Connect with us
Tuesday,03-February-2026
ताज़ा खबर

टेक

टेक्नो ने भारत में 5000 एमएएच की बैटरी के साथ स्पार्क गो 2020 लॉन्च किया

Published

on

Techno-Spark-Go-2020

ट्रांसियन होल्डिंग्स के स्वामित्व वाले वैश्विक प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड-टेक्नो ने मंगलवार को अपनी लोकप्रिय स्पार्क सीरीज में 6,499 रुपये में 5,000 एमएएच की दमदार बैटरी वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च किया। टेक्नो ने कहा कि नया स्मार्टफोन, स्पार्क गो 2020, ‘एस्पिरेशनल भारत’ की मनोरंजन जरूरतों को पूरा करने के लिए सात सितंबर से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

इस स्मार्टफोन में 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ 6.52 इंच की डॉट नॉच डिस्प्ले और 13 मेगापिक्सल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से चलने वाला डुअल रियर कैमरा है।

डिवाइस एक ऑडियो-शेयरिंग सुविधा को स्पोर्ट करता है, जो उपयोगकतार्ओं को एक साथ दो ब्लूटूथ इयरफोन या तीन ब्लूटूथ स्पीकर कनेक्ट करने में सक्षम बनाता है।

ट्रांसियन इंडिया के सीईओ अरिजीत तालपात्रा ने एक बयान में कहा, हम विश्वास करते हैं कि स्पार्क गो 2020 बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा विभागों में अपनी बेजोड़ कीमत व दमदार प्रदर्शन के साथ स्पार्क सीरीज में हमारे उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

टेक्नो ने दावा किया कि इसकी बड़ी दमदार बैटरी के साथ, स्पार्क गो 2020 में 36 दिनों का स्टैंडबाय टाइम, 27 घंटे का कॉलिंग टाइम, 19 घंटे का वेब ब्राउजिंग, 145 घंटे के लिए म्यूजिक प्लेबैक, 21 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 14 घंटे का गेम खेलने का समय मिलता है।

स्पार्क गो 2020 में डुअल रियर कैमरा में 4 गुणा जूम, पीडीएएफ (फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस), ड्यूल टॉर्च और एआई लेंस के साथ ही फोटोग्राफी का शानदार अनुभव मिलेगा।

इसका कैमरा 18 ऑटो सीन डिटेक्शन मोड, बोकेह इफेक्ट, एआई ब्यूटी मोड और एआई पोट्र्रेट मोड से भी लैस है।

यह एफ2.0 अपर्चर के साथ आठ मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और एडजस्ट करने वाली ब्राइटनेस के साथ एक माइक्रो स्लिट फ्रंट फ्लैश को स्पोर्ट करता है।

फोन में 0.2 सेकेंड के फास्ट अनलॉक के साथ फेस अनलॉक और स्मार्ट फिंगरप्रिंट सहित स्मार्ट सिक्योरिटी फीचर्स हैं।

टेक्नो ने कहा कि स्मार्ट फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ कॉल स्वीकार करने और अस्वीकार करने, तस्वीर लेने और अलार्म को खारिज करने जैसे कार्य कर सकते हैं।

डिवाइस में दो जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है और यह हेलियो ए20 1.8 गीगाहट्र्ज प्रोसेसर पर चलता है।

स्मार्टफोन फ्री वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट के साथ ही एक महीने की विस्तारित वारंटी (12 प्लस 1 महीने) के साथ आता है।

नया डिवाइस दो कलर वैरिएंट आइस जेडाइट और एक्वा ब्लू में उपलब्ध है।

टेक्नो ने हाल ही में भारत में 50 लाख ग्राहक आधार की उपलब्धि का जश्न मनाया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टेक

फोनपे ने सुरक्षित कार्ड ट्रांजैक्शन के लिए डिवाइस टोकनाइजेशन सॉल्यूशन किया लॉन्च

Published

on

नई दिल्ली, 17 फरवरी: फिनटेक मेजर फोनपे ने सोमवार को क्रेडिट और डेबिट कार्ड के लिए डिवाइस टोकनाइजेशन सॉल्यूशन लॉन्च करने की घोषणा की।

