Connect with us
Monday,30-March-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

टिम डेविड में हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड जैसी क्षमता: एलेक्स कैरी

Published

on

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी टी20 विश्व कप टीम में शामिल बल्लेबाज टिम डेविड की विस्फोटक हिटिंग के मुरीद हैं और उन्होंने उनकी तुलना भारत के हार्दिक पांड्या और वेस्ट इंडीज के कीरोन पोलार्ड से की है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सिंगापुर में जन्मे और पर्थ में पले-बढे डेविड को गुरूवार को घोषित पुरुष विश्व कप टीम में मिचेल स्वेप्सन की जगह शामिल किया था।

डेविड ने दुनिया भर में विभिन्न लीगों में अपने स्तरीय प्रदर्शन से खुद को साबित किया है और 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनायी है। वह बल्ले से स्वाभाविक स्ट्राइकर हैं और टीम की बल्लेबाजी को गहराई प्रदान करते हैं।

26 वर्षीय डेविड ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में ज्यादा जाना पहचाना नाम नहीं थे लेकिन आईपीएल टीम मुम्बई इंडियंस द्वारा उन्हें 8.5 करोड़ रुपये की जबरदस्त कीमत पर खरीदे जाने के बाद वह एकाएक चर्चा में आ गए।

कैरी ने एसईएन 1170 ब्रेकफास्ट पर शुक्रवार को कहा, “मैं बिग बैश में उनके (डेविड) के खिलाफ खेला हूं और मैंने विकेट के पीछे से उनकी पावर हिटिंग को देखा है। उनके पास मैदान में दोनों तरफ मारने की क्षमता है।”

कैरी ने कहा, “मीडिया और टिम डेविड के आसपास चल रहे शोर में यह कहा जा रहा है कि वह पहली गेंद से ही छक्के मारने की क्षमता रखते हैं। ज्यादातर खिलाड़ियों के पास ऐसी क्षमता नहीं होती है। पिछले 12 से 24 महीनों में उनका उछाल जबरदस्त रहा है और वह बिग बैश में मध्य क्रम के बल्लेबाज से मध्य ओवरों में दुनिया को फतह करने जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “डेविड दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाजों में से हैं और उनकी तुलना भारत के हार्दिक पांड्या और वेस्ट इंडीज के कीरोन पोलार्ड तथा आंद्रे रसेल से की जा सकती है जो जबरदस्त हिटर्स हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई टी20 लाइन उप में जगह बनाने के लिए टीम प्रबंधन को सिरदर्द देंगे।”

ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में अपना पहला मैच 22 अक्टूबर को सिडनी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा।

अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान की अपनी पहल, हमारी अमेरिका से नहीं हो रही सीधी बात: ईरान

Published

on

तेहरान : ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की सीधी बातचीत से इनकार किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि अब तक दोनों देशों के बीच सिर्फ मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है। उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान ने अपनी ओर से बातचीत की पहल की है इसमें ईरान शामिल नहीं है।

अर्द्ध सरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम ने उनके हवाले से बताया कि अमेरिका ने बातचीत की इच्छा जताई है, लेकिन उसकी ओर से भेजी गई शर्तें अतार्किक हैं। बघाई ने कहा कि ईरान का रुख शुरू से स्पष्ट रहा है, जबकि अमेरिका अपने रवैए में लगातार बदल लाता रहा है।

ईरान ने यह भी कहा कि उसे पूरी तरह पता है कि “वह किस ढांचे में बातचीत पर विचार करेगा।” प्रवक्ता ने अमेरिकी कूटनीति पर तंज कसते हुए कहा कि वहां खुद लोग उनके (ट्रंप) दावों को कितनी गंभीरता से लेते हैं, यह सोचने वाली बात है।

पाकिस्तान में हुई बैठकों पर ईरान ने स्पष्ट किया कि ये उनकी अपनी पहल है, लेकिन तेहरान इसमें शामिल नहीं है। उसने मध्य-पूर्व के देशों से कहा कि वे संघर्ष खत्म करने की कोशिश करें, लेकिन यह भी ध्यान रखें कि इसकी शुरुआत किसने की थी।

ट्रंप के इस दावे पर कि ईरान, यूएस के प्रस्तावों पर सहमत हो गया है, बघाई ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी जो चाहें बोल सकते हैं, लेकिन ईरान ने यूएस के साथ कोई बातचीत नहीं की है।

उन्होंने आगे कहा कि अ्मेरिका से बातचीत के लिए सिर्फ तीसरे देशों के जरिए अनुरोध किया गया था।

बघाई ने कहा कि ईरान की स्थिति साफ है: हमलों के खिलाफ ईरान की कोशिशें खुद को बचाने पर ही केंद्रित है। उन्होंने कहा कि कि अमेरिका के दावे भरोसे लायक नहीं है। हमने पहले भी देखा है कि बातचीत की आड़ में उन्होंने हमला कर हमें धोखे में रखा।

