Connect with us
Tuesday,20-October-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी बेटी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा

Published

on

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दशहरा के शुभ अवसर पर अपनी दूसरी बेटी के नाम का खुलासा किया है।

मंगलवार को रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी नन्ही परी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा है।

एक संयुक्त पोस्ट में इस कपल ने एक बहुत ही प्यारी फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें रणवीर, दीपिका और उनकी दोनों बेटियां नजर आ रही हैं।

जहां रणवीर और दीपिका अपनी बेटियों को देखकर मुस्कुरा रहे थे, वहीं बड़ी बहन दुआ अपनी छोटी बहन को प्यार जता रही है। चारों ने सुनहरे रंग के पारंपरिक कपड़े पहने हुए थे। सोशल मीडिया पर अपनी छोटी बेटी का नाम साझा करते हुए, उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि ‘देवी पादुकोण सिंह’

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों, जैसे मृणाल ठाकुर, शरवरी और भूमि पेडनेकर ने इस पोस्ट पर प्यार जताया।

रणवीर और दीपिका के घर इस साल 19 सितंबर को दूसरे बच्चे का आगमन हुआ। इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके यह खुशखबरी दी थी।

दीपिका और रणवीर ने ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ (2013), ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015), ‘पद्मावत’ (2018) और ’83’ (2021) जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। उन्होंने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में एक निजी लेकिन शानदार समारोह में शादी की थी। इस कपल ने 8 सितंबर 2024 को अपनी पहली संतान बेटी दुआ का स्वागत किया था।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक है। दोनों की लव स्टोरी फिल्मी होने के साथ ही साथ एक दूसरे के प्रति भरपूर सम्मान भी दिखता है। दोनों कई मौकों पर साथ दिखाई देते हैं और दोनों एक दूसरे के काम को भी काफी प्रोत्साहित करते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला।

मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ नहीं, पहले किसी और सेलिब्रिटी को मारने की थी प्लानिंग, पूछताछ में खुलासा

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में आरोपियों की शुरुआती पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के मुताबिक आरोपियों का पहला टारगेट टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि बॉलीवुड का कोई दूसरा सेलिब्रिटी था। बताया जा रहा है कि जब आरोपी अपने पहले से तय टारगेट तक आसानी से नहीं पहुंच सके तो उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया।

शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। उनके और उनके फैंस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद रील्स और पोस्ट के जरिए आरोपियों को उनकी मूवमेंट और पुलिस सुरक्षा से जुड़ी जानकारी मिली थी, हालांकि पहले किस सेलिब्रिटी को निशाना बनाने की योजना थी, उसकी पहचान फिलहाल सामने नहीं आई है।

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों का मकसद सिर्फ अभिनेता पर हमला करना नहीं, बल्कि बॉलीवुड में दहशत फैलाना था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमले की साजिश कैसे रची गई, आरोपियों को जानकारी किस तरह मिली और इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

दरअसल, टाइगर श्रॉफ से जुड़ा यह मामला मुंबई के जुहू इलाके का है। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम फुटबॉल मैच खेलने के बाद टाइगर अपनी कार से जा रहे थे, तभी उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

पुलिस ने इस मामले में रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया था। तीनों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस को घटनास्थल से पांच खाली कारतूस और दो कारतूस भी मिले थे। आरोपी रेहान की बंदूक जाम होने के बाद दो कारतूस गिर गए थे। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया था कि घटना के दौरान फूल सिंह पांच राउंड फायर किए थे। शुरुआत में फूल सिंह को नाबालिग बताया गया था, लेकिन मुंबई पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि वह वयस्क है।

Continue Reading

मनोरंजन

कभी पृथ्वी थिएटर में मिलते थे 50 रुपए, फिर ऐसे बने हिंदी सिनेमा के ‘रिबेल स्टार’ शम्मी कपूर

Published

on

बॉलीवुड एक्टर शम्मी कपूर हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल रहे, जिन्होंने हीरो की पुरानी छवि को बदलकर रख दिया। उनका स्टाइल दूसरे अभिनेताओं से काफी अलग था। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्हें शुरुआती करियर में लगातार संघर्ष करना पड़ा।

एक समय ऐसा भी था, जब वह अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के थिएटर में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करते थे और उन्हें महीने के सिर्फ 50 रुपए मिलते थे। बाद में यही कलाकार हिंदी सिनेमा के सबसे अलग और लोकप्रिय सितारों में शामिल हुआ।

शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टूबर 1931 को मुंबई में हुआ था। उनका असली नाम शमशेर राज कपूर था। वह मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर तथा शशि कपूर के भाई थे। उनके परिवार का फिल्मों और थिएटर से गहरा रिश्ता था। शम्मी ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 1948 में पिता की थिएटर कंपनी पृथ्वी थिएटर्स में काम शुरू किया। यहां उन्होंने जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। शुरुआत में उन्हें 50 रुपए महीने मिलते थे और 1952 में थिएटर छोड़ते समय उनका वेतन 300 रुपए हो चुका था।

थिएटर में काम करने के बाद शम्मी कपूर ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। साल 1953 में आई फिल्म ‘जीवन ज्योति’ से उन्होंने बतौर हीरो अपना फिल्मी सफर शुरू किया। इसके बाद ‘रेल का डिब्बा’, ‘लैला मजनू’, ‘ठोकर’ और ‘शमा परवाना’ जैसी फिल्मों में नजर आए, लेकिन इन फिल्मों से उन्हें वह पहचान नहीं मिली, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। शुरुआती दौर में उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाईं। ऐसे में उनके लिए अपनी अलग पहचान बनाना बड़ी चुनौती थी।

शम्मी कपूर के करियर में बड़ा बदलाव 1957 में आई फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ से आया। इस फिल्म से उन्हें एक नए तरह के रोमांटिक हीरो के रूप में पहचान मिलने लगी। इसके बाद 1959 में आई ‘दिल देके देखो’ ने उनकी लोकप्रियता में इजाफा किया। साल 1961 में रिलीज हुई ‘जंगली’ उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुई। इस फिल्म में उनका जोशीला अंदाज और ‘चाहे कोई मुझे जंगली कहे’ गाने में उनका डांस दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया।

फिल्म से जुड़ा उनका ‘याहू’ वाला अंदाज उनकी पहचान बन गया। शम्मी कपूर ने ‘प्रोफेसर’, ‘कश्मीर की कली’, ‘ब्लफ मास्टर’, ‘जानवर’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘एन इवनिंग इन पेरिस’ और ‘ब्रह्मचारी’ जैसी फिल्मों में काम किया और 1960 के दशक के बड़े सितारों में शामिल हो गए।

उन्हें 1968 में ‘ब्रह्मचारी’ के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया। साल 1982 में फिल्म ‘विधाता’ के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। 1995 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

बाद में शम्मी कपूर ने मुख्य भूमिकाओं के बजाय सहायक भूमिकाएं निभानी शुरू कर दीं। ‘प्रेम रोग’, ‘हीरो’, ‘विधाता’ और रणबीर कपूर स्टारर ‘रॉकस्टार’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वह नई पीढ़ी के कलाकारों के साथ भी काम करते रहे। 14 अगस्त 2011 को 79 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

Continue Reading

मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में चिंता, सेलेब्स ने कहा- कड़ी सुरक्षा जरूरी

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना पर कई हस्तियों ने गहरी चिंता जताई है और कहा कि अगर दिन-ब-दिन ऐसा ही होता रहा, तो एक्टर्स के लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा।

रितुपर्णा सेनगुप्ता ने दुर्गा पूजा के दौरान आईएएनएस के साथ बातचीत में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं, उम्मीद करती हूं कि टाइगर अब सुरक्षित रहें। सेलिब्रिटी होने के साथ-साथ हमें बहुत सी बातों से अलर्ट रहने की भी जरूरत है। हम लोगों को अपने काम के साथ-साथ कड़ी सिक्योरिटी की भी जरूरत है, क्योंकि सभी लोगों की हमारे ऊपर नजर रहती है। इसलिए मैं चाहती हूं कि हम लोग थोड़ा अलर्ट रहकर सिक्योरिटी का ध्यान दें।”

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार को इस तरह के हादसों पर एक्शन लेना चाहिए। अभिनेत्री ने पुराने मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि ये बहुत संवेदनशील मुद्दे हैं, क्योंकि ये हम सभी की जान का सवाल है।

अभिनेता राहुल रॉय ने कलाकारों की सुरक्षा पर ध्यान देने पर जोर दिया। राहुल रॉय ने कहा, “पुलिस को टाइगर श्रॉफ और पुराने सारे मामलों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कड़ी कर देनी चाहिए। ऐसा नहीं है कि हमारी पुलिस या बॉडीगार्ड काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन इस तरह के हादसे दोबारा न हो इसलिए सिक्योरिटी को थोड़ा टाइट कर देना चाहिए।”

अभिनेता राकेश बेदी का कहना है कि अगर इस तरह के हादसे होते रहेंगे, तो एक्टर्स का काम करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा, “टाइगर के साथ जो कुछ भी हुआ, ऐसा नहीं होना चाहिए था। अगर इस तरह की वारदातें होती रहेंगी, तो कोई कैसे काम कर सकेगा। हम एक्टर्स के लिए सिक्योरिटी बहुत जरूरी है, क्योंकि आप लोग देखिए कि टाइगर श्रॉफ को ऐसे खुलेआम आकर फायर कर दिया। टाइगर के पिता जैकी बहुत अच्छे नेक दिल इंसान है और उनके बेटे के साथ अगर ऐसे होगा, तो कितना गलत है।”

Continue Reading
Advertisement
अपराध37 minutes ago

अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 4 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने वाली महिला गिरफ्तार

व्यापार42 minutes ago

टेस्ला के शेयरधारक 3 दिसंबर को मस्क की बोर्ड सीट और 158 अरब डॉलर के वेतन पैकेज पर करेंगे मतदान

राष्ट्रीय समाचार45 minutes ago

गुजरात : बिजली डिमांड में 36.6 प्रतिशत की उछाल, केंद्र से अतिरिक्त 5,000 मेगावाट की मांग की गई

मनोरंजन60 minutes ago

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी बेटी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा

मनोरंजन1 hour ago

टाइगर श्रॉफ नहीं, पहले किसी और सेलिब्रिटी को मारने की थी प्लानिंग, पूछताछ में खुलासा

खेल2 hours ago

एशियन पैरा गेम्स: निरंजन मुकुंदन ने पुरुषों की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में भारत को जिताया ब्रॉन्ज मेडल

राजनीति2 hours ago

नामांकन तिथि विवाद: वाईएसआरसीपी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

राजनीति2 hours ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पुरुष प्रधान और संविधान विरोधी संगठन : राहुल गांधी

राजनीति2 hours ago

रेस कोर्स मस्जिद विवाद: ओवैसी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

विदेश मंत्री जयशंकर और उनके यूएई समकक्ष ने रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी बढ़ाने पर की चर्चा

अपराध2 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

बॉलीवुड3 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

राजनीति1 week ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल2 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

व्यापार3 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राजनीति3 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

मनोरंजन4 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

मनोरंजन2 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

रुझान