Connect with us
Saturday,11-April-2026
ताज़ा खबर

व्यापार

टेक्नो ने 8,499 रुपये में 6000 एमएएच की बैटरी संग स्पार्क पावर 2 एयर लॉन्च किया

Published

on

TECNO

भारतीय स्मार्टफोन बाजार के बड़े दिग्गजों के लिए और अधिक प्रतिस्पर्धा पेश करते हुए ट्रांशन होल्डिंग्स के वैश्विक प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने सोमवार को 6000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ स्पार्क पावर 2 एयर स्मार्टफोन लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन को 8499 रुपये के किफायती दाम पर भारतीय बाजार में उतारा गया है। इस स्मार्टफोन में सात इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले और एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के साथ क्वाड कैमरा दिया गया है। जो ड्यूअल स्पीकर स्टीरियो साउंड के साथ ‘कैटेगरी डिफाइनिंग’ के साथ रियर पर सेट किया गया है। स्मार्टफोन की फ्लिपकार्ट पर 20 सितंबर से बिक्री शुरू हो होगी।

टेक्नो ने इससे पहले भारतीय बाजार में 6,499 रुपये में 5000 एमएएच की बैटरी के साथ स्पार्क गो 2020 को उतारा था। इसकी लॉन्चिंग के बाद अब टेक्नो ने स्पार्क पावर 2 एयर को किफायती दाम, बेहतर बैटरी बैकअप और अन्य कई फीचर्स के साथ उतारा है।

ट्रांशन इंडिया के सीईओ अरिजीत तलपत्रा ने एक बयान में कहा, “स्पार्क पावर 2 एयर हमारे ‘अहेड ऑफ द कर्व’ दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा प्रमुख डिवाइस बन गया है, जो सभी जरूरतों को पूरा कर सकता है और बहु-तकनीकी निर्भरता को कम कर सकता है।”

उन्होंने कहा, “उसी समय, इसका शानदार डिस्पले, बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा इसे आकांक्षी भारत के युवाओं के लिए मनोरंजन का सही पावरहाउस बनाते हैं।”

जंबो 6000 एमएएच बैटरी के अलावा स्पार्क पावर 2 एयर एआई पावर चार्जिग और सुरक्षित चार्जिग, सात इंच का डॉट-नॉच डिस्प्ले और पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल एआई-पावर्ड क्वाड कैमरा जैसे कई प्रीमियम फीचर पेश करता है।

एक विशाल बैटरी के दम पर स्पार्क पॉवर 2 एयर पूरी चार्जिग के बाद चार दिन बाद तक चल सकता है। एक बार पूरी तरह से चार्ज कर लेने के बाद यह स्मार्टफोन 560 घंटे का स्टैंडबाय टाइम, 38 घंटे का कॉलिंग समय, 20 घंटे का इंटरनेट और वाईफाई, 151 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, गेम खेलने का समय 13 घंटे और 15 घंटे के वीडियो प्लेबैक की सुविधा देता है।

फोन में आईपीएस एलसीडी टाइप डिस्प्ले और 90.6 प्रतिशत बॉडी स्क्रीन रेशियो और 20.5 : 9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ 480 निट्स ब्राइटनेस दी गई है।

स्पार्क पॉवर 2 एयर में 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ एफ1.8 अपर्चर और आठ गुणा डिजिटल जूम, दो मेगापिक्सल बोकेह, मैक्रो लेंस और एआई लेंस के साथ एआई क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है।

क्वाड फ्लैश को उपयोगकर्ताओं को कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीर खींचने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।

इसमें ऑटो-सीन डिटेक्शन मोड, बोकेह मोड, एआई एचडीआर मोड, एआई स्टिकर और मैक्रो फोटोग्राफी की सुविधा भी है।

इसमें सेल्फी प्रेमियों के लिए डुअल फ्रंट फ्लैश के साथ आठ मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

फोन में उपयोगकर्ता के डेटा और गोपनीयता की सुरक्षा के लिए ‘फेस अनलॉक 2.0’ और स्मार्ट फिंगरप्रिंट सेंसर है।

