Connect with us
Saturday,17-October-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

गायिका केरी कटोना ने छोड़ा धूम्रपान

Published

on

गायिका केरी कटोना ने 25 साल बाद आखिरकार धूम्रपान छोड़ दिया है। 40 वर्षीय गायिका को गर्व है जब उसने इसे छोड़ने का संकल्प लिया, उसके बाद से उसने एक कश भी नहीं लिया। फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, “मैंने इस साल (नए साल का संकल्प) एक संकल्प लिया और उसे पूरा किया। मैं 14 साल की उम्र से एक दिन में 20 सिगरेटें पी रही थी। नए साल के दिन मैं उठी, उस वक्त मेरे पास सिर्फ एक सिगरेट बची थी। मैंने आखिरी बार स्मोकिंग की और खुद से कहा कि बस अब हो गया। इसके बाद से अब तक मैंने सिगरेट का एक कश भी नहीं लिया।”

गायिका ने अगस्त में रयान महोनी से सगाई की है। उम्मीद है कि अगले साल वे एक साधारण समारोह में शादी करेंगे।

उन्होंने ब्रिटेन की ओके मैगजीन को बताया, “मैं वेगास जाना चाहती हूं, इसलिए हमें योजना बनाने की जरूरत नहीं है। हम केवल शादी करना चाहते हैं। इसमें सिर्फ मैं, रयान और बच्चे ही होंगे। ये कब होगी ये हम नहीं जानते लेकिन हम जल्दी में नहीं हैं। यह शायद अगली गर्मियों में होगी।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

राजपाल यादव ने पत्नी को जन्मदिन पर दी विशेष शुभकामना, परिवार का ‘हीरा’ बताया

Published

on

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए फेमस राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर पत्नी राधा को जन्मदिन की स्पेशल शुभकामना दी। इतना ही नहीं, अभिनेता राजपाल यादव ने पत्नी को परिवार का ‘हीरा’ भी बताया।

शनिवार को बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता राजपाल यादव ने अपनी पत्नी के साथ एक मनमोहक कपल फोटोशेयर की और अपने जीवन में उनके जैसा कोई व्यक्ति पाने के लिए अपने भाग्य को धन्यवाद दिया।

उन्होंने खुलासा किया कि मेरे साथ इतना कुछ सहने के बाद भी उन्होंने मेरा साथ नहीं छोड़ा और चट्टान की तरह मजबूती से मेरे साथ खड़ी रहीं।

अभिनेता राजपाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “माता-पिता, गुरु (दद्दा), मेरे अंदर के मनोरंजन कुमार (एमआरके) और परम पिता परमेश्वर, परमात्मा रूपी ब्रह्मांड के बाद, अगर मेरी जिंदगी में किसी का सबसे बड़ा कर्ज है, तो वह है मेरी प्रिय राधा का इस कर्ज को मैं हृदय से, खुशी-खुशी हमेशा के लिए स्वीकार करता हूं और इस बात पर गर्व भी महसूस करता हूं कि तुम मेरी जिंदगी में आई। जिंदगी की आपाधापी के हर मोड़ पर साथ रहे। हर मुश्किल घड़ी में, बिना आपा खोए, मेरा साथ कभी नहीं छोड़ा।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे साथ इतना सब कुछ सहने के बाद भी, तुमने मेरे परिवार के बच्चों को अच्छे से पढ़ाया-लिखाया और उन्हें जिंदगी की सीख दी। ये सपना मेरा था, लेकिन इसे पूरा तुमने किया। आज तक तुमने मुझसे अपने लिए कुछ भी नहीं मांगा, बल्कि अपना सब कुछ मेरे और मेरे परिवार की खुशियों के लिए न्योछावर कर दिया।”

राधा की तारीफ करते हुए उन्होंने शेयर किया, ”सच कहूं तो आप हमारे परिवार में एक हीरा हैं।”

राजपाल ने भावुक जन्मदिन पोस्ट के अंत में लिखा, “इस सबके लिए मैं जीवन भर तुम्हारा आभारी था, आभारी हूं और हमेशा आभारी रहूंगा। मेरी प्रियतमा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमेशा तुम्हें प्यार करता हूं, मेरी जान राधा।”

बता दें कि अभिनेता राजपाल यादव की पहली पत्नी करुणा का बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद ही निधन हो गया था। उनसे उनकी एक बेटी ज्योति है। बाद में राजपाल यादव ने राधा से शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं – हर्षिता और रेहांशी।

