Connect with us
Sunday,20-September-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

स्थापना दिवस पर 56 वर्षो की उपलब्धियों का हिसाब देगा विहिप

Published

on

VHP

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) इन दिनों स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटा है। 11 से 15 अगस्त के बीच होने वाले स्थापना दिवस समारोहों के दौरान संगठन पिछले 56 वर्ष में हिंदू समाज की उपलब्धियोंए चुनौतियों और आगामी योजना का खाका पेश करेगा।

विश्व हिंदू परिषद के यहां आरकेपुरम स्थित मुख्यालय पर मंगलवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक खास कार्यक्रम होगा। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन 29 अगस्त 1964 को मुंबई में संदीपनी मुनि के आश्रम में हुई थी। हालांकिए विश्व हिंदू परिषद अपना स्थापना दिवस 29 अगस्त की जगह हर वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अनुसार मनाता है। इस बार 11 अगस्त को जन्माष्टमी है।

पिछले 56 वर्षों में राम जन्मभूमि की मुक्ति और मंदिर निर्माणए राम सेतु को टूटने से बचानाए अमरनाथ यात्रा को आतंकियों के चुंगुल से मुक्त करनाए बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को पुनर्जीवित करनेए गौ यात्राए सामाजिक समरसता अभियान को अपनी प्रमुख उपलब्धि मानता है। वर्ष 1964 में स्थापना के बाद के वर्षों में विश्व हिंदू परिषद ने करीब एक लाख सेवा कार्य भी संचालित किए हैं। ऐसी सभी उपलब्धियों को अब जनता के बीच में संगठन के कार्यकर्ता ले जाने के लिए जनजागरण अभियान चलाएंगे।

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने आईएएनएस से कहाए ष् विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस समारोहों के दौरान न केवल हिंदू समाज की उपलब्धियांए बल्कि आगामी योजनाओं और चुनौतियों का भी खाका पेश करेगा। विश्व हिंदू परिषद की यात्रा सामाजिक समरसता से भरी रही है। हर वर्ष विश्व हिंदू परिषद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन स्थापना दिवस मनाता है। इस बार 11 अगस्त यानी मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। कार्यक्रमों का आयोजन 15 अगस्त तक चलेगा।ष्

विहिप प्रवक्ता ने बतााया कि संगठन ने धर्मांतरणए हिंदू धर्मस्थलों पर हमलेए लव जेहाद की रोकथाम की दिशा में काफी बड़े प्रयास किए। समाज में ऊंच.नीच की भावना खत्म करने की दिशा में सफलता अर्जित की। कोई हिंदू अपवित्र नहीं होताए इस भावना को हर व्यक्ति के दिल में बैठाने की कोशिश की। स्थापना दिवस समारोहों के दौरान आगामी योजनाओं का ब्लू प्रिंट भी पेश होगा।

राष्ट्रीय समाचार

एमसीडी सफाईकर्मी की आत्महत्या पर सियासत तेज, भाजपा का ‘आप’ दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

Published

on

दिल्ली में एमसीडी के सफाई कर्मचारी दीपक की आत्महत्या के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी के पार्षद विजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने आप पार्षद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है।

योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, “सफाई कर्मचारी की हत्या के पीछे आम आदमी पार्टी का पार्षद मुख्य आरोपी है। केजरीवाल और सिसोदिया चुप हैं। मैं कुलदीप कुमार से पूछना चाहता हूं कि आपके अपने विधानसभा क्षेत्र में, एक वाल्मीकि सफाई कर्मचारी ने आत्महत्या क्यों की? क्योंकि आपके पार्षद ने उसका गला दबाया, लोन के नाम पर उसकी पासबुक और एटीएम कार्ड छीन लिया और उसे एक-एक रुपये के लिए बेबस छोड़ दिया।”

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्षद विजय कुमार ने सफाई कर्मचारी दीपक का आर्थिक शोषण किया और उसे लगातार प्रताड़ित किया, जिससे तंग आकर उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। भाजपा की मांग है कि आरोपी पार्षद के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

