Connect with us
Thursday,16-April-2026
ताज़ा खबर

दुर्घटना

भीलवाड़ा में स्लीपर बस पलटी, 24 से ज्यादा लोग घायल

Published

on

भीलवाड़ा, 13 जनवरी। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में सोमवार सुबह एक स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह पांच बजे मांडल थाना क्षेत्र के धूल खेड़ा के पास हुआ। स्लीपर बस धार्मिक यात्रा के लिए उज्जैन से पुष्कर के लिए जा रही थी। ओवरटेक के दौरान बस हाईवे के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई।

आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए। इस दौरान तुरंत मांडल थाना पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर एएसआई पृथ्वीराज सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। घायल लोगों को बस से बाहर निकाल कर उन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हादसे में किसी की जान नहीं गई है।

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 25 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 21 लोगों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल लाया गया, जहां 12 गंभीर घायलों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

झांसी निवासी घायल यात्री बनमाली साहू ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बस उज्जैन से आ रही थी। एक डंपर चालक ने टक मार दिया, इस वजह से बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में 48 लोग थे। हादसे में 24 से 25 लोग घायल हुए हैं।

सहयात्री द्वारका प्रसाद ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि हादसा सुबह लगभग 4.30 बजे हुआ। हम महाकालेश्वर से आ रहे थे। हम तीन धाम की यात्रा कर रहे थे। हमें घर से निकले एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। हम पुष्कर जा रहे थे। इसके बाद हम मथुरा बालाजी जाते, फिर घर जाते। हालांकि, पुष्कर जाते समय ही ये हादसा हो गया। बस में कुल 54 लोग सवार थे, जिसमें स्टाफ के लोग भी शामिल थे।

दुर्घटना

नवी मुंबई में दो वाहनों में टक्कर, हादसे में सभी सुरक्षित

Published

on

मुंबई, 4 अप्रैल : नवी मुंबई के पाम बीच रोड पर शुक्रवार देर रात होंडा सिटी और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच टक्कर हुई। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार चालक की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार को उसके मालिक ने मरम्मत के लिए स्थानीय गैरेज में दिया था। गैरेज के अनुसार, कुछ लोग बिना अनुमति के कार लेकर बाहर निकले और रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते समय यह हादसा हो गया। हादसे के समय कार में कौन-कौन सवार था, इसकी जानकारी अभी पुलिस जुटा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही नवी मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई गंभीर चोटिल नहीं हुआ, लेकिन दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पाम बीच रोड पर अक्सर वाहन तेज गति से चलते हैं, जिससे हादसे की आशंका रहती है। वहीं, होंडा सिटी के चालक ने कहा कि वह अचानक सामने आई तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर से टकराने से बचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कार अनियंत्रित होकर टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि अब उन्हें गैरेज के सीसीटीवी फुटेज और आसपास के इलाके के लोगों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में मदद मिल सकती है। स्विफ्ट डिजायर के चालक और अन्य सवारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आश्वस्त किया है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया जा रहा है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading

दुर्घटना

नासिक में दर्दनाक हादसा, कार के कुएं में गिरने से 9 लोगों की मौत

Published

on

नासिक, 4 अप्रैल : महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा हो गया। शहर के शिवाजीनगर इलाके में शुक्रवार रात करीब 10 बजे सड़क किनारे बने कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे डिंडोरी तालुका में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शिवाजीनगर के राजे बैंक्वेट हॉल में वडजे क्लासेस की तरफ से एक मीटिंग रखी गई थी। मीटिंग के लिए इंदौर (ताल. डिंडोरी) से दरगोड़े परिवार आया था। मीटिंग के बाद दरगोड़े परिवार अपनी मारुति एक्सएल कार से घर लौट रहे था, तभी ड्राइवर का कंट्रोल खो गया, जिससे कार सड़क किनारे पानी से भरे कुएं में गिर गई। इस दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।

हादसे की खबर मिलते ही तहसीलदार मुकेश कांबले, पुलिस इंस्पेक्टर भगवान माथुरे, चीफ ऑफिसर संदीप चौधरी पुलिस, फायर ब्रिगेड, डिजास्टर मैनेजमेंट टीम और लोकल लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। कुआं पानी से भरा हुआ था, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आईं। आधी रात को दो क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।

