Connect with us
Saturday,01-August-2026
ताज़ा खबर

बॉलीवुड

खुल रहे हैं सिनेमाघर, पर बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों का इंतजार जारी

Published

on

Manoj-Bajpai

भारत सरकार ने 15 अक्टूबर से देशभर के सिनेमाघरों को फिर से खोलने की अनुमति देने की घोषणा कर दी है, जिसे लेकर प्रशंसकों में खुशी है। फिल्म बिरादरी ने भी इस फैसले का समर्थन किया है, हालांकि वे अब सभी राज्य सरकारों द्वारा इस फैसले को हरी झंडी देने का इंतजार कर रहे हैं।

कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए मार्च में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद से थिएटर बंद कर दिए गए थे। अब बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घोषणा की कि वह सिनेमाघरों, थिएटरों और मल्टीप्लेक्सों को 15 अक्टूबर से 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ फिर से खोलने की अनुमति दे रहा है।

रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के सीईओ शिबाशीष सरकार ने आईएएनएस को बताया, “यह शानदार घोषणा है लेकिन हमें अभी भी सभी राज्यों में सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार करना होगा। महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे कई राज्यों को अभी यह फैसला लेना बाकी है। ‘सूर्यवंशी’ और ’83’ काफी समय से तैयार हैं। ‘सूर्यवंशी’ मूल रूप से दिवाली रिलीज के लिए स्लेटेड थी, लेकिन यह व्यावहारिक नहीं है। भले ही नवंबर में थिएटर खुल जाएंगे, लेकिन आप 15 दिनों के प्रचार के साथ इतनी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं कर सकते हैं।

सरकार ने आगे कहा, “अभी ’83’ क्रिसमस रिलीज के लिए तय है। बेशक, हम दिसंबर में दो फिल्में नहीं लाएंगे। मैंने अभी तक रोहित शेट्टी(सूर्यवंशी) या कबीर खान के साथ बातचीत नहीं की है। लेकिन एक बात स्पष्ट है कि हम फिल्मों को अनिश्चित काल तक रोकना नहीं चाहते हैं। हम क्रिसमस के दौरान एक फिल्म और जनवरी और मार्च के बीच एक और फिल्म लाना चाहते हैं, लेकिन हमें यह देखना होगा कि सभी राज्य सिनेमाघर कब खोलते हैं।”

एक बात साफ है। इस समय कोई भी बड़ी फिल्म टक्कर नहीं चाहती हैं।

आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ मूल रूप से क्रिसमस 2020 पर रिलीज करने के लिए तय किया गया था। फिल्म अब क्रिसमस 2021 पर रिलीज होगी।

सलमान खान अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राधे’ की रिलीज की तारीख अभी भी अज्ञात है। महामारी से पहले फिल्म को ईद 2020 पर रिलीज करने की बात कही गई थी। हालांकि सितंबर में उनके सह-अभिनेता रणदीप हुड्डा ने इसके लिए डबिंग शुरू कर दी है।

टी-सीरीज फिल्मों के सह-निर्माता, मीडिया एंड पब्लिशिंग, मार्केटिंग प्रेसीडेंट विनोद भानुशाली ने कहा, “तमिलनाडु और महाराष्ट्र सरकार ने सिनेमा हॉल खोलने की योजना को लेकर किसी भी तारीख की अभी तक घोषणा नहीं की है। महाराष्ट्र एक बड़ा क्षेत्र है, इसलिए हम बेसब्री से तारीख का इंतजार कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि 7 नवंबर तक सिनेमाघरों को महाराष्ट्र में शुरू कर दिया जाना चाहिए। हम बहुत उत्साहित हैं कि पूरे थिएटर चेन और डिस्ट्रीब्यूशन चेन खुल रहे हैं, क्योंकि हम मानते हैं कि फिल्मों, निर्देशकों और अभिनेताओं को बड़े पैमाने पर तभी सराहना मिलती है, जब प्रोडक्ट सिनेमाघरों में रिलीज होता है। सितारे सिनेमाघरों में ही बनते हैं।”