इस दौरान सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने एक अन्य मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम के दौरान मंच से एक बुजुर्ग माता को कुर्सी देने के लिए कहने वाले बयान का कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मंच से मजाक उड़ाए जाने की घटना पर कड़ी आपत्ति जताई।

चंदोलिया ने कहा, “राहुल गांधी जिस तरह बार-बार प्रधानमंत्री की मां के बारे में बात करते हैं। मैं राहुल गांधी को चुनौती देना चाहता हूं। आप लोकसभा में किसी की मां का अपमान करते हुए बोलते हैं लेकिन अगर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सोनिया गांधी के चरित्र को उजागर करने लगें कि सोनिया गांधी इटली में क्या करती थीं, यह पूरी दुनिया जानती है, तो क्या होगा? पहले अपनी मां को देखिए और फिर प्रधानमंत्री की मां के बारे में बात कीजिए। राहुल गांधी को यह समझने की जरूरत है।”

Continue Reading

राजनीति

नंदीग्राम कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर भड़के संजय राउत, बोले- डर गए, इसलिए पुराने केस में किया गिरफ्तार

Published

on

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने नंदीग्राम उपचुनाव के उम्मीदवार मिलन प्रधान की न्यायिक हिरासत और दिल्ली में एसआईआर के दौरान 31 लाख वोटर्स को नोटिस जारी होने पर भाजपा पर निशाना साधा।

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की न्यायिक हिरासत पर संजय राउत ने कहा, “भाजपा क्या कहती है, इससे क्या फर्क पड़ता है? जिस तरह से नंदीग्राम से कांग्रेस के उम्मीदवार को गिरफ्तार किया गया है, यह कैसा न्याय है? आप डर गए, है ना? आप नंदीग्राम में डरे हुए हैं। इसीलिए आपने हमारे उम्मीदवार को 6-10 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया।”

बता दें कि 19 सितंबर को नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी के एक दिन बाद पुलिस ने शनिवार को रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार शफीउल इस्लाम को भी एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया था।

वहीं, दिल्ली में एसआईआर के दौरान 31 लाख वोटर्स को नोटिस जारी होने (जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार का नाम भी शामिल है) पर भी संजय राउत ने केंद्र सरकार को घेरा।

उन्होंने कहा, “जहां बड़ी पार्टियों के चुनाव चिह्न चोरी हो जाते हैं और पूरी की पूरी पार्टियां चोरी हो जाती हैं, वहां अगर किसी का नाम वोटर लिस्ट से गायब हो जाए तो किसी को हैरान नहीं होना चाहिए। यह तो होना ही है। केजरीवाल जी का नाम गायब है। महाराष्ट्र और पूरे देश में हजारों, लाखों और करोड़ों लोगों के नाम गायब हो जाते हैं। यह सरकार कुछ भी कर सकती है। वे दिखाना चाहते हैं कि केवल वही वोट करेंगे जिन्हें वे चाहते हैं, और जिन्हें वे नहीं चाहते, वे वोट नहीं करेंगे। यह सरकार की नीति है।”

संजय राउत ने आरोप लगाया कि सरकार वोटर लिस्ट से नाम हटाकर चुनिंदा लोगों को ही वोट देने देना चाहती है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव चिह्न और पार्टियां ही चोरी हो सकती हैं तो वोटर लिस्ट से नाम गायब होना कोई नई बात नहीं है।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

सरकार की पहलों के कारण बेरोजगारी दर घटकर 3.2 प्रतिशत हुआ : डॉ. एल. मुरुगन

Published

on

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों के परिणामस्वरूप बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हो गई है।

उन्होंने बताया कि देश में स्टार्टअप्स की संख्या, जो 2014 में लगभग 400 थी, बढ़कर 2.5 लाख से अधिक हो गई है और यह भी उल्लेख किया कि स्टार्टअप संस्थापकों में एक महत्वपूर्ण संख्या 30 वर्ष से कम आयु के युवाओं की है।

