अंतरराष्ट्रीय
यूजर्स ने मस्क से 43 बिलियन डॉलर में ट्विटर के बजाय श्रीलंका को खरीदने के लिए कहा
ट्विटर उपयोगकर्ता चाहते हैं कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 43 बिलियन डॉलर में माइक्रोब्लॉगिंग साइट के बजाय श्रीलंका का अधिग्रहण कर लें, क्योंकि देश अपनी आजादी के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। मंच पर कई यूजर्स ने अपने विचार साझा किए और अरबपति से कर्ज में डूबे देश को उबारने के लिए कहा।
एक यूजर ने लिखा, “एलन मस्क, अगर आप कुछ खरीदना चाहते हैं तो श्रीलंका खरीद लें। ट्विटर को छोड़ दें।”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “एटदरेट एलन मस्क, क्या आप श्रीलंका को 43 बिलियन डॉलर में खरीदना चाहेंगे? हमारे पास बोगला में आपके टेस्ला के लिए भी दुनिया का सबसे अच्छा ग्रेफाइट है।”
हाल ही में मस्क ने ऐलान किया था कि उन्होंने ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया है। अरबपति कंपनी का 100 प्रतिशत खरीदने के लिए प्रति शेयर 54.20 डॉलर का भुगतान करने को तैयार हैं।
ऑल-कैश ऑफर सोशल नेटवर्क कंपनी का मूल्य लगभग 43 बिलियन डॉलर होगा।
इस बीच, ट्विटर ने घोषणा की है कि उसके निदेशक मंडल ने मस्क द्वारा ट्विटर का अधिग्रहण करने के एक अवांछित, गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव के बाद सर्वसम्मति से एक सीमित अवधि के शेयरधारक अधिकार योजना को अपनाया है।
ट्विटर द्वारा घोषणा के अनुसार, “राइट्स प्लान, जिसे अक्सर ‘पॉयजन पिल’ कहा जाता है, इस संभावना को कम कर देगा कि कोई भी संस्था, व्यक्ति या समूह सभी शेयरधारकों को उचित नियंत्रण प्रीमियम का भुगतान किए बिना या बोर्ड को सूचित करने के लिए पर्याप्त समय प्रदान किए बिना खुले बाजार संचय के माध्यम से ट्विटर पर नियंत्रण हासिल कर लेगा।”
व्यापार
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के चलते इस सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी मजबूत बढ़त के साथ हुए बंद

अमेरिका-ईरान के बीच जारी शांति वार्ता की उम्मीदों ने भारतीय शेयर बाजार को इस हफ्ते मजबूत सपोर्ट दिया। सकारात्मक वैश्विक संकेतों, रुपए में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा और बाजार में व्यापक खरीदारी देखने को मिली।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 504.86 अंक यानी 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 78,493.54 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 156.80 अंक या 0.65 फीसदी चढ़कर 24,353.55 के स्तर पर बंद हुआ।
सेक्टोरल स्तर पर लगभग सभी सेक्टरों में खरीदारी का माहौल रहा। बजाज ब्रोकिंग रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार बाजार का रुख पूरे हफ्ते सकारात्मक बना रहा। खासतौर पर निफ्टी एफएमसीजी, मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर में 1 से 3 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि आईटी सेक्टर अपेक्षाकृत कमजोर रहा।
बड़े सूचकांकों के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में करीब 1.27 फीसदी की तेजी आई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग 1.48 फीसदी चढ़ा।
विश्लेषकों के अनुसार, भारतीय बाजारों में इस हफ्ते धीरे-धीरे लेकिन स्थिर रिकवरी देखने को मिली। वैश्विक माहौल में सुधार और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने निवेशकों के भरोसे को मजबूत किया। हालांकि, बाजार में सतर्कता का माहौल भी बना रहा, लेकिन लगातार खरीदारी और जोखिम लेने की बढ़ती क्षमता ने इंडेक्स को मजबूती दी।
पोनमुडी आर ने कहा कि हाल के हफ्तों के मुकाबले इस बार बाजार का उतार-चढ़ाव काफी नियंत्रित रहा। गिरावट आने पर निवेशकों ने खरीदारी दिखाई, जो इस बात का संकेत है कि बाजार का सेंटिमेंट धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। हालांकि, अभी भी बाजार ऊपरी स्तर पर निर्णायक ब्रेकआउट देने में सफल नहीं हुआ है, जिससे यह साफ है कि ट्रेंड अभी बदलाव के दौर में है।
बाजार का रुख अब सतर्क आशावाद की ओर बढ़ता दिख रहा है। कच्चे तेल की नरम कीमतें, बेहतर वैश्विक संकेत और स्थिर निवेश प्रवाह इस रिकवरी को सहारा दे रहे हैं। निकट भविष्य में गिरावट का जोखिम सीमित नजर आ रहा है, जबकि तेजी की संभावना धीरे-धीरे बढ़ रही है।
इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के रुख में भी सुधार के संकेत मिले हैं। लंबे समय से बिकवाली करने के बाद एफआईआई ने हफ्ते के आखिरी तीन सत्रों में खरीदारी की, जिससे बाजार को सहारा मिला। हालांकि, पूरे हफ्ते के आधार पर उनका निवेश लगभग 250 करोड़ रुपए की हल्की निकासी के साथ नकारात्मक ही रहा।
दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई), जो अब तक बाजार को लगातार सपोर्ट दे रहे थे, हफ्ते के आखिरी सत्रों में मुनाफावसूली करते नजर आए। पूरे हफ्ते में डीआईआई की ओर से करीब 6,300 करोड़ रुपए की निकासी दर्ज की गई।
इसके बावजूद, बाजार में स्थिरता बनाए रखने में घरेलू निवेशकों की भूमिका अब भी मजबूत बनी हुई है और वे आगे भी बाजार को संरचनात्मक सहारा देते रहेंगे।
व्यापार
पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के बीच कच्चे तेल की कीमतों में आई 2 प्रतिशत तक की गिरावट

