Connect with us
Tuesday,22-September-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

सोनू सूद बने टॉप ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी 2020

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को 2020 के लिए नंबर एक एशियाई हस्ती के रूप में नामित किया गया है। यूके स्थित ईस्टर्न आई अखबार द्वारा प्रकाशित 50 एशियाई सेलिब्रिटीज में सोनू को शीर्ष स्थान हासिल हुआ है। अभिनेता को लॉकडाउन के दौरान उनकी परोपकारी गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया है, जिसके अंतर्गत उन्होंने प्रवासी श्रमिकों को उनके गृहनगर तक पहुंचने में मदद की थी।

इसी पर बात करते हुए सोनू सूद ने कहा, “मेरे प्रयासों को पहचानने के लिए ईस्टर्न आई, धन्यवाद। जैसे महामारी आई, मुझे एहसास हुआ कि मेरे देशवासियों की मदद करना मेरा कर्तव्य है। यह ऐसी चीज थी जो मेरे अंदर से आई। जो मैंने किया, यह एक भारतीय के रूप में मेरी जिम्मेदारी थी और मैं अपनी अंतिम सांस तक नहीं रुकूंगा।”

इस साल सूची में शामिल सिनेमा, संगीत और फैशन की दुनिया से अन्य भारतीय हस्तियों में पांचवें स्थान पर अरमान मलिक, छठे स्थान पर प्रियंका चोपड़ा, सातवें पर तेलुगू सुपरस्टार प्रभास, आयुष्मान खुराना (11), दिलजीत दोसांझ (14), शहनाज गिल (16), अमिताभ बच्चन (20), पंकज त्रिपाठी (23), असीम रियाज (25), डिजाइनर मसाबा गुप्ता (32), कॉमेडियन सलोनी गौर (36), धवानी बच्चुशाली (42), हेल्ली शाह (47) और अनुष्का शंकर (50) शामिल हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

हीरो बनने मुंबई आए थे प्रेम चोपड़ा, किस्मत ने बना दिया हिंदी सिनेमा का मशहूर विलेन

Published

on

सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाला लगभग हर कलाकार हीरो बनने का सपना देखता है, लेकिन किस्मत कई बार उसकी अलग पहचान तय कर देती है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी ऐसे ही कलाकार हैं, जिन्होंने अपने लंबे करियर में हीरो और विलेन दोनों तरह की भूमिकाएं निभाईं। हालांकि दर्शकों के बीच उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता एक खलनायक के रूप में मिली।

बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रेम चोपड़ा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों में एक हीरो के तौर पर की थी। बाद में हिंदी सिनेमा में उन्होंने नकारात्मक किरदार निभाकर ऐसी पहचान बनाई कि उनका नाम बॉलीवुड के सबसे चर्चित खलनायकों में शामिल हो गया। अपनी दमदार अदाकारी और अलग अंदाज के कारण प्रेम चोपड़ा ने दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया और भारतीय सिनेमा में एक खास मुकाम हासिल किया।

23 सितंबर 1935 को लाहौर (अब पाकिस्तान में) में जन्मे प्रेम चोपड़ा के पिता रणबीर लाल चोपड़ा एक कंपनी में अकाउंट ऑफिसर थे और माता रूपरानी चोपड़ा गृहिणी थीं। भारत विभाजन के बाद अभिनेता का पूरा परिवार शिमला आ गया था, जहां उनका शुरुआती जीवन बीता।

प्रेम चोपड़ा ने अपनी स्कूली और कॉलेज की शिक्षा शिमला से पूरी करने के बाद हीरो बनने की चाह में मुंबई की तरफ रुख किया, हालांकि शुरुआती सफर इतना आसान नहीं था। अपना खर्च चलाने के लिए उन्होंने एक कंपनी में सर्कुलेशन विभाग में काम किया था। एक दिन प्रेम चोपड़ा लोकल ट्रेन से कहीं जा रहे थे। उस समय उनकी मुलाकात पंजाबी फिल्म के निर्माता या उनके प्रोडक्शन कंट्रोलर से हुई।

उस व्यक्ति ने प्रेम चोपड़ा के व्यक्तित्व को देखकर पूछा कि क्या वे फिल्मों में काम करना चाहेंगे। अभिनेता खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने तुरंत हां कर दिया और उस शख्स के साथ रंजीत स्टूडियो चले गए, जहां उन्हें वर्ष 1960 की सुपरहिट पंजाबी फिल्म ‘चौधरी करनैल सिंह’ में काम करने का मौका मिला।

