Connect with us
Tuesday,31-March-2026
ताज़ा खबर

व्यापार

भारत में गुगुल सर्च, असिस्टेंट एंड मैप्स पर कोरोना परीक्षण केंद्र खोजें

Published

on

Google

गुगुल ने शुक्रवार को गुगुल सर्च, असिस्टेंट तथा मैप्स पर यूजर्स के पास कोविड-19 परीक्षण केंद्रों की जानकारी खोजने में मदद करने के लिए एक नई सुविधा शुरू करने की घोषणा की। गुगुल अधिकृत परीक्षण प्रयोगशालाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आई सी एमआर) और माई गवरमेंट के साथ काम कर रहा है। यह नई सुविधा भारत में अंग्रेजी और आठ अन्य भाषाओं में उपलब्ध है – हिंदी, बंगाली, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, मराठी और गुजराती।

गुगुल सर्च तथा असिस्टेंट पर कोरोनोवायरस संबंधी खोज (उदाहरण के लिए ‘कोरोनावायरस परीक्षण’) करते समय, उपयोगकर्ता अब खोज परिणामों के पेज में एक ‘टेस्टिंग / परीक्षण’ टैब देखेंगे, जो उनकी सेवाओं का उपयोग करने से पहले आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन के साथ-साथ पास के परीक्षण प्रयोगशालाओं की एक सूची प्रदान करता है।

गुगुल मैप्स पर, जब उपयोगकर्ता ‘कोविद परीक्षण’ या ‘कोरोनावायरस परीक्षण’ जैसे महत्वपूर्ण शब्दों की खोज करेंगे, तो वे आस पास के परीक्षण प्रयोगशालाओं की एक सूची देखेंगे, जो सरकार द्वारा अनिवार्य आवश्यकताओं के लिए गुगुल खोज के लिंक के साथ होगी।

वर्तमान, गुगुल सर्च, असिस्टेंट तथा मैप्स पर 300 शहरों में फैले 700 से अधिक परीक्षण प्रयोगशालाओं को सूचीबद्ध किया है ।

गुगुल देश भर में स्थित और नए परीक्षण प्रयोगशालाओं की पहचान करने और उन्हें जोड़ने के लिए अधिकारियों के साथ काम कर रहा है, और यह दोहराता है कि अनुशंसित दिशानिदेशरें का पालन करना महत्वपूर्ण है।

ये अनुशंसित दिशानिर्देश, प्रयोगशालाओं में जाने से पहले परीक्षण पात्रता निर्धारित करने में मदद करता हैं। अधिक जानकारी के लिए, उपयोगकर्ता ‘लर्न मोर’ लिंक पर टैप कर सकते हैं, जहां उन्हें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्लू), भारत सरकार से आधिकारिक जानकारी मिलेगी।

व्यापार

पश्चिम एशिया तनाव के कम होने के संकेतों के बीच सोने-चांदी में तेजी की उम्मीद, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

Published

on

gold

नई दिल्ली, 31 मार्च : पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच मंगलवार के शाम के सत्र में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।

वैश्विक संकेतों के आधार पर सोने की कीमतों में उछाल आया है। स्पॉट गोल्ड करीब 2.39 प्रतिशत बढ़कर 4,619.14 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जबकि जून डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 2 प्रतिशत बढ़कर 4,649.26 डॉलर पर ट्रेड कर रहे थे।

इसी तरह चांदी की कीमतों में भी तेज बढ़त दर्ज की गई। स्पॉट सिल्वर 4.82 प्रतिशत बढ़कर 73.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि कॉमेक्स सिल्वर 4.44 प्रतिशत बढ़कर 73.705 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।

घरेलू बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) पर सोमवार को सोने का जून वायदा 0.15 प्रतिशत गिरकर 1,47,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि चांदी का मई वायदा मामूली बढ़त के साथ 2,29,033 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ।

हालांकि, सोना इस महीने 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रहा है। ऊर्जा कीमतों में तेजी के कारण अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर हुई है, जिससे सोने पर दबाव बना हुआ है।

बाजार का माहौल उस समय बेहतर हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में खबर आई कि वे ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई खत्म करने के संकेत दे रहे हैं। इससे वैश्विक बाजारों में जोखिम लेने की भावना बढ़ सकती है।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि भले ही होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से नहीं खुला हो, फिर भी अमेरिका फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोक सकता है और इस महत्वपूर्ण तेल मार्ग को बाद में खोलने की कोशिश की जा सकती है।

