बॉलीवुड
सोनाली कुलकर्णी की तमाशा लाइव का पोस्टर प्लेनेट मराठी ओटीटी पर लॉन्च
सोनाली कुलकर्णी अभिनीत फिल्म तमाशा लाइव का पोस्टर प्लेनेट मराठी ओटीटी पर जारी कर दिया गया है। प्लेनेट मराठी और गोल्डन रेशियो फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म तमाशा लाइव का पोस्टर जारी किया है। संजय जाधव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सोनाली मुख्य भूमिका में हैं।
इस बारे में बात करते हुए सोनाली ने कहा, “तमाशा लाइव मराठी फिल्मों को अपनी भव्यता के साथ फिर से परिभाषित करेगी। फिल्म में हर विवरण को क्राफ्ट करने पर सबसे अच्छा काम किया गया है और फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शक निश्चित रूप से हमारे प्रयास को देखेंगे। प्लेनेट मराठी एक पावरहाउस है मराठी सामग्री का और मैं उनकी फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं। एक संगीतमय फिल्म, जो पहले कभी नहीं देखी गई है, निश्चित रूप से हमारे दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छा जाएगी।”
फिल्म के पोस्टर में सोनाली का एक जीवंत स्केच दिखता है और यह इसमें दिखाई दे रहे सोनाली के गंभीर भाव जिज्ञासा की ओर इशारा करते हैं।
तमाशा लाइव पहली मराठी फिल्म है, जो संगीतमय होगी। हर चार्ट में शीर्ष पर रहने वाले 30 दिल को छू लेने वाले गानों के साथ रोमांचक कहानी में ग्लैमर का तड़का भी होगा। गीत क्षितिज पटवर्धन के हैं और संगीत अमितराज और पंकज पदघन ने दिया है।
निर्देशक संजय जाधव ने तमाशा लाइव को अपनी तरह की अनूठी फिल्म बताया।
उन्होंने कहा, “वास्तव में इससे पहले कभी भी किसी मराठी प्रोड्यूसर या निर्देशक ने 30 से अधिक शक्तिशाली ट्रैक के साथ इतनी बड़ी संगीतमय फिल्म का मंचन नहीं किया है। प्लेनेट मराठी और मेरी ग्रेट फ्रेंड सोनाली कुलकर्णी और फेमिली के साथ काम करना आश्चर्यजनक है। यह मेरे और सोनाली के लिए यह पहली बार है! इसलिए यह फिल्म मुझे बहुत उत्साह और आनंद देती है।”
कोरियोग्राफी उमेश जाधव ने की है। फिल्म मनीष कदम द्वारा लिखी गई है और संवाद अरविंद जगताप द्वारा लिखे गए हैं। तमाशा लाइव का स्क्रीनप्ले भी निर्देशक संजय जाधव ने ही किया है।
ब्लॉकबस्टर वेब-सीरीज अनुराधा की शूटिंग पूरी करने के बाद जाधव और प्लेनेट मराठी इस प्रोजेक्ट के लिए फिर से जुड़ गए हैं। अक्षय बदार्पुरकर, अभयानंद सिंह और पीयूष सिंह फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। ये तिकड़ी पहले ही एक साथ हिट मराठी फिल्म एबी आनी सीडी दे चुकी है।
प्लेनेट मराठी के संस्थापक अक्षय बदार्पुरकर ने कहा, “यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ का मिलन है और सोनाली तथा संजय अपने-अपने क्षेत्र में रचनात्मक तौर पर सर्वश्रेष्ठ दिखाई देते हैं। संजय के साथ अनुराधा और सोनाली के साथ हकमारी में काम करने का हमारा अनुभव अद्भुत रहा है!”
बदार्पुरकर ने कहा, “तमाशा लाइव हमें एक बड़े मराठी संगीत पर काम करने का मौका देता है। प्लेनेट मराठी टीम में काफी उत्सुकता है और मुझे विश्वास है कि दर्शकों को फिल्म का जबरदस्त एंटरटेनर जरूर पसंद आएगा।”
गोल्डन फिल्म रेशियो के सह-संस्थापक पीयूष सिंह ने कहा कि यह फिल्म अपने आप में सामान्य फिल्मों से अलग है।
सिंह ने कहा, “यह जानते हुए कि भारतीय लोग संगीत से कैसे गहराई से जुड़े हुए हैं, हमने सोचा कि दर्शक इसी का इंतजार कर रहे हैं। मनीष कदम, जो फिल्म के लेखक हैं, ने मुझसे पटकथा के साथ संपर्क किया था मैं पूरी तरह से आश्वस्त था कि एक मराठी फिल्म होने के नाते यह अवधारणा कितनी अनूठी है। संजय जाधव एक ऐसे रचनात्मक दिमाग वाले शख्स हैं, जो पटकथा को पर्दे पर ला सकते हैं और इसके साथ न्याय करने वाले वह एकमात्र व्यक्ति हैं और इस तरह हम उन्हें बोर्ड पर लेकर आए।”
बॉलीवुड
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के सामने रानी मुखर्जी, ‘मर्दानी 3’ लेकर बॉक्स ऑफिस पर उतरीं

