Connect with us
Saturday,26-September-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

शाहरुख संग काम करना मेरी पंसदीदा चीजों में से एक रहा है : रानी मुखर्जी

Published

on

Rani-Mukerji

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म ‘चलते चलते’ आज ही के दिन यानि कि 13 जून को सत्रह साल पहले रिलीज हुई थी। इस मौके पर रानी ने शूटिंग के दौरान बिताए गए लम्हों को याद किया। रानी ने बताया, “शाहरुख खान के साथ काम करना मेरी पसंदीदा चीजों में से एक रहा है। यह फिल्म शाहरुख के प्रोड्क्शन में बनी है और यह पहली बार था जब मैं ग्रीस गई थी – मायकोनोस और एथेंस – उस दौर की यादें बेहद मजेदार रहीं। वहां नीले और सफेद रंग घरों का ²श्य कुछ ऐसा था, जिसे मैंने पहले कभी नहीं देखा था। वहां रहना और शूटिंग करना शानदार रहा। एथेंस में भी कमाल की वास्तुकला है। वहां की संस्कृति, पुरानी इमारतें ऐसी कई सारी चीजें हैं, जो इतिहास को बयां करता है। ‘चलते चलते’ के दौरान आउटडोर का अनुभव बेहद खास रहा।”

अजीज मिर्जा द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2013 में आई थी।

मनोरंजन

रामलीला के मंच पर उतरेगा सितारों का कारवां, सीता बनेंगी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज़ मेजो

Published

on

अयोध्या की विश्वप्रसिद्ध रामलीला इस बार दिल्ली में भव्य मंचन के साथ भगवान श्रीराम की गाथा को नए रंग-रूप में प्रस्तुत करेगी। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज़ मेजो इस बार माता सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जबकि सांसद और अभिनेता रवि किशन प्रभु श्रीराम का किरदार निभाएंगे।

10 से 20 अक्टूबर तक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब स्थित मावलंकर हॉल में होने वाले इस आयोजन में फिल्म और भोजपुरी जगत के कई चर्चित कलाकार भी अलग-अलग पात्रों को जीवंत करेंगे। आयोजकों के मुताबिक, रामलीला को भव्य स्वरूप देने के लिए विशाल सेट, अत्याधुनिक तकनीक और बड़ी एलईडी स्क्रीन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके जरिए मंच पर त्रेतायुग के प्रसंगों को आधुनिक तकनीक के साथ प्रस्तुत करने की तैयारी है।

रामलीला के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि पिछले सात वर्षों से अयोध्या की पावन धरती पर इसका आयोजन किया जा रहा था। आयोजन को देश और विदेश में दर्शकों का व्यापक जुड़ाव मिला है। उनके अनुसार, पिछले वर्ष ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से करीब 62 करोड़ दर्शकों ने रामलीला देखी थी। इस वर्ष के मंचन में राजनीति और मनोरंजन जगत से जुड़े कई चर्चित चेहरे अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे।

सांसद और अभिनेता रवि किशन प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाएंगे, जबकि सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी विभिन्न भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अभिनेता अरुण बख्शी रावण, बिंदु दारा सिंह कुंभकरण, अवतार गिल मेघनाद और पुनीत इस्सर परशुराम की भूमिका निभाएंगे। अभिनेता रजा मुराद समेत कई अन्य जाने-माने कलाकार भी रामलीला के महत्वपूर्ण पात्रों को मंच पर जीवंत करेंगे। आयोजक सुभाष मलिक ने कहा कि इस वर्ष भी आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम इस बार दिल्ली आ रहे हैं और दिल्लीवासी इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोजन की जिम्मेदारी संस्थापक एवं अध्यक्ष सुभाष मलिक, महासचिव शुभम मलिक और उपाध्यक्ष जतिन मलिक संभाल रहे हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

बिग बॉस 20 में छलका मैरी कॉम का दर्द, बोलीं- बच्चों के लिए जी रही हूं

Published

on

वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम इन दिनों ‘बिग बॉस-20’ में नजर आ रही हैं। शो को दौरान मैरी कॉम ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय भी था, जब उन्होंने सब कुछ खत्म करने के बारे में सोचा था, लेकिन अपने छोटे बच्चों की वजह से उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

मैरी कॉम साथी कंटेस्टेंट ईशा रिखी, रीति तिवारी और कनिका मान के साथ अपने स्ट्रगल के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि भले ही दुनिया उन्हें बॉक्सिंग रिंग के अंदर अपनी ताकत के लिए जानती है, लेकिन उनके जीवन में ऐसे पल भी आए हैं, जह वह पूरी तरह से टूट गई थीं।

मैरी ने कहा, “मैंने बचपन से ही बहुत कुछ झेला है। मैंने अपने परिवार, राज्य और देश के लिए बहुत कुर्बानियां दी है। मेरी तरह कौन लड़ सकता है? ये एक बड़ी चुनौती है। मैं एक एथलीट हूं, जो मेडल जीतना चाहती है, मेरे लिए एक-दो मेडल काफी नहीं है। मेरे अंदर अभी भी जीतने की भूख है लेकिन उम्र ज्यादा होने की वजह से अब हिस्सा नहीं ले सकती।”

बातचीत के दौरान मैरी कॉम ने बताया कि अब उनके लिए अपनी भावनाओं को जाहिर करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि वह पहले बहुत रोया करती थीं और अब उन्हें अपने आंसू रोकने की जरूरत महसूस होती है। उन्होंने कहा, “मैं बहुत रोई हूं। अब धीरे-धीरे मुझे आंसू अंदर खींचने होंगे।”

