Connect with us
Tuesday,07-July-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

पहला वनडे : भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

Published

on

कप्तान रोहित शर्मा (76 नाबाद) और जसप्रीत बुमराह (6/19) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत यहां द ओवल में मंगलवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से मात दी, जिससे तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड के 110 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 18.4 ओवर में 114 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शानदार शुरुआत रही, क्योंकि सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 10वें ओवर के बाद 50 के पार पहुंचा दिया।

इस बीच, दोनों ही बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों पर हावी होकर चौके और छक्कों के आसानी से लगा रहे थे, जिससे 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट के 74 रन हो गया। टीम को जीतने के लिए अभी भी 37 रनों की जरूरत थी।

17वें ओवर में कार्स की गेंद पर छक्का मारकर कप्तान रोहित ने 49 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भी उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। 18वें ओवर में शिखर ने मोईन अली की गेंद पर सिंगल लेकर भारत का स्कोर 100 रन पर पहुंच दिया।

इसके बाद, 18.4 ओवर में कार्स की गेंद पर शिखर ने चौका लगाकर 114 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया, जिससे तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने के लिए भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। कप्तान रोहित छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 58 गेंदों में 76 रन और शिखर ने चार चौके की मदद से 54 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरूआत शर्मनाक रही, क्योंकि 7.5 ओवरों में 26 रनों के अंदर ही उनकी आधी टीम पवेलियन लौट गई, क्योंकि बुमराह और शमी ने उनके शीर्ष क्रम बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

इस दौरान, सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय, जो रूट, बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए, जबकि फॉर्म में चल रहे जॉनी बेयरस्टो (7) भी ज्यादा देर तक टिक ना सके और चलते बने।

इसके बाद, कप्तान जोस बटलर और मोईन अली ने लड़खड़ाती पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन मोईन (14) के आउट होते ही, अगले ओवर में शमी ने कप्तान बटलर (30) को चलता किया।

इस बीच, डेविड विली (21) और ब्रायडन कार्स (15) ने 35 रनों की साझेदारी की, जिससे इंग्लैंड 25.2 ओवर में 110 रनों पहुंच सका। यह भारत के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे कम स्कोर है। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छह विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद शमी ने तीन विकेट और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया।

अंतरराष्ट्रीय

ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट को इजरायली हमले से नुकसान, नेतन्याहू ने बुलाई सुरक्षा कैबिनेट बैठक

Published

on

तेल अवीव/तेहरान, 8 जून: लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमले के जवाब में ईरान ने रविवार रात से इजरायल के कई इलाकों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जवाबी कार्रवाई में ईरान के खुजेस्तान प्रांत के माहशहर स्थित कारून पेट्रोकेमिकल कंपनी को निशाना बनाया। ईरानी मीडिया के अनुसार, इससे प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई।

फार्स समाचार एजेंसी ने खुजेस्तान प्रांत के एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि हमले में संयंत्र का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। अधिकारी के पास नुकसान और हताहतों का पूरा ब्योरा उपलब्ध नहीं था।

ईरानी शहर माहशहर प्रमुख पेट्रोकेमिकल और औद्योगिक केंद्रों में गिना जाता है। यहां मौजूद ऊर्जा और रासायनिक उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

वहीं, इजरायली सेना ने पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर हमले की पुष्टि की है। सैन्य बयान में कहा गया कि इजरायली वायुसेना ने परिसर के कई लक्ष्यों को निशाना बनाया। सेना ने संक्षिप्त बयान में कहा कि अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। फिलहाल हमले के दायरे और उसके प्रभाव को लेकर अधिक विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

इस तरह 7 जून को ईरान-इजरायल के अप्रैल में हुए सीजफायर के 2 महीने बाद ही दोबारा सैन्य अभियान शुरू कर दिया गया। ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने कहा कि यह कार्रवाई लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायली हमलों के जवाब में की गई है। हमलों के बाद इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया।

इसके जवाब में कुछ घंटों बाद इजरायल ने ईरान में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। आईडीएफ के अनुसार उसने पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, तेहरान, तबरीज और इस्फहान में कई धमाके हुए। आईआरजीसी ने दावा किया कि इजराइल ने हमलों में एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

ईरान का दावा है कि उसने इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ एयर बेस पर हमला किया। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा, “यह ऑपरेशन इजरायली शासन के ईरान में तीन अलग-अलग जगहों पर कई रडार साइटों पर किए मिसाइल हमले के जवाब में किया गया था।”

आईडीएफ का कहना है कि उसने सोमवार सुबह ईरान की ओर से छोड़ी गई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

वर्तमान हालात के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को सुरक्षा कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई। यह बैठक भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे होनी तय की गई।

इजरायली मीडिया के अनुसार, बैठक में केवल चुनिंदा वरिष्ठ मंत्री और सुरक्षा मामलों से जुड़े शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में ईरान के हमलों, इजरायल की जवाबी कार्रवाई और आगे की सैन्य रणनीति पर चर्चा की संभावना जताई गई।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता से कच्चे तेल में तेजी जारी, ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल के पार

