Connect with us
Wednesday,14-October-2026
ताज़ा खबर

खेल

टी-20 विश्व कप के फाइनल में रोहित की पारी अहम थी : युवराज

Published

on

yuvraj-singh

भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने कहा है कि 2007 टी-20 विश्व कप के फाइनल में रोहित शर्मा की पारी काफी विशेष थी, जिसे अधिकतर लोग भूल जाते हैं।

भारत ने 24 सितंबर 2007 को जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान को फाइनल में मात दे पहले टी-20 विश्व कप को अपने नाम किया था।

इस मैच में गौतम गंभीर ने 54 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली थी। वहीं इरफान पठान और आरपी सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए थे।

युवराज ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा, “गौतम और इरफान का फाइनल शानदार रहा था। इसलिए मुझे लगता है कि वह संयुक्त प्रयास था। हां, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैंने दो अहम पारियां खेली थीं, जिससे हमें आगे आने में मदद मिली थी।”

युवराज ने कहा कि लोग हमेशा फाइनल में रोहित शर्मा की पारी को भूल जाते हैं। उन्होंने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए थे और भारत के स्कोर को 150 के पार ले गए थे। अपनी पारी में उन्होंने कुछ चौके और एक छक्का मारा था।

युवराज ने कहा, “हर कोई मेरी और गौतम की बात करता है लेकिन कोई भी रोहित की 18,20 गेंदों में बनाए गए उन 36 (रोहित ने उस मैच में 16 गेंदों पर 30 रन बनाए थे) रनों को याद नहीं करता जिसने हमें 160 (पांच विकेट पर 157) तक पहुंचाया।”

उन्होंने कहा, “वह टूर्नामेंट की सबसे अहम पारी थी। इरफान ने तीन विकेट लिए थे और मैन ऑफ द मैच रहे थे लेकिन मुझे लगता है कि फाइनल में रोहित की पारी विशेष थी।”

खेल

एशियन गेम्स में शामिल भारतीय दल से मिलेंगे पीएम मोदी, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होगा कार्यक्रम

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के दल से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी सभी एथलीटों से नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में मिलेंगे।

भारतीय समयानुसार यह मुलाकात लगभग 4 बजकर 30 मिनट पर होगी। प्रधानमंत्री इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय दल के खिलाड़ी, उनके कोच और सपोर्ट स्टाफ, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि और युवा मामले और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने 85 पदक (21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। यह एशियाई खेलों में शीर्ष पांच देशों में भारत का लगातार दूसरा स्थान था, जो विभिन्न खेल विधाओं में देश की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाता है।

भारत ने इस संस्करण के एशियाई खेलों में कई ऐतिहासिक और यादगार उपलब्धियां हासिल कीं। सबसे बड़ी सफलता रिकर्व तीरंदाजी में मिली, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रचा। इसके अलावा, पहली बार एक ही एशियाई खेलों में भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

भारत ने सॉफ्ट टेनिस और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) में भी पहली बार पदक जीतकर नए खेलों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। निशानेबाजी में महिला ट्रैप स्पर्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक मिला, जो एक बड़ी उपलब्धि रही। वेटलिफ्टिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 28 साल बाद एशियाई खेलों में भारत ने इस खेल में रजत पदक जीता।

वहीं, ग्रीको-रोमन कुश्ती में रजत पदक जीतकर भारत ने 64 साल पुराना इंतजार खत्म किया और इस स्पर्धा में पहली बार इतने लंबे अंतराल के बाद कोई भारतीय पहलवान फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। इन उपलब्धियों ने दिखाया कि भारत अब पारंपरिक खेलों के साथ-साथ नए खेलों में भी लगातार प्रगति कर रहा है और एशियाई मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

Continue Reading

खेल

आईटी शेयरों के दम पर सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 16 अंक चढ़ा; निफ्टी में मामूली गिरावट

Published

on

पिछले कारोबारी सत्र में 1.5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के बाद वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला। निवेशक एक ओर घरेलू सकारात्मक संकेतों का आकलन कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर वैश्विक चुनौतियां अब भी बनी हुई हैं।