मैरी कॉम की बात करें तो, वह भारत की सबसे कामयाब बॉक्सर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने शानदार करियर और संघर्षों से पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 6 बार (2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018) महिला विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता है। वह विश्व चैंपियनशिप में 8 पदक जीतने वाली एकमात्र मुक्केबाज हैं। साथ ही, वह पांच बार एशियाई मुक्केबाजी चैंपियन भी रह चुकी हैं

मणिपुर के बॉक्सर डिंग्को सिंह से प्रेरित होकर उन्होंने बॉक्सिंग चुनी लेकिन शुरुआती दिनों में उनके पिता इसके खिलाफ थे। उन्होंने छुप-छुपकर प्रशिक्षण लिया और कई आर्थिक तंगियों का सामना किया।

Continue Reading

मनोरंजन

‘हम 24 में 36 घंटे काम करते थे’, रवीना-करिश्मा ने याद किया 90 के दशक का दौर

Published

on

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ के सेट पर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 90 के दशक के बॉलीवुड दौर को याद किया। वह शो के सेमी-फिनाले एपिसोड में स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचीं थी।

इस दौरान उन्होंने शो की जज और साथी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ पुराने दौर की कई यादें साझा कीं। रवीना ने बताया कि उस समय वह और करिश्मा एक दिन में कई फिल्मों की शूटिंग करती थीं और कई बार उन्हें खुद भी याद नहीं रहता था कि वह किस फिल्म के किस किरदार में हैं।

रवीना ने मजाकिया अंदाज में कहा, ”मुझे लगता है कि 90 के दशक में शायद दो ही हीरोइनें थीं, जो 24 घंटे में 36 घंटे काम करती थीं। इनमें एक करिश्मा कपूर थी और दूसरी मैं खुद थी। एक ही दिन में करीब छह अलग-अलग प्रोडक्शन के सेट पर शूटिंग करनी पड़ती थी। कहीं दो घंटे शूटिंग, फिर दूसरे सेट पर डेढ़ घंटे, उसके बाद किसी और जगह तीन घंटे और फिर दूसरे सेट पर चार घंटे। इस तरह पूरा दिन अलग-अलग लोकेशन और किरदारों के बीच निकल जाता था।”

रवीना ने कहा, ”लगातार इतने प्रोजेक्ट्स पर काम करने की वजह से एक वक्त के बाद हमें यह तक याद नहीं रहता था कि हम किस किरदार में हैं। एक ही तरह का किरदार कई अलग-अलग फिल्मों में निभाते हुए कई बार बस यही करना होता था कि जो बताया गया है, उसे कर दो। अगर किसी फिल्म में मेरा किरदार अमीर और बिगड़ी हुई लड़की का था, तो वही किरदार छह अलग-अलग सेट पर भी चल रहा होता था।”

रवीना की इस बात पर करिश्मा कपूर भी अपनी एक याद साझा करती हैं। वह बताती हैं, ”उस समय ज्यादातर शूटिंग फिल्म सिटी में होती थी। हम दोनों सुबह सात बजे से काम शुरू कर देती थीं। कभी-कभी तो हम दोनों एक-दूसरे को अलग-अलग सेट पर जाते हुए देखती थीं। एक सेट से निकलकर दूसरे सेट पर पहुंचना, रास्ते में कपड़े बदलना और फिर तुरंत अगले सेट पर शूटिंग के लिए तैयार होना हमारी दिनचर्या का हिस्सा था।”

Continue Reading
Advertisement
व्यापार11 minutes ago

जयशंकर की ओमान और ईरान के विदेश मंत्रियों से मुलाकात, खाड़ी संकट के हालात पर चर्चा

खेल23 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: जोशना-सेंथिलकुमार की जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष, सेमीफाइनल में मिली हार

खेल47 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: जीत के साथ आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह

महाराष्ट्र52 minutes ago

महाराष्ट्र के 265 तालुकों को सीएम फडणवीस ने किया सूखा घोषित, और सूखे से निपटने के कई उपायों की घोषणा

मनोरंजन60 minutes ago

रामलीला के मंच पर उतरेगा सितारों का कारवां, सीता बनेंगी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज़ मेजो

राजनीति1 hour ago

कांग्रेस-सपा में टकराव बढ़ा, इकरा हसन के बयान पर इमरान बोले- ‘न करें गठबंधन, हम क्या भीख मांग रहे’

राजनीति1 hour ago

सपा नेता राम गोविंद चौधरी के निधन से सियासी गलियारों में शोक, अखिलेश समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

मिल्वौकी में जुटेंगे जी20 के व्यापार मंत्री, जबरन मजदूरी से लेकर वैश्विक व्यापार नियमों तक होगी चर्चा

राष्ट्रीय समाचार17 hours ago

33.60 लाख करोड़ रुपए की 1,731 इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर सरकार की नजर, कनेक्टिविटी क्षेत्र को सबसे ज्यादा प्राथमिकता: सरकार

राष्ट्रीय समाचार18 hours ago

तमिलनाडु : मदुरांतकम रैली में विजय ने भ्रष्टाचार को लेकर स्टालिन को दी चुनौती

महाराष्ट्र3 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति2 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल1 week ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

खेल4 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध3 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

खेल3 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

व्यापार4 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान