Connect with us
Friday,24-April-2026
ताज़ा खबर

खेल

डब्ल्यूपीएल 2025: अंपायर के फैसले पर असहमति जताने पर हरमनप्रीत पर जुर्माना

Published

on

लखनऊ, 7 मार्च। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मैच के दौरान डब्ल्यूपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के चलते उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह मैच गुरुवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था।

डब्ल्यूपीएल के बयान के अनुसार, हरमनप्रीत ने “आर्टिकल 2.8 के लेवल 1 उल्लंघन को स्वीकार किया, जो अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से जुड़ा है।”

घटना आखिरी ओवर में हुई, जब ऑन-फील्ड अंपायर ने मुंबई इंडियंस पर धीमी ओवर गति के कारण फील्डिंग प्रतिबंध लागू कर दिया। इसके तहत टीम को 30 गज के घेरे के बाहर केवल तीन फील्डर रखने की अनुमति थी।

हरमनप्रीत इस फैसले से नाखुश दिखीं और अंपायर अजितेश अर्गल से बहस करने लगीं। इस दौरान अंतिम ओवर डालने जा रहीं अमेलिया केर भी फैसले से नाराज दिखीं।

इसी बीच इंग्लैंड की खिलाड़ी सोफी एक्लेस्टोन, जो नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थीं, भी अंपायर से चर्चा करने आ गईं। इसके बाद हरमनप्रीत और एक्लेस्टोन के बीच गर्मागर्म बहस हो गई, जिसमें हरमनप्रीत उन्हें उंगली उठाकर कुछ कहते हुए नजर आईं।

हालात बिगड़ते देख अंपायरों ने तुरंत हस्तक्षेप किया, जिसके बाद एक्लेस्टोन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर लौट गईं, हालांकि वह काफी नाराज नजर आईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और मान्य होता है।

जहां तक मैच की बात है, अमेलिया केर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट (5/38) झटके, इसके बाद हेली मैथ्यूज ने 46 गेंदों में 68 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इस प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

गौरतलब है कि केर इस सीजन में पांच विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं और उन्होंने डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया। वह मौजूदा पर्पल कैप होल्डर भी हैं।

खेल

‘इकाना में बल्लेबाजी आसान नहीं थी, मेरा लक्ष्य साझेदारी बनाना और अंत तक खेलना था’: जडेजा

Published

on

आईपीएल 2026 में बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच मुकाबला हुआ। आरआर ने मैच 40 रन से जीता। आरआर की जीत में अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की अहम भूमिका रही।

मैच के बाद रवींद्र जडेजा ने जियोहॉटस्टार के गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव संजय बांगड़ से बात करते हुए कहा, “जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था, तो यह इतना आसान नहीं था। एलएसजी के पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं। यह लाल मिट्टी वाली पिच थी, इसलिए बाउंस था, और वे गेंद को सीम पर डाल रहे थे। हम लगातार विकेट खो रहे थे और कोई साझेदारी नहीं बना पा रहे थे। इसलिए, डोनोवन और मैंने पारी को डीप ले जाने के बारे में बात की। टी20 क्रिकेट में, आपको अच्छा स्कोर बनाने के लिए रिस्क लेते रहना पड़ता है। बदकिस्मती से, वह गलत टाइम पर आउट हो गए। मैं बस ओवर्स को दिमाग में रखकर चल रहा था।”

उन्होंने कहा, “मुझे पता था कि मयंक यादव आखिरी ओवर डाल सकते हैं। मैं बस उनकी गति का इस्तेमाल करना चाहता था, एक शॉर्ट लेग-साइड बाउंड्री और मिड-ऑफ और मिड-ऑन दोनों अप के साथ। तीन बॉल शॉर्ट थीं, और उन्होंने एक फुल बॉलिंग करके ब्लफ खेला, लेकिन किस्मत से, मैं उस पर भी एक बाउंड्री लगा पाया। हमने वे 20 रन बनाए। एक टीम के तौर पर जब आपके पास कुछ अतिरिक्त रन होते हैं, तो गेंदबाजों का आत्मविश्वास बढ़ता है।”

