Connect with us
Monday,27-July-2026
ताज़ा खबर

खेल

डॉट गेंद से विलियम्सन को परेशान करने की कोशिश करूंगा : सिराज

Published

on

Mohammed-siraj

 भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का कहना है कि अगर उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में खेलने का मौका मिलता है तो वह न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को डॉट गेंद से परेशान करने की कोशिश करेंगे।

सिराज ने कहा, “मैं एक ही स्थान पर लगातार गेंद करने की कोशिश करूंगा और मेरा ध्यान विलियम्सन को डॉट गेंद कराने पर केंद्रित रहेगा, जिससे उनपर दबाव बढ़े। मैं उन्हें शॉट लगाने के लिए मजबूर करूंगा जिससे उनके आउट होने के मौके ज्यादा रहें।”

सिराज ने इस साल के शुरूआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को मिली 2-1 की टेस्ट सीरीज जीत में अहम भूमिक निभाई थी।

सिराज ने एबीपी न्यूज से कहा, “ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर बाउंस और तेजी थी तो मैंने अच्छी लेंग्थ में वहां गेंदबाजी की। लेकिन इंग्लैंड में स्विंग रहेगी तो मैं कोशिश करूंगा कि बल्लेबाज फ्रंट फुट पर खेले।”

उन्होंने कहा, “हम इंग्लैंड रवाना होने से पहले क्वारंटीन में है। आईपीएल के स्थगित होने के बाद हमने कोई क्रिकेट नहीं खेला लेकिन न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है, इसलिए कीवी टीम को इंग्लिश वातावरण में ढलने के लिए ज्यादा समय मिलेगा।”

गेंदबाज ने कहा, “मैं यह नहीं कि यह तकनीकी बदलाव है। मेरे अंदर पूरी तरह मनोवैज्ञानिक परिवर्तन आया है। पहले मैं मैदान पर बैचेन हो जाता था लेकिन अब मैं इन चीजों से उबर गया हूं।”

उन्होंने कहा, “मैंने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है। मैंने जिम में काफी समय बिताया है।”

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के अलावा भारतीय टीम को अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

खेल

दूसरे मैच में जीत के साथ भारत टी20 में फिर बना नंबर वन, खत्म हुई इंग्लैंड की बादशाहत

Published

on

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में एक बार फिर दुनिया की नंबर एक टीम बन गई है। भारत ने इंग्लैंड की बादशाहत को खत्म कर दिया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अनुसार, दूसरे टी20 में मिली जीत के साथ ही टी20 में नंबर एक का ताज फिर से भारतीय टीम ने हासिल कर लिया है। इंग्लैंड अब दूसरे स्थान पर खिसक गया है। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से टी20 सीरीज हारने के बाद नंबर एक की कुर्सी गंवानी पड़ी थी। हरारे के मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 219 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।

हालांकि, भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा महज 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाने के बाद आउट हुए। 29 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम की पारी को ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 66 रनों की अहम साझेदारी निभाई। अय्यर ने 20 गेंदों में 25 रन बनाए। ईशान बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 44 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए।

वहीं, तिलक वर्मा ने भी आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में तिलक ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। रिंकू सिंह ने 12 रनों का योगदान दिया। हालांकि, इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 129 रन बनाकर ऑलआउट हुई। मेजबान टीम की तरफ से ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, तो तदीवानाशे मारुमनी ने 24 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 रन देकर 3 विकेट झटके। यश ठाकुर ने 30 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि प्रिंस यादव ने 10 रन देकर 2 विकेट झटके। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Continue Reading

खेल

जुर्गेन क्लॉप जर्मनी फुटबॉल टीम के कोच बने, 2030 तक होगा कार्यकाल

Published

on

जुर्गेन क्लॉप को जर्मन राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। क्लॉप ने शुक्रवार को चार साल के अनुंबध पर हस्ताक्षर किया। उनका कार्यकाल 2030 तक होगा। 59 साल के क्लॉप यूईएफए यूरो 2028 और फीफा विश्व कप 2030 में जर्मन टीम का नेतृत्व करेंगे। जर्मन फुटबॉल फेडरेशन ने इसकी पुष्टि की।

जुर्गेन क्लॉप जर्मनी के हेड कोच के रूप में जूलियन नैगल्समैन की जगह लेंगे। नैगल्समैन ने फीफा विश्व कप 2026 में 15 अगस्त को पैराग्वे के खिलाफ जर्मनी की हार और टीम के विश्व कप से बाहर होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

फेडरेशन ने द्वारा साझा किए गए एक बयान में क्लॉप ने कहा, “राष्ट्रीय टीम हम जर्मन लोगों को किसी और चीज की तरह एकजुट कर सकती है। यही बात इस काम को मेरे लिए इतना खास बनाती है। मैं जर्मन फुटबॉल में इस खास काम का इंतजार कर रहा हूं। हम विनम्रता और धैर्य के साथ मिलकर काम करेंगे। हमें एक ऐसी टीम बनानी है, जो एक-दूसरे के लिए लड़े, फुटबॉल का आनंद ले, और जिसके पीछे हमारे देश के लोग पूरे विश्वास के साथ एकजुट हो सकें।”

पीटर क्राविएट्ज, पेपिजन लिजेंडर्स, और स्वेन बेंडर जर्मन फुटबॉल एसोसिएशन में सहायक कोच के तौर पर क्लॉप के साथ जुड़ेंगे। क्राविएट्ज और लिजेंडर्स क्लॉप के लंबे समय से साथी हैं। उन्होंने 2019 में लिवरपूल में उनके साथ यूईएफए चैंपियंस लीग और 2020 में इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब जीता था। 43 साल के डचमैन लिजेंडर्स हाल ही में मैनचेस्टर सिटी में पेप गार्डियोला के सहायक कोच थे। 54 साल के क्राविएट्ज ने मेंज और डॉर्टमुंड में क्लॉप के साथ काम किया है। स्वेन बेंडर (37) डॉर्टमुंड में सहायक कोच और अन्टरहाचिंग में हेड कोच के तौर पर काम करने के बाद वापस आए हैं।