इस लॉन्च के साथ यूजर्स फोनपे ऐप पर अपने कार्ड को टोकनाइज कर सकेंगे। फोनपे यूजर्स बिल पेमेंट, रिचार्ज, ट्रैवल टिकट बुकिंग, बीमा खरीदना, पिनकोड पर पेमेंट कार्ड के जरिए कर सकेंगे। इसके अलावा, ऑनलाइन मर्चेंट जहां फोनपे पेमेंट गेटवे सर्विस इंटीग्रेट हैं, पर भी कार्ड को टोकनाइज किया जा सकेगा।

फोनपे के सह-संस्थापक और सीटीओ राहुल चारी ने कहा, “यह लॉन्च डिजिटल पेमेंट को अधिक सुरक्षित और सहज बनाने की दिशा में एक कदम आगे होगा। हम अधिक कार्ड पेमेंट नेटवर्क के साथ इंटीग्रेट कर और सभी फोनपे पीजी व्यापारियों को डिवाइस टोकनाइज्ड कार्ड तक पहुंच सक्षम कर इस पेशकश का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं।”

चारी ने कहा, “फोनपे में हमने हमेशा ऐसे इनोवेटिव सॉल्यूएशन बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है, जो ग्राहकों के विश्वास और सुविधा को बढ़ाते हैं। डिजिटल पेमेंट के विकास के साथ, हम ऐसे ऑफर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो बिजनेस और उपभोक्ताओं दोनों के लिए लेन-देन को सुरक्षित, तेज और बाधा रहित बनाते हैं।”

कंपनी के अनुसार, उपभोक्ताओं के लिए कार्ड को टोकनाइज करने से कई लाभ हैं।

फोनपे ग्राहकों को अब मर्चेंट प्लेटफॉर्म पर अपने कार्ड की डिटेल्स सेव या हर ट्रांजैक्शन के लिए सीवीवी एंटर करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे सक्सेस रेट ज्यादा होगा और चेकआउट के समय कम ड्रॉप-ऑफ होंगे।

डिवाइस से सुरक्षित रूप से जुड़े टोकनाइज किए गए कार्ड के साथ, चोरी या लीक हुए कार्ड डिटेल से धोखाधड़ी का जोखिम भी काफी कम हो जाता है, जिससे उपभोक्ताओं को सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम मिलता है और ऑनलाइन पेमेंट में उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ता है।

सबसे पहले उपभोक्ता अपने वीजा क्रेडिट और डेबिट कार्ड को टोकनाइज कर सकेंगे।

जैसे-जैसे अधिक उपभोक्ता इस सहज पेमेंट के तरीके को अपनाते हैं, व्यवसायों को स्वाभाविक रूप से अधिक सक्सेस रेट, बेहतर ग्राहक एक्सपीरियंस और एक बाधा रहित चेकआउट अनुभव से लाभ होगा, जो विकास को बढ़ावा देता है।

कंपनी ने कहा, “एक लीडिंग पेमेंट गेटवे के रूप में, फोनपे पेमेंट गेटवे को अपने सभी व्यापारियों को यह सॉल्यूशन प्रदान करने वाली पहली कंपनी होने पर गर्व है।”

Continue Reading

टेक

Jio Airtel, Vi और BSNL यूजर्स के लिए जरूरी खबर, 1 नवंबर से बदल रहे नियम

Published

on

Jio Airtel, Vi और BSNL यूजर्स के लिए जरूरी खबर, 1 नवंबर से बदल रहे नियम

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) स्पैम और फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए लगातार काम कर रहा है। कुछ दिन पहले ही नए टेलीकॉम नियम लागू हुए थे, जिन्हें फर्जी और स्पैम कॉल्स पर लगाम लगाने के मकसद से सरकारी संस्था लेकर आई थी। 1 नवंबर से दोबारा नए नियम लागू हो रहे हैं। जिसके बाद ऐसे कॉल्स पर और भी सख्ती हो जाएगी।

ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियों से कहा है कि वह मैसेज ट्रेसबिलिटी (Massage Traceability) को लागू करें। हालांकि इसपर टेलीकॉम कंपनियों ने आपत्ति दर्ज कराई है और कहा कि ऐसा करने से उनका कामकाज प्रभावित होगा।

लागू होंगे नए नियम

एक नवंबर से नए टेलीकॉम लागू हो रहे हैं। जिनके मुताबिक सभी टेलीकॉम कंपनियों को मैसेज ट्रेसबिलिटी को लागू करना अनिवार्य होगा। ऐसा करने से फर्जी और स्पैम कॉल करने वालों को ट्रेस करने में आसानी होगी। TRAI ने साफतौर पर कहा कि बैंकों, ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों और अन्य फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स की ओर से भेजे जाने वाले ट्रांजैक्शनल और सर्विस मैसेज की ट्रेसबिलिटी को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए। ताकि कस्टमर्स के पास आने वाले स्पैम कॉल्स पर लगाम लग सके।

मैसेज ट्रेसबिलिटी क्या है?

