाशक किताब की हार्डबाउंड कॉपियां लेकर पहुंचे, तो सोनिया गांधी ने कहा, “आप बहुत भारी वजन उठा रही हैं।” इसके बाद उन्हें किताब की पहली कॉपी और मिठाई का डिब्बा दिया गया। वीडियो में सोनिया गांधी मुस्कुराते हुए किताब के साथ पोज देती नजर आईं जबकि आसपास मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उन्हें बधाई दी।
किताब को पलटते हुए और सोनिया गांधी ने कहा, “बहुत सारी तस्वीरें हैं, प्रियंका।” इसके बाद उन्होंने किताब अपनी बेटी को दिखाई। एक अन्य फ्रेम में प्रियंका गांधी अपनी मां को मिठाई खिलाती हुई नजर आईं और दोनों गले मिलते हुए दिखाई दीं।
खास बात यह है कि सोनिया गांधी ने इस पोस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स इंडिया के साथ कोलैब किया है। इस खबर को लिखे जाने तक वीडियो की रीच 10 लाख से अधिक तक पहुंच गई है।
‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ सोनिया गांधी की निजी जिंदगी पर आधारित है, जिसमें उन्होंने प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनेपन की तलाश की कहानी को साझा किया है। यह पहली बार है जब सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के इतने निजी पहलुओं को किताब के जरिए लोगों के सामने रखने का फैसला किया है।
इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाते ही सोनिया गांधी चर्चा में आ गई हैं। उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। कांग्रेस समर्थकों और आम लोगों में उनकी किताब को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
