मनोरंजन
‘गणपत’ की रिलीज पर टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में लिया आशीर्वाद
बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत : ए हीरो इज बॉर्न’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की गई। इसको लेकर अभिनेता ने मुंबई के दादर इलाके में सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया।
अभिनेता को हाथी दांत के रंग का फ्लोरल प्रिंट कुर्ता पहने देखा गया। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना भी की और रिलीज के दिन आशीर्वाद मांगा।
‘गणपत : ए हीरो इज बॉर्न’ में मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी हैं, इस फिल्म ने टाइगर को उनकी ‘हीरोपंती’ अभिनेत्री कृति सेनन के साथ फिर से जोड़ा है, जिन्हें हाल ही में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
‘गणपत : ए हीरो इज़ बॉर्न’ एक साइंस फिक्शन फिल्म है जो एक डायस्टोपियन भविष्य पर आधारित है। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज किया गया है।
विकास बहल द्वारा निर्देशित यह फिल्म वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा निर्मित है।
बॉलीवुड
टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

मुंबई । टीवी की मशहूर ‘बालिका वधू’ यानी आनंदी के नाम से जानी जाने वाली अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या मामले में बुधवार को बड़ा फैसला आया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनके पूर्व पार्टनर राहुल राज सिंह को आरोपमुक्त (डिस्चार्ज) कर दिया है।जस्टिस एसजी डिगे की सिंगल बेंच ने बुधवार को यह आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन के पास मामले को ट्रायल तक ले जाने लायक पर्याप्त सबूत ही नहीं हैं।
24 साल की प्रत्युषा बनर्जी 1 अप्रैल 2016 को गोरेगांव वेस्ट स्थित अपने किराए के फ्लैट में फांसी पर लटकी मिली थीं। उनकी मां सोमा बनर्जी की शिकायत पर बांगुर नगर पुलिस ने राहुल राज सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 323, 504, और 506 के तहत केस दर्ज किया था। आरोप था कि राहुल ने उन्हें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया।
राहुल को जुलाई 2016 में हाई कोर्ट से ही अग्रिम जमानत मिल गई थी। 2018 में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद राहुल ने डिस्चार्ज के लिए अर्जी लगाई, जिसे डिंडोशी सेशन कोर्ट ने अगस्त 2023 में खारिज कर दिया था। सेशन कोर्ट ने तब कहा था कि गवाहों के बयान से लगता है कि आरोपी ने मृतका की जिंदगी नर्क बना दी थी।
राहुल की ओर से सीनियर वकील आबाद पोंडा और श्रेयांश मिठारे ने दलील दी कि एफआईआर जल्दबाजी में दर्ज की गई, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आत्महत्या से एक घंटे पहले की आखिरी फोन रिकॉर्डिंग में राहुल प्रत्युषा को कोई भी कदम न उठाने के लिए समझा रहे थे और अपना प्यार जता रहे थे। राहुल ही वह व्यक्ति था जिसने दरवाजा खुलवाया और उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की।
कोर्ट ने इन दलीलों को मानते हुए कहा कि यह उकसाने का मामला नहीं बनता, इसलिए ट्रायल चलाना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा। राहुल का शुरू से दावा रहा है कि दोनों दिसंबर 2016 में शादी करने वाले थे। अब 10 साल चली इस कानूनी लड़ाई के बाद राहुल बरी हो गए हैं। प्रत्युषा का परिवार चाहे तो सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकता है।
मनोरंजन
मोहनलाल के साथ काम करने पर अर्जुन रामपाल ने जाहिर की खुशी, कहा- यह प्रेरणादायक अनुभव

अभिनेता अर्जुन रामपाल जल्द ही पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ में नजर आएंगे। बुधवार को अभिनेता ने फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने पर अपना अनुभव साझा किया।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर मोहनलाल के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने सुपरस्टार मोहनलाल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के अपने अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने इसे सम्मान की बात बताया और इस अनुभव को प्रेरणादायक कहा।
अर्जुन रामपाल ने मोहनलाल के प्रतिभा की तारीफ करते हुए लिखा, “सर, आपके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह बहुत ही प्रेरणादायक रहा है।” उन्होंने ‘ऑपरेशन गंगा’, जॉर्जिया और त्बिलिसी से जुड़े हैशटैग भी ऐड किए।
इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर विष्णु मोहन ने डायरेक्ट किया है, जो ब्लॉकबस्टर ‘मेप्पाडियन’ को डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं।
‘ऑपरेशन गंगा’ एक हाई-ऑक्टेन सरवाइवल थ्रिलर ड्रामा होगी, जिसमें मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के अलावा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे, एक्टर पार्थिबन और आदिल हुसैन भी होंगे। फिल्म की शूटिंग इस समय जॉर्जिया में चल रही है और यह मोहनलाल के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
फिल्म का निर्माण ‘श्री गोकुलम मूवीज’ के बैनर तले किया जा रहा है। एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह फिल्म के एक्शन सीन कोरियोग्राफ करेंगे, जिन्होंने ‘धुरंधर’ और ‘किल’ में काम किया है। म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव हैं, जो पैन-इंडिया फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब ‘ऑपरेशन गंगा’ का म्यूजिक दे रहे हैं।
‘ऑपरेशन गंगा’ की टेक्निकल टीम में भी बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक हैं, जिन्होंने ‘पुष्पा 1’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग की है। फिल्म के प्रोड्यूसर गोकुलम गोपालन हैं जबकि बैजू गोपालन और वी. सी. प्रवीण कोप्रोड्यूसर हैं और कृष्णमूर्ति एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
मनोरंजन
करण जौहर ने ‘कॉफी विद करण’ के फाइनल सीजन का किया ऐलान, बोले- ‘आखिरी बार साथ पीजिए कॉफी’