मैसेज ट्रेसबिलिटी वह तरीका है, जिसकी मदद से फर्जी और फेक कॉल करने वालों को ट्रेस करने में आसानी होती है और कॉल आने से पहले ही उन्हें ब्लॉक कर दिया जाता है। इसके आ जाने के बाद कॉल पहले से ज्यादा सिक्योर हो जाएगी और उनकी बेहतर तरीके से निगरानी की जा सकेगी। मैसेज ट्रेसबिलिटी नियम लागू हो जाने के बाद कई और भी चीजें हैं जो सही हो जाएंगी।

Jio-Airtel और Vi की बढ़ी टेंशन

ट्राई ने तो साफ कर दिया है कि एक नवंबर से नए टेलीकॉम नियम लागू हो रहे हैं, लेकिन इस पर सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मैसेज ट्रेसबिलिटी लागू होने से उनका काम मुश्किल हो जाएगा और इससे कई चीजें प्रभावित होंगी।एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने नए नियम लागू करने को लेकर ट्राई से कुछ वक्त मांगा है। टेलीकॉम कंपनियों ने कहा ”जल्दबाजी से इन नियमों को लागू करने के बजाय हम चाहते हैं कि इन्हें स्टेप बाय स्टेप लागू किया जाए।”ऐसा करने के पीछे टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि नए नियम का पालन करने के लिए कई टेलीमार्केटर्स और कई प्रमुख संस्थान तैयार नहीं हैं। 

Continue Reading

टेक

MyBMC अलर्ट आवेदन के माध्यम से फील्ड कार्य की वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा

Published

on

वार्ड स्तर पर संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, भवनों और कारखानों के संबंधित कार्यों के समन्वय और सुविधा में सहायता दी जाएगी।

आवेदन वर्तमान में पायलट आधार पर है, 1 अक्टूबर 2024 से पूर्णकालिक उपलब्ध है।

मोबाइल एप्लिकेशन बृहन्मुंबई नगर निगम के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित किया गया था।

बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा विभिन्न प्रशासनिक विभाग (वार्ड) स्तर पर रखरखाव, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, भवन और कारखाना विभाग के संबंधित कार्यों को सुविधाजनक बनाने और नियंत्रित करने के उद्देश्य से फील्ड कार्य की वास्तविक स्थिति जानने के लिए MyBMC अलर्ट ऐप तैयार किया गया है। फिलहाल इस मोबाइल एप्लीकेशन को प्रायोगिक तौर पर लॉन्च किया गया है। 1 अक्टूबर 2024 से यह संबंधित कर्मचारियों के लिए पूर्णकालिक उपलब्ध होगा।

बृहन्मुंबई नगर निगम आयुक्त एवं प्रशासक श्री. भूषण गगरानी के मार्गदर्शन के अनुसार, साथ ही अतिरिक्त नगर आयुक्त (शहर) डॉ. (श्रीमती) अश्विनी जोशी की अवधारणा, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने भौगोलिक सूचना प्रौद्योगिकी (जीआईएस) पर आधारित MyBMC अलर्ट एप्लिकेशन विकसित किया है।

बृहन्मुंबई नगर निगम के विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी नियमित रूप से फील्ड वर्क कर रहे हैं। MyBMC अलर्ट ऐप उनके द्वारा किए गए कार्यों में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और फील्ड संचालन के प्रबंधन में सुधार के उद्देश्य से बनाया गया है। इस एप्लिकेशन को नगर निगम के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित किया गया है।