कुछ फिल्मे जैसे ‘इंदु की जवानी’, जिसमें कियारा आडवाणी और परिणीति चोपड़ा-स्टारर साइना नेहवाल की बायोपिक उनके पास हैं।

ऐसे में भानुशाली ने आगे कहा, “हम तुरंत इन दो फिल्मों पर काम शुरू कर रहे हैं और अधिक फिल्मों को फॉलों करेंगे। इसमें ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ भी हैं, जिसमें ऋचा चड्ढा प्रमुख किरदार में हैं। वह पोस्ट-प्रोडक्शन में भी है। सिनेमाघरों के खुलने के बाद ये तीन फिल्में शायद हमारी पहली फिल्म होगी। एक बार मध्य अक्टूबर तक स्पष्टता मिलने पर हम नवंबर की रिलीज डेट देख रहे हैं। हम क्रमानुसार अभियान शुरू करेंगे और दिवाली के दौरान एक या दो रिलीज होने की उम्मीद कर रहे हैं।”

जी स्टूडियोज के सीईओ, शारिक पटेल ने कहा कि उनका बैनर भी फिल्मों को रिलीज करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, “सिनेमाघर के मालिकों ने लगातार सुरक्षा और स्वच्छता के उपायों पर गौर किया है जिसका वे पालन कर रहे हैं। यह दर्शकों को थिएटर में वापस लाने का समय है। हम इस खबर को लेकर बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि हमारी नौकरी का पूरा उद्देश्य दर्शकों के लिए मनोरंजन और खुशी लाना है। हमने हाल ही में जी प्लेक्स पर ‘खाली पीली’ लॉन्च किया है। हां, हमारे पास कुछ परियोजनाएं तैयार हैं और ये हमारे दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने के लिए तत्पर हैं।

फिल्मी खबरे

’36 साल से यही रूटीन’, अक्षय कुमार ने बताया क्यों नहीं लेना चाहते हैं रिटायरमेंट

Published

on

मुंबई, 11 जून: अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान रवीना के प्रोफेशनलिज्म और मजबूत नैतिकता की भी तारीफ की। साथ ही, अपने रिटायरमेंट के प्लान पर मजेदार खुलासे किए।

ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने अक्षय से रिटायरमेंट प्लान को लेकर सवाल किए, तो अभिनेता ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए बताया, “जब मैं रोज सुबह 4 बजे उठता हूं, तो सिर्फ 5 सेकंड के लिए मन में आता है कि अब रिटायरमेंट ले लूं, लेकिन अगले ही पल याद आता है कि मुझे शूटिंग पर जाना है। वहां पर पूरी टीम मेरी इंतजार कर रही होगी। बस, इसी ‘कश्मकश’ में जिंदगी चल रही है। अगले दिन फिर से वही रूटीन शुरू हो जाता है और ऐसा करते-करते मुझे 36 साल बीत चुके हैं।”

उन्होंने आगे हंसते हुए कहा, “अगर मैं रिटायर हो भी गया, तो घर पर बैठकर ज्यादा से ज्यादा क्या करूंगा। इलेक्ट्रिशियन का काम हाथ आ जाएगा, या फिर कुत्तों घुमाने चला जाऊंगा। ऐसे ही घर के सारे काम मेरे हिस्से आ जाएंगे। मुझे लगता है कि उन सब कामों को करने से बेहतर है कि मैं फिल्मों में एक्टिंग करता रहूं।”

अभिनेता ने अपनी बात को रखते हुए बताया कि उन्हें रिटायरमेंट शब्द से नफरत हैं। उन्होंने कहा, “अगर आपको एक लंबी और सेहतमंद जिंदगी जीनी है, तो कभी काम करना बंद मत कीजिए और हमेशा एक्टिव रहिए।”