फिल्ममेकर और टीवी होस्ट करण जौहर का पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। करण जौहर ने शो के फाइनल सीजन का ऐलान कर दिया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह शो के सफर को याद करते हुए काफी इमोशनल नजर आए।
करण ने बताया कि इस शो को शुरू करने का आइडिया उन्हें अपने दिवंगत पिता और फिल्म प्रोड्यूसर यश जौहर से हुई बातचीत के दौरान आया था।
अब 8 सीजन और 161 एपिसोड के लंबे सफर के बाद करण शो का आखिरी सीजन लेकर आ रहे हैं। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”मुझे लगता है कि हमें बात करनी चाहिए, कॉफी पर… ‘हॉटस्टार स्पेशल्स: कॉफी विद करण सीजन 9’ का प्रीमियर 14 अक्टूबर से जियोस्टार पर होगा।”
वीडियो में करण ने शो शुरू होने के पीछे की कहानी शेयर की। उन्होंने कहा, ”यह जून 2004 की बात है, जब मैंने अपने पिता यश जौहर से कहा था कि मैं एक टॉक शो होस्ट करना चाहता हूं। मैं दो सेलिब्रिटीज या स्टार्स को बुलाकर उनके साथ खुलकर बातचीत करना चाहता हूं। मेरे पिता ने मेरी तरफ देखा और मजाकिया अंदाज में पूछा- ‘करण तुम अपने दोस्तों को बुलाकर उनसे बातें ही तो करोगे, फिर कोई इसके लिए पैसे क्यों देगा?”’
करण ने आगे कहा, ”उसी महीने मेरे पिता गुजर गए। 26 जून को उनका निधन हुआ था। ‘कॉफी विद करण’ के लिए मैंने पहली बार 16 अगस्त 2004 को शूट किया था, और आज मैं यहां हूं- आठ सीजन बाद, 22 साल बाद और 161 एपिसोड बाद।”
शो के आखिरी सीजन को लेकर करण ने कहा, ”कुछ सफर ऐसे होते हैं, जिन्हें खत्म करने की कोई योजना नहीं होती, लेकिन दिल के अंदर कहीं न कहीं आपको पता चल जाता है कि अब उन्हें जाने देने का वक्त आ गया है। ‘कॉफी विद करण’ मेरी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रहा है। इस शो ने मुझे दोस्ती, यादें, कई मजेदार पल, ढेर सारा प्यार और विवाद भी दिए हैं।”
करण ने कहा, ”इन सबके बीच जो चीज लगातार बनी रही, वह शो की ऑडियंस थी। दर्शकों ने हमारे साथ हंसी-मजाक किया, बहस की, ट्रोल किया, शो का जश्न मनाया और सबसे जरूरी बात, हर बार एक और कप कॉफी के लिए वापस आते रहे।”
करण ने फाइनल सीजन को लेकर कहा, ”अलविदा कहना भावुक है, लेकिन यह सही भी लगता है। यह आखिरी सीजन मेरी तरफ से एक आखिरी बार कॉफी मग उठाने का तरीका है- शुक्रिया और प्यार के साथ, उन सभी लोगों के लिए जिन्होंने ‘कॉफी विद करण’ को वह बनाया, जो यह आज है। तो आइए, मेरे साथ आखिरी कप कॉफी पीजिए। आखिरी बार।”
जियो हॉटस्टार के हिंदी और इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस के हेड आलोक जैन ने भी शो के लंबे सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि ‘कॉफी विद करण’ ऐसा टॉक शो रहा है, जिसने बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को दर्शकों के घरों तक पहुंचाया और एक ऐसा फैन बेस बनाया, जिसकी तुलना बहुत कम शोज से की जा सकती है।
‘कॉफी विद करण’ का फाइनल सीजन 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
