Connect with us
Saturday,14-February-2026
ताज़ा खबर

अपराध

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 2.28 करोड़ हुई : जॉन्स हॉपकिन्स

Published

on

दुनियाभर में कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या 2.28 करोड़ के ऊपर पहुंच गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 797,000 के पार पहुंच गई है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि शनिवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 22,864,873 रही और मृतकों की संख्या बढ़कर 797,787 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका कोरोना के 5,621,035 मामलों और 175,350 मौतों के साथ दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में पहले स्थान पर बना हुआ है।

वहीं, ब्राजील संक्रमण के 3,532,330 मामलों और 113,358 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि कोरोना मामलों में भारत तीसरे (2,905,825) स्थान पर है और उसके बाद रूस (944,671), दक्षिण अफ्रीका (603,338), पेरू (567,059), मेक्सिको (549,734), कोलंबिया (513,719), चिली (393,769), स्पेन (386,054), ईरान (354,764), अर्जेंटीना (329,043), ब्रिटेन (325,241), सऊदी अरब (305,186), पाकिस्तान (291,588), बांग्लादेश (290,360), फ्रांस (271,960), इटली (257,065), तुर्की (255,723), जर्मनी (233,029), इराक (197,085), फिलीपींस (182,365), इंडोनेशिया (149,408), कनाडा (126,319), कतर (116,481), इक्वाडोर (106,481), बोलीविया (106,065), कजाकिस्तान (104,071), यूक्रेन (102,948) और इजरायल (100,716) हैं।

वहीं, 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (59,610), भारत (54,849), ब्रिटेन (41,491), इटली (35,427), फ्रांस (30,508), स्पेन (28,838), पेरू (27,034), ईरान (20,376), रूस (16,148), कोलंबिया (16,183), दक्षिण अफ्रीका (12,843) और चिली (10,723) हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

मुंबई अपराध: दिंडोशी पुलिस ने फर्जी पुलिस प्रभाव के दावों का इस्तेमाल करके एसआरए एजेंट से 57 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में इतिहास-शीटर ​​को गिरफ्तार किया।

Published

on

मुंबई: दिंडोशी पुलिस ने गुरुवार को एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर अगस्त 2025 से एसआरए के एक संपर्क एजेंट से 57 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी, 45 वर्षीय मुनाफ अब्दुल रहमान लांबे उर्फ ​​बाबा खान, मुंबई भर में दर्ज 10 जबरन वसूली और धोखाधड़ी के मामलों में नामजद है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खान ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में संतोष के खिलाफ दर्ज एक मामले में मदद करने के बहाने उससे ठगी की। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अगस्त 2025 में संतोष से संपर्क किया, उसे गोरेगांव ईस्ट के एक होटल में बुलाया और पुलिस में अपने “संपर्कों” का बखान किया। तब से लेकर 9 फरवरी, 2026 तक, खान ने 2.4 लाख रुपये से अधिक की नकदी, महंगे फोन और घड़ियां लीं, जिनकी कुल राशि 57 लाख रुपये थी।

इसके अलावा यह भी आरोप लगाया गया कि जब संतोष से अपना वादा पूरा करने के लिए कहा गया, तो खान ने संतोष को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी और यहां तक ​​कि जान से मारने की धमकी भी दी, जिसके कारण संतोष को पुलिस के पास जाना पड़ा।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

न्यूयॉर्क हत्या साजिश में निखिल गुप्ता ने कबूला जुर्म, जानिए कितने साल तक हो सकती है जेल

Published

on

वॉशिंगटन, 14 फरवरी : साल 2023 में निखिल गुप्ता न्यूयॉर्क में एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या कराने के लिए 15,000 डॉलर देने पर राजी हो गए थे। मैनहैटन की एक संघीय अदालत में पेश होकर उन्होंने यह बात खुद स्वीकार की। इस मामले में अमेरिका की संघीय जेल में अधिकतम 40 साल तक की सजा का प्रावधान है।

54 वर्षीय भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट में अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज सारा नेटबर्न के सामने तीन आरोपों को स्वीकार किया। ये आरोप थे- भाड़े पर हत्या की साजिश, भाड़े पर हत्या, और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश।