अभिनेता अक्षय कुमार ने आगे पुराने दिनों को याद करते हुए अभिनेत्री रवीना टंडन की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि समय कैसे बदल गया है; उनकी पुरानी साथी कभी बॉलीवुड में हीरोइन के तौर पर राज करती थीं, लेकिन अब वह हीरोइन की मां बन गई हैं। अक्षय कुमार ने रवीना की बेटी राशा थडानी की ओर इशारा किया।

एक्टर ने रवीना के प्रोफेशनलिज्म और मजबूत नैतिकता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं आपको रवीना के बारे में बताना चाहता हूं कि वह हमेशा से बहुत प्रोफेशनल रही हैं। मुझे आज भी याद है, मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था और सूरज डूबने वाला था। सूरज डूबने में बस 25-30 मिनट बचे थे। ग्रीन रूम बहुत दूर था और उन्हें जल्दी से कपड़े बदलकर आना था। यह नामुमकिन लग रहा था। लेकिन मुझे याद है, वह जनरेटर वैन में गईं और जल्दी से कपड़े बदलकर वापस आ गईं।”

दिवंगत अभिनेता पंकज धीर को याद करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि जैसा सभी जानते हैं, फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ पंकज धीर की आखिरी फिल्म थी। आज इस खास मौके पर पूरी टीम उन्हें बहुत मिस कर रही है।

Continue Reading

फिल्मी खबरे

‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल

Published

on

मुंबई, 11 जून: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर मेकर्स ने गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

4 मिनट 10 सेकंड के इस ट्रेलर में बेहतरीन कलाकारों की बड़ी टोली नजर आती है, जो दर्शकों को हंसी और रोमांच का डबल डोज देने वाली है। ट्रेलर की शुरुआत परेश रावल से होती है, जो एक फिल्म बनाना चाहते हैं। इसके बाद फिल्म के सभी कलाकारों का परिचय कराया जाता है और फिर जंगल में शूटिंग शुरू होती है।

इसके बाद परेश रावल अपनी टीम को समझाते हैं कि उनकी फिल्म आर्मी पर आधारित है, जिसके लिए उन्हें पहले इसकी ट्रेनिंग करवाई जाएगी। इसी दौरान लारा दत्ता की एंट्री होती है और प्रशिक्षण के बीच कलाकारों की मजेदार नोकझोंक देखने को मिलती है।

पूरा ट्रेलर काफी मनोरंजक नजर आता है। इसमें भरपूर कॉमेडी और मजेदार उथल-पुथल देखने को मिल रही है। अपने दमदार एक्शन और शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ अक्षय कुमार प्रभाव छोड़ते नजर आते हैं। वहीं, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर और जैकी श्रॉफ भी अपने-अपने किरदारों में बेहद मजेदार दिखाई देते हैं।

फिल्म में बड़ा मोड़ तब आता है, जब परेश रावल की पूरी टीम एक गांव पहुंच जाती है। गांव के लोगों को लगता है कि सेना के जवान उन्हें बचाने आए हैं। इसी दौरान रवीना टंडन की एंट्री होती है।

ट्रेलर की खास बात यह है कि इसमें मुख्य कलाकारों की वास्तविक जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प और मजेदार संदर्भ भी शामिल किए गए हैं। साथ ही, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को लंबे समय बाद पर्दे पर एक साथ देखना दर्शकों के लिए खास आकर्षण माना जा रहा है।

यह लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, कृष्णा अभिषेक, तुषार कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रवीना टंडन समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Continue Reading

फिल्मी खबरे

‘ आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Published

on

मुंबई, 10 जून: अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपने परिवार के साथ नेपाल में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। बुधवार को उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर इस खूबसूरत ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में आयुष्मान, ताहिरा और उनके बच्चे प्रकृति के सुंदर नजारों के बीच मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

पहली तस्वीर में आयुष्मान और ताहिरा नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ तस्वीरों में ताहिरा हरे-भरे नजारों में आनंद लेती नजर आ रही हैं, तो कुछ में वे अपने आयुष्मान बच्चों के साथ लुत्फ उठा रहे हैं।

