राजनीति
देश में 5 करोड़ से अधिक लोगों का स्किल डेवलपमेंट हुआ : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पांच साल पहले आज के ही दिन यानी 15 जुलाई को स्किल इंडिया मिशन शुरू किया गया था। आज पांच करोड़ से ज्यादा लोगों का स्किल डेवलपमेंट किया जा चुका है और यह अभियान निरंतर जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्किल सिर्फ रोजी-रोटी और पैसे कमाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह स्किल के प्रति आकर्षण, जीने की ताकत देता है और जीने का उत्साह देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को वल्र्ड यूथ स्किल डे को संबोधित करते हुए कहा, “देशभर में सैकड़ों प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र खोले गए। आईआईटीज की संख्या बढ़ाई गई, उसमें लाखों नई सीट्स जोड़ी गई। इस दौरान पांच करोड़ से ज्यादा लोगों का स्किल डेवलपमेंट किया जा चुका है और यह अभियान निरंतर जारी है।”
मोदी ने कहा, “तेजी से बदलती हुई आज की दुनिया में अनेक सेक्टरों में लाखों स्किल्ड लोगों की जरूरत है। विशेषकर स्वास्थ्य सेवाओं में तो बहुत बड़ी संभावनाएं बन रही हैं। यही समझते हुए अब कौशल विकास मंत्रालय ने दुनिया भर में बन रहे इन अवसरों की मैपिंग शुरू की है। कोशिश यही है कि भारत के युवा को अन्य देशों की जरूरतों के बारे में, उसके संबंध में भी सही और सटीक जानकारी मिल सके।”
प्रधानमंत्री मोदी ने स्किल का अर्थ समझाते हुए कहा, “इसका अर्थ है कि आप कोई नया हुनर सीखें। जैसे कि आपने लकड़ी के एक टुकड़े से कुर्सी बनाना सीखा तो यह आपका हुनर हुआ। आपने लकड़ी के उस टुकड़े की कीमत भी बढ़ा दी। स्किल की यह ताकत जो है, इंसान को कहां से कहां पहुंचा सकती है। साथियों एक सफल व्यक्ति की बहुत बड़ी निशानी होती है कि वह अपनी स्किल बढ़ाने का कोई भी मौका जाने न दे।”
उन्होंने कहा कि “स्किल के प्रति अगर आप में आकर्षण नहीं है, कुछ नया सीखने की ललक नहीं है तो जीवन ठहर जाता है। एक रुकावट-सी महसूस होती है। एक प्रकार से वह व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को, अपनी पर्सनलिटी को ही बोझ बना लेता है।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “कुछ लोग नॉलेज और स्किल को लेकर के हमेशा कंफ्यूजन में रहते हैं, या कंफ्यूजन पैदा करते हैं। कोरोना के इस संकट ने वल्र्ड कल्चर के साथ ही नेचर ऑफ जॉब को भी बदलकर रख दिया है। बदलती हुई नित्य नूतन टेक्नोलॉजी ने भी उस पर प्रभाव पैदा किया है।”
राजनीति
पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटने पर गिरिराज सिंह बोले, जनता के लिए समर्पित है केंद्र सरकार

नई दिल्ली, 27 मार्च : केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए की कटौती किए जाने के बाद इस फैसले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार संवेदनशील सरकार है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और उनकी कार्यशैली का यही मूल है।
गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की स्थिति का जिक्र करते हुए विपक्षी सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल समेत गैर-एनडीए सरकारें ऐसे कठिन समय में भी जनता का साथ देने में असफल रही हैं।
इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग,’ राहुल और उनकी टीम देश में गलत जानकारी फैला रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है कि भारत ईंधन आयात करता है और यह पूरी व्यवस्था प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभाली जा रही है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी है और कई दिनों तक सप्लाई को लेकर कोई समस्या नहीं है।
वहीं, तेलुगुदेशम पार्टी के सांसद कृष्ण प्रसाद टेनेटी ने भी सरकार के इस कदम का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के दोनों सदनों में साफ कहा है कि सरकार जनता के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी और सही तरीके से काम करेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादों के अनुरूप आगे बढ़ रही है और यह फैसला भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम करने का ऐलान किया है। इसका उद्देश्य अमेरिका, इजरायल-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में आए उछाल के प्रभाव को सीमित करना है।
महाराष्ट्र
मुंबई समाचार: ’12 बजे से लॉकडाउन है, सामान जमा करो’, मुंब्रा के युवक के ‘घबराहट में खरीदारी’ वाले वीडियो के कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया

ठाणे: ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में एक युवक को उस समय हिरासत में लिया गया जब उसने लॉकडाउन की आशंका जताते हुए एक फर्जी वीडियो जारी किया, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई। युवक ने एक वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर प्रसारित किया, जिसमें उसने झूठा दावा किया कि इलाके में आधी रात से सख्त लॉकडाउन लागू किया जाएगा। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में डर और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
वायरल वीडियो में युवक को यह कहते हुए देखा जा सकता है, “एक खबर आई है अभी, 12 बजे से लॉकडाउन है।” उसने यह भी दावा किया कि मौजूदा स्थिति के कारण यह लॉकडाउन अनिश्चित काल के लिए लागू रहेगा। उसने जनता को सलाह दी कि वे परेशानी से बचने के लिए अपने घरों में आवश्यक सामान और दवाइयां जमा कर लें।
जैसे ही यह अफवाह फैली, कई निवासी अचानक प्रतिबंधों के डर से आवश्यक सामान खरीदने के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए। इस अफवाह ने अफरा-तफरी का माहौल बना दिया, लोग एक-दूसरे को फोन करके इसकी पुष्टि करने लगे, जिससे इसका प्रसार और भी तेज हो गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए, मुंब्रा पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी का पता लगाया। उसे हिरासत में लिया गया, जहां उसने बिना जानकारी की पुष्टि किए वीडियो बनाने और साझा करने की बात स्वीकार की।
बाद में पुलिस ने युवक से सार्वजनिक रूप से अपने कृत्य के लिए माफी मंगवाई और भविष्य में ऐसा व्यवहार न करने की कड़ी चेतावनी जारी की। माफी मांगने वाले वीडियो में उसने हाथ जोड़कर कहा, “मेरा नाम अरहम उज़ैर अज़हरुद्दीन है और मैं मुंब्रा में रहता हूं। लॉकडाउन के संबंध में मैंने जो वीडियो बनाया था, वह पूरी तरह से फर्जी खबर थी। मुंब्रा में कोई लॉकडाउन लागू नहीं है। अफवाह फैलाने के लिए मैं माफी मांगता हूं। मुंब्रा पुलिस ने मुझे मेरी गलती का एहसास कराया है।”
अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि अपुष्ट जानकारी फैलाने से अनावश्यक दहशत फैल सकती है और सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ सकती है। अधिकारियों ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर सामग्री का उपभोग और साझा करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।
अपराध
महाराष्ट्र विधानसभा के फर्जी एंट्री पास मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

CRIME
मुंबई, 27 मार्च : महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान फर्जी एंट्री पास बनाए जाने का मामला सामने आया है। मुंबई की मरीन ड्राइव पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मंत्रालय में काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में विधानसभा सत्र के दौरान एंट्री के लिए नकली पास बनाने की बात सामने आई थी। इस मुद्दे को राज्य सरकार में मंत्री उदय सामंत ने भी उठाया था। मुंबई पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से कुछ मंत्रालय में काम करने वाले कर्मचारी हैं।
मरीन ड्राइव पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों की पहचान केशव गुंजल (53), गणपत भाऊ जावले (50), नागेश शिवाजी पाटिल (42), मनोज आनंद मोरबले (40) और स्वप्निल रमेश तायडे (40) के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी कि आरोपी दत्तात्रय गुंजाल को पास दिया गया था। उस पर कथित रूप से मुख्यमंत्री कार्यालय सलाहकार लिखा था। विधानभवन पुलिस को इस पास पर शक हुआ और उसके बाद पूछताछ शुरू की गई। इसके बाद विधानभवन पुलिस की जांच में पूरा मामला खुलकर सामने आया। एक शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूरे नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। इसलिए मामले में कुछ अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि इसमें अभी तक कहीं भी पैसे के लेन-देन की बात सामने नहीं आई है, लेकिन मरीन ड्राइव पुलिस आगे की जांच कर रही है।
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र 25 मार्च को संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 6 मार्च को सदन में बजट पेश किया।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र9 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
-
महाराष्ट्र12 months agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