Published

on

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल में तेजी जारी है और गुरुवार को कीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई है।

इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट का जून फ्यूचर्स का कॉन्ट्रैक्ट सुबह के कारोबार में 103.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 4 प्रतिशत अधिक था। वहीं, न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड का जून फ्यूचर्स का कॉन्ट्रैक्ट 1.62 प्रतिशत बढ़कर 94.47 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी की वजह हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता को माना जा रहा है।

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरानी नेताओं द्वारा “यूनिफाइड प्रस्ताव” दिए जाने तक युद्धविराम को बढ़ा दिया, लेकिन उन्होंने ईरान पर लगी नौसैनिक नाकाबंदी नहीं हटाई।

अमेरिका की सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर कहा, “ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकाबंदी के तहत अमेरिकी सेना ने 31 जहाजों को वापस मुड़ने या बंदरगाह पर लौटने का निर्देश दिया है।”

वहीं, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोला जाएगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक कर दिया गया है। यह सीजफायर का उल्लंघन है। इससे ईरानी बंदरगाहों को निशाना बनाया जा रहा है। आगे कहा कि पूर्ण सीजफायर तभी संभव है, जब अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट के ब्लॉक को समाप्त कर देता है।

विश्लेषकों का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट 50 दिनों से अधिक समय से बंद है, जिससे वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा बाधित हो गया है। कीमतों में लगातार वृद्धि से भारत के आयात बिल पर असर पड़ सकता है और इसकी अर्थव्यवस्था पर दबाव आ सकता है।

सरकार का कहना है कि देश भर में खुदरा ईंधन आउटलेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

चीनी राज्य परिषद ने ‘भीतरी मंगोलिया पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र के लिए समग्र योजना’ की जारी

Published

on

बीजिंग, 10 अप्रैल : चीनी राज्य परिषद द्वारा जारी ‘चीन (भीतरी मंगोलिया) पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र के लिए समग्र योजना’ 9 अप्रैल को सार्वजनिक की गई। इसके साथ ही चीन में पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्रों की कुल संख्या 23 हो गई है।

समग्र योजना भीतरी मंगोलिया पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र को सुधारों में अधिक स्वायत्तता प्रदान करती है, जिससे इसे प्रायोगिक परियोजनाएं संचालित करने और व्यापक क्षेत्रों में गहन स्तर पर मौलिक, एकीकृत और विशिष्ट अन्वेषण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इसमें 19 सुधार और नवाचार उपायों की रूपरेखा दी गई है, जिनमें सीमा व्यापार में नवाचार और विकास, अंतरराष्ट्रीय रसद सेवाओं को मजबूत करना, वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों के रूपांतरण और अनुप्रयोग की दक्षता में सुधार करना और विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान का विस्तार करना शामिल है।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार55 minutes ago

कमजोर तिमाही अपडेट के चलते ट्रेंट का शेयर 11 प्रतिशत से अधिक फिसला

अंतरराष्ट्रीय समाचार59 minutes ago

जकार्ता में पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो ने की द्विपक्षीय वार्ता

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 hour ago

चीन की मिसाइल परीक्षण ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता, कहा- बीजिंग का तेजी से परमाणु हथियार बनाना परेशानी की बात

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

समुद्र में जीवनरक्षक अभियान: नौसेना के हेलीकॉप्टर से हुई मछुआरे की वापसी

महाराष्ट्र19 hours ago

भारी बारिश के बीच एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर (शहर) ने अलग-अलग इलाकों का इंस्पेक्शन किया, बीएमसी को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया

मनोरंजन20 hours ago

‘शेर-ए, शानदार साल हो’, अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं

महाराष्ट्र21 hours ago

महाराष्ट्र में बारिश: अस्पताल के बिस्तर से ही डिप्टी सीएम शिंदे ने बैठक की; पार्टी के तीन मंत्रियों को दिए निर्देश

महाराष्ट्र22 hours ago

मुंबई: आज़मी ने मानखुर्द त्रासदी की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है; साथ ही पीड़ितों को चिकित्सा सहायता और पर्याप्त मदद उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

महाराष्ट्र23 hours ago

मुंबई और ठाणे में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, प्रशासन अलर्ट मोड पर

राजनीति1 day ago

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर हुए रवाना, बोले- यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

व्यापार4 weeks ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

राजनीति4 weeks ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई प्रेस की रिपोर्ट के बाद सूरताल डांस बार पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी; आठ महिलाएं हिरासत में

खेल4 weeks ago

फीफा वर्ल्ड कप: भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका मैच कब और कहां देखें? जानें सभी जानकारी

अपराध4 weeks ago

सिरसा में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, लड़की के भाई और उसके साथी ने दिया वारदात को अंजाम

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई-गुड़गांव मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, 7 पुलिस ने रहस्य सुलझाने का दावा किया

रुझान