ताहिरा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कैरोसेल की आखिरी तस्वीर वही है, जिसे हर कोई सबसे ज्यादा पसंद कर रहा है और नौवीं तस्वीर लेने से पहले कैमरे के लेंस को साफ करने की जरूरत थी।”

ताहिरा और आयुष्मान की वैकेशन की तस्वीरें फैंस समेत सेलेब्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने कमेंट सेक्शन पर लिखा, “खूबसूरत नारी।” अभिनेत्री ऐश्वर्या सुष्मिता ने लिखा, “फिर भी धुंधली तस्वीर ही सबसे खूबसूरत लगती है।”

ताहिरा कश्यप भले ही आयुष्मान खुराना की पत्नी के नाम से पहचानी जाती हैं, लेकिन वे एक भारतीय लेखिका, फिल्म निर्माता और स्तन कैंसर जागरूकता पैरोकार भी हैं। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिनमें ‘क्रैकिंग द कोड: माय जर्नी इन बॉलीवुड’ और ‘द 12 कमांडमेंट्स ऑफ बीइंग ए वुमन’ शामिल हैं। इसके अलावा ताहिरा ने शॉर्ट फिल्में जैसे ‘टॉफी’ (2018) और ‘पिन्नी’ (2020) बनाई हैं। उन्होंने फीचर फिल्म ‘शर्मा जी की बेटी’ (2024) का भी निर्देशन किया है।

फीचर फिल्म ‘शर्मा जी की बेटी’ एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो मध्यमवर्गीय महिलाओं और किशोरियों के सपनों, चुनौतियों और जीवन के अनुभवों को दर्शाती है। इसमें साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें टीनेज लड़कियों के पीयर प्रेशर, करियर-ओरिएंटेड महिलाओं की उलझनों और पितृसत्तात्मक समाज की रूढ़ियों को रेखांकित किया गया है। फिल्म में सभी मुख्य महिला पात्रों का उपनाम ‘शर्मा’ है, जो अलग-अलग उम्र और पृष्ठभूमि से आती हैं।

Continue Reading
Advertisement
खेल50 minutes ago

‘थोड़ा और बेहतर हो सकता था, इंजरी से वापसी करने पर डर रहता है’, सिल्वर मेडल जीतने पर बोले नीरज चोपड़ा

मनोरंजन2 hours ago

सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट, त्रिशाला और मान्यता ने भी किया रिएक्ट

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

पिंगली वेंकैया: ब्रिटिश सैनिकों को सलामी देते देख आया था राष्ट्रीय ध्वज का विचार, फिर बना भारत का तिरंगा

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

जुलाई में यूपीआई ट्रांजैक्शन में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी, लेनदेन का कुल मूल्य बढ़कर 29.88 लाख करोड़ रुपए पहुंचा

व्यापार3 hours ago

सेंसेक्स और निफ्टी जुलाई में करीब 2 प्रतिशत बढ़े, आईटी सेक्टर सबसे आगे रहा

मनोरंजन19 hours ago

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा ‘किस्मत कनेक्शन’

महाराष्ट्र20 hours ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राष्ट्रीय समाचार21 hours ago

कैबिनेट ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी मंजूरी, 84,084 करोड़ रुपए से बढ़ेगी भारत की ऑफशोर ऊर्जा क्षमता

महाराष्ट्र22 hours ago

बॉम्बे हाई कोर्ट: वानखेड़े के खिलाफ डिपार्टमेंटल जांच पर रोक, एनसीबी ने जवाब मांगा, आरोपी की शिकायत पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई गलत

राष्ट्रीय समाचार24 hours ago

आईबीएम और सर्वम ने किया साझेदारी का ऐलान, भारत में एआई इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती

खेल3 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

अपराध4 days ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन2 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

अपराध4 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

महाराष्ट्र4 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 डांस बारों के लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित

रुझान