Connect with us
Thursday,26-March-2026
ताज़ा खबर

व्यापार

सेंसेक्स 519 अंक उछला, निफ्टी में 160 अंकों की बढ़त

Published

on

sensex d

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को जोरदार लिवाली आने से सेंसेक्स 519 अंकों यानी 1.49 फीसदी की जबरदस्त उछाल के साथ 35,430.43 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 159.80 अंकों यानी 1.55 फीसदी की तेजी के साथ 10,471 पर बंद हुआ।

विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से भारतीय शेयर बाजार गुलजार रहा और सत्र के आखिर में जोरदार लिवाली आई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 104.41 अंकों की बढ़त के साथ 35,015.73 पर खुला और 35,482.16 तक उछला जबकि दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 34,843.69 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 36.75 अंकों की तेजी के साथ 10347.95 पर खुला और 10484.70 तक चढ़ा जबकि कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 10,301.75 रहा।

बीएसई मिडकैप सूचकांक पिछले सत्र से 220.80 अंकों यानी 1.69 फीसदी की तेजी के साथ 13,283.47 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप सूचकांक पिछले सत्र से 224.23 अंकों यानी 1.80 फीसदी की तेजी के साथ 12,668.18 ठहरा।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी रही जबकि तीन शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी वाले पांच शेयरों में एलएंडटी(6.68 फीसदी), बजाज फाइनेंस (6.54 फीसदी), इंडसइंड बैंक (6.29 फीसदी), एनटीपीसी (5.83 फीसदी) और पावरग्रिड (5.06 फीसदी) शामिल रहे। सेंसेक्स के जिन तीन शेयरों में गिरावट रही उनमें रिलायंस (1.55 फीसदी), भारती एयरटेल (0.36 फीसदी) और मारुति (020 फीसदी) शामिल हैं।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 18 में तेजी रही जबकि एक सेक्टर का सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ। तेजी वाले पांच सेक्टरों में पावर (4.24 फीसदी), कैपिटल गुड्स (4.06 फीसदी), युटिलिटीज (3.40 फीसदी), रियल्टी (3.05 फीसदी) और इंडस्ट्रियल (3.00 फीसदी) शामिल रहे। वहीं, एनर्जी सेक्टर का सूचकांक (1.05 फीसदी) गिरावट के साथ बंद हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय समाचार

भारत की डेटा सेंटर क्षमता वित्त वर्ष 30 तक करीब चार गुना बढ़ेगी, 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश होने की उम्मीद: रिपोर्ट

Published

on

भारत की डेटा सेंटर क्षमता वित्त वर्ष 30 तक करीब चार गुना बढ़कर 4 गीगावाट हो सकती है। इसमें 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश होने की संभावना है। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

केयरएज रेटिंग्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के प्रति मिलियन इंटरनेट उपभोक्ताओं पर 1.2 मेगावाट की डेटा सेंटर क्षमता मौजूद है, जो कि वैश्विक औसत प्रति मिलियन 5 मेगावाट की क्षमता से काफी कम है।

रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटलीकरण, लागत प्रतिस्पर्धा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का बढ़ता उपयोग भारत के डेटा सेंटर क्षेत्र में मजबूत वृद्धि के कारक हैं। वैश्विक डेटा सेंटर बाजार में भारत की हिस्सेदारी 2025 तक लगभग 4 प्रतिशत और क्षमता 1.2 गीगावाट होने की उम्मीद है।

वित्त वर्ष 2022-2025 के दौरान देश की को-लोकेशन डेटा सेंटर क्षमता दोगुनी होकर 1.2 गीगावाट हो गई, साथ ही उच्च उपयोग स्तर (औसतन 90 प्रतिशत से अधिक) ने भी इसमें योगदान दिया।

रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2026-2030 के दौरान उद्योग के राजस्व में लगभग 24 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) का अनुमान लगाया है, जिसमें ईबीआईटीडीए मार्जिन लगभग 40-42 प्रतिशत पर स्थिर रहेगा। हालांकि, विकास चरण में उच्च पूंजीगत व्यय चक्र के कारण लीवरेज स्तर अपेक्षाकृत उच्च बना रह सकता है।

लंबी अवधि के समझौतों के माध्यम से इस क्षेत्र में राजस्व की मजबूत स्पष्टता है, जो स्थिर नकदी प्रवाह सुनिश्चित करती है और ग्राहकों की उच्च स्तर की प्रतिबद्धता को बढ़ावा देती है।

केयरएज रेटिंग्स की निदेशक पूजा जालान ने कहा, “उच्च पूंजीगत व्यय, मजबूत प्रायोजकों की धन जुटाने की क्षमता और भारतीय डेटा सेंटर संस्थाओं को लक्षित बड़े इक्विटी निवेशों के साथ यह उद्योग तेजी से विकास कर रहा है।”

उन्होंने कहा कि एआई-आधारित मांग विकास की रफ्तार को गति देगी, जबकि उद्योग की पूरी क्षमता को साकार करने के लिए विद्युत अवसंरचना का समर्थन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने आगे कहा कि बढ़ती लागत और कमीशनिंग की समयसीमा में वृद्धि के बीच नकदी प्रवाह को प्रबंधित करने की क्षमता निरंतरता के लिए महत्वपूर्ण होगी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल के वर्षों में डेटा सेंटर की लागत में 50-70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसका मुख्य कारण भूमि की ऊंची कीमतें, एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी को अपनाना और नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश है। इसके साथ ही, कार्यक्षेत्र में बदलाव और मंजूरी मिलने में देरी के कारण कमीशनिंग की समयसीमा भी बढ़ गई है।

केयरएज रेटिंग्स के एसोसिएट डायरेक्टर तेज किरण ने कहा कि डेटा सेंटर की मांग वर्तमान में एंटरप्राइज आईटी और क्लाउड स्टोरेज द्वारा संचालित है, लेकिन अगले 5-7 वर्षों में एआई-आधारित कार्यभार विकास के अगले चरण को गति प्रदान करेगा।

Continue Reading

व्यापार

भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक; सेंसेक्स 1,372 अंक चढ़कर बंद, निवेशकों ने कमाए करीब 8 लाख करोड़ रुपए

Published

on

SHARE MARKET

मुंबई, 24 मार्च : सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली और घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी और सेंसेक्स 1.5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए।

ऑटो और बैंक शेयरों ने बाजार को समर्थन दिया, जिससे दोनों प्रमुख बेंचमार्क अपने दिन के उच्चतम स्तर के करीब बंद हुए। दोनों पक्षों के विरोधाभासी बयानों के बीच अमेरिका-ईरान युद्ध में तनाव कम होने की उम्मीद से निवेशकों में जोखिम भावना में सुधार हुआ।

बाजार बंद होने के समय एनएसई निफ्टी50 399.75 अंक या 1.78 प्रतिशत बढ़कर 22,912.40 पर था, तो वहीं बीएसई सेंसेक्स 1.89 प्रतिशत या 1,372.06 अंकों की बढ़त के साथ 74,068.45 पर था।

इंट्रा-डे कारोबार में सेंसेक्स 74,212.47 पर खुलकर एक समय 74,489.39 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, तो वहीं निफ्टी50 22,878.45 पर खुलकर एक समय 23,057.30 को टच कर गया था।

व्यापक बाजारों ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप में जहां 2.60 प्रतिशत की तेजी आई, तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.63 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो सेक्टर में 2.43 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं निफ्टी मीडिया (3.45 प्रतिशत की तेजी) और निफ्टी बैंक सेक्टर (2.27 प्रतिशत की तेजी) ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा, निफ्टी आईटी में 1.72 प्रतिशत तो निफ्टी एफएमसीजी में 1.25 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

निफ्टी50 में इंडिगो और एलएंडटी के शेयरों में सबसे ज्यादा क्रमशः 5.49 प्रतिशत और 5.17 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई। इसके बाद बजाज फाइनेंस, इटरनल, एशियन पेंट्स और अपोलो हॉस्पिटल के शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली, जबकि कोल इंडिया, पावरग्रिड, सन फार्मा और सिप्ला के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

बाजार में आई इस तेजी से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 7.74 लाख करोड़ रुपए की बढ़त दर्ज की गई, जिससे यह पहले (सोमवार) के 415.11 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 422.85 लाख करोड़ रुपए हो गया। यानी एक ही दिन में निवेशकों को करीब 8 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ।

Continue Reading

व्यापार

मजबूत डॉलर का असर! सोना-चांदी धड़ाम, 4.3 प्रतिशत तक घटीं कीमतें

Published

on

gold

मुंबई, 24 मार्च : सोने और चांदी में मंगलवार को कमजोरी तेजी जा रही है और कीमतें 4.3 प्रतिशत कम हो गई हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:34 पर 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में सोना 2,094 रुपए या 1.50 प्रतिशत घटकर 1,37,166 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,36,684 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,38,450 रुपए का उच्चतम स्तर छूआ है।

सोने के साथ चांदी में भी कमजोरी देखी जा रहा है। एमसीएक्स पर 5 मई, 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में चांदी 9,837 रुपए या 4.37 प्रतिशत घटकर 2,15,330 रुपए प्रति किलो पर थी।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,15,330 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,19,658 रुपए का उच्चतम स्तर छूआ है।

सोने और चांदी की कीमत में मजबूती की वजह डॉलर इंडेक्स को माना जा रहा है। दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति दर्शाने वाले यह इंडेक्स खबर लिए जाने तक करीब 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 99.23 अंक पर था।

डॉलर इंडेक्स में शामिल विदेशी मुद्राओं में यूरो, जापानी येन, ब्रिटिश पाउंड, कैनेडियन डॉलर, स्विस फ्रैंक और स्वीडिश क्रोना हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है।

खबर लिखे जाने तक सोना 1.67 प्रतिशत या 73 डॉलर की कमजोरी के साथ 4,356 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.78 प्रतिशत या 2.625 डॉलर की कमजोरी के साथ 66.73 डॉलर प्रति औंस पर था।

हाल के दिनों में सोने में काफी गिरावट देखी गई है। बीते एक हफ्ते (डॉलर में) में यह 13 प्रतिशत से ज्यादा और बीते एक महीने में 15 प्रतिशत से ज्यादा फिसल चुका है।

चांदी की भी यही स्थिति है। बीते एक हफ्ते (डॉलर में) में यह 16 प्रतिशत से ज्यादा और बीते एक महीने में 24 प्रतिशत से ज्यादा फिसल चुकी है।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय42 seconds ago

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

अंतरराष्ट्रीय7 minutes ago

ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

अंतरराष्ट्रीय32 minutes ago

ईरानी मिसाइल ने इज़रायल के परमाणु स्थल के पास डिमोना को बनाया निशाना

अंतरराष्ट्रीय40 minutes ago

ईरानी द्वीप पर कब्ज़ा करने की तैयारी कर रहे हैं दुश्मन : स्पीकर

अंतरराष्ट्रीय47 minutes ago

ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, बोला- सिर्फ मित्र देशों के माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान हुआ

अंतरराष्ट्रीय1 hour ago

ईरान युद्ध अपने लक्ष्यों के करीब, बातचीत जारी : अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय1 hour ago

ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप मई में चीन का करेंगे दौरा, शी जिनपिंग के साथ होगी अहम बैठक

महाराष्ट्र18 hours ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

महाराष्ट्र18 hours ago

अजीत पवार के घर पर काला जादू किया गया, रोहित पवार का सनसनीखेज बयान, जांच की मांग

महाराष्ट्र19 hours ago

अमीन पटेल ने ज़ोर देकर मांग की कि कमाटीपुरा पुनर्वास प्रोजेक्ट जल्द से जल्द पूरा किया जाए, और काम शुरू करने का भरोसा दिया।

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

व्यापार3 weeks ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई साइबर फ्रॉड: 55 बैंक अकाउंट से फ्रॉड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध इक्विपमेंट, बैंक बुक और दूसरे डॉक्यूमेंट्स जब्त

व्यापार4 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, डिफेंस स्टॉक्स उछले

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: पुर्तगाली लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सनसनीखेज घटना से मुंबई शर्मसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘नष्ट’ करने का दावा किया

व्यापार4 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

अपराध2 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

व्यापार4 weeks ago

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई के लोगों को महायोति का बड़ा तोहफा… अब 500 स्क्वायर फीट तक के घरों पर कोई टैक्स नहीं, महानगरपालिका ने यह सीमा बढ़ाकर 700 स्क्वायर फीट कर दी है।

रुझान