Connect with us
Wednesday,15-April-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

जेकेएनआरसी का 23वां संस्करण शुक्रवार से. 3 दिन में होंगी 12 रेस

Published

on

JK-Tyre

जेके टायर एफएमएससीआई नेशनल रेसिंग चैम्पियनशिप (जेकेएनआरसी) का 23वां संस्करण शुक्रवार से यहां के चेट्टीपलयम के कारी मोटर स्पीडवे में शुरू होगा। इसके साथ लम्बे समय बाद इस सर्किट पर फार्मूला कारों की गुर्राहट सुनने को मिलेगी। आयोजकों ने इस वार्षिक आयोजन के दौरान कोरोना महामारी से निपटने के लिए सख्त प्रोटोकॉल्स रखे हैं। ये प्रोटोकॉल्स इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के होंगे। ऐसा खिलाड़ियों, टीमों, सपोर्ट स्टाफ, आयोजकों और मीडिया की सुविधा को देखते हुए किया गया है।

जेके टायर मोटरस्पोटर्स के प्रमुख संजय शर्मा ने कहा, “हमने देश तथा दुनिया भर में पालन किए जा रहे सभी प्रोटोकॉल्स का अध्ययन किया और फिर खिलाड़ियों, टीमों, सपोर्ट स्टाफ, आयोजकों और मीडिया की सुविधा को देखते हुए इन नियमों का सख्ती से पालन करने का फैसला किया। इस मुश्किल समय में हमें खुशी है कि हम एफएमएससीआई कैलेंडर के एक बहुत ही महत्वपूर्ण इवेंट का आयोजन करा पा रहे हैं। “

जेकेएनआरसी के इस सीजन में दो कटेगरीज में मुकाबले होंगे। पहला जेके फार्मूला एलजीबी 4 के तहत द नेशनल चैम्पियनशिप क्लास होगा। इसमें भारत में बनी सिंगल सीटर रेसिंग कार होगी, जिसका वजन 450 किग्रा होगा और जिसमें 1.3 लीटर का इंजन लगा होगा।

दूसरा, जेके टायर नोवाइस कप होगा, जिसमें रुकी चालक हिस्सा लेंगे। इस कटेगरी में एक तरह दिखने वाले 1300 सीरीज की कारें होंगी लेकिन इन सबका चेसी का डिजाइन और सस्पेंशन जियोमेट्री अलग हो सकता है। इस साल जेके टायर नोवाइस कप में कुल 20 चालक हिस्सा ले रहे हैं जबकि पहली कटेगरी में देश के श्रेष्ठ 26 चालक प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे।

तीन दिनों में कुल 12 रेसें आयोजित की जाएंगी। हर दिन चार रेसें होंगे, जिनमें पहले दिन को क्वालीफाईंग राउंड भी शामिल हैं। इन रेसों के जरिए चालकों की फिटनेस ही नहीं बल्कि उनकी तैयारी और उनके एंड्योरेंस की भी परीक्षा होगी। यह देखना रोचक होगा कि चालकों ने अपनी तकनीकी टीम के साथ किस तरह का संयोजन बनाया है।

जैसा की पहले भी होता रहा है, इस साल भी अहुरा रेसिंग की ओर से ऑल विमेंस टीम भी अपनी क्षमताओं की परीक्षा लेगी।

इस साल जेके टायर एफएमएससीआई नेशनल रेसिंग चैम्पियनशिप में देश के शीर्ष चालकों में से एक-विष्णु प्रसाद, रघुल रंगास्वामी और मीरा इर्डा (एमस्पोर्ट), अश्विन दत्ता और टीएस दिलजीत (डार्क डॉन रेसिंग), चिराग घोरपड़े (मोमेंटम मोटरस्पोर्ट) खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे।

जेके टायर एफएमएससीआई नेशनल रेसिंग चैम्पियनशिप के दौरान जो चहल-पहल रहती है वह हालांकि इस साल मिसिंग होगी क्योंकि कोरोना को लेकर काफी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

कोविड-19 से निपटने के लिए उठाए गए प्रमुख कदमों के बीच, आयोजकों ने मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर ट्रैक तक सभी जगह के लिए साफ निर्देश जारी किए हैं कि क्या करना है और क्या नहीं करना है। सामाजिक दूरी को सुनिश्चित करने के लिए पिट्स के बीच की दूरी को भी बढ़ाया गया है।

स्थानीय अधिकारी अन्य शहरों और राज्यों के बहुत से आगंतुकों के यहां आने से बचने के लिए खुद ही बहुत सारा काम करेंगे। प्रलेखन और जांच गुरुवार को होगी, इसके बाद दिन के अंत में ड्राइवरों अनिवार्य ब्रीफिंग होगी।

शुक्रवार को आधिकारिक अभ्यास रेसों का आयोजन होगा। इसके तहत प्रत्येक श्रेणी में क्वालीफाइंग राउंड की रेस होगी और फिर शनिवार और रविवार को चार रेसों का आयोजन होगा। हमेशा बड़ी संख्या में सर्ट पर आकर रेस देखने वाले रेस प्रेमियों की सुविधा के लिए इस इवेंट का रविवार को लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरराष्ट्रीय

चीनी राज्य परिषद ने ‘भीतरी मंगोलिया पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र के लिए समग्र योजना’ की जारी

Published

on

बीजिंग, 10 अप्रैल : चीनी राज्य परिषद द्वारा जारी ‘चीन (भीतरी मंगोलिया) पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र के लिए समग्र योजना’ 9 अप्रैल को सार्वजनिक की गई। इसके साथ ही चीन में पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्रों की कुल संख्या 23 हो गई है।

समग्र योजना भीतरी मंगोलिया पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र को सुधारों में अधिक स्वायत्तता प्रदान करती है, जिससे इसे प्रायोगिक परियोजनाएं संचालित करने और व्यापक क्षेत्रों में गहन स्तर पर मौलिक, एकीकृत और विशिष्ट अन्वेषण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इसमें 19 सुधार और नवाचार उपायों की रूपरेखा दी गई है, जिनमें सीमा व्यापार में नवाचार और विकास, अंतरराष्ट्रीय रसद सेवाओं को मजबूत करना, वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों के रूपांतरण और अनुप्रयोग की दक्षता में सुधार करना और विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान का विस्तार करना शामिल है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

वेंस की पाकिस्तान यात्रा से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, सालों बाद यूएस के किसी शीर्ष अधिकारी का पाक दौरा

Published

on

नई दिल्ली, 10 अप्रैल : अमेरिका और ईरान के बीच इस हफ्ते के अंत में पाकिस्तान में बातचीत होने वाली है। अमेरिका की तरफ से इस बैठक में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने डेलिगेशन के साथ इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के इस दौरे से संबंधित सुरक्षा को लेकर काफी चिंताएं हैं। सालों के बाद अमेरिका का कोई आला अधिकारी पाकिस्तान का दौरा कर सकता है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान के दौरे को लेकर गहरी चिंता है। व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सुरक्षा चिंता की वजह से वेंस को पाकिस्तान ना जाने की सलाह दी है।

फिलहाल यह कन्फर्म नहीं है कि जेडी वेंस इस बैठक में शामिल होने जाएंगे या नहीं, लेकिन व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा है कि विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर इस्लामाबाद जाएंगे।

किसी भी अमेरिकी अधिकारी के लिए पाकिस्तान के दौरे पर जाने से पहले उनके लिए सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद है। पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों की सक्रियता की वजह से वहां पर किसी भी दूसरे देश के नेता की सुरक्षा पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लगता है।

वेंस ऐसे समय में पाकिस्तान की यात्रा कर सकते हैं, जब अमेरिका ने खुद इस देश के लिए ‘लेवल 3: यात्रा पर पुनर्विचार करें’ की एडवाइजरी जारी की हुई है। इसकी मुख्य वजह आतंकवाद, अपराध और अशांति का खतरा है।

इसके अलावा अमेरिका ने हाल ही में लाहौर और कराची के वाणिज्य दूतावास से गैर-जरूरी अमेरिकी कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से हटा लिया गया था। यही सब कारण हैं, जिसकी वजह से अमेरिकी के कोई भी नेता या अधिकारी पाकिस्तान जाने से बचते हैं।

पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों और दूतावास पर हमले की कई घटनाएं इतिहास में सामने आई हैं। ताजा मामला, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद देखने को मिला था, जब उग्र भीड़ ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को घेरा और उसमें तोड़फोड़ की। इसके बाद पेशावर में अमेरिकी कांसुलेट बंद कर दिया गया और कराची और लाहौर में वीजा सेवाएं निलंबित हुईं।

आतंकवाद और सुरक्षा कारणों की वजह से अब तक केवल पांच अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने ही पाकिस्तान का दौरा किया, जिनमें ड्वाइट डी. आइजनहावर, लिंडन बी. जॉनसन, रिचर्ड निक्सन, बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू. बुश शामिल हैं। 2006 के बाद किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया।

हालांकि, इसके पीछे एक कारण अमेरिका में हुए 26/11 का वो हमला भी है। अमेरिका को संदेह था कि इस हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान ने पनाह दी है। हालांकि, पाकिस्तान इससे इनकार करता रहा। फिर अमेरिका ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर ओसामा बिन लादेन को मारा, जिसके बाद से दोनों देशों के संबंधों में काफी दूरी आई।

इसके अलावा, पाकिस्तान में चीन का दबदबा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यह भी एक कारण हो सकता है कि अमेरिका इस देश से दूरी बनाकर रखे हुए है। वहीं 2011 के बाद पहली बार अमेरिकी के किसी शीर्ष अधिकारी का पाकिस्तान का दौरा होने वाला है।

द संडे गार्जियन के अनुसार, सिक्योरिटी प्लानर्स ने आने वाले डेलिगेशन की सुरक्षा के लिए एक बड़ा मोटरकेड सिस्टम तैयार करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने कन्फर्म किया कि अमेरिकी मिलिट्री एयरक्राफ्ट के लॉजिस्टिक्स टीम और इक्विपमेंट लेकर आने के बाद तैयारियां और तेज हो गईं। इस तरह के बड़े इंतजाम इस दौरे की सांकेतिक अहमियत और युद्ध के समय की डिप्लोमेसी से जुड़े असली सुरक्षा खतरों, दोनों को दिखाते हैं।

बीते दिन पाकिस्तान में ईरानी राजदूत रेजा अमीरी मोगादम ने ईरानी डेलिगेशन के पाकिस्तान पहुंचने को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया।

ईरानी राजदूत ने अपने पोस्ट में अमेरिकी वार्ताकारों के साथ सीजफायर के मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान के एक डेलिगेशन के पाकिस्तान आने की घोषणा की थी। यह पोस्ट पहले रेजा अमीरी मोगादम के सोशल मीडिया हैंडल पर थी, जो अब नजर नहीं आ रही है। इसकी पीछे की वजह सुरक्षा से संबंधित हो सकती है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

‘इजरायल के विनाश की बात बर्दाश्त नहीं’, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर भड़के पीएम नेतन्याहू; दी चेतावनी

Published

on

तेल अवीव, 10 अप्रैल : ईरान के साथ अमेरिका के सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह पर बड़ा हमला कर दिया। इस हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा हुई। वहीं दोनों पक्षों के बीच सीजफायर की मध्यस्थता करने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल के इस हमले को लेकर कुछ ऐसा कहा जिससे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भड़क उठे।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि इजरायल के विनाश की बात को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का इजरायल को खत्म करने का आह्वान बहुत बुरा है। यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी सरकार से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर उस सरकार से जो शांति के लिए न्यूट्रल आर्बिटर होने का दावा करती है।”

दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर पोस्ट में लिखा “इजरायल बुरा है और इंसानियत के लिए श्राप है। इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है, लेबनान में नरसंहार हो रहा है। इजरायल बेगुनाह नागरिकों को मार रहा है, पहले गाजा, फिर ईरान और अब लेबनान, खून-खराबा लगातार जारी है।”

इजरायल के खिलाफ आग उगलते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा, “मैं उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने फिलिस्तीनी धरती पर इस कैंसर जैसे राज्य का निर्माण किया है, वे यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाएं और उन्हें नरक में जलाएं।”

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बीते दिन इजरायल के हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने बताया कि इजरायल के हमले के बाद लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम से फोन पर बातचीत की।

पीएम शहबाज ने एक्स पर लिखा, “मैंने आज शाम लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम से बात की। मैंने लेबनान के खिलाफ इजरायल के लगातार हमले की कड़ी निंदा की और इन दुश्मनी की वजह से लेबनान में हजारों लोगों की जान जाने पर दुख जताया। मैंने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान-अमेरिका बातचीत के जरिए बातचीत को आसान बनाने समेत शांति की कोशिशों को आगे बढ़ाने के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को फिर से सुनिश्चित किया।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नवाफ सलाम का शुक्रिया जिन्होंने पाकिस्तान की शांति की कोशिशों की सराहना की और लेबनान और उसके लोगों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों को तुरंत खत्म करने के लिए हमारे लगातार समर्थन की जरूरत पर जोर दिया।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय इजरायली कार्रवाई इस इलाके में शांति और स्थिरता बनाने की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों को कमजोर करती है और अंतरराष्ट्रीय कानून और बुनियादी मानवीय सिद्धांतों का खुला उल्लंघन है। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लेबनान के खिलाफ इजरायल के हमलों को खत्म करने के लिए तुरंत और ठोस कदम उठाने की अपील करता है।

बता दें, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर लागू होने के कुछ ही घंटों बाद, इजरायल ने लेबनान पर एक दिन का सबसे बड़ा हमला किया, जिसमें 300 से ज्यादा लोग मारे गए और 1,100 से ज्यादा घायल हुए।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र1 hour ago

पश्चिमी उपनगरों में नाले की सफाई का काम युद्ध स्तर पर जारी, एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा ने किया दौरा

महाराष्ट्र3 hours ago

मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन स्टैंडिंग कमिटी में कॉर्पोरेटर लक्ष्मी भाटिया का वॉलेट चोरी हो गया, 20,000 रुपये कैश निकाल लिए गए, सिक्योरिटी पर सवालिया निशान..?

महाराष्ट्र4 hours ago

गोरेगांव में नेस्को का कॉन्सर्ट ड्रग पार्टी में तब्दील हुआ, दो युवकों की मौत के बाद जांच शुरू

महाराष्ट्र4 hours ago

मजबूत रुपया, अमेरिका-ईरान वार्ता समेत इन कारणों के चलते सेंसेक्स 1,100 अंक बढ़ा

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

भारत में एआई स्पेशलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर्स जैसी भूमिकाओं में तेजी से बढ़ रही फ्रेशर्स की मांग : रिपोर्ट

खेल8 hours ago

‘म्हात्रे स्पेशल हैं, खुद के प्रति सच्चे रहें और हर हाल में ऐसे ही खेलें’: डेवाल्ड ब्रेविस

व्यापार9 hours ago

अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने के संकेत से सोने और चांदी में उछाल

राष्ट्रीय समाचार9 hours ago

इतिहास के पन्नों में 16 अप्रैल: जब तीन इंजनों की गूंज से शुरू हुआ भारतीय रेल का सफर

राष्ट्रीय समाचार9 hours ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, अमित शाह और राहुल गांधी ने दी हिमाचलवासियों को बधाई

महाराष्ट्र1 day ago

भारत के संविधान ने दबे-कुचले लोगों और मुसलमानों की रक्षा की है। अबू आसिम आज़मी

महाराष्ट्र3 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र1 week ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

राजनीति3 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

व्यापार2 weeks ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्र4 days ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

यूएई ने हबशान गैस प्लांट पर ईरान के हमले की कड़ी निंदा की, कुछ समय के लिए रोका गया ऑपरेशन

अपराध3 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

अपराध4 weeks ago

मुंबई में अभिनेत्री निमिषा नायर की कैब का पीछा करने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा

महाराष्ट्र3 weeks ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

रुझान