मुंबई, 30 जनवरी : इस हफ्ते सिनेमा प्रेमियों के लिए उत्साह का माहौल है। जनवरी के आखिरी हफ्ते में बड़ी फिल्मों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और अब 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ रिलीज हो गई है। एक्ट्रेस अपनी दमदार फिल्म के जरिए ‘बॉर्डर 2’ का मुकाबला करने उतर गई हैं।
‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में अपने प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना दिए हैं। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की स्टार कास्ट वाली यह फिल्म अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया।
इस फिल्म ने रणवीर सिंह की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले हफ्ते के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। ‘बॉर्डर 2’ ने साल 2025 की कई बड़ी हिंदी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दी। दर्शकों ने फिल्म के धुआंधार एक्शन, कहानी और स्टार कास्ट की एक्टिंग का भरपूर आनंद लिया है।
वहीं, ‘मर्दानी 3’ इस बार रानी मुखर्जी की निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार के साथ दर्शकों के सामने आ रही है। अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिछले पार्ट्स की तरह एक्शन और थ्रिल से भरपूर है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें पहले से काफी ज्यादा हैं। इस फ्रेंचाइजी के पहले दो पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और ‘मर्दानी 3’ से भी इसी तरह की उम्मीदें हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा मल्लिका प्रसाद और जानकी बोड़ीवाला भी अहम किरदारों में हैं। ट्रेलर को दर्शकों और सेलेब्स ने काफी पसंद किया है, जिसमें रानी का तेज और दमदार अंदाज साफ दिख रहा है।
इसके साथ तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ भी 20 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक स्पाई थ्रिलर है, जिसमें तापसी पन्नू वकील के रूप में नजर आएंगी। मोशन पोस्टर में दिखाया गया है कि एक लड़की रेल की पटरियों पर भाग रही है और पीछे लोग उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस फिल्म में तापसी के अलावा कनी कुसरुति, रेवती, नसीरुद्दीन शाह, जीशान अय्यूब, मनोज पाहवा समेत कई अनुभवी कलाकार शामिल हैं। फिल्म की कहानी गौरव सोलंकी ने लिखी है।
(नोट: पूर्व प्रेषित खबर में ‘अस्सी’ मूवी के रिलीज की तारीख गलती से 30 जनवरी लिखी गई थी, जबकि रिलीज की तारीख 20 फरवरी है। संपादक कृपया पूर्व प्रेषित खबर का इस्तेमाल न करें।)
बॉलीवुड
मुंबई: जुहू में अक्षय कुमार के काफिले की गाड़ी ने रिक्शा को टक्कर मार दी, ऑटो चालक घायल; अभिनेता मौके पर मौजूद नहीं थे।

मुंबई: मुंबई के जुहू इलाके में हुई सिलसिलेवार टक्कर में अभिनेता अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
तेज रफ्तार से आ रही मर्सिडीज ने पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी, जिससे उसका चालक घायल हो गया, जिसके बाद ऑटो-रिक्शा सुरक्षा वाहन से टकरा गया।
अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना सोमवार शाम को विदेश यात्रा से मुंबई लौटे ही थे कि एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का शिकार हो गए।
घटना के समय अभिनेता वाहन में मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके सुरक्षाकर्मियों ने इस मामले में दखल दिया। जुहू पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक औपचारिक प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज नहीं की है।
बॉलीवुड
मुंबई: ओशिवारा में राइटर-डायरेक्टर और मॉडल के घर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

मुंबई, 19 जनवरी : मुंबई के ओशिवारा इलाके के नालंदा सोसायटी में राइटर-डायरेक्टर और एक स्ट्रगलिंग मॉडल के घर अचानक फायरिंग हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अज्ञात हमलावर ने इमारत की ओर ताबड़तोड़ गोली चलाई और मौके से फरार हो गया। गनीमत यह रही कि इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, इस सनसनीखेज घटना ने लोगों के दिलों में डर पैदा कर दिया।
नालंदा सोसायटी की दूसरी मंजिल पर राइटर और डायरेक्टर नीरज कुमार मिश्रा (45) रहते हैं, जबकि चौथी मंजिल पर स्ट्रगलिंग मॉडल प्रतीक बैद (29) का घर है। फायरिंग के बाद दोनों फ्लैट में गोली लगने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि यह हमला सीधे उन पर ही निशाना बनाकर किया गया हो सकता है।
घटना की सूचना मिलते ही ओशिवरा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई और किसे निशाना बनाया गया।
डीसीपी जोन-9 दिक्षित गेडाम ने बताया कि नालंदा बिल्डिंग की दूसरी और चौथी मंजिल के फ्लैट में एक-एक गोली लगी है, लेकिन किसी भी सदस्य को चोट नहीं आई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीम बना दी हैं जो अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही हैं। घटनास्थल पर मौजूद मलबे और निशानों की जांच की जा रही है।
मुंबई पुलिस के वेस्ट रीजन के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि इमारत की दूसरी और चौथी मंजिल पर जमीन पर दो प्रोजेक्टाइल मिले हैं। इसके अलावा, दीवार और एक लकड़ी के केस पर भी गोली के निशान पाए गए हैं। पुलिस हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि फायरिंग किसने की और किस दिशा से हमला किया गया। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोग भी इस घटना से काफी डरे हुए हैं और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध3 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र7 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय1 year agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध3 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
-
राष्ट्रीय समाचार12 months agoनासिक: पुराना कसारा घाट 24 से 28 फरवरी तक डामरीकरण कार्य के लिए बंद रहेगा
