Connect with us
Friday,19-June-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

दूसरा टी20 : भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

Published

on

केएल राहुल (65) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत यहां जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को खेले जा रहे टी20 दूसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम रनों का पीछा करने उतरी 17.2 ओवरों में ही 155 बनाकर लक्ष्य को पूरा कर लिया। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और राहुल के बीच 80 गेंदों में 117 रनों की साझेदारी हुई।

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान टिम साउदी ने तीन विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 45 रन बनाए। इस दौरान, कप्तान शर्मा और राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और तेज गति से रन जोड़े। इस बीच, सातवें ओवर में भारत का स्कोर 50 के पार हो गया। वहीं, सेंटनर के 10वें ओवर में कप्तान रोहित ने दो जबरदस्त छक्के लगाए, जिससे टीम का स्कोर 79 रन पर पहुंच गया।

इस दौरान, राहुल ने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिससे 11.2 ओवर में भारत का रन 100 के पार हो गया। इसी के साथ ही कप्तान शर्मा और राहुल के बीच 70 गेंदों में 100 रनों की साझेदारी संपन्न हुई। फिर भी दोनों ने धुआंधार बल्लेबाजी जारी रखी और कीवी गेंदबाजों पर हावी होते रहे।

लेकिन, 14वें ओवर में राहुल छह चौके और दो छक्कों की मदद से 49 गेंदों में 65 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए वेंकटेश अय्यर ने कप्तान शर्मा के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच, भारत को जीतने के लिए 36 गेंदों में 32 रन चाहिए थे।

इस बीच, कप्तान शर्मा ने भी छक्का जड़कर 35 गेंदों में अर्धशतक ठोका। लेकिन, कप्तान साउदी की गेंद पर गलत शॉट खेलकर कप्तान शर्मा एक चौका और पांच छक्कों की मदद से 36 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे नंबर आए पिछले मैच के हीरो सूर्यकुमार यादव भी बिना खाता खोले की कप्तान साउदी के शिकार बन गए।

पांचवें नंबर पर आए ऋषभ पंत और अय्यर ने मिलकर भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया। इसके बाद, पंत ने लगातार दो छक्के लगाकर 16 गेंदें शेष रहते 155 रन बना दिए। पंत और अय्यर 12-12 नाबाद रन बनाकर भारत को जीत दिलाई।

इससे पहले, बल्लेबाजी के लिए उतरी कीवी टीम की शुरुआत बेहतर रही। उनके सलामी बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर पांच ओवरों में 50 के पार पहुंचा दिया। इस तरह से पावरप्ले में उन्होंने एक विकेट गंवाकर 64 जोड़ दिए। इस दौरान, मार्टिन गुप्टिल तीन चौके दो छक्कों की मदद से 15 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

तीसरे नंबर पर आए मार्क चैपमैन ने डेरिल मिशेल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन चैपमैन (21) ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और अक्षर की गेंद पर आउट हो गए, जिससे न्यूजीलैंड ने 10 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 80 से ऊपर रन बनाए। चौथे स्थान पर आए ग्लेन फिलिप्स ने मिशेल के साथ मिलकर बीच के ओवरों में संभलकर खेला। इस दौरान, भारतीय गेंदबाजों ने कीवियों को तेज गति से रन नहीं बनाने दिया।

टी20 में डेब्यू करने वाले हर्षल पटेल ने मिशेल (31) को अपना पहला शिकार बनाया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए टिम सीफर्ट ने फिलिप्स के साथ टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया, जिससे टीम का स्कोर 15 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 125 रन पहुंच गया। लेकिन, 16वें ओवर में सीफर्ट ने एक चौके की मदद से 15 गेंदों में 13 रन बनाकर अश्विन को अपनी विकेट झोली में दे दी।

छठे स्थान पर बल्लेबाजी करने आए जेम्स नीशम ने फिलिप्स का साथ दिया, जिसके बाद फिलिप्स ने कुछ अच्छे शॉट लगाए। लेकिन, 17वें ओवर में फिलिप्स एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 21 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, आठवें नंबर पर आए बल्लेबाज मिशेल सेंटनर और नीशम ने बेहद धीमी बल्लेबाजी की। वहीं, 18वें ओवर में नीशम (3) को भुवनेश्वर ने चलता किया।