इसके तहत विभिन्न प्रशासनिक विभाग (वार्ड) स्तर पर रखरखाव, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, भवन और कारखाना विभागों के संचालन से संबंधित कर्मचारी और अधिकारी अपनी दैनिक गतिविधियों का विवरण फोटो के साथ रिकॉर्ड कर सकते हैं। उक्त कार्य पूरा होने के बाद संबंधित जानकारी एवं फोटो अपलोड कर कार्य पूरा होने को रिकार्ड भी कर सकते हैं। अत: चल रहे कार्य, उनके द्वारा पूर्ण किये गये कार्य तथा कार्य की वर्तमान स्थिति आदि की जानकारी पल भर में उपलब्ध हो जायेगी।

संबंधित विभागों के सहायक आयुक्त, मंडलों के उपायुक्त, अतिरिक्त नगर आयुक्त के साथ-साथ नगर आयुक्त भी वेब एप्लिकेशन और डैशबोर्ड के माध्यम से इस पूरी जानकारी और संचालन की समीक्षा कर सकेंगे।

फिलहाल यह मोबाइल एप्लिकेशन एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर और प्रायोगिक आधार पर लॉन्च किया गया है। जल्द ही इस एप्लीकेशन को iOS प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। नगर निगम प्रशासन की ओर से बताया जा रहा है कि यह 1 अक्टूबर 2024 से संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए पूर्णकालिक रूप से उपलब्ध होगा।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार10 minutes ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद रुपया 1 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत, बढ़ा निवेशकों का भरोसा

Supreme Court
राजनीति30 minutes ago

पश्चिम बंगाल एसआईआर विवाद पर बुधवार को सुप्रीम सुनवाई, ममता बनर्जी की याचिका भी शामिल

व्यापार45 minutes ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल, अदाणी एंटरप्राइजेज 10 प्रतिशत अपर सर्किट के करीब

अपराध1 hour ago

मुंबई के दादर में चाय की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी की बेरहमी से हत्या; पुलिस ने जांच शुरू की।

राजनीति2 hours ago

अमित शाह 5 फरवरी से तीन दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर दौरे पर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करेंगे जायजा

बॉलीवुड2 hours ago

अब बिगाड़ने का समय आ गया… रणवीर सिंह ने दिखाई ‘धुरंधर 2’ की धांसू झलक

राजनीति2 hours ago

एनडीए संसदीय दल की बैठक जारी, व्यापार समझौतों की श्रृंखला के लिए सांसदों ने पीएम मोदी को दी बधाई

दुर्घटना2 hours ago

मुंबई सेंट्रल एसटी डिपो के पास एक रिहायशी इमारत में आग लगी, कोई घायल नहीं हुआ।

अपराध2 hours ago

मुंबई दुर्घटना: 17 वर्षीय लड़के द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार मर्सिडीज कार तटीय सड़क सुरंग के अंदर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 3 लोग घायल हो गए।

व्यापार3 hours ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स में 2200 अंकों की उछाल, निफ्टी ने छुआ 26,341 का स्तर

अपराध4 days ago

मुंबई अपराध: नागपाड़ा में हिंसक समूह झड़प के बाद 5 घायल, एक की हालत गंभीर; 13 हिरासत में; वीडियो वायरल

राजनीति3 weeks ago

बीएमसी चुनाव 2026 के विजेताओं की सूची: वार्डवार विजयी उम्मीदवारों के नाम देखें

महाराष्ट्र6 days ago

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की बारामती के पास विमान दुर्घटना में मौत;

अपराध2 weeks ago

मुंबई के वडाला में ‘बदतमीज’ नाम की एक शहरी मसाज कंपनी की मसाज करने वाली महिला ने सेशन रद्द होने पर एक महिला पर हमला किया; लड़ाई का वीडियो वायरल होने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया।

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई को बुनियादी सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता, समाजवादी पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी, अबू आसिम आज़मी ने शहरी समस्याओं के समाधान का दावा किया

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: विरार के एक डी-मार्ट में हिजाब पहनने को लेकर मुस्लिम महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और धमकी;

राजनीति3 weeks ago

मुंबई बीएमसी चुनाव 2026 के परिणाम: एग्जिट पोल ने महायुति गठबंधन के लिए स्पष्ट बहुमत की भविष्यवाणी की

व्यापार4 weeks ago

लगातार गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला

अपराध2 weeks ago

मुंबई में भयावह घटना: मलाड में ढाई महीने के पिल्ले के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 days ago

मुंबई ट्रैफिक अपडेट: व्यस्त समय के दौरान 1 फरवरी से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध; क्या अनुमति है और क्या नहीं?

रुझान