इस बीच, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गलीबाफ ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्रंप के बयानों को मार्केट की चाल से जोड़ा है। उन्होंने निवेशकों से अपील की है कि वो ट्रंप की कही पर तुरंत भरोसा न करें। उन्होंने एक्स पर कहा कि जब अमेरिकी बयान से बाजार तेजी से ऊपर-नीचे हो, तो उसी दिशा में चलने के बजाय उल्टा सोचकर कदम उठाना बेहतर हो सकता है।

गालीबाफ का इशारा ट्रंप के हालिया बयानों को लेकर है। जब ट्रंप ने 22 मार्च को कहा कि ईरान के साथ अच्छी बातचीत और उसके एनर्जी ठिकानों पर हमले टाल दिए गए हैं। इससे बाजार में राहत आई, अमेरिकी शेयर बाजार चढ़े और तेल की कीमतें गिर गईं।

कुछ ही दिनों बाद हालात बदल गए। ट्रंप ने फिर कड़ी टिप्पणी की, इजरायल ने तेहरान पर हमले किए, और सऊदी अरब में ड्रोन इंटरसेप्शन की खबरें आईं। इसके बाद बाजार पलट गया। शेयर गिरे और तेल की कीमतें फिर बढ़ गईं।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र ने संघर्ष तुरंत खत्म करने और मुस्लिम एकजुटता पर दिया जोर

Published

on

इस्लामाबाद : सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र के विदेश मंत्री हाई-लेवल बातचीत के बाद इस्लामाबाद से रवाना हो गए हैं। बैठक में संघर्ष को तुरंत खत्म करने पर जोर दिया गया। पाकिस्तान में तीनों देशों के साथ हुई इस बैठक के बाद विदेश मंत्री और डिप्टी प्राइम मिनिस्टर इशाक डार ने दोहराया कि खाड़ी संकट का एकमात्र सही हल बातचीत और डिप्लोमेसी ही है।

सत्र के बाद जारी बयान के मुताबिक, चारों देशों ने ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव और संघर्ष को तुरंत खत्म करने की मांग की है। चतुष्कोणीय बैठक में चारों देशों ने मुस्लिम एकता पर जोर दिया और अमेरिका और ईरान के बीच संरचनात्मक तरीके से बातचीत का समर्थन किया।

पाकिस्तानी मीडिया डॉन के अनुसार, डार ने कहा कि उन्होंने अपने समकक्षों को इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच होने वाली बातचीत की संभावनाओं के बारे में बताया। सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र के विदेश मंत्रियों ने इस पहल के लिए अपना पूरा समर्थन जताया है।

इस मौके पर, विदेश मंत्रियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ भी मीटिंग की। प्रधानमंत्री शरीफ ने सोमवार को मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा के लिए हुई क्वाड मीटिंग के बाद सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र के विदेश मंत्रियों का शुक्रिया अदा किया और शांति के लिए पाकिस्तान की कोशिशों पर उनके भरोसे की सराहना की।

सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पाकिस्तानी पीएम शहबाज ने कहा, “प्रिंस फैसल बिन फरहान का स्वागत करके खुशी हुई। मैंने किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद को अपना सम्मान और अपने भाई मोहम्मद बिन सलमान, क्राउन प्रिंस को अपना प्यार भरा अभिवादन दिया। मैंने सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान की गहरी एकजुटता को फिर से दोहराया और इन मुश्किल समय में सऊदी अरब के सराहनीय संयम की प्रशंसा की।”

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने रविवार को संकेत दिया कि बातचीत खत्म होने के बाद आने वाले दिनों में वह अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत की मेजबानी कर सकता है। इशाक डार ईरान-अमेरिका बातचीत पर सलाह-मशविरे के लिए चीन के दौरे पर जाने वाले हैं।

डॉन ने बताया कि अपनी आने वाली यात्रा से पहले डार ने कहा, “पाकिस्तान को आने वाले दिनों में दोनों पक्षों के बीच काम की बातचीत होस्ट करने और उसे आसान बनाने में गर्व महसूस होगा, ताकि चल रहे झगड़े का पूरी तरह और हमेशा के लिए हल निकाला जा सके।”

इस्लामाबाद बातचीत के लिए जगह बनाने की कोशिश में वॉशिंगटन, खाड़ी देशों की राजधानियों और दूसरे मुस्लिम देशों के साथ बातचीत कर रहा है। चार देशों की यह मीटिंग शुरू में तुर्किए में होनी थी, लेकिन आखिरी समय में इसे इस्लामाबाद में शिफ्ट कर दिया गया।

पाकिस्तानी मीडिया ने एक डिप्लोमैटिक सोर्स के हवाले से बताया कि इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार के आसपास बातचीत हो सकती है। इस बातचीत में अमेरिका का नेतृत्व विदेश सचिव मार्को रुबियो और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची करेंगे।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

कुवैत: हमले में एक भारतीय कर्मी की मौत, राजदूत परमिता त्रिपाठी मॉर्चरी पहुंचकर अधिकारियों से मिलीं

Published

on

कुवैत सिटी: कुवैत में एक डिसेलिनेशन संयंत्र पर हुए हमले में मारे गए भारतीय नागरिक के मामले में भारतीय दूतावास सक्रिय रूप से जुटा हुआ है। कुवैत में भारत की राजदूत परमिता त्रिपाठी ने सोमवार को सेंट्रल मॉर्चरी पहुंची, जहां मृतक का पार्थिव शरीर रखा गया है। इस दौरान उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली और स्थानीय अधिकारियों के साथ बातचीत की।

राजदूत ने इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए कुवैत के जनरल डिपार्टमेंट ऑफ क्रिमिनल एविडेंस के जनरल मैनेजर ब्रिगेडियर अब्दुलरहीम अल-अवधी से मुलाकात की। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में दिखाई गई तत्परता और मानवीय सहयोग की सराहना की। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच समन्वय को मजबूत करने और आवश्यक औपचारिकताओं को तेजी से पूरा करने के उद्देश्य से अहम मानी जा रही है।

भारतीय दूतावास लगातार मृतक के परिवार के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए कुवैती प्रशासन के साथ मिलकर सभी जरूरी कानूनी और प्रशासनिक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि परिवार को इस कठिन समय में कम से कम परेशानियों का सामना करना पड़े।

कुवैत सरकार ने भारतीय कर्मी की मौत पर सोमवार एक बयान जारी किया था। बताया कि तड़के ईरान द्वारा किए गए हमले में कुवैत के एक बिजली और जल विलवणीकरण (डिसेलिनेशन) यानि खारे पाने को साफ करने वाला संयंत्र पर काम कर रहे एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई।

कुवैत के बिजली और जल मंत्रालय ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर पुष्टि की कि ईरान के हमले में संयंत्र की एक इमारत को भी नुकसान पहुंचा और खाड़ी देश के खिलाफ “ईरानी आक्रमण” की कड़ी निंदा की।

मंत्रालय ने अरबी में कहा- “इस हमले में एक कर्मचारी (भारतीय नागरिक) की मृत्यु हुई और भवन को क्षति पहुंची।”

फिलहाल, भारतीय दूतावास इस पूरे मामले पर करीबी नजर बनाए हुए है और हर स्तर पर सहायता सुनिश्चित करने में जुटा है, ताकि मृतक के परिजनों को जल्द न्याय और राहत मिल सके।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र2 hours ago

मुंबई: शिवाजी महाराज रोड पर रात में संगीत पर प्रतिबंध, निवासियों को असुविधा होने के बाद रात के समय अस्थायी व्यवधान

अंतरराष्ट्रीय3 hours ago

पाकिस्तान की अपनी पहल, हमारी अमेरिका से नहीं हो रही सीधी बात: ईरान

राष्ट्रीय3 hours ago

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा, पश्चिम एशिया संकट पर बहस की मांग की

व्यापार4 hours ago

मध्य पूर्व में तनाव का असर! वित्त वर्ष के आखिरी सत्र में सेंसेक्स 1,635 अंक गिरकर बंद

महाराष्ट्र4 hours ago

मुंबई: एसआईटी की जांच में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं, जिसमें फर्जी अशोक खरात ने 150 महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया।

राष्ट्रीय5 hours ago

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

अंतरराष्ट्रीय5 hours ago

पाकिस्तान में सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र ने संघर्ष तुरंत खत्म करने और मुस्लिम एकजुटता पर दिया जोर

अंतरराष्ट्रीय5 hours ago

कुवैत: हमले में एक भारतीय कर्मी की मौत, राजदूत परमिता त्रिपाठी मॉर्चरी पहुंचकर अधिकारियों से मिलीं

राजनीति7 hours ago

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

व्यापार8 hours ago

भारतीय शेयर बाजार में छाई लाली, सेंसेक्स 1,200 अंक तक टूटा; जानिए इस बड़ी गिरावट के मुख्य कारण

महाराष्ट्र3 days ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

व्यापार3 weeks ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

अपराध2 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई के लोगों को महायोति का बड़ा तोहफा… अब 500 स्क्वायर फीट तक के घरों पर कोई टैक्स नहीं, महानगरपालिका ने यह सीमा बढ़ाकर 700 स्क्वायर फीट कर दी है।

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

खामेनेई की मौत के बाद बदले की आग में जल उठा ईरान, मुख्य सलाहकार बोले-हमला कर अमेरिका भाग नहीं सकता

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने फोन पर की बात, मध्य पूर्व संघर्ष को कम करने पर जोर

राष्ट्रीय3 weeks ago

मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

इजरायल की चेतावनी, ‘विदेशों में रहने वाले यहूदियों पर हमले का खतरा बढ़ा’, सतर्क रहने की सलाह

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

कतर ने रास लफान औद्योगिक शहर पर हुए मिसाइल हमलों से नुकसान की जानकारी दी

रुझान