पश्चिम एशिया में जारी तनाव कम होने की उम्मीद के बीच शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष के खत्म होने की उम्मीदों के कारण आई है।
ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 97.99 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था, जो शुरुआती कारोबार में दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया और इसमें 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गई।
वहीं, अमेरिका का वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी करीब 2 प्रतिशत गिरकर 92.91 डॉलर के इंट्रा-डे लो तक पहुंच गया।
हालांकि, इससे पहले के कारोबारी सत्र में ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट करीब 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 99.39 डॉलर पर बंद हुआ था। इसी तरह, अमेरिकी डब्ल्यूटीआई भी 2 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 93.32 डॉलर पर बंद हुआ था।
घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली, जहां यह 2.6 प्रतिशत तक गिरकर 8,625 रुपए तक आ गया।
ट्रेडर्स को उस समय राहत मिली जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिन के युद्धविराम (सीजफायर) की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान ने 20 साल से ज्यादा समय तक परमाणु हथियार नहीं रखने का प्रस्ताव दिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि हिजबुल्लाह इस अहम समय में समझदारी दिखाएगा। अगर ऐसा होता है तो यह उनके लिए बड़ा मौका होगा। अब और हिंसा नहीं, हमें आखिरकार शांति चाहिए।”
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “हम देखेंगे कि आगे क्या होता है, लेकिन मुझे लगता है कि हम ईरान के साथ समझौते के काफी करीब हैं।”
शेयर बाजार की बात करें तो वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। वहीं घरेलू बाजार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी सपाट खुले। हालांकि बाद में इनमें थोड़ी तेजी देखने को मिली।
एशियाई बाजारों में गिरावट देखी गई, जहां प्रमुख इंडेक्स 1 प्रतिशत तक नीचे रहे।
वहीं, अमेरिका में वॉल स्ट्रीट हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ, जहां नैस्डैक 0.36 प्रतिशत और एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।
व्यापार
अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने के संकेत से सोने और चांदी में उछाल

अमेरिका और ईरान में तनाव कम होने के संकेत से सोने और चांदी में बुधवार को उछाल देखने को मिला है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के (5 जून, 2026) का कॉन्ट्रैक्ट 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,54,899 पर था।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,54,404 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,54,899 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है।
चांदी का (5 मई, 2026) का कॉन्ट्रैक्ट 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,54,076 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,53,310 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,55,617 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है।
सोने के टेक्निकल आउटलुक पर विशेषज्ञों ने कहा कि अगर सोना 1,55,000 रुपए से ऊपर निकलता है तो 1,57,000-1,58,000 रुपए की ओर जा सकता है।
एक विश्लेषक ने कहा, “गिरावट की स्थिति में 1,54,000 रुपए से नीचे की फिसलने के बाद 1,52,000 रुपए और उससे आगे 1,50,000 रुपए तक जा सकता है।”
अन्य बाजार विशेषज्ञ ने कहा, “चांदी के लिए रुकावट का स्तर 2,60,000-2,63,000 रुपए पर है और अगर यह इससे आगे निकलता है तो 2,68,000-2,70,000 रुपए तक जा सकता है।”
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी में तेजी देखी गई। सोने 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,852 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.99 डॉलर प्रति औंस पर थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव को समाप्त करने के लिए बातचीत अगले दो दिनों में शुरू हो सकती है और बातचीत फिर से पाकिस्तान में होने की संभावना है।
यह घटनाक्रम सप्ताहांत में वार्ता विफल होने के बाद सामने आया है, जिसके चलते वाशिंगटन ने ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी लगा दी थी, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के बाद आपूर्ति संबंधी बाधाओं को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र10 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