मुरुगन ने निरंतर सीखने, नई तकनीकों को अपनाने और पेशेवर कौशल के नियमित उन्नयन के महत्व पर भी जोर दिया।

उन्होंने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और परमाणु ऊर्जा जैसे अग्रणी क्षेत्रों में युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों के बारे में बताया साथ ही अंतरिक्ष, रक्षा, शिक्षा, शासन और सार्वजनिक प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि ‘रोजगार मेलों’ के माध्यम से अब तक 12.75 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं, जो युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने पर सरकार के समर्पित जोर को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में भर्ती होने वाले नए युवा 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने भर्ती होने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को केवल रोजगार सुरक्षित करने के रूप में न देखें, बल्कि राष्ट्र की सेवा करने और इसके समग्र विकास में योगदान देने के अवसर के रूप में देखें।

उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र केवल नियुक्ति का आदेश नहीं है बल्कि राष्ट्र की सेवा करने का एक अवसर है और यह भी बताया कि सरकारी कर्मचारी नागरिकों के साथ बातचीत करते समय प्रतिनिधियों और सरकार के चेहरे के रूप में कार्य करते हैं।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ईमानदारी, जवाबदेही, सहानुभूति और जनता के प्रति मानवीय दृष्टिकोण सार्वजनिक सेवा का अभिन्न अंग बने रहना चाहिए।

मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार की विभिन्न प्रमुख पहलों, जिनमें मेक इन इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया और मुद्रा ऋण योजना शामिल हैं, ने युवाओं को रोजगार चाहने वालों के साथ-साथ रोजगार सृजनकर्ता के रूप में उभरने में सक्षम बनाया है। उन्होंने कहा कि

डॉ. मुरुगन ने कहा कि तमिलनाडु में नवोदय विद्यालय वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच प्रदान करेंगे, उनकी मातृभाषा में प्राथमिक शिक्षा की सुविधा प्रदान करेंगे और छात्रों को विभिन्न भारतीय भाषाएं सीखने के अवसर प्रदान करेंगे।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार3 minutes ago

एमसीडी सफाईकर्मी की आत्महत्या पर सियासत तेज, भाजपा का ‘आप’ दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

राजनीति42 minutes ago

नंदीग्राम कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर भड़के संजय राउत, बोले- डर गए, इसलिए पुराने केस में किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार47 minutes ago

इंदौर की छात्रा के सवाल को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

व्यापार2 hours ago

एफपीआई की बिकवाली सितंबर में 23,676 करोड़ रुपए रही, कच्चे तेल में तेजी और वैश्विक अस्थिरता ने बढ़ाया दबाव

अपराध2 hours ago

पंजाब में 47 किलो हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, सीमा पार से जुड़े तार

खेल2 hours ago

एशियन गेम्स: ऋषभ दास 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में, टेबल टेनिस महिला टीम इवेंट में भारत ने इंडोनेशिया को हराया

मनोरंजन3 hours ago

हर समय परफेक्ट दिखने का दबाव? ‘मिर्जापुर’ एक्ट्रेस हर्षिता गौर ने बताया कैसे करती हैं डील

मनोरंजन3 hours ago

प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन पर एक्ट्रेस को ट्रोल करने वालों पर भड़के सलमान, कहा-आपकी परवरिश…

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

सरकार की पहलों के कारण बेरोजगारी दर घटकर 3.2 प्रतिशत हुआ : डॉ. एल. मुरुगन

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास में गरजी एम777 तोप, तबाह किए सभी लक्ष्य

महाराष्ट्र3 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

खेल3 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध2 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

खेल4 days ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल2 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राजनीति1 week ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

राजनीति4 weeks ago

तमिलनाडु: दो दिन अवकाश के बाद फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, छह विभागों के अनुदान पर होगी चर्चा

व्यापार3 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान