Connect with us
Sunday,01-November-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

साउथ अफ्रीका ने पहले वनडे में भारत को 31 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

Published

on

पार्ल के बोलैंड पार्क में बुधवार को खेले गए पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 31 रनों से हरा दिया। प्रोटियाज के 297 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत ने 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 265 रन ही बनाए, जिससे अफ्रीका की टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। भारत की ओर से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो और तबरेज शम्सी ने दो-दो सफलताएं अपने नाम कीं। वहीं एडेन मार्करम और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ठीक-ठीक रही, क्योंकि भारत को पहला झटका 46 रनों पर लगा, जब सलामी बल्लेबाज कप्तान केएल राहुल (12) को एडेन मार्करम ने आउट कर दिया।

इसके बाद, तीसरे नंबर पर आए विराट कोहली ने शिखर धवन के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया, जिससे टीम 9वें ओवरों में ही 50 के आंकड़े को छूने में कामयाब रही। साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के खिलाफ दोनों ने तेजी से रन बटोरे। इस बीच, सलामी बल्लेबाज धवन ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

वहीं, 20वें ओवर में भारत का स्कोर भी एक विकेट के नुकसान पर 100 के पार पहुंच गया। इस समय तक भारतीय टीम को जीतने के लिए 197 रनों की जरूरत थी और दोनों बल्लेबाज अच्छे टच में दिखाई दे रहे थे। लेकिन 26वें ओवर में धवन 10 चौके की मदद से 79 रन बनाकर महाराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसी के साथ ही कोहली और धवन के बीच 102 गेंदों पर 92 रनों की साझेदारी का भी अंत हो गया।

इस बीच, चौथे स्थान पर आए ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए। वहीं दूसरी छोर पर कोहली ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। लेकिन इसके बाद वह ज्यादा देर तक वह टिक नहीं पाए और 29वें ओवर में शम्सी की गेंद पर कैच आउट हो गए। कोहली ने तीन चौके की मदद से 63 गेंदों पर 51 रन बनाए। इस समय तक भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 152 रन हो चुके थे। टीम को अभी भी जीत के लिए 145 रनों की आवश्यकता थी।

पांचवें नंबर पर आए श्रेयस अय्यर ने पंत का अच्छा साथ दिया और दोनों ने मिलकर 33 गेंदों में 29 रनों की साझेदारी की। इसके बाद, अय्यर (17) और फिर पंत (16) रन बनाकर आउट हो गए। छठे स्थान पर आए ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर (2) भी एनगिडी की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। अश्विन (7) भी बिना कमाल किए चलते बने। इस समय तक 39वें ओवर में भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 199 रन पहुंच चुका था।

भुवनेश्वर कुमार (4) के आउट होने के बाद शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह ने थोड़ा साहस दिखाते हुए अफ्रीकी गेंदबाजों के खिलाफ चौके-छक्के लगाए, जिससे दोनों के बीच 51 रनों की साझेदारी हुई। इस बीच, शार्दुल ने 43 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। वहीं, आखिरी तक शार्दुल (50) और बुमराह (14) रन बनाकर नाबाद रहे।

इसी के साथ ही भारत 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 265 रन ही बना सका, जिससे साउथ अफ्रीका ने इस मैच को 31 रनों से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरूआत खराब रही, क्योंकि उनके सलामी बल्लेबाज जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान, 5वें ओवर में बुमराह ने जेनमैन मलान (6) को पंत के हाथों कैच आउट करवाया।

इसके बाद, तीसरे स्थान पर आए कप्तान टेम्बा बावुमा ने क्विंटन डी कॉक के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने कुछ अच्छे शॉट लगाए। लेकिन 16वें ओवर में अश्विन ने क्विंटन डी कॉक (27) को बोल्ड कर दिया। इसी के साथ दोनों के बीच 66 गेंदों में 33 रनों की साझेदारी का अंत भी हो गया।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए एडेन मार्करम (4) भी बिना कोई कमाल दिखाए रन आउट हो गए। इस समय तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 80 रन हो चुके थे। प्रोटियाज की लड़खड़ाती पारी को पांचवें स्थान पर आए रस्सी वैन डेर डूसन ने कप्तान बावुमा के साथ मिलकर संभाला।

इस बीच, डूसन ने अश्विन और युजवेंद्र चहल को एक-एक चौका लगाया, जिससे साउथ अफ्रीका टीम ने 23 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन पूरे कर लिए थे।

28वें ओवर में शार्दुल की गेंद पर शॉट खेलकर कप्तान बावुमा ने 76 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। इसके बाद, डूसन ने भी जल्द ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। दोनों टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय गेंदबाजों पर हावी दिखाई दे रहे थे।

इस दौरान, कप्तान बावुमा ने सात चौके की मदद से अपने करियर का दूसरा शतक लगाया। डूसन ने भी 83 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। इसके बाद, डूसन ने भुवनेश्वर की गेंद पर मैच का दूसरा छक्का लगाया।

49वें ओवर में बुमराह की गेंद पर कप्तान बावुमा ने आठ चौके की मदद से 110 रन बनाकर आउट हो गए। इसी के साथ डूसन के हो रही रिकॉर्ड साझेदारी (204) का भी अंत हो गया। इसके बाद, डूसन ने शार्दुल को एक छक्का और एक चौका लगाकर टीम के स्कोर को 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 296 रनों तक पहुंचा दिया। डूसन ने 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 129 रन और डेविड मिलर 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। वहीं, आर अश्विन ने एक विकेट अपने नाम किया।

अंतरराष्ट्रीय

अंतरिक्ष विभाग में उप सचिव सहित 60 पदों पर निकली भर्ती, 56 वर्ष के उम्मीदवार भी पात्र, तुरंत करें आवेदन

Published

on

भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष विभाग सचिवालय ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के विभिन्न 60 पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अंतरिक्ष विभाग सचिवालय की ओर से जारी 60 रिक्तियों में सीनियर हेड-ऑडिट का 1, प्रधान वेतन एवं लेखा अधिकारी का 1, उप सचिव के 2, अवर सचिव के 11, सीनियर ऑडिट ऑफिसर के 4, प्रधान लेखा अधिकारी का 1, लेखापरीक्षा अधिकारी के 5, लेखा अधिकारी का 1, प्रधान कर्मचारी अधिकारी का 1, वरिष्ठ प्रधान निजी सचिव का 1, प्रमुख निजी सचिव के 3, सहायक निदेशक (राजभाषा) का 1, सहायक अनुभाग अधिकारी के 17, निजी सचिव के 6, पर्सनल असिस्टेंट के 3 और वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी के 2 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि संबंधित रिक्तियों के लिए विज्ञापन जारी होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर यानी 8 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को पद से संबंधित क्षेत्र में नियमित आधार पर समकक्ष पद पर कार्यरत होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है। आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

प्रतिनियुक्ति पर अधिकारियों के चयन के लिए विभाग में गठित एक चयन समिति द्वारा पात्र उम्मीदवारों के सेवा रिकॉर्ड का मूल्यांकन और उनके पिछले प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को एक पैनल में शामिल किया जाएगा और यह पैनल शामिल किए जाने की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए मान्य होगा। वहीं, चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार वेतन स्तर-7 से 13 के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पदों के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे ‘निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), अंतरिक्ष विभाग, अंतरिक्ष भवन, न्यू बीईएल रोड, बेंगलुरु – 560 094’ पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक के माध्यम से पहुंचा दें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर पांच वर्षों की अवधि के लिए की जाएगी, जिसे विभाग की आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया या घटाया जा सकता है। वहीं, अभ्यर्थियों को रिक्तियों से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत विज्ञापन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

कुवैत ने नेतन्याहू की सीरिया यात्रा को बताया ‘संप्रभुता का उल्लंघन’

Published

on

कुवैत ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सीरिया दौरे पर घोर आपत्ति की है। कड़ी निंदा करते हुए इसे “अवैध प्रवेश” करार दिया है। कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह कदम सीरिया की संप्रभुता और उसकी क्षेत्रीय अखंडता का गंभीर उल्लंघन है।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि वह “अपने भाई सीरियाई अरब गणराज्य की भूमि में इजरायली प्रधानमंत्री के अवैध प्रवेश” की कड़े शब्दों में निंदा करता है।

बयान में कहा गया कि नेतन्याहू का सीरिया में प्रवेश देश की संप्रभुता और उसकी भूमि की अखंडता का “घोर उल्लंघन” है। मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन बताया।

कुवैत ने सीरिया में इजरायल की लगातार घुसपैठ और सैन्य कार्रवाइयों पर भी चिंता जताई। मंत्रालय के मुताबिक, सीरियाई क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां क्षेत्र में तनाव बढ़ा रही हैं और सुरक्षा एवं स्थिरता को कमजोर कर रही हैं।

कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सीरिया में इजरायल की लगातार कार्रवाइयां क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ऐसे कदमों के खिलाफ रुख अपनाने और सीरिया की संप्रभुता का सम्मान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

यह बयान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच आया है, जहां सीरिया में इजरायल की सैन्य गतिविधियों को लेकर अरब देशों की ओर से लगातार आपत्तियां सामने आती रही हैं। कुवैत ने अपने बयान में सीरिया की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्मान को अंतरराष्ट्रीय कानून का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

दरअसल, नेतन्याहू रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज और आईडीएफ के डिप्टी चीफ-ऑफ-स्टाफ मेजर-जनरल तामिर यदाई के साथ बुधवार को इजरायली कब्जे वाले दक्षिणी सीरिया में सैनिकों से मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि अपने दम के बल पर इजरायल ने रणनीतिक रूप से अहम स्थलों पर सफलतापूर्वक कब्जा कर रखा है। दक्षिणी सीरिया में, इजरायली सैनिक एक तथाकथित सुरक्षा क्षेत्र में तैनात हैं; वे दिसंबर 2024 में लंबे समय तक शासक रहे बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद देश के अंदरूनी इलाकों में आगे बढ़े थे।

इजरायल उस इलाके में मौजूद है जो पहले संयुक्त राष्ट्र की निगरानी वाला बफर जोन था; यह जोन 1974 से इजरायल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स में इजरायली और सीरियाई सेनाओं को अलग करता था।।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

मुंबई पहुंचे अमेरिकी राजदूत गोर ने की सीएम फडणवीस से मुलाकात, भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Published

on

भारत में अमेरिका के राजदूत ने मंगलवार को मबारष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। गोर मुंबई में आयोजित इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 में शामिल हुए।

सीएम फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सर्जियो संग मुलाकात की जानकारी दी। तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ” मुंबई पहुंचे भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर का स्वागत करते हुए खुशी हुई। हमने भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने और बेहतर सहयोग के मौके तलाशने पर अच्छी चर्चा की।”

इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) नेशनल कन्वेंशन 2026 को गोर ने संबोधित भी किया। इस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘रीडिफाइनिंग द इंडिया-यूएस कॉम्प्रीहेंसिव स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप’ (भारत-अमेरिका व्यापक रणनीतिक साझेदारी को पुनर्परिभाषित करना) है।

गोर ने इस सम्मेलन को खास बताया। उन्होंने कहा, “सच में हम समय की एक खास दहलीज पर खड़े हैं। सिर्फ दो दशकों में, हमारे द्विपक्षीय व्यापार ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो लगभग 20 बिलियन डॉलर से बढ़कर 240 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है। यह 12 गुना बढ़ोतरी अचानक नहीं हुई है। कोई भी सेक्टर चुन लें, आप पाएंगे कि अमेरिका और भारत उसे पूरा करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “चाहे वह एआई हो, टेक्नोलॉजी हो, एयरोस्पेस हो, डिफेंस हो, या एनर्जी हो, दोनों देश रिकॉर्ड स्तर पर मिलकर काम कर रहे हैं, बाकी दुनिया से हम आगे हैं। यह गहरे, अटूट भरोसे को दिखाता है। 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का हमारा साझा मकसद हमारे सामने मौजूद मौके के बड़े पैमाने को दिखाता है। यह बेजोड़ क्षमता दर्शाता है।”

गोर के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत पर पूरा भरोसा है। आगे बोले, “राष्ट्रपति ट्रंप भारत पर भरोसा करते हैं, और उन्होंने पहले दिन से ही इस रिश्ते को बरकरार रखने पर काफी मेहनत की। अपने दूसरे दौर के कुछ ही हफ्तों में, उन्होंने और पीएम मोदी ने एक भरोसे की पहल शुरू की, जिससे रिश्ते बदल गए और एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, डिफेंस और ज़रूरी चीजों में कोऑपरेशन को तेज करने के लिए स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया।”

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन10 hours ago

जब एक रोल के लिए शाहरुख खान को कटवाने पड़े थे लंबे बाल, दुखी मन से मानी थी शर्त

मनोरंजन11 hours ago

जुनूनी प्रेमी के रोल में नजर आए जहीर इकबाल, कहा- इंटेंसिटी नहीं भावनाएं दिखाना था मुश्किल

मनोरंजन11 hours ago

इंस्पेक्टर भरत बनकर घर-घर में मशहूर हुए थे सुदेश बेरी, बोले-करियर का बेस्ट रोल था

मनोरंजन12 hours ago

जूही चावला ने ऐश्वर्या राय बच्चन को जन्मदिन पर दी बधाई, खूबसूरती और शालीनता की तारीफ की

मनोरंजन12 hours ago

8 शहरों वाली लंबी फ्लाइट भी तुम्हारे साथ एडवेंचर है, सबा को ऋतिक ने किया बर्थडे विश

राजनीति12 hours ago

दीपावली के बाद 9 नवंबर को तमिलनाडु में सरकारी छुट्टी घोषित, कोयंबेडु सब्जी मंडी भी रहेगी बंद

मनोरंजन12 hours ago

जब धुन चोरी के आरोपों से घिरे थे अनु मलिक, कहा था- ‘ईश्वर के अलावा कोई ओरिजिनल नहीं’

राजनीति12 hours ago

पंजाब : विधायक हरमीत और चेतन का ‘आप’ से इस्तीफा, पार्टी बोली- ऐसे लोग ही भाजपा को चाहिए

अंतरराष्ट्रीय समाचार12 hours ago

अमेरिका में भारतीय छात्रों की संख्या घटी, 13.5 फीसदी गिरावट दर्ज: डीएचएस डेटा

राष्ट्रीय समाचार13 hours ago

कर्नाटक में नंदिनी दूध 8 रुपए प्रति लीटर महंगा, सरकार ने कहा- डेयरी किसानों की आय बढ़ाने के लिए लिया फैसला

अपराध3 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

मनोरंजन3 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

राजनीति3 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल4 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

मनोरंजन4 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

महाराष्ट्र2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर सियासत तेज, विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

राजनीति4 weeks ago

जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेता हिरासत में लिए गए

फिल्मी खबरे2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना पर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया, बोले, ‘आखिर मुंबई में यह सब क्या हो रहा है?’

फिल्मी खबरे2 weeks ago

“समुदाय से माफी मांगें, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें”: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई की सलमान खान को चेतावनी।

रुझान