मनोरंजन
सोभिता धुलिपला ने नई पोस्ट में खुद के बारे में बताया
अभिनेत्री सोभिता धुलिपला ने अपनी नई सोशल मीडिया पोस्ट में खुद के बारे में बताया है। सोभिता ने इसके लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया, जहां वह सफेद टी-शर्ट और स्कार्फ से बंधे अपने बालों के साथ नजर आईं।
उन्होंने फोटो के कैप्शन में कहा, “स्कार्फ को पहनने वाली, कॉफी को पीने वाली, चेहरे पर 10 तिलों वाली , समुद्र से आनंदित लड़की।”
अभिनेत्री ने रमन राघव 2.0 से बॉलीवुड में कदम रखा था और बाद वह ‘द बॉडी’ और ‘द कालाकांडी’ जैसी फिल्मों में भी दिखीं। वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया था। इसके अलावा वह शॉर्ट होरर सीरीज घोस्ट स्टोरीज में भी नजर आयी थी।
शोभिता निर्देशक शशी किरण की मेजर में नजर आएंगी। इस फिल्म से महेश बाबू निर्माता के तौर पर अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। फिल्म 26/11 के शहीद मेजर उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है।
मनोरंजन
सोशल मीडिया ट्रोलिंग को ऐसे हैंडल करते हैं अमिताभ बच्चन, बताया क्यों लिखना कर दिया कम

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग अब मशहूर हस्तियों (सेलेब्स) के जीवन का एक सामान्य हिस्सा बन चुकी है। चाहे कोई छोटा कलाकार हो या बड़ा, हर किसी को कभी न कभी इस स्थिति का सामना करना पड़ता है। इसी बीच, महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और नकारात्मक टिप्पणियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में आए कंटेस्टेंट विनम्र ने अभिनेता से नेगेटिविटी से निपटने के लिए उनसे सलाह मांगी, तब अभिनेता ने बताया कि जेन जी के लिए आलोचनाओं को संभालना अक्सर मुश्किल हो जाता है। शो के दौरान विनम्र ने मेगास्टार से कहा, “मैं तो आपसे यह सवाल पूछना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर आप आलोचना को हैंडल कैसे करते हैं? जैसे मेरी ऐज ग्रुप के लोगों को क्रिटिसिज्म बिल्कुल हैंडल करना नहीं आता और नहीं हो पाता।”
अभिनेता ने बताया कि कैसे शुरुआत में वे सोशल मीडिया को अपने दिल की बात खुलकर कहने का एक जरिया मानते थे। उन्होंने आगे बताया कि यूजर्स के कमेंट्स पढ़ने के बाद उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया। अभिनेता ने बताया, “पहले हमने सोचा कि सोशल मीडिया पर हम बिना सोचे समझे दिल की बात बोल सकते हैं। उसके बाद, जब हमने इसके कमेंट पढ़ने शुरू किया, तो हमने भी इस तरह से लिखना बंद कर दिया।”
अभिनेता ने आगे बताया, “हमारे लिखे गए पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग ‘अपने आप को क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ… ऐसे क्यों बोल रहा है?’ तो ऐसी-ऐसी शब्दावली का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे देखकर बहुत अजीब लगता है और हमने अब इस तरह से लिखना ही छोड़ दिया।”
मेगास्टार ने अपनी बात को हल्के-फुल्के अंदाज में खत्म करते हुए कहा, “और भाईसाहब एक बात बताएं आपको? जब से कम लिखना कर दिया है, हमारे फॉलोअर्स बढ़ते चले जा रहे हैं।”
बिग बी की बात सुनकर पूरे स्टूडियो का माहौल बदल गया, सभी लोग अभिनेता की बात सुनकर हंसने लगे।
बता दें, अमिताभ बच्चन ने साल 2008 में अपना पर्सनल ब्लॉग लिखना शुरू किया था और पिछले कई सालों से वे अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहे हैं।
मनोरंजन
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए पवनदीप राजन, बोले- ‘दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे’

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। कई कलाकार उनके काम के साथ-साथ समाज में उनके योगदान को भी याद कर रहे हैं। गायक पवनदीप राजन ने भी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी और कहा कि नाना भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में और उनसे मिली सीख आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।
आईएएनएस से बातचीत में पवनदीप राजन ने कहा, ”हमारे बीच के बड़े कलाकार नाना पाटेकर हमसे काफी दूर चले गए हैं। ये तो विधि का विधान है, ऐसा सबके साथ होना ही है। उनके जाने के बाद ऐसा महसूस नहीं होता कि वह हमेशा के लिए दुनिया से चले गए हैं। उनकी फिल्मों को देखने पर ऐसा लगता है, जैसे वह आज भी हमारे बीच मौजूद हैं।”
उन्होंने आगे कहा, ”नाना पाटेकर लोगों के दिलों में हमेशा अमर रहेंगे। उन्होंने केवल अपना शरीर त्यागा है, लेकिन उनका काम और उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी।”
पवनदीप ने नाना पाटेकर के व्यक्तित्व के उस पहलू का भी जिक्र किया जो उन्हें आम लोगों से जोड़ता था। उन्होंने कहा, “नाना आम इंसान की तरह रहते थे और उन्हें खेती करना पसंद था। खेती से उनका लगाव उनके सादगी भरे स्वभाव को दिखाता है। युवाओं ने नाना से काफी कुछ सीखा है और आने वाली पीढ़ियां भी उनके जीवन और काम से बहुत कुछ सीखेंगी।”
बता दें कि नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उन्होंने साल 1978 में आई फिल्म ‘गमन’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘अंकुश’, ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘अपहरण’, ‘टैक्सी नंबर 9211’, और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में शानदार काम किया। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। नाना पाटेकर को साल 1991 में पद्मश्री से नवाजा गया था। इसके अलावा, मीरा नायर की फिल्म ‘सलाम बॉम्बे!’ ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।
मनोरंजन
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए

भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए एक जैसी पिच बनाने के लिए पुडुचेरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसी ही पिचों पर वनडे खेले जाने चाहिए।
क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीचेम ग्राउंड पर इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच चल रहे अनाधिकारिक वनडे को देखते हुए, अश्विन ने कहा कि ऐसी पिचों पर बल्लेबाजों से ज्यादा उम्मीद होगी।
अश्विन ने एक्स पर लिखा, “अभी। ऐसा लग रहा है कि पुडुचेरी ऐसी पिचें बना रहा है जिन पर वनडे खेले जाने चाहिए। 250 रन का पीछा करना मुश्किल लग रहा है। ऐसी पिचें बनाने से बल्लेबाजों से ज्यादा उम्मीद होगी। उनकी रणनीतिक सोच और गेम जागरूकता बढ़ेगी।”
इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही अनाधिकारिक वनडे सीरीज की पिचों पर 300 से कम के स्कोर का आसानी से बचाव किया गया। ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले वनडे में 274 रन बनाए और इंडिया ए को 149 रन पर ऑल आउट करके 125 रन से जीत लिया।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे मैच में 275 रन बनाए और इंडिया ए को 206 रन पर ऑल आउट करके 69 रन से मैच जीत लिया। इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक गेम बाकी रहते सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने में मदद मिली।
तीसरे मैच में भी कहानी कुछ ऐसी ही दिखी, जब इंडिया ए ने पहली पारी में 275 रन बनाए। सीरीज की पांच पारियों में सिर्फ एक शतक लगा, और वह भी पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई बैटर नाथन मैकस्वीनी के बल्ले से आया।
आर अश्विन का बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसमें गेंदबाजों की मुश्किल बढ़ी हुई है। भारतीय टीम रांची में खेले गए दूसरे टी20 में 249 रन बनाकर भी हार गई, जबकि वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज के दौरान गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में 405 रन बनाकर भी हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों मैचों के बाद पिच को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