अदालत में शपथ के तहत गुप्ता ने कहा, “2023 के वसंत में, मैं किसी दूसरे व्यक्ति के साथ यूनाइटेड स्टेट्स में एक व्यक्ति की हत्या करवाने के लिए राज़ी हुआ था।” उन्होंने यह भी माना कि उन्होंने 15,000 डॉलर नकद एक व्यक्ति को दिए थे, जो अमेरिका में मौजूद था। पूछताछ के दौरान गुप्ता ने माना कि उन्हें पता था कि जिस व्यक्ति को निशाना बनाया जाना था, वह न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में रहता है, जबकि पैसा मैनहैटन में दिया गया।

जज सारा नेटबर्न ने सिफारिश की कि जिला जज विक्टर मरेरो इस दोष स्वीकार को मंजूर करें। बाद में अदालत ने इसे स्वीकार कर लिया। सजा सुनाने की तारीख 29 मई 2026 तय की गई है।

फेडरल कानून के तहत, गुप्ता को भाड़े पर हत्या करने और भाड़े पर हत्या करने की साजिश के लिए ज़्यादा से ज़्यादा 10 साल की सज़ा हो सकती है, और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश के लिए 20 साल तक की सज़ा हो सकती है- कुल मिलाकर ज़्यादा से ज़्यादा 40 साल की सज़ा। हालांकि, हर मामले में अधिकतम सजा ही दी जाए, यह जरूरी नहीं है। अदालत सजा तय करते समय अमेरिकी सेंटेंसिंग गाइडलाइंस का पालन करती है और अन्य कानूनी पहलुओं को भी देखती है। दोष स्वीकार करने के कारण गुप्ता को कुछ राहत भी मिल सकती है।

सजा तय करते समय अपराध की गंभीरता, भविष्य में ऐसे अपराध रोकने की जरूरत, जनता की सुरक्षा और अन्य कानूनी पहलुओं पर भी विचार किया जाएगा। अभियोजन पक्ष ने कहा कि अगर मामला ट्रायल तक जाता तो वे एक गुप्त सूत्र, एक अंडरकवर अधिकारी (जो खुद को सुपारी किलर बता रहा था), व्हाट्सऐप मैसेज और कॉल रिकॉर्डिंग, मोबाइल फोन के सबूत और न्यूयॉर्क में 15,000 डॉलर दिए जाने का वीडियो अदालत में पेश करते।

चार्जशीट में कहा गया था कि गुप्ता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर, जिनमें भारत के कैबिनेट सचिवालय के एक कर्मचारी का नाम भी शामिल था, न्यूयॉर्क में रह रहे एक सिख राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या की योजना बनाई थी। यह कार्यकर्ता खालिस्तान की मांग का समर्थन करता था।

गुप्ता ने अदालत में यह भी स्वीकार किया कि वह भारत के नागरिक हैं और उनका दोष स्वीकार करना संभवतः उन्हें अमेरिका से निष्कासित किए जाने का कारण बनेगा। अमेरिकी आव्रजन कानून के तहत ऐसे मामलों में देश से हटाना लगभग अनिवार्य होता है।

दोष स्वीकार करके गुप्ता ने एक लंबे और डिप्लोमैटिक रूप से सेंसिटिव ट्रायल से बचाव कर लिया, जिसमें अमेरिकी जमीन पर विदेशी साजिश के आरोपों की सुनवाई होती। अब अदालत को यह तय करना है कि उन्हें कितने समय के लिए जेल भेजा जाएगा। इसका फैसला 29 मई 2026 को सुनाया जाएगा।

Continue Reading

अपराध

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को भेजा गया धमकी भरा व्हाट्सएप ऑडियो मैसेज वायरल हो गया; आवाज हैरी बॉक्सर से जुड़ी होने की पुष्टि की जा रही है।

Published

on

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी को कथित तौर पर धमकी देने वाला एक व्हाट्सएप ऑडियो नोट सामने आया है। और अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है, जिससे सुरक्षा संबंधी नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि हैरी बॉक्सर के नाम से जारी की गई इस ऑडियो क्लिप में अभिनेता और निर्देशक दोनों को धमकी भरा संदेश दिया गया है। सूत्रों ने पुष्टि की है कि यह रिकॉर्डिंग इस प्रकाशन के पास आ चुकी है। जांचकर्ता फिलहाल इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि नोट में सुनाई देने वाली आवाज वास्तव में हैरी बॉक्सर की है या नहीं। क्लिप की प्रामाणिकता और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच और तकनीकी विश्लेषण जारी है।

अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या संदेश से दोनों फिल्मी हस्तियों को फिर से खतरा होने का संकेत मिलता है। पहले भी जबरन वसूली और धमकी के प्रयासों के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आगे की जांच जारी है।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र9 hours ago

अंधेरी: एक्टर अक्षय कुमार, मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन कमिश्नर भूषण गगरानी, ​​विधायक अमित सट्टम और हारून खान की मौजूदगी में फ्लावर फेस्टिवल का उद्घाटन।

राष्ट्रीय10 hours ago

10 साल से ज्यादा का प्यार, रेखा का शादी से इनकार’, नोएडा की घटना पर चौंकाने वाले खुलासे

महाराष्ट्र10 hours ago

मुंबई बीएमसी ने प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने वाले बड़े डिफॉल्टर्स को प्रॉपर्टी ज़ब्त करने का नोटिस जारी किया

राजनीति10 hours ago

तेलंगाना निकाय चुनावों में जीत पर राहुल गांधी ने जताई खुशी, बोले- ‘प्रजाला तेलंगाना’ का विजन अटल

राजनीति11 hours ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक से ‘सेवा तीर्थ’ व ‘कर्तव्य भवनों’ में स्थानांतरण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी

दुर्घटना11 hours ago

मुलुंड हादसा: मुंबई मेट्रो की चौथी स्लैब गिरने से एक व्यक्ति की मौत पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख व्यक्त किया; मृतकों के लिए 5 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की गई।

दुर्घटना12 hours ago

‘क्या लोगों की जान इतनी सस्ती हो गई है’, मुंबई में मेट्रो पिलर गिरने की घटना पर बोलीं कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़

दुर्घटना12 hours ago

मुंबई: मुलुंड पश्चिम में निर्माणाधीन मेट्रो 4 का स्लैब वाहनों पर गिरने के बाद एमएमआरडीए का पहला बयान

अंतरराष्ट्रीय13 hours ago

बांग्लादेश: बीएनपी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद, रचनात्मक तरीके से भारत से जुड़ने की उम्मीद जताई

महाराष्ट्र14 hours ago

महाराष्ट्र: यवतमाल में गणतंत्र दिवस समारोह में छात्रों ने पाकिस्तानी सैन्य गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया; स्कूल स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई

अपराध2 weeks ago

मुंबई अपराध: नागपाड़ा में हिंसक समूह झड़प के बाद 5 घायल, एक की हालत गंभीर; 13 हिरासत में; वीडियो वायरल

राजनीति4 weeks ago

बीएमसी चुनाव 2026 के विजेताओं की सूची: वार्डवार विजयी उम्मीदवारों के नाम देखें

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की बारामती के पास विमान दुर्घटना में मौत;

अपराध3 weeks ago

मुंबई के वडाला में ‘बदतमीज’ नाम की एक शहरी मसाज कंपनी की मसाज करने वाली महिला ने सेशन रद्द होने पर एक महिला पर हमला किया; लड़ाई का वीडियो वायरल होने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया।

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई ट्रैफिक अपडेट: व्यस्त समय के दौरान 1 फरवरी से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध; क्या अनुमति है और क्या नहीं?

राजनीति4 weeks ago

मुंबई बीएमसी चुनाव 2026 के परिणाम: एग्जिट पोल ने महायुति गठबंधन के लिए स्पष्ट बहुमत की भविष्यवाणी की

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई में स्पोर्ट्स बाइक चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाशअंधेरी में बाइक चोरों को गिरफ्तार करने के बाद 9 केस सुलझे, मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी

अपराध1 week ago

‘घर पर बेटियां नहीं हैं क्या?’ मुंबई के मरीन ड्राइव पर कथित तौर पर उसकी तस्वीरें खींचने के लिए लड़की ने आदमी का सामना किया; वीडियो हुआ वायरल

अपराध4 weeks ago

मुंबई में भयावह घटना: मलाड में ढाई महीने के पिल्ले के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

राजनीति4 weeks ago

बीएमसी: गतगणना शुरू, पहले राउंड के नतीजे जल्द आने की उम्मीद (लीड)

रुझान