इकाना की पिच पर स्पिन गेंदबाजी के बारे में उन्होंने कहा, “जब मैं दिग्वेश राठी के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहा था, तो उनकी कुछ गेंदें विकेट पर रुक रही थीं। इसलिए, मैंने सोचा कि अगर मैं इस पिच पर धीमी गेंदबाजी करता हूं तो मुझे फायदा हो सकता है। मैं मिच मार्श या पूरन को कोई गति नहीं देना चाहता था। वे बड़े हिटर हैं और बड़े हिट करने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए, मैंने धीमी गेंदबाजी की। मैं अपनी गति में भी बदलाव करना चाहता था।”

पहले कुछ मैचों में जडेजा अपने 4 ओवरों का कोटा पूरा नहीं कर पाए थे। इस पर उन्होंने कहा, “जब मैं ग्राउंड पर आता हूं, तो मैं अपना निजी अहम होटल रूम में छोड़ देता हूं। मैं बस टीम मुझसे जो भी चाहे, उसमें योगदान करने के बारे में सोचता हूं। जब बल्लेबाजी की बात आती है, तो मैं इस गेम में इसे और गहराई तक ले जाना चाहता था, क्योंकि अगर मैं 17वें या 18वें ओवर में गलत शॉट खेलकर आउट हो जाता, तो हम 159 तक नहीं पहुंच पाते और शायद 20-25 रन कम रह जाते। तब एलएसजी के लिए छोटा लक्ष्य हासिल करना आसान हो सकता था। टी20 क्रिकेट में, हर पिच, कंडीशन और मैच की स्थिति अलग होती है, इसलिए आपको उसी हिसाब से ढलना पड़ता है। अगर, किसी दिन, टीम को लगता है कि किसी खास बल्लेबाज के खिलाफ मेरा मैच-अप नेगेटिव है, तो मैं यह समझता हूं। यह काम कर सकता है, या नहीं भी कर सकता है। यह खेल का हिस्सा है।”

जडेजा ने आरआर की जीत में बल्ले और गेंद से अहम भूमिका निभाई। बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 29 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर निकोलस पूरन का अहम विकेट लिया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता से कच्चे तेल में तेजी जारी, ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल के पार

Published

on

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल में तेजी जारी है और गुरुवार को कीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई है।

इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट का जून फ्यूचर्स का कॉन्ट्रैक्ट सुबह के कारोबार में 103.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 4 प्रतिशत अधिक था। वहीं, न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड का जून फ्यूचर्स का कॉन्ट्रैक्ट 1.62 प्रतिशत बढ़कर 94.47 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी की वजह हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता को माना जा रहा है।

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरानी नेताओं द्वारा “यूनिफाइड प्रस्ताव” दिए जाने तक युद्धविराम को बढ़ा दिया, लेकिन उन्होंने ईरान पर लगी नौसैनिक नाकाबंदी नहीं हटाई।

अमेरिका की सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर कहा, “ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकाबंदी के तहत अमेरिकी सेना ने 31 जहाजों को वापस मुड़ने या बंदरगाह पर लौटने का निर्देश दिया है।”

वहीं, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोला जाएगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक कर दिया गया है। यह सीजफायर का उल्लंघन है। इससे ईरानी बंदरगाहों को निशाना बनाया जा रहा है। आगे कहा कि पूर्ण सीजफायर तभी संभव है, जब अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट के ब्लॉक को समाप्त कर देता है।

विश्लेषकों का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट 50 दिनों से अधिक समय से बंद है, जिससे वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा बाधित हो गया है। कीमतों में लगातार वृद्धि से भारत के आयात बिल पर असर पड़ सकता है और इसकी अर्थव्यवस्था पर दबाव आ सकता है।

सरकार का कहना है कि देश भर में खुदरा ईंधन आउटलेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

Continue Reading

खेल

‘हेनरिक क्लासेन ने अपनी क्लास दिखाई, एसआरएच का बल्लेबाजी क्रम बेहतरीन’: आदित्य तारे

