Connect with us
Saturday,04-April-2026
ताज़ा खबर

व्यापार

मजबूत शुरुआत के बाद टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक फिसला

Published

on

sensex d

घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को तेजी के साथ हुई, लेकिन जल्द ही बिकवाली के दबाव में गिरावट आ गई, जिससे लगातार पांच सत्रों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 200 अंक से ज्यादा टूटा और निफ्टी भी करीब 60 अंक फिसला, जबकि दोनों की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। सेंसक्स सुबह 9.38 बजे पिछले सत्र से 145.13 अंकों यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 37,785.20 पर कारोबार कर रहा था जबकि यह 38,000 के ऊपर खुला। वहीं, निफ्टी भी पिछले सत्र से 52.45 अंकों यानी 0.47 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,109.80 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी में भी 11,200 के उपर कारोबार की शुरुआत हुई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 247.74 अंकों की बढ़त के साथ 38,178.07 पर खुला और 38199.27 तक उछला, लेकिन जल्द ही फिसलकर 37,709.74 पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र की क्लोजिंग से 68.95 अंकों की तेजी के साथ 11,231.20 पर खुला और 11,238.10 तक उछला, लेकिन जल्द ही फिसलकर 11,102.35 पर आ गया।

बाजार के जानकार बताते हैं कि प्रमुख कंपनियों के वित्तीय नतीजे उम्मीद से बेहतर आने से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन विदेशी बाजारों से उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिलने से आरंभिक कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

व्यापार

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

Published

on

war

वाशिंगटन, 4 अप्रैल : ईरान के ऊपर अमेरिका की वायु सेना का एक एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमान मार गिराया गया। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसमें एक चालक दल के सदस्य को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दूसरा अभी भी लापता है।

विमान में मौजूद दोनों लोग इजेक्ट करके बाहर निकल गए थे। इनमें से एक को जीवित ढूंढ लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है और उसकी स्थिति अभी साफ नहीं है। एफ-15ई एक दो सीट वाला लड़ाकू विमान होता है, जिसमें एक पायलट और एक वेपन्स सिस्टम ऑफिसर होता है।

इसी दिन एक अलग घटना में अमेरिका का ए-10 थंडरबोल्ट II हमला करने वाला विमान भी इस इलाके में खो गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, उसके पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों विमानों को ईरान की ओर से किए गए हमले में निशाना बनाया गया। ईरान ने दावा किया कि उसने एक अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराया है और कुछ तस्वीरें भी जारी कीं, जिनमें एफ-15ई के मलबे को दिखाने का दावा किया गया। हालांकि इन तस्वीरों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड और रक्षा विभाग (पेंटागन) ने इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें दक्षिण-पश्चिमी ईरान का बताया जा रहा है। इनमें अमेरिकी विमान काफी नीचे उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो संभवत:वे बचाव अभियान में लगे हैं।

अमेरिकी वायु सेना के पास इस क्षेत्र में खास बचाव टीमें मौजूद हैं, जिनमें एचसी-130जे कॉम्बैट किंग II विमान और एचएच-60 हेलीकॉप्टर शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, बचाव अभियान में शामिल कम से कम एक हेलीकॉप्टर पर भी ईरान की ओर से हमला हुआ, लेकिन वह सुरक्षित उतरने में सफल रहा।

इन घटनाओं को मौजूदा संघर्ष में अमेरिकी चालक दल वाले विमानों के पहले स्पष्ट नुकसान के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले 19 मार्च को ईरान के ऊपर एक मिशन के दौरान एफ-35 विमान को नुकसान पहुंचा था, जिसमें पायलट को कुछ चोट आई थी, लेकिन वह विमान सुरक्षित आपात लैंडिंग करने में सफल रहा।

इसके अलावा 2 मार्च को कुवैत के ऊपर तीन एफ-15ई विमान “फ्रेंडली फायर” की चपेट में आकर मार गिराए गए थे, जिसमें चालक दल के सभी छह सदस्य सुरक्षित रूप से इजेक्ट करने में सफल रहे थे। एक अन्य घटना में, केसी-135 टैंकर विमान पश्चिमी इराक में हवा में टक्कर के बाद गिर गया, जिसमें छह सैनिकों की मौत हो गई।

ईरान के सरकारी मीडिया का कहना है कि यह घटना मौजूदा संघर्ष में पहली बार है जब उसने किसी अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराया है। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि जिस इलाके में विमान गिरा, वहां ईरानी बल लापता अमेरिकी सैनिक की तलाश कर रहे हैं।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि उनकी सेना अभी भी ईरान के बड़े हिस्से में हवाई बढ़त बनाए हुए है और अब तक 12,300 से ज्यादा लक्ष्यों पर हमला किया जा चुका है।

Continue Reading

राजनीति

ईरान युद्ध के बीच कुकिंग गैस पर निर्भरता घटाने की तैयारी, सरकार घरेलू इंडक्शन हीटर उत्पादन बढ़ाने पर कर रही फोकस

Published

on

नई दिल्ली, 3 अप्रैल : केंद्र सरकार कुकिंग गैस की खपत कम करने के लिए अब इंडक्शन हीटर और उससे जुड़े उपकरणों के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने की योजना बना रही है। इस दिशा में शुक्रवार को उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव, विद्युत सचिव और विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) के महानिदेशक सहित शीर्ष अधिकारियों ने एक उच्चस्तरीय बैठक की।

इस बैठक में ईरान युद्ध के कारण वैश्विक सप्लाई चेन में आई बाधाओं को देखते हुए इंडक्शन हीटर और कुकिंग उपकरणों के उत्पादन को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गई, ताकि कुकिंग गैस की खपत कम की जा सके।

पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से इंडक्शन हीटर और अन्य इलेक्ट्रिक उत्पादों की मांग में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अगर यह युद्ध लंबे समय तक चलता है, तो भारत को संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब सरकार लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष की संभावना को देखते हुए आयात पर पड़ने वाले असर का आकलन कर रही है। खासतौर पर तेल, गैस और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात में बाधा को लेकर चिंता जताई जा रही है।

सरकार पहले ही कई पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर आयात शुल्क कम कर चुकी है, ताकि सप्लाई बनी रहे और लागत का दबाव कम किया जा सके।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार का मुख्य फोकस जरूरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करना और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आयात पर निर्भरता कम करना है।

कतर में एक बड़े लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) प्लांट को नुकसान पहुंचने के बाद मध्य पूर्व से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है। इसके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य लगभग बंद होने की स्थिति में है, जहां से दुनिया की करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा सप्लाई गुजरती है।

भारत ने इस स्थिति से निपटने के लिए अपने तेल आयात स्रोतों में विविधता लाई है और अब रूस के साथ-साथ नाइजीरिया और अंगोला जैसे अफ्रीकी देशों से ज्यादा कच्चा तेल खरीद रहा है। इसके अलावा भारतीय कंपनियां अमेरिका से भी गैस की आपूर्ति ले रही हैं।

इस बीच, पश्चिम एशिया में संघर्ष को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अपने संबोधन में कहा कि अमेरिकी सेना अगले 2-3 हफ्तों तक ईरान पर ‘बेहद कड़ा प्रहार’ करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान को ‘स्टोन एजेज यानी पाषाण युग’ (उनकी पुरानी स्थिति जहां वे असल में थे) में पहुंचा देगा।

इसके कुछ घंटों बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “उस समय मध्य पूर्व में न तेल था और न ही गैस का उत्पादन होता था।”

ट्रंप ने यह चेतावनी ऐसे समय दोहराई है जब यह संघर्ष दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है और क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य तैनाती जारी है। वहीं ईरान ने युद्धविराम और 15-सूत्रीय शांति योजना से जुड़ी खबरों को खारिज करते हुए इसे ‘बेहद एकतरफा और अव्यवहारिक’ बताया है।

Continue Reading

व्यापार

पश्चिम एशिया तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें कई वर्षों के उच्चतम स्तर पर, ब्रेंट क्रूड में 8 प्रतिशत की वृद्धि

Published

on

नई दिल्ली, 3 अप्रैल : वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को तेज उछाल देखा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर अगले 2-3 हफ्तों में संभावित सैन्य हमले की चेतावनी देने के बाद बाजार में सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 8 प्रतिशत बढ़कर 109.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) फ्यूचर्स 111.54 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।

सप्ताह के दौरान यूएस डब्ल्यूटीआई क्रूड में पिछले शुक्रवार के मुकाबले 11.94 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि ब्रेंट क्रूड में इसी अवधि में 3.14 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब पांचवें हफ्ते में पहुंच गया है, जिससे वैश्विक बाजार से हर दिन लाखों बैरल तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके चलते ऊर्जा कीमतें कई साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) से गुजरने वाली सप्लाई पर निर्भर देशों में ईंधन की कमी भी देखने को मिल रही है। दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल की आपूर्ति इसी मार्ग से होती है।