यह 6.1 एंड्रॉएड 10 पर काम करता है और क्वाड-कोर ए22 प्रोसेसर 2.0 गीगाहर्ट्ज पर चलता है।

इस स्मार्टफोन में तीन जीबी रैम के साथ तीन जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

टेक्नो के अनुसार, फोन दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसमें आइस जेडाइट और कॉस्मिक शाइन शामिल हैं।

व्यापार

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी, डॉलर की कमजोरी से बढ़ी मांग

Published

on

सोने की कीमतों में इस हफ्ते 1.65 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिससे लगातार तीसरे हफ्ते इसमें तेजी बनी रही। सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की बढ़ती मांग, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और अमेरिका-ईरान के बीच चल रही सीजफायर बातचीत ने इस तेजी को समर्थन दिया।

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने के जून फ्यूचर्स में 0.02 प्रतिशत की हल्की बढ़त रही, जबकि चांदी के मई फ्यूचर्स में 0.01 प्रतिशत की मामूली तेजी देखी गई।

शुक्रवार को सोने के फ्यूचर्स 1,52,690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और चांदी के फ्यूचर्स 2,43,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करते नजर आए।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार, 999 प्यूरिटी वाले सोने का भाव शुक्रवार को 1,50,327 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जो सोमवार के 1,47,891 रुपए के स्तर से ज्यादा है। वहीं 999 प्यूरिटी वाली चांदी की कीमत शुक्रवार को 2,39,934 रुपए प्रति किलोग्राम रही, जो पिछले सोमवार के 2,31,028 रुपए से ज्यादा है।

विश्लेषकों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना 3 प्रतिशत साप्ताहिक बढ़त के साथ 4,787.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ। हालांकि 5,000 डॉलर के स्तर के आसपास इसे मजबूत रेजिस्टेंस माना जा रहा है, जिसके पार जाने पर तेज तेजी देखने को मिल सकती है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने के बाद डॉलर पर दबाव आया है, जिससे निवेशकों ने ब्याज दरों के भविष्य को लेकर नए सिरे से आकलन शुरू किया है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई कम होने की उम्मीद बढ़ी है, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावना भी मजबूत हुई है।

कमोडिटी बाजार इस हफ्ते संतुलित लेकिन सतर्क माहौल में रहा, जहां कीमतों में स्थिरता के संकेत दिखे, हालांकि वैश्विक अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है। हाल की अस्थिरता के बाद कीमती धातुओं में स्थिरता के शुरुआती संकेत भी देखने को मिले हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, डॉलर-रुपया (यूएसडी/आईएनआर) की चाल आगे भी कीमतों को प्रभावित करेगी। हाल में रुपए की मजबूती ने घरेलू बाजार में कीमतों को कुछ हद तक संतुलन दिया है।

अगर डॉलर फिर से मजबूत होता है या वैश्विक जोखिम बढ़ता है, तो इसका असर कीमतों पर पड़ सकता है।

एमसीएक्स पर सोने के लिए 1,48,000 से 1,46,000 रुपए का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि 1,54,000 से 1,55,000 रुपए के बीच रेजिस्टेंस है।

वहीं, चांदी के लिए 2,30,000 से 2,25,000 रुपए का सपोर्ट जोन बना हुआ है, जबकि गहरे स्तर पर 2,05,000 से 2,00,000 रुपए का सपोर्ट माना जा रहा है।

Continue Reading

व्यापार

मध्यपूर्व में तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 918 अंक उछला

Published

on

मुंबई, 10 अप्रैल : मध्यपूर्व में तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 918.60 अंक या 1.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,550.25 और निफ्टी 275.50 अंक या 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,050.60 पर था।

बाजार में तेजी का नेतृत्व ऑटो स्टॉक्स ने किया। इस कारण सूचकांक में निफ्टी ऑटो 2.85 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी रियल्टी 2.08 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 2.06 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 2.01 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.98 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.74 प्रतिशत और निफ्टी कंजप्शन 1.55 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