Published

on

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की बल्लेबाजी का मध्यक्रम विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के आसपास सिमटा हुआ है। क्लासेन ने सीजन में अब तक शानदार बल्लेबाजी की है और नियमित रूप से रन बनाते हुए टीम की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई है। मंगलवार को हैदराबाद में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में क्लासेन ने 13 गेंदों पर 37 रनों की विस्फोटक पारी खेली। मुंबई क्रिकेट के दिग्गज आदित्य तारे ने हेनरिक क्लासेन की तारीफ की है।

स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर जियोस्टार एक्सपर्ट आदित्य तारे ने कहा, “हेनरिक क्लासेन ने फिर से बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। इस सीजन में उन्होंने जितनी भी पारियां खेली हैं, उनमें से ज्यादातर में 30 से अधिक रन बनाए हैं। दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए उनके पास ज्यादा समय नहीं था, लेकिन फिर भी 13 गेंदों पर 37 रन की पारी उनके बल्ले से आई। यह पारी कमाल की थी और असरदार थी।”

तारे ने कहा, “क्लासेन ने अपनी क्लास दिखाई। अगर वह बीच के ओवरों में बल्लेबाजी करने आते हैं, तो वह पारी के आखिर तक बल्लेबाजी कर सकते हैं। जब वह डेथ ओवरों में आते हैं, तब भी उनमें मैच को विपक्षी टीम से छीन लेने की काबिलियत होती है। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की बैटिंग इकाई एसआरएच की मदद करती है। जब वे हिट करना शुरू करते हैं, तो गेंदबाज कुछ समझ नहीं पाते। यह बल्लेबाजी क्रम लीग की सर्वश्रेष्ठ में से एक है।”

हेनरिक क्लासेन ने अपनी दमदार और स्थिति की अनुकूल बल्लेबाजी से एसआरएच की खतरनाक बल्लेबाजी में गहराई पैदा की है। सीजन के 7 मैचों की 7 पारियों में 53.33 की औसत और 153.11 की स्ट्राइक रेट से 320 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के और 22 चौके आए हैं।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार30 minutes ago

भारत में एआई इंजीनियरिंग भर्तियां 59.5 प्रतिशत बढ़ी, छोटे शहरों में मांग ने पकड़ी रफ्तार

राजनीति2 hours ago

पश्चिम बंगाल एसआईआर मामला: चुनाव ड्यूटी पर तैनात अफसरों को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

महाराष्ट्र2 hours ago

सेंसेक्स 77,000 के नीचे फिसला; आईटी सेक्टर, महंगा कच्चा तेल जैसे कारणों से तीन सत्रों से लगातार हो रही बिकवाली

मनोरंजन2 hours ago

गृहणियों को ‘घर का सुपरस्टार’ मानते हैं अक्षय कुमार, उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने की मंशा

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 hours ago

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध विराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

जम्मू-कश्मीर मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी, सोपोर में एक तस्कर गिरफ्तार

महाराष्ट्र21 hours ago

मुंबई: नासिक टीसीएस मामले में निदा खान को निशाना बनाया जा रहा है, पुलिस इसकी छवि खराब कर रही है: सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन टिकले

महाराष्ट्र22 hours ago

नेस्को म्यूजिक कॉन्सर्ट पार्टी में ड्रग्स सप्लाई करने वाली महिला का पर्दाफाश, महिला के अकाउंट में करोड़ों रुपये जमा, अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय समाचार23 hours ago

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

महाराष्ट्र23 hours ago

भिवंडी के लोगों का वादा पूरा हुआ… राज्य सरकार ने मेट्रो रूट 5 के रिवाइज्ड प्लान को मंजूरी दे दी है, विधायक रईस शेख ने कहा

महाराष्ट्र4 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र2 weeks ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

राजनीति4 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

व्यापार3 weeks ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

राष्ट्रीय3 weeks ago

एचपीसीएल का सख्त एक्शन: सरकार की सख्ती के बीच एलपीजी से संबंधित अनियमितताओं के चलते 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड

अपराध4 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

रुझान