इस हफ्ते दिए गए अपने भाषण में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आने वाले हफ्तों में ईरान पर ‘बेहद कड़ा प्रहार’ कर सकता है। हालांकि, उन्होंने इस अहम समुद्री मार्ग को दोबारा खोलने की कोई स्पष्ट योजना नहीं बताई और अन्य देशों से इसे सुचारू करने की जिम्मेदारी लेने को कहा।

विश्लेषकों का कहना है कि अगर पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ता है, तो कच्चे तेल की कीमतों, भारतीय रुपए और उभरते बाजारों में विदेशी निवेश पर दबाव बना रह सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर स्थिति में सुधार होता है तो कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और करेंसी में स्थिरता आ सकती है, लेकिन तनाव बढ़ने पर बाजार में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति और बढ़ेगी।

कीमती धातुओं की बात करें तो कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स 0.48 प्रतिशत गिरकर 4,679.70 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था, क्योंकि निवेशक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश विकल्प तलाश रहे हैं।

इस बीच, गुड फ्राइडे के कारण घरेलू कमोडिटी बाजार सुबह के सत्र में बंद रहे।

वहीं, पश्चिम एशिया के बढ़ते तनाव और करेंसी में उतार-चढ़ाव के चलते भारतीय शेयर बाजार लगातार छठे हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुए, जहां दोनों प्रमुख बेंचमार्कों – सेंसेक्स और निफ्टी – में कमजोरी रही।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र6 hours ago

मेयर ने मुंबई में पानी की सप्लाई बनाए रखने, पानी के मैनेजमेंट, दूसरे सोर्स और सॉल्यूशन पर ध्यान देने के निर्देश दिए

खेल6 hours ago

आईपीएल इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, टॉप पर कोहली-डिविलियर्स की जोड़ी

अपराध7 hours ago

मुंबई: 84 लाख रुपये से ज़्यादा का चोरी का सामान असली मालिकों को सौंपा गया, डीसीपी की पहल पर चार महीने के अंदर चोरी का सामान बांटा गया

महाराष्ट्र7 hours ago

मीठी नदी और पूर्वी उपनगरों में चल रहे सफाई के कामों का निरीक्षण, नदी के तीनों हिस्सों में नाले के हिसाब से काम की प्लानिंग: एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर

अंतरराष्ट्रीय समाचार8 hours ago

ईरान से अपने नागरिकों को निकालने में मदद के लिए भारत ने आर्मेनिया का जताया आभार

व्यापार10 hours ago

वैश्विक संघर्षों के बीच रिकॉर्ड हाई से सोना 50,000 रुपए तो चांदी 2 लाख रुपए नीचे; जानिए कीमती धातुओं में गिरावट की वजह और आगे कैसी रहेगी चाल

राष्ट्रीय11 hours ago

दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

अंतरराष्ट्रीय12 hours ago

ईरानी संघर्ष में मध्यस्थ बन रहे पाकिस्तान की बढ़ी मुसीबत, यूएई ने वापस मांगा 3.5 अरब डॉलर का कर्ज

अंतरराष्ट्रीय12 hours ago

मिडिल ईस्ट संघर्ष की वजह से कंबोडिया में डीजल की कीमत दोगुनी से ज्यादा हुई: सरकार

दुर्घटना13 hours ago

नवी मुंबई में दो वाहनों में टक्कर, हादसे में सभी सुरक्षित

महाराष्ट्र1 week ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

व्यापार4 weeks ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

अपराध3 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने फोन पर की बात, मध्य पूर्व संघर्ष को कम करने पर जोर

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई के लोगों को महायोति का बड़ा तोहफा… अब 500 स्क्वायर फीट तक के घरों पर कोई टैक्स नहीं, महानगरपालिका ने यह सीमा बढ़ाकर 700 स्क्वायर फीट कर दी है।

राष्ट्रीय4 weeks ago

मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

इजरायल की चेतावनी, ‘विदेशों में रहने वाले यहूदियों पर हमले का खतरा बढ़ा’, सतर्क रहने की सलाह

महाराष्ट्र1 week ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

रुझान