सूचकांकों में केवल निफ्टी आईटी ही 1.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 865.20 अंक या 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,843.95 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 274.10 अंक या 1.65 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,840.10 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, इंडिगो, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, एचयूएल, पावर ग्रिड, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, बीईएल और एनटीपीसी गेनर्स थे। सन फार्मा, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक लूजर्स थे।

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह ने कहा कि बाजार की शुरुआत गैपअप के साथ हुई थी। इसके बाद बाजार ने एक रेंज में कारोबार किया और 24,000 के ऊपर बंद होने में सफल रहा।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए रुकावट का स्तर 24,200 से लेकर 24,250 है। अगर यह स्तर पार होता है तो निफ्टी 24,400 और फिर 24,600 तक निकट अवधि में जा सकता है। गिरावट की स्थिति में सपोर्ट जोन 23,850 से लेकर 23,800 के बीच में है।

Continue Reading

व्यापार

पांच सत्रों की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का

Published

on

मुंबई, 9 अप्रैल : लगातार पांच सत्रों की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 931.25 अंक या 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,631.65 और निफ्टी 222.25 अंक या 0.93 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,775.10 पर था।

बाजार में गिरावट का नेतृत्व बैंकिंग स्टॉक्स ने किया। सूचकांकों में निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ टॉप लूजर था। इसके बाद निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 1.41 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 1.27 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 1.19 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 0.75 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस 1.56 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 1.25 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 1.13 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.82 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 0.71 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में बीईएल, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, टीसीएस, एचसीएल टेक, टाटा स्टील और टेक महिंद्रा गेनर्स थे। इंडिगो, एलएंडटी, इटरनल, एचडीएफसी बैंक,आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, एमएंडएम और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 179.25 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,978.75 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 27.95 अंक या 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,566 पर बंद हुआ।

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स हेड सुदीप शाह ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में सत्र के दौरान ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिली। इसके कारण निफ्टी 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,775 पर बंद हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 23,880 से लेकर 23,900 का जोन रुकावट का स्तर है। अगर निफ्टी इस स्तर से ऊपर निकलता है तो छोटी अवधि में 24,050 और फिर 24,200 के स्तर भी देखने को मिलते हैं। गिरावट की स्थिति में 23,630 और 23,600 सपोर्ट का काम करेंगे।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार42 minutes ago

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी, डॉलर की कमजोरी से बढ़ी मांग

खेल1 hour ago

‘आप हमारी टीम की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं’, एमआई के साथ 15 साल पूरे करने पर रोहित शर्मा को हार्दिक ने दी बधाई

व्यापार2 hours ago

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के संकेतों से शेयर बाजार को मिली मजबूती, हफ्ते के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी में करीब 6 प्रतिशत की उछाल

राजनीति2 hours ago

पीएम मोदी का टीएमसी पर तंज, कहा-हम पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में शामिल लोगों पर कार्रवाई करेंगे

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

ब्रिटेन अगले हफ्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बातचीत करेगा : रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय4 hours ago

होर्मुज संकट के बीच 9वें हिंद महासागर सम्मेलन में एस जयशंकर ने एकजुटता के साथ सहयोग पर दिया जोर

महाराष्ट्र4 hours ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र4 hours ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र22 hours ago

रिक्शा और टैक्सी चालकों के परमिट और लाइसेंस के लिए मराठी भाषा की अनिवार्यता सरासर गलत है, पहले मराठी भाषा सिखाई जानी चाहिए: अबू आसिम

अंतरराष्ट्रीय22 hours ago

चीनी राज्य परिषद ने ‘भीतरी मंगोलिया पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र के लिए समग्र योजना’ की जारी

महाराष्ट्र2 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

राजनीति2 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

अपराध4 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

महाराष्ट्र5 days ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

अपराध2 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

व्यापार1 week ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

यूएई ने हबशान गैस प्लांट पर ईरान के हमले की कड़ी निंदा की, कुछ समय के लिए रोका गया ऑपरेशन

अपराध3 weeks ago

मुंबई में अभिनेत्री निमिषा नायर की कैब का पीछा करने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा

महाराष्ट्र2 weeks ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

रुझान