हालिया तेजी के बावजूद, इस महीने अब तक सोने की कीमतों में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है, जो अक्टूबर 2008 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट हो सकती है। वहीं, तिमाही आधार पर कीमतें अब भी करीब 5 प्रतिशत ऊपर हैं।

इन घटनाक्रमों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई। ब्रेंट क्रूड करीब 2.37 प्रतिशत गिरकर 104.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 2 प्रतिशत गिरकर 100.83 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

महावीर जयंती के कारण भारतीय शेयर बाजार बंद हैं, लेकिन वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने से निवेशकों के मनोबल को कुछ राहत मिल सकती है।

वहीं, एमसीएक्स का शाम का सत्र 5 बजे से 11:30 बजे तक खुलेगा। साथ ही गिफ्ट निफ्टी करीब 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा, जो बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

Continue Reading

व्यापार

महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को बंद है शेयर बाजार, कमोडिटी मार्केट में शाम में होगा कारोबार

Published

on

मुंबई, 31 मार्च : मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद है। ऐसे में बीएसई और एनएसई पर किसी भी तरह की खरीद-बिक्री या सेटलमेंट की प्रक्रिया नहीं होगी। निवेशकों को अब अगले कारोबारी दिन यानी बुधवार, 1 अप्रैल 2026 तक इंतजार करना होगा, जब बाजार सामान्य रूप से फिर खुलेंगे।

हालांकि 1 अप्रैल को बाजार खुल जाएगा और ट्रेडिंग सामान्य तरीके से होगी, लेकिन इस दिन ‘सेटलमेंट हॉलिडे’ रहेगा। इसका मतलब यह है कि निवेशक शेयर खरीद या बेच तो सकेंगे, लेकिन पे-इन और पे-आउट, यानी पैसों और शेयरों का वास्तविक निपटान, उसी दिन नहीं होगा, बल्कि बाद में पूरा किया जाएगा।

महावीर जयंती के कारण कमोडिटी बाजार में भी बदलाव देखने को मिलेगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सुबह का सेशन पूरी तरह बंद रहेगा, यानी दिन में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। हालांकि शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक ट्रेडिंग फिर शुरू हो जाएगी। वहीं नेशनल कमोडिटी और डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (एनसीडीईएक्स) पूरे दिन के लिए बंद रहेगा।

इसी बीच, निफ्टी का शुरुआती संकेत देने वाला गिफ्ट निफ्टी सुबह 9:10 बजे के आसपास करीब 1 प्रतिशत यानी 250 अंक की बढ़त के साथ 22,690 पर ट्रेड करता दिखा, जो बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

वैश्विक बाजारों की बात करें तो अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली। एसएंडपी 500 0.39 प्रतिशत गिरा, जबकि नैस्डैक 0.73 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी रही। निक्केई 100 अंक यानी 0.23 प्रतिशत गिरा, हैंग सेंग 50 अंक से ज्यादा यानी 0.24 प्रतिशत नीचे रहा, जबकि कोस्पी करीब 2 प्रतिशत गिर गया।

कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। ब्रेंट क्रूड लगभग 2.37 प्रतिशत गिरकर 104.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 2 प्रतिशत गिरकर 100.83 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

इसके साथ ही आपको बताते चलें कि इस सप्ताह निवेशकों के लिए ट्रेडिंग के मौके सीमित रहेंगे। 31 मार्च की छुट्टी के बाद 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे के कारण फिर से बाजार बंद रहेगा। ऐसे में पूरे हफ्ते में 5 ट्रेडिंग दिनों में से बाजार सिर्फ 3 दिन ही खुलेगा। खास बात यह है कि गुड फ्राइडे के दिन भारत के साथ-साथ अमेरिका जैसे बड़े वैश्विक बाजार भी बंद रहेंगे।

गुड फ्राइडे के बाद अगली बड़ी छुट्टी 14 अप्रैल 2026 को डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के मौके पर होगी, जब शेयर बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा साल 2026 में महाराष्ट्र दिवस, बकरी ईद, मुहर्रम, गणेश चतुर्थी, गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, गुरुपर्व और क्रिसमस जैसे अवसरों पर भी बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी।

लगातार छुट्टियों के कारण इस हफ्ते बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। ऐसे में निवेशकों को ट्रेडिंग और निवेश की योजना बनाते समय इन छुट्टियों और सेटलमेंट नियमों को ध्यान में रखना चाहिए, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Continue Reading

व्यापार

मध्य पूर्व में तनाव का असर! वित्त वर्ष के आखिरी सत्र में सेंसेक्स 1,635 अंक गिरकर बंद