इसके साथ ही सेंटनर (8) और एडम मिल्ने (5) के नाबाद रनों की बदौलत न्यूजीलैंड का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 153 रन पहुंच सका। वहीं, भारत की ओर से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, अक्षर पटेल और आर अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।

अंतरराष्ट्रीय

ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट को इजरायली हमले से नुकसान, नेतन्याहू ने बुलाई सुरक्षा कैबिनेट बैठक

Published

on

तेल अवीव/तेहरान, 8 जून: लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमले के जवाब में ईरान ने रविवार रात से इजरायल के कई इलाकों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जवाबी कार्रवाई में ईरान के खुजेस्तान प्रांत के माहशहर स्थित कारून पेट्रोकेमिकल कंपनी को निशाना बनाया। ईरानी मीडिया के अनुसार, इससे प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई।

फार्स समाचार एजेंसी ने खुजेस्तान प्रांत के एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि हमले में संयंत्र का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। अधिकारी के पास नुकसान और हताहतों का पूरा ब्योरा उपलब्ध नहीं था।

ईरानी शहर माहशहर प्रमुख पेट्रोकेमिकल और औद्योगिक केंद्रों में गिना जाता है। यहां मौजूद ऊर्जा और रासायनिक उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

वहीं, इजरायली सेना ने पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर हमले की पुष्टि की है। सैन्य बयान में कहा गया कि इजरायली वायुसेना ने परिसर के कई लक्ष्यों को निशाना बनाया। सेना ने संक्षिप्त बयान में कहा कि अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। फिलहाल हमले के दायरे और उसके प्रभाव को लेकर अधिक विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

इस तरह 7 जून को ईरान-इजरायल के अप्रैल में हुए सीजफायर के 2 महीने बाद ही दोबारा सैन्य अभियान शुरू कर दिया गया। ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने कहा कि यह कार्रवाई लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायली हमलों के जवाब में की गई है। हमलों के बाद इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया।

इसके जवाब में कुछ घंटों बाद इजरायल ने ईरान में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। आईडीएफ के अनुसार उसने पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, तेहरान, तबरीज और इस्फहान में कई धमाके हुए। आईआरजीसी ने दावा किया कि इजराइल ने हमलों में एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

ईरान का दावा है कि उसने इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ एयर बेस पर हमला किया। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा, “यह ऑपरेशन इजरायली शासन के ईरान में तीन अलग-अलग जगहों पर कई रडार साइटों पर किए मिसाइल हमले के जवाब में किया गया था।”

आईडीएफ का कहना है कि उसने सोमवार सुबह ईरान की ओर से छोड़ी गई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

वर्तमान हालात के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को सुरक्षा कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई। यह बैठक भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे होनी तय की गई।

इजरायली मीडिया के अनुसार, बैठक में केवल चुनिंदा वरिष्ठ मंत्री और सुरक्षा मामलों से जुड़े शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में ईरान के हमलों, इजरायल की जवाबी कार्रवाई और आगे की सैन्य रणनीति पर चर्चा की संभावना जताई गई।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता से कच्चे तेल में तेजी जारी, ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल के पार

Published

on

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल में तेजी जारी है और गुरुवार को कीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई है।

इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट का जून फ्यूचर्स का कॉन्ट्रैक्ट सुबह के कारोबार में 103.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 4 प्रतिशत अधिक था। वहीं, न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड का जून फ्यूचर्स का कॉन्ट्रैक्ट 1.62 प्रतिशत बढ़कर 94.47 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी की वजह हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता को माना जा रहा है।

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरानी नेताओं द्वारा “यूनिफाइड प्रस्ताव” दिए जाने तक युद्धविराम को बढ़ा दिया, लेकिन उन्होंने ईरान पर लगी नौसैनिक नाकाबंदी नहीं हटाई।