यह फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई और इसे पंजाबी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। कुछ पंजाबी फिल्में करने के बाद जब उन्हें हिंदी फिल्में मिलीं तो जिन फिल्मों में वह हीरो बने वह ज्यादातर फ्लॉप रही।

‘शहीद’ (1965) में सुखदेव का किरदार मिला, जिसने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे पूरी तरह खोल दिए और वे हिंदी सिनेमा के जाने-माने खलनायक बने। फिल्म ‘बॉबी’ में उनका बोला गया संवाद ‘प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा’ भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे प्रसिद्ध और यादगार डायलॉग्स में गिना जाता है।

पर्दे पर खूंखार विलेन का किरदार निभाने वाले प्रेम चोपड़ा वास्तविक जीवन में बेहद शांत, सरल और विनम्र स्वभाव के इंसान हैं। एक दौर था जब लोग उन्हें पर्दे पर देखकर असल जिंदगी में भी उनसे डरने लगे थे।

Continue Reading

मनोरंजन

बॉर्डर 2 पर पुनीत इस्सर ने की कास्ट की तारीफ, बोले- पहली वाली आइकॉनिक थी

Published

on

अभिनेता पुनीत इस्सर ने 1997 की लोकप्रिय वॉर-ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर’ में सूबेदार रतन सिंह का किरदार निभाया था। अभिनेता ने बताया कि उन्हें दूसरा पार्ट पसंद आया लेकिन जो ओरिजिनल है, वो ओरिजिनल ही है।

अभिनेता पुनीत इस्सर ने आईएएनएस के साथ बातचीत में पहली बॉर्डर की स्टारकास्ट को याद किया, जिसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना और पुनीत इस्सर अहम भूमिकाओं में थे। पुनीत ने कहा, “पहली बॉर्डर जेपी दत्ता ने बनाई थी और ओरिजिनल तो ओरिजिनल ही होता है। ऐसा नहीं है कि दूसरी फिल्म अच्छी नहीं थी बल्कि वो भी अच्छी थी।”

बॉर्डर 2 के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म देखी और उन्हें पसंद आई। उन्होंने फिल्म की कास्ट की परफॉर्मेंस की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, “जब फिल्म बॉर्डर पहली बार पर्दे पर आई थी, उसमें शामिल सभी किरदारों सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना ने अच्छा काम किया था। हालंकि, मैंने बॉर्डर-2 भी देखी है, मुझे ये भी पसंद आई। इसमें सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और वरुण धवन समेत सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है।”

पुनीत ने कहा कि ओरिजिनल बॉर्डर का सिनेमा में एक अलग ही मुकाम है और उन्होंने इसके म्यूजिक को फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक बताया। उन्होंने कहा, “हालांकि वो फिल्म आइकॉनिक थी, उसके गाने कमाल के थे और मेरा मानना है कि फिल्म बनाना एक डायरेक्टर का माध्यम होता है और जो जेपी दत्ता ने बनाया वह बेहतरीन था।”

1997 में रिलीज हुई बॉर्डर को जे.पी. दत्ता ने डायरेक्ट किया था और यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी। इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर और सुदेश बेरी जैसे कई कलाकार थे।

तीन दशक बाद बॉर्डर 2 ने इस फ्रैंचाइज को आगे बढ़ाया, जिसमें सनी देओल ने फिल्म में वापसी की। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस सीक्वल में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम रोल में थे। यह फिल्म जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Continue Reading

मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में बयां किया संगीत से प्यार, कहा- संगीत बिना जीवन नीरस, बेस्वाद और फीका है

Published

on

मेगास्टार अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग के जरिए फैंस से अपने दिल की बात साझा करते रहते हैं। इस बार बिग बी ने अपनी जीवन में संगीत के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे संगीत उनकी आत्मा से जुड़ा हुआ है और उनके लिए इसका क्या मतलब है।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने संगीत से अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए कहा कि संगीत के बिना जिंदगी नीरस, बेस्वाद और फीकी है। बिग बी ने अपने ब्लॉग में संगीत से अपने गहरे लगाव के बारे में लिखा, “जब संगीत की डोर आत्मा से जुड़ जाती है, तो समय मासूम हो जाता है।”