इस हादसे में कार से 8 लोगों की लाशें निकाली गईं, जबकि कुएं में डूबी एक लड़की की तलाश के लिए स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया। बाद में उसकी भी लाश मिल गई।

मरने वालों में सुनील दत्तात्रेय दरगोड़े (32), रेशमा सुनील दरगोड़े (27), राखी उर्फ ​​गुणवंती (10), माधुरी अनिल दरगोड़े (13), श्रवणी अनिल दरगोड़े (11), आशा अनिल दरगोड़े (32), श्रेयश अनिल दरगोड़े (11), सृष्टि अनिल दरगोड़े (14) और समृद्धि राजेश दरगोड़े (7) शामिल हैं।

एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक रेस्क्यू का काम जारी रहा। डिंडोरी पुलिस ने इस दिल दहला देने वाली घटना को दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।

Continue Reading

दुर्घटना

आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में पिछले छह माह में बस में आग लगने के चार बड़े हादसे हुए

Published

on

अमरावती, 26 मार्च : आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार को हुई भीषण बस हादसे में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में बसों से जुड़े घातक हादसों की श्रृंखला की यह ताजा घटना है।

पिछले छह महीनों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कम से कम चार बड़ी बस दुर्घटनाएं हुई हैं।

24 अक्टूबर, 2025 को आंध्र प्रदेश के कर्नूल शहर के पास एक निजी बस में आग लगने से 19 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। यह हादसा तब हुआ जब बस सड़क पर दुर्घटना के बाद पड़ी एक मोटरसाइकिल के ऊपर से गुजर गई।

46 लोगों को लेकर चल रही यह बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी, तभी कर्नूल के बाहरी इलाके में स्थित चिन्नाटेकुर गांव के पास यह भीषण हादसा हुआ था। इस हादसे में दो बच्चों सहित 19 यात्री जिंदा जल गए थे, जबकि दोनों ड्राइवरों सहित 27 यात्री खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकलने में सफल रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि बस सड़क पर पड़ी मोटरसाइकिल के ऊपर से गुजर गई, जिसे सवार ने डिवाइडर से टकराने के बाद गिरा दिया था। बस ने बाइक को लगभग 200 मीटर तक घसीटा, जिससे घर्षण और ईंधन के रिसाव के कारण आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

3 नवंबर 2025 को तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में बस और ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।बजरी से लदा एक टिपर ट्रक सामने से आ रही तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की बस से टकरा गया। 72 यात्रियों को लेकर चल रही यह बस तंदूर से हैदराबाद आ रही थी।

मृतकों में 10 महिलाएं और 10 महीने का एक बच्चा शामिल था। इस आमने-सामने की टक्कर में बस और ट्रक दोनों के चालक मारे गए। बस की पहली छह पंक्तियों में बैठे यात्री कुचल गए और बजरी के नीचे दब गए, क्योंकि टिपर लॉरी बस के अंदर घुस गई थी।

उसी दिन, आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में एक निजी बस पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए थे। यह हादसा तब हुआ जब भारती ट्रैवल्स की बस जुबली नगर के पास मोड़ लेते समय पलट गई।

4 नवंबर, 2025 को आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले में एक निजी बस के ट्रक से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए थे। यह दुर्घटना चेन्नकोथापल्ले मंडल के धमाजीपल्ली के पास हुई, जब जब्बार ट्रैवल्स की बस मोड़ लेते समय पीछे से ट्रक से टकरा गई थी।

22 जनवरी, 2026 को आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले में एक निजी बस के कंटेनर लॉरी से टकराने के बाद आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। बस का टायर फटने के बाद वह नियंत्रण खो बैठी, डिवाइडर पार कर सामने से आ रही लॉरी से टकरा गई। यह बस आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से हैदराबाद जा रही थी, जबकि कंटेनर ट्रक मोटरसाइकिलें ले जा रहा था। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई थी।

पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों के चालक और लॉरी का क्लीनर मारे गए जबकि सभी यात्री बच गए। बस में सवार 36 यात्रियों में से चार को मामूली फ्रैक्चर आए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पिछले साल नवंबर में अधिकारियों को दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाने के लिए थर्ड-पार्टी ऑडिट कराने का निर्देश दिया था।

थर्ड-पार्टी ऑडिट से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि दुर्घटना वाहन में किसी खराबी, चालक की गलती या सड़क निर्माण में खामियों के कारण हुई। मुख्यमंत्री ने 2025 में 15,462 सड़क दुर्घटनाओं में 6,433 लोगों की मौत पर चिंता जताई थी।

देश में सड़क दुर्घटनाओं के मामले में आंध्र प्रदेश आठवें स्थान पर है। अधिकारियों ने बताया कि एक-तिहाई दुर्घटनाएं दोपहिया वाहनों के कारण होती हैं, जबकि 53 प्रतिशत दुर्घटनाएं कारों और दोपहिया वाहनों से जुड़ी स्वयं की दुर्घटनाएं होती हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नेल्लोर, तिरुपति, पलनाडु, अन्नमय्या और काकीनाडा जिलों में सड़क दुर्घटनाओं में अधिक मौतों के कारणों की जांच करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि 79 प्रतिशत दुर्घटनाएं तेज रफ्तार के कारण होती हैं, 3 प्रतिशत गलत दिशा में गाड़ी चलाने से और 1 प्रतिशत शराब व मोबाइल के इस्तेमाल के कारण होती हैं जबकि 42 प्रतिशत दुर्घटनाएं राष्ट्रीय राजमार्गों पर और 21 प्रतिशत राज्य राजमार्गों पर होती हैं।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र5 hours ago

नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े ने निर्देश दिया है कि सायन रेलवे फ्लाईओवर का पुनर्निर्माण कार्य 15 जुलाई, 2026 तक पूरा कर लिया जाए।

महाराष्ट्र6 hours ago

मानखुर्द शिवाजी नगर सीबीएससी स्कूल को दो शिफ्ट में चलाने पर विचार, जल्द ही स्कूल दो शिफ्ट में काम करेगा: अबू आसिम आज़मी

महाराष्ट्र7 hours ago

मुंबई: मानखरद शिवाजी नगर में मतदाता मानचित्रण के लिए अबू इस्मा आज़मी फाउंडेशन और समाजवादी पार्टी ने विशेष बैठक आयोजित की।

राजनीति8 hours ago

नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे: निशांत कुमार

राजनीति11 hours ago

पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रियाई चांसलर से बात, व्यापार, निवेश और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सहयोग बढ़ाने पर फोकस

व्यापार12 hours ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.55 लाख रुपए हुआ

अंतरराष्ट्रीय समाचार12 hours ago

ईरान ने यूरेनियम संवर्धन के अधिकारों पर समझौते से किया इनकार, यूएस पर युद्ध भड़काने का लगाया आरोप

राजनीति12 hours ago

यूसीसी प्रक्रिया पर टीएस सिंह देव का सरकार से सवाल—पहले कैबिनेट में मंजूरी, फिर जनता से राय, ये कैसी उल्टी प्रोसेस?

महाराष्ट्र1 day ago

पश्चिमी उपनगरों में नाले की सफाई का काम युद्ध स्तर पर जारी, एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा ने किया दौरा

महाराष्ट्र1 day ago

मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन स्टैंडिंग कमिटी में कॉर्पोरेटर लक्ष्मी भाटिया का वॉलेट चोरी हो गया, 20,000 रुपये कैश निकाल लिए गए, सिक्योरिटी पर सवालिया निशान..?

महाराष्ट्र3 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र1 week ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

राजनीति3 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

महाराष्ट्र6 days ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

व्यापार2 weeks ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

यूएई ने हबशान गैस प्लांट पर ईरान के हमले की कड़ी निंदा की, कुछ समय के लिए रोका गया ऑपरेशन

अपराध3 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

महाराष्ट्र6 days ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

अपराध4 weeks ago

मुंबई में अभिनेत्री निमिषा नायर की कैब का पीछा करने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा

रुझान