जर्मन फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष न्यूएनडॉर्फ ने कहा, “जूलियन नेगल्समैन के इस्तीफे के बाद, जुर्गन क्लॉप टीम के कोच के पद के लिए हमारी पक्की पसंद थे। इसीलिए हमने लगातार उनका पीछा किया। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस सहयोग का रास्ता बनाया। मैं ओलिवर मिंट्जलाफ को रचनात्मक बातचीत और उनके सहयोगात्मक रवैये के लिए, साथ ही अकी वात्जके को उनके जबरदस्त सहयोग के लिए भी धन्यवाद देना चाहता हूं।”

जर्मनी टीम के साथ क्लॉप का पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 24 सितंबर को एम्स्टर्डम में नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा।

Continue Reading

खेल

वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद लियोनेल मेसी ने दर्द बयां किया, बोले-दर्द गहरा है, इस घाव को भरने में समय लगेगा

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में स्पेन से 1-0 से अर्जेंटीना की हार को लेकर लियोनेल मेसी ने दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार से उबरने में अर्जेंटीना की टीम को सिर्फ वक्त ही मदद करेगा।

इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले लियोनेल मेसी खिताब जीतने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन फेरान टोरेस के एक्स्ट्रा-टाइम गोल ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। फेरान टोरेस के गोल ने स्पेन की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिससे अर्जेंटीना खिताबी मुकाबले में हार गई। 39 वर्षीय मेसी के 2030 में होने वाले अगले वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीद नहीं है, हालांकि उन्होंने अभी तक संन्यास लेने की कोई योजना घोषित नहीं की है।

मेसी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “दर्द बहुत गहरा है और इस घाव को भरने में समय लगेगा। लेकिन मैं उन सभी अच्छी यादों को भी संजोकर रखूंगा।” उन्होंने आगे लिखा, “वे मैच जिन्हें हमने अपनी पूरी ताकत लगाकर पलटा, वे पल जो हमेशा हमारी यादों में रहेंगे और पूरे देश का समर्थन, जिसने इस ग्रुप की कड़ी मेहनत और कोशिशों के साथ मिलकर हमें एक बार फिर दुनिया की बेहतरीन टीमों में शामिल किया।”

अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज आसानी से पार किया और फिर फाइनल में पहुंचने के लिए अपने अगले चार नॉकआउट मैचों में देर से किए गए गोलों के दम पर जीत हासिल की। मेसी ने टूर्नामेंट का समापन आठ गोल और चार असिस्ट के साथ किया और कुछ लोगों का मानना ​​था कि टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का ‘गोल्डन बॉल’ अवॉर्ड न जीत पाना उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा।

बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन के पूर्व स्टार खिलाड़ी ने अपने साथियों की तारीफ की और टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया। उन्होंने कहा, “अभी हमारी उपलब्धि की पूरी तरह से सराहना करना मुश्किल है, लेकिन यह ग्रुप लगातार दो वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा।” “हर शुभकामना और संदेश के लिए दिल से धन्यवाद। एक बार फिर, हम एक देश के तौर पर एकजुट हुए और साथ खड़े रहे, अर्जेंटीना होने का गर्व महसूस किया। मैं चैंपियनशिप जीतने पर स्पेन को भी बधाई देना चाहता हूं।”

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र40 minutes ago

धार्मिक स्थलों के बारे में अहिल्या नगर नगर निगम द्वारा जारी नोटिस को तुरंत रोका जाए और कम से कम 2 से 3 महीने का समय दिया जाना चाहिए: अबू आसिम आज़मी

मनोरंजन1 hour ago

करण जौहर फिर लौटेंगे ‘द ट्रेटर्स’ के साथ, दूसरे सीजन में 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगा दिमागी खेल का मुकाबला

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

एआई निवेश से ग्लोबल आईटी खर्च 6.37 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्ट

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर एके 47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

मनोरंजन5 hours ago

‘आपके साथ बिताया हर पल बेहद खास’, अनिरुद्ध रविचंद्रन ने थलापति विजय के साथ यादगार पलों को शेयर किया

व्यापार6 hours ago

मध्य पूर्व में शांति से सोने और चांदी में लौटी रौनक, करीब एक प्रतिशत तक भागे

अंतरराष्ट्रीय समाचार6 hours ago

ईरान के जहाज पर यूक्रेन के हमले का जवाब देना जरूरी : विदेश मंत्री अब्बास अराघची

महाराष्ट्र6 hours ago

मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पुलिस ने 36 वर्षीय बांग्लादेशी व्यक्ति को किया गिरफ्तार

राजनीति6 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो सिर्फ शुरुआत, देशभर में हुए प्रदर्शन : शिवसेना (यूबीटी)

राष्ट्रीय समाचार6 hours ago

मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

खेल2 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र4 weeks ago

बेटे का पॉलिटिकल करियर बचाने की दौड़ शुरू हो गई, उद्धव ठाकरे को ‘माफी यात्रा’ शुरू करनी चाहिए, शिवसेना सेक्रेटरी किरण पावस्कर ने किया उद्धव पर हमला

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

अपराध3 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

महाराष्ट्र3 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

मनोरंजन1 week ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

24 घंटे की तेज बारिश से मुंबई बेहाल, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

रुझान