Published

on

share market

मुंबई : चालू वित्त वर्ष (2025-26) के आखिरी कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,635.67 अंक या 2.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,947.55 और निफ्टी 488.20 अंक या 2.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,331.40 पर था।

बाजार में चौतरफा गिरावट देखी गई। करीब सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी पीएसयू बैंक (4.56 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस (3.49 प्रतिशत), निफ्टी प्राइवेट बैंक (3.37 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (2.84 प्रतिशत), निफ्टी इंडिया डिफेंस (2.80 प्रतिशत), निफ्टी सर्विसेज (2.72 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ( 2.58 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (2.50 प्रतिशत) और निफ्टी ऑटो (2.39 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,447.80 अंक या 2.68 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 52,650 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 416.20 अंक या 2.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,203.80 पर था।

सेंसेक्स पैक में 30 में केवल दो शेयर हरे निशान में बंद हुए।

बजाज फाइनेंस, एसबीआई, इंडिगो, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और एशियन पेंट्स लूजर्स थे। केवल टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड ही हरे निशान में बंद हुए।

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केटकैप करीब 10 लाख करोड़ रुपए कम होकर 412 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि शुक्रवार को 422 लाख करोड़ रुपए था।

बाजार में गिरावट की वजह मध्य पूर्व में तनाव का बढ़ना है, जिसके समाप्त होने के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। इससे बाजार में निवेशकों की धारणा कमजोरी हुई है।

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि वित्त वर्ष 26 के आखिरी दिन बाजार की शुरुआत गैप डाउन के साथ हुई है और हालांकि, बाद में हल्की रिकवरी हुई, लेकिन ऊपरी स्तर से लगातार बिकवाली ने बाजार में गिरावट को बढ़ावा दिया। इससे दिन के अंत में निफ्टी 2.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए सपोर्ट 22,200 से लेकर 22,150 के आसपास है और अगर यहां से गिरावट बढ़ती है तो निफ्टी 22,000 और फिर 21,800 तक जा सकता है। हालांकि, 22,450-22,500 रुकावट का स्तर है।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति34 minutes ago

केरल में राहुल गांधी का सीएम विजयन पर हमला, वामपंथी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गए

महाराष्ट्र56 minutes ago

मुंबई: एटीएम सेंटर पर सीनियर सिटिजन को निशाना बनाने वाला जालसाज गिरफ्तार, 25 एटीएम कार्ड और कैश बरामद

अपराध1 hour ago

मुंबई के होटल में बीसीसीआई के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

ईरान के लोग हवाई हमलों और जरूरी अपडेट को ट्रैक करने के लिए इस ऐप का कर रहे इस्तेमाल

व्यापार2 hours ago

पश्चिम एशिया तनाव के कम होने के संकेतों के बीच सोने-चांदी में तेजी की उम्मीद, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

राजनीति2 hours ago

राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘पैटरनिटी लीव’ का मुद्दा, बोले-केयरगिविंग सिर्फ मां की नहीं, पिता की भी जिम्मेदारी

अंतरराष्ट्रीय4 hours ago

गाजा में मानवीय मदद की कमी के कारण लेबनान में स्वास्थ्य सुविधाओं पर हमले बढ़े: संयुक्त राष्ट्र

अंतरराष्ट्रीय5 hours ago

इजरायल ने घातक हमलों के दोषी फिलिस्तीनियों के लिए फांसी की सजा का कानून किया पारित

अंतरराष्ट्रीय5 hours ago

अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो

अंतरराष्ट्रीय5 hours ago

ट्रंप का दावा: जल्द पता चल जाएगा कि ईरान के संसद अध्यक्ष अमेरिका के साथ काम करना चाहते हैं या नहीं

महाराष्ट्र4 days ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

व्यापार4 weeks ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

अपराध3 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई के लोगों को महायोति का बड़ा तोहफा… अब 500 स्क्वायर फीट तक के घरों पर कोई टैक्स नहीं, महानगरपालिका ने यह सीमा बढ़ाकर 700 स्क्वायर फीट कर दी है।

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

खामेनेई की मौत के बाद बदले की आग में जल उठा ईरान, मुख्य सलाहकार बोले-हमला कर अमेरिका भाग नहीं सकता

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने फोन पर की बात, मध्य पूर्व संघर्ष को कम करने पर जोर

राष्ट्रीय3 weeks ago

मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

इजरायल की चेतावनी, ‘विदेशों में रहने वाले यहूदियों पर हमले का खतरा बढ़ा’, सतर्क रहने की सलाह

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

यूएई ने हबशान गैस प्लांट पर ईरान के हमले की कड़ी निंदा की, कुछ समय के लिए रोका गया ऑपरेशन

रुझान