बीएसई सेंसेक्स 73,049.76 पर खुला, जबकि पिछले दिन यह 73,033.78 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 50 22,715.75 पर खुला, जबकि पिछले दिन यह 22,721.95 पर बंद हुआ था। इस तरह, सेंसेक्स 15.98 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है, जबकि निफ्टी 50 6.20 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट को दर्शाता है।

निफ्टी50 इंडेक्स में श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और बीएसई सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में शामिल रहे।

व्यापक बाजारों में, निफ्टी स्मॉल कैप 100 इंडेक्स में 0.15 प्रतिशत की गिरावट आई, तो वहीं निफ्टी मिड कैप इंडेक्स में 0.33 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी आईटी ने अपनी बढ़त जारी रखी और शीर्ष लाभ कमाने वाला (1 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि) सेक्टर रहा। इसके बाद निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम और निफ्टी एफएमसीजी में 0.38 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। निफ्टी मीडिया और निफ्टी प्राइवेट बैंक भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.67 प्रतिशत गिर गया। हेल्थकेयर से जुड़े सूचकांकों पर भी दबाव बना रहा और इनमें 0.6 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक भी दबाव में ट्रेड करता नजर आया।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, मंगलवार को निफ्टी में आई तेज तेजी एक कमजोर और गिरावट वाले बाजार में अप्रत्याशित रही, जिसका प्रमुख कारण शॉर्ट कवरिंग गतिविधियां थीं।

विशेषज्ञों ने कहा कि इस तेजी की मुख्य वजह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की वह टिप्पणी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) पर हितधारकों की राय की सावधानीपूर्वक समीक्षा करेगी।

इन टिप्पणियों से संभावित नीतिगत बदलावों की उम्मीद बढ़ी, जिससे निवेशकों की धारणा को बल मिला।

विश्लेषकों ने यह भी कहा कि मुद्रा बाजार में सट्टेबाजी को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा हाल में उठाए गए कदमों से रुपये को मजबूती मिली है। पिछले दो कारोबारी सत्रों में रुपया करीब 1.5 प्रतिशत मजबूत हुआ है।

हालांकि, अमेरिकी 10-वर्षीय ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड लगभग 5.2 प्रतिशत पर बनी हुई है और ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 106 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जिसे शेयर बाजार के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

विश्लेषकों का मानना है कि ये कारक मौजूदा तेजी की स्थिरता को सीमित कर सकते हैं। इसके बावजूद दूसरी तिमाही के बेहतर नतीजों की उम्मीद के चलते वित्तीय, दूरसंचार, धातु और ऑटोमोबाइल क्षेत्र अपेक्षाकृत मजबूत बने रह सकते हैं।

तकनीकी विश्लेषकों का कहना है कि हालिया तेजी ने निफ्टी के 23,200 के स्तर तक पहुंचने की उम्मीदों को फिर से मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि सूचकांक एक ऐसे क्षेत्र के करीब पहुंच रहा है जहां आगे की तेजी को चुनौती मिल सकती है। तत्काल समर्थन (सपोर्ट) 22,550 के आसपास दिखाई दे रहा है, जबकि 22,787 से 22,880 के अवरोध क्षेत्र के ऊपर निर्णायक बढ़त तेजी के रुख को और मजबूत कर सकती है।

इस बीच, एशियाई बाजार लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद संभलते हुए दिखाई दिए। निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व अगले वर्ष ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर कम आक्रामक रुख अपना सकता है।

कारोबारी यमन के ईरान समर्थित हूती समूह और सऊदी अरब से जुड़े घटनाक्रमों से आपूर्ति पर पड़ने वाले संभावित असर का आकलन कर रहे हैं। साथ ही वैश्विक बाजारों में रूसी डीजल आपूर्ति बढ़ने की संभावना पर भी नजर बनी हुई है।

निवेशक घरेलू बाजार के दृष्टिकोण के