Continue Reading

मनोरंजन

‘अक्का’ का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

Published

on

अभिनेत्री राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश स्टारर पीरियड क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘अक्का’ के मेकर्स ने शनिवार को अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के अवसर पर टीजर रिलीज कर दिया है। सीरीज में अभिनेत्री राधिका आप्टे ‘रुद्रा’ और कीर्ति सुरेश ‘भवानी’ के किरदार में नजर आएंगी।

टीजर में कीर्ति सुरेश भवानी और राधिका आप्टे रुद्रा के किरदार में नजर आ रही हैं। दोनों प्रभावशाली और सशक्त महिलाओं की भूमिका निभा रही हैं। वाईआरएफ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, ‘अक्का’ की कहानी 1980 के दशक के दक्षिण भारत के एक काल्पनिक शहर ‘पनूरू’ की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां महिलाओं का मातृसत्तात्मक समाज और गैंगस्टर्स के रूप में वर्चस्व होता है।

‘पनूरू’ को ऐसी बस्ती के रूप में दिखाया गया है, जहां गहरी जड़ें जमाए परंपराएं, बदलते सत्ता समीकरण और भीतर ही भीतर पनप रही दुश्मनियां लगातार संघर्ष का माहौल बनाती हैं। इसका निर्देशन धर्मराज शेट्टी ने किया है, जो इस प्रोजेक्ट के साथ निर्देशन में डेब्यू करने जा रहे हैं। इसमें राधिका आप्टे के साथ कीर्ति सुरेश और तन्वी आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कीर्ति सुरेश इस सीरीज के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं।

सीरीज एक गैंगस्टर कहानी है जिसमें महिलाएं मुख्य भूमिका में हैं। इस शो के साथ धर्मराज शेट्टी ने डायरेक्शन में अपना डेब्यू किया है, जिन्होंने इस सीरीज को लिखा भी है। 1980 के दशक पर आधारित, अक्का एक ऐसी काल्पनिक दुनिया में घटती है जिसे पीढ़ियों से महिलाओं ने बनाया, चलाया और बचाकर रखा है।

अभिनेत्री राधिका आप्टे ने बताया कि उन्हें अपने किरदार ‘रुद्रा’ की जटिलता और उनके अलग-अलग नजरिए से पैदा होने वाले तनाव ने काफी आकर्षित किया, जिस वजह से उन्होंने इस किरदार के लिए हां किया है।

उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छी बात है कि अक्का की रिलीज़ डेट और टीज़र का आना कीर्ति के जन्मदिन पर हुआ है। मुझे यकीन है कि यह हमारे लिए लकी साबित होगा। रुद्र एक दिलचस्प किरदार है, जो अपने उसूलों और आसपास की दुनिया को चुनौती देने की सोच से चलती है। मुझे इस सीरीज की ओर इसके किरदारों की जटिलता और उनके अलग-अलग नजरिए से पैदा होने वाले तनाव ने खींचा। सालों से नेटफ्लिक्स के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम करने के बाद, मुझे कुछ अलग तरह की कहानियों का हिस्सा बनने का मौका मिला है और अक्का भी इसी सफर में एक और दिलचस्प कहानी है।”

उन्होंने आगे कहा, “वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के साथ इतने लेयर्स वाले किरदारों की कहानी पर काम करना एक शानदार अनुभव रहा है और मुझे इंतजार है कि दर्शक रुद्र और उसके सफर के कई पहलुओं को देखें।”

अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने कहा, “हर साल दर्शकों से जो प्यार मुझे मिलता है, उससे यह दिन मेरे लिए और भी खास बन जाता है और इस दिन अक्का का टीजर रिलीज करके जश्न मनाना, जो मेरे दिल के बहुत करीब है, सच में बहुत स्पेशल लग रहा है। भवानी अब तक मेरे द्वारा निभाए गए सबसे अलग और यादगार किरदारों में से एक है। राधिका के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा।”

कीर्ति ने कहा कि उनके किरदार कहानी में एक बेहतरीन केमिस्ट्री लेकर आते हैं और दोनों के बीच का टकराव कहानी को और भी दिलचस्प बनाता है।कीर्ति ने आगे कहा, “अक्का नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के साथ मेरी पहली सीरीज है और मुझे इस प्रोजेक्ट की तरफ इसकी कहानी और इसकी दुनिया के अलग अंदाज ने खींचा। मुझे इंतजार है कि दर्शक इस दुनिया में खो जाएं और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, भवानी के कई पहलुओं को जानें।”

कीर्ति सुरेश के जन्मदिन (17 अक्टूबर 2026) पर जारी टीजर के अनुसार, यह सीरीज 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Continue Reading

मनोरंजन

अजय देवगन के जुहू बंगले में अवैध निर्माण, बीएमसी ने गिराया हिस्सा

Published

on

अभिनेता अजय देवगन के मुंबई के जुहू स्थित बंगले के कुछ हिस्सों को बीएमसी द्वारा गिरा दिया गया है। इससे कुछ दिन पहले अभिनेता को ‘अनधिकृत’ निर्माण को लेकर काम रोकने का नोटिस दिया गया था।

मुंबई के जुहू इलाके में अजय देवगन का बंगला 7,802 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, जो कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी (जेवीपीडी स्कीम, एन. एस. रोड नंबर 11, प्लॉट एस-10) में स्थित है। बीएमसी के अनुसार, इस बंगले के अंदर बिना अनुमति के कई बदलाव (जैसे अंदरूनी फेरबदल, पार्टिशन वॉल और खिड़कियों में बदलाव) किए जा रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, बीएमसी ने 10 सितंबर 2026 को मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट की धारा 354ए के तहत नोटिस जारी किया था। नोटिस में तुरंत निर्माण कार्य रोकने और जरूरी परमिशन के साथ संबंधित दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया था।

नगर निगम के मुताबिक, नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका। इसके बाद बीएमसी ने बंगले में कथित तौर पर किए गए कुछ अनधिकृत निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की।

हालांकि, अजय देवगन अपने परिवार के साथ जुहू में ही ‘शिवशक्ति’ नामक दूसरे बंगले में रहते हैं।

अभिनेता की बात करें, तो उनकी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम-3’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने पहले दिन ऐतिहासिक कमाई की। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म में अजय देवगन (विजय सलगांवकर), तब्बू (मीरा देशमुख), श्रिया सरन (नंदिनी), जयदीप अहलावत (राजवीर सिंह तोमर), रजत कपूर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

यह फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है, जो विजय सलगांवकर के परिवार और पुलिस के बीच माइंड गेम के आखिरी अध्याय को समेटती है। इस बार मीरा देशमुख (तब्बू) और उनके पति (रजत कपूर) की मदद के लिए क्राइम ब्रांच के एसपी राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) पहुंचते हैं, जिनके पास एक नया और मजबूत सबूत है। फिल्म का पहला हाफ राजवीर और विजय सलगांवकर के टकराव पर आधारित है, जबकि दूसरा हाफ कोर्ट रूम ड्रामा और जबरदस्त क्लाइमेक्स में बदल जाता है।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार60 minutes ago

तुकाराम मुंढे को बनाया जाए मुख्य चुनाव आयुक्त, ज्ञानेश कुमार को हटाओ: अबू आजमी

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 hour ago

बांग्लादेश को झटका, कप्तान लिटन दास ‘त्रिकोणीय सीरीज’ से बाहर

मनोरंजन1 hour ago

राजपाल यादव ने पत्नी को जन्मदिन पर दी विशेष शुभकामना, परिवार का ‘हीरा’ बताया

व्यापार1 hour ago

आईडीबीआई बैंक का मुनाफा वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही 39 प्रतिशत गिरा

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

अमेरिका कंपनी निल्सन भारत को बना रही अपना प्रमुख ग्लोबल इनोवेशन सेंटर : रिपोर्ट

राजनीति2 hours ago

चुनाव आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाना कांग्रेस की प्राथमिकता: इमरान मसूद

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

राजनीति2 hours ago

सिद्धारमैया के स्टिंग वीडियो विवाद में कर्नाटक पुलिस ने यूट्यूब से मांगी जानकारी

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

तमिलनाडु: तिरुनेलवेली में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में खड़े चार किशोर गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

एफएसएसएआई का प्रस्ताव: 6 महीने तक के शिशुओं के खाद्य उत्पादों में चीनी मिलाने पर लगेगी रोक

अपराध1 week ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

बॉलीवुड2 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

राजनीति1 week ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

व्यापार2 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मनोरंजन4 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

राजनीति3 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

खेल2 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

मनोरंजन3 weeks ago

बर्थडे बॉय रणबीर कपूर पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, मां नीतू और रवि दुबे ने भी दी बधाई

रुझान