अमेरिका की सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर कहा, “ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकाबंदी के तहत अमेरिकी सेना ने 31 जहाजों को वापस मुड़ने या बंदरगाह पर लौटने का निर्देश दिया है।”

वहीं, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोला जाएगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक कर दिया गया है। यह सीजफायर का उल्लंघन है। इससे ईरानी बंदरगाहों को निशाना बनाया जा रहा है। आगे कहा कि पूर्ण सीजफायर तभी संभव है, जब अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट के ब्लॉक को समाप्त कर देता है।

विश्लेषकों का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट 50 दिनों से अधिक समय से बंद है, जिससे वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा बाधित हो गया है। कीमतों में लगातार वृद्धि से भारत के आयात बिल पर असर पड़ सकता है और इसकी अर्थव्यवस्था पर दबाव आ सकता है।

सरकार का कहना है कि देश भर में खुदरा ईंधन आउटलेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

चीनी राज्य परिषद ने ‘भीतरी मंगोलिया पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र के लिए समग्र योजना’ की जारी

Published

on

बीजिंग, 10 अप्रैल : चीनी राज्य परिषद द्वारा जारी ‘चीन (भीतरी मंगोलिया) पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र के लिए समग्र योजना’ 9 अप्रैल को सार्वजनिक की गई। इसके साथ ही चीन में पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्रों की कुल संख्या 23 हो गई है।

समग्र योजना भीतरी मंगोलिया पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र को सुधारों में अधिक स्वायत्तता प्रदान करती है, जिससे इसे प्रायोगिक परियोजनाएं संचालित करने और व्यापक क्षेत्रों में गहन स्तर पर मौलिक, एकीकृत और विशिष्ट अन्वेषण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इसमें 19 सुधार और नवाचार उपायों की रूपरेखा दी गई है, जिनमें सीमा व्यापार में नवाचार और विकास, अंतरराष्ट्रीय रसद सेवाओं को मजबूत करना, वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों के रूपांतरण और अनुप्रयोग की दक्षता में सुधार करना और विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान का विस्तार करना शामिल है।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार8 minutes ago

भारत में 65,000 करोड़ रुपए से अधिक की कोयला गैसीकरण परियोजनाओं पर चल रहा काम: सरकार

राजनीति1 hour ago

बसपा को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है दुष्प्रचार : मायावती

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

राष्ट्रपति ट्रंप ने तीन अमेरिकी सैनिकों को उनकी वीरता और जज्बे के लिए मेडल ऑफ ऑनर से किया सम्मानित

राजनीति2 hours ago

‘यह मुंबई हमारी है’, शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर उद्धव गुट ने विरोधियों को दिया संदेश

राजनीति2 hours ago

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

टेलीग्राम पर अस्थायी बैन बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने सही ठहराया सरकार का फैसला

महाराष्ट्र18 hours ago

जनप्रतिनिधियों को शिंदे के काम पर पूरा भरोसा है, जबकि उद्धव ठाकरे के सांसदों को उनके नेतृत्व पर भरोसा नहीं था: मिलिंद देवड़ा

महाराष्ट्र19 hours ago

मुंबई नगर निगम और कस्टम विभाग ने माहिम किले के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए एमओयू पर साइन किए

महाराष्ट्र20 hours ago

एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर (वेस्टर्न सबअर्ब्स) डॉ. विपिन शर्मा ने हॉस्पिटल मैनेजमेंट और इन्फॉर्मेशन सिस्टम के कामकाज का रिव्यू किया।

राष्ट्रीय समाचार20 hours ago

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित, कहा-प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 week ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

राजनीति2 weeks ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

व्यापार1 week ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

राजनीति1 week ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 week ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

अपराध3 weeks ago

अग्रीपारा के हाई-प्रोफाइल घर में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों की जांच, कथित बांग्लादेशी पर भी शक, 51 करोड़ रुपये की एमडी जब्त

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

महाराष्ट्र3 weeks ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

रुझान