Connect with us
Monday,07-September-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय समाचार

इलेक्शन डे पर व्हाइट हाउस में रहेंगे ट्रंप

Published

on

Donald-Trump-1

कोविड-19 महामारी के बीच पूरे अमेरिका में महीनों चुनाव अभियान को संबोधित करने के बाद, राष्ट्रपति ट्रंप मंगलवार को चुनाव के दौरान व्हाइट हाउस में ही रहेंगे। द हिल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बीते तीन दिनों में 14 रैलियों को संबोधित करने के बाद, राष्ट्रपति मंगलवार रात को कैंपेन पार्टी आयोजित करेंगे। इसमें सैकड़ों की तादाद में मेहमान शिरकत करेंगे। इस पार्टी का आयोजन ऐसे समय किया जा रहा है, जब देश में कोरोना की वजह से 2,31,507 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 9,284,261 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

मंगलवार सुबह, वह फॉक्स न्यूज के ‘फॉक्स एंड फ्रेंड्स’ शो में शामिल होंगे, जिसके बाद वह वर्जीनिया के अर्लिगटन में कैंपेन ऑफिस का दौरा करेंगे।

हिल न्यूज ने व्हाइट हाउस के संचार निदेशक अलिसा फराह के हवाले से कहा, “राष्ट्रपति व्हाइट हाउस से चुनाव नतीजे देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। ऐसा करने वाले वह पहले पदस्थ राष्ट्रपति होंगे। वह जोश से लबरेज हैं। वह मोमेंटम महसूस कर रहे हैं। हममें से कईयों ने ऐसा 2016 में भी महसूस किया था।”

अंतरराष्ट्रीय समाचार

मियामी एयरपोर्ट पर अमेज़न का कार्गो प्लेन क्रैश, 5 लोगों की मौत

Published

on

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेज़न का एक कार्गो प्लेन रनवे से आगे निकलकर क्रैश हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। मियामी-डेड काउंटी की शेरिफ रोजी कॉर्डेरो-स्टुट्ज़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह हादसा रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:58 बजे (1758 जीएमटी) हुआ। मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा के अनुसार, घायल हुए पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वीडियो फुटेज में विमान से घना धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मियामी-डेड फायर रेस्क्यू ने ‘X’ पर बताया कि 60 से ज़्यादा यूनिट और लगभग 200 फायरफाइटर्स मौके पर पहुंचे।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने एक बयान में कहा कि एयर फ्लाइट 7598 रविवार को पूर्वी समयानुसार दोपहर 2 बजे (1800 जीएमटी) एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रनवे से आगे निकल गई।

एजेंसी ने बताया कि बोइंग 767-300 कार्गो प्लेन ने प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में लुइस मुनोज़ मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। एजेंसी ने यह भी कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

एफएए के बयान में अमेज़न की प्रवक्ता केली नेंटेल ने कहा कि विमान के साथ “उतरने की कोशिश के दौरान एक घटना हुई।” उन्होंने कहा, “यह तेज़ी से बदलती स्थिति है और हम अभी भी जानकारी जुटा रहे हैं।”

इससे पहले शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य के फ्रेस्नो शहर में एक छोटा विमान क्रैश हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि बचाव दल को “सैन जोकिन नदी के किनारे एक ऊंची जगह (ब्लफ) पर आग की लपटों में घिरा एक फिक्स्ड-विंग सिंगल-इंजन विमान मिला।” बयान में कहा गया, “फायरफाइटर्स आग बुझाने और उसे आस-पास के घरों तक फैलने से रोकने में कामयाब रहे।”

विमान में चार लोग सवार थे। बयान के अनुसार, दो बच्चों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया और गंभीर हालत में दो वयस्कों को अस्पताल ले जाया गया।

अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड क्रैश के कारणों की जांच कर रहा है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

अमेरिका: कैलिफोर्निया में 4 सीटर प्लेन क्रैश, 2 की मौत और दो घायल

Published

on

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के फ्रेस्नो शहर में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान सवार दो बच्चों की मौत हो गई जबकि दो व्यस्क घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाए गए। मृतकों और घायलों की पहचान की स्थानीय प्रशासन ने जाहिर नहीं की है।