उन्होंने आगे लिखा, “जब संगीत की डोर आत्मा से जुड़ जाती है, तो समय नादान हो जाता है। ऐसा ही हुआ और अभी तक उस डोर को पकड़े हुए हैं। संगीत बिना जीवन नीरस, अरुचिकर, बिना स्वाद के और जो करना चाहिए था, उसका समय निकल गया है। ईर्ष्या होती है उन लोगों से, जिन्होंने संगीत के रस को घोल-घोल कर पिया है, पिरोया है अपने जीवन में।”

अपनी बात खत्म करते हुए बिग बी ने लिखा, “बस अब तो केवल उनकी अपार प्रशंसा करने योग्य होने का दावा करने की कोशिश करते हैं। मानें या न मानें, जीवन का प्रत्येक क्षण संगीत रस से भरा हुआ होता है। वो प्याला यदि मिल जाए, तो उसे कभी न छोड़ूं। प्रणाम! निद्रा और संगीत भरी रात्रि का आगमन।”

अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति-18वां सीजन’ होस्ट कर रहे हैं। यह शो पहली बार वर्ष 2000 में शुरू हुआ था। इस क्विज शो को इंडियन टेलीविजन की सबसे आइकॉनिक फ्रेंचाइजी में से एक बना दिया था।

यह शो ब्रिटिश शो ‘हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर?’ का हिंदी वर्जन है। इसका फॉर्मेट ‘हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर?’ फ्रेंचाइजी के दूसरे शोज जैसा ही है, जिसमें प्रतियोगियों से बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाते हैं और उन्हें चार विकल्पों में से सही जवाब चुनना होता है। अगर उन्हें जवाब पर शक हो तो मदद के लिए उन्हें लाइफलाइन भी दी जाती है।

Continue Reading
Advertisement
खेल5 hours ago

एशियन गेम्स: जुगराज का ‘चौका’, अभिषेक की ‘हैट्रिक’, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने श्रीलंका को 16-1 से रौंदा

राष्ट्रीय समाचार6 hours ago

बॉम्बे हाई कोर्ट ने विजय माल्या को सोशल मीडिया पर अदालती दस्तावेज पोस्ट करने के खिलाफ चेतावनी दी

राष्ट्रीय समाचार6 hours ago

बॉम्बे हाई कोर्ट ने विजय माल्या को सोशल मीडिया पर अदालती दस्तावेज पोस्ट करने के खिलाफ चेतावनी दी

राष्ट्रीय समाचार7 hours ago

वित्त वर्ष 26 में सैमसंग इंडिया का मुनाफा 36 प्रतिशत घटकर 7,228 करोड़ रुपए रहा

मनोरंजन7 hours ago

हीरो बनने मुंबई आए थे प्रेम चोपड़ा, किस्मत ने बना दिया हिंदी सिनेमा का मशहूर विलेन

राष्ट्रीय समाचार7 hours ago

स्पाइसजेट की वित्तीय और परिचालन स्थिति पर सरकार की कड़ी नजर, सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं: नागर विमानन मंत्री

मनोरंजन8 hours ago

बॉर्डर 2 पर पुनीत इस्सर ने की कास्ट की तारीफ, बोले- पहली वाली आइकॉनिक थी

राष्ट्रीय समाचार8 hours ago

पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, नाबालिग के कब्जे से 16 लाख के आभूषण और नकदी बरामद

राष्ट्रीय समाचार8 hours ago

दिल्ली एसआईआर में 47 लाख नाम हटाने के दावे पर सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने आयोग से मांगा जवाब

व्यापार9 hours ago

तेजी के बाद फिर गिरा बाजार, सेंसेक्स 330 अंक लुढ़का, निफ्टी में 0.36 प्रतिशत की गिरावट

महाराष्ट्र3 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

खेल3 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

खेल6 days ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

राजनीति1 week ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

अपराध3 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल3 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

मनोरंजन2 weeks ago

अदनान सामी का कहना है कि एक पाकिस्तानी के तौर पर भारत में काम मिलना कभी मुश्किल नहीं था: ‘भारतीय नागरिकता मिलने के बाद बहुत कुछ बदल गया’

रुझान