समाचार एजेंसी सिंहुआ ने रविवार को इसकी जानकारी दी। बताया कि विमान शनिवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) हादसे का शिकार हुआ। हादसे के बाद आग की ऊंची लपटें उठीं। स्थानीय प्रशासन को आग फैलने की चिंता थी लेकिन उस पर काबू पा लिया गया। फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि बचाव दल को “सैन जोकिन नदी के किनारे एक ऊंची जगह पर आग की लपटों में घिरा एक फिक्स्ड-विंग सिंगल-इंजन विमान मिला।” रिपोर्ट के अनुसार, “दमकलकर्मियों ने आग बुझा दी और उसे आस-पास के घरों तक फैलने से रोक दी।”

बयान के अनुसार, विमान में चार लोग सवार थे। घटनास्थल पर ही दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया और गंभीर हालत में दो वयस्कों को अस्पताल ले जाया गया।

अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने दुर्घटना स्थल पर जांचकर्ता को रवाना कर दिया। शेरिफ कार्यालय ने घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही रोकने और जांचकर्ताओं के लिए सबूत सुरक्षित रखने के लिए एक सुरक्षा घेरा बना दिया है।

वहीं, स्थानीय मीडिया वेबसाइट द यूएस सन ने बताया कि पीड़ितों की पहचान और उनके आपसी रिश्ते के बारे में अभी कोई जानकारी जाहिर नहीं की गई है।

अमेरिका की जानी मानी ऊर्जा कंपनी पीजीएंडई के आउटेज पेज के अनुसार, आस-पास के घरों की बिजली कुछ समय के लिए चली गई थी, लेकिन अब उसे बहाल कर दिया गया है।

नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने पुष्टि की है कि उसने इस जानलेवा हादसे की जांच शुरू कर दी है। एजेंसी ने बताया कि पीड़ित ‘ग्रुमन अमेरिकन एविएशन कॉर्पोरेशन एए-5’ विमान में सवार थे, जो चार सीटों वाला सिंगल-इंजन विमान है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

आईआरजीसी का दावा-ईरान ने किए जवाबी हमले, तीन तेल टैंकरों और अन्‍य जहाजों को बनाया न‍िशाना

Published

on

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने शनिवार को अमेरिकी हमले के जवाब में होर्मुज स्‍ट्रेट में तीन तेल टैंकरों और अन्य क्षेत्रों में अमेरिका से जुड़े तीन जहाजों को निशाना बनाया।

आईआरजीसी के आधिकारिक समाचार मंच सेपाह न्यूज पर जारी एक बयान में नौसेना ने कहा कि होर्मुज स्‍ट्रेट में जिन तीन टैंकरों को निशाना बनाया गया, वे ‘अनधिकृत’ मार्ग से गुजर रहे थे। बयान में कहा गया कि बाकी तीन जहाजों पर अन्य इलाकों में हमला किया गया।

नौसेना ने खाड़ी क्षेत्र और होर्मुज स्‍ट्रेट के आसपास मौजूद सभी जहाजों से अपील की कि वे अमेरिकी सेना के बहकावे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि से बचें। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई जहाज ‘अनधिकृत’ मार्गों से गुजरने की कोशिश करेगा, तो उसे निशाना बनाया जा सकता है।

इससे पहले शनिवार को ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरआईबी ने खबर दी थी कि ईरान के दक्षिणी तटों के पास तीन ईरानी तेल टैंकरों पर अमेरिकी सेना ने हमला किया।

घटना के बाद ईरान की प्रमुख सैन्य कमान खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फघारी ने अमेरिका को चेतावनी दी कि वह ईरानी जहाजों पर हमले और देश के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी जारी न रखे।

जोल्फघारी ने ईरानी मीडिया में जारी एक बयान में कहा, “अगर ईरानी जहाजों के खिलाफ दुश्मनी, असुरक्षा पैदा करने वाली कार्रवाइयां और उन्हें परेशान करना जारी रहा, साथ ही ईरान के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी भी जारी रही, तो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सशस्त्र सेनाएं क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य जहाजों पर पहले से भी ज्यादा कड़े हमले कर सकती हैं। साथ ही इन कार्रवाइयों के और बढ़ने की भी संभावना है।”

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी सेना जल्द ही ईरान के ‘पिकऐक्स माउंटेन’ को निशाना बना सकती है। यह एक मजबूत सुरक्षा वाला क्षेत्र है, जो ईरान के नतांज यूरेनियम संवर्धन केंद्र के पास स्थित है। हालांकि ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को कम महत्व देते हुए इसे ‘बहुत छोटी बात’ भी बताया।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “हम बहुत जल्द पिकऐक्स पर हमला कर सकते हैं।” उन्होंने उस भूमिगत सुविधा का जिक्र किया, जहां अमेरिका के अनुसार ईरान ने अपने उच्च स्तर तक संवर्धित यूरेनियम का कुछ भंडार स्थानांतरित किया है।

साथ ही ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रही स्थिति को युद्ध नहीं कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह एक सैन्य संघर्ष है, लेकिन बीच-बीच में होने वाला संघर्ष है।” हालांकि ट्रंप पहले कई बार इस स्थिति को ‘युद्ध’ भी कह चुके हैं, जबकि कुछ मौकों पर उन्होंने इस शब्द के इस्तेमाल से बचने की कोशिश की है।

ट्रंप ने कहा, “मैं इसे सैन्य संघर्ष कहता हूं क्योंकि हमारे लिए यह बहुत छोटी बात है। यह कोई बड़ी चीज नहीं है।”

28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद तेहरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरने पर कुछ प्रतिबंध लगा दिए थे। ईरान ने अमेरिका या इजरायल से जुड़े जहाजों के वहां से गुजरने पर रोक लगा दी थी। वहीं अमेरिकी बलों ने भी ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों से आने-जाने वाले जहाजों को निशाना बनाते हुए समुद्री नाकेबंदी लागू कर दी थी।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार40 minutes ago

दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी इमारत के मलबे से एक और शव मिला; मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई

अंतरराष्ट्रीय55 minutes ago

जनवरी-जून में जर्मनी में भारतीय पर्यटकों के ठहरने की संख्या (विज़िटर नाइट्स) स्थिर

मनोरंजन1 hour ago

बिग बॉस 20: सलमान खान ने बताया कि उनकी माँ कनिका मान की फ़ैन हैं, मज़ाक में उन्हें ‘जुगनू’ कहा

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 hour ago

मियामी एयरपोर्ट पर अमेज़न का कार्गो प्लेन क्रैश, 5 लोगों की मौत

Monsoon1 hour ago

बिहार का मौसम: बाढ़ से 6.65 लाख लोग प्रभावित, 13 ज़िलों में येलो अलर्ट

राजनीति2 hours ago

दिल्ली में इमारत गिरने का मामला: मालिक हरिराम बंसल के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी

खेल21 hours ago

एमएलएस: इंटर मियामी और अटलांटा यूनाइटेड के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ रहा

व्यापार22 hours ago

अगले हफ्ते कच्चे तेल, अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और बढ़ती बॉन्ड यील्ड समेत इन कारकों पर रहेगी बाजार की नजर

व्यापार22 hours ago

‘रोग एआई’ एजेंट्स ने जर्मन वेबसाइट पर किया कब्जा, ओपनएआई ने कहा- फ्रेमवर्क पर कर रहे काम

मनोरंजन22 hours ago

‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर के बयान से भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- ‘उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था’

व्यापार4 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

महाराष्ट्र5 days ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 week ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

राजनीति4 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

अपराध3 days ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

खेल3 days ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राजनीति2 weeks ago

तमिलनाडु: दो दिन अवकाश के बाद फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, छह विभागों के अनुदान पर होगी चर्चा

खेल2 weeks ago

दूसरा टेस्ट: बल्लेबाजी के दौरान पंत की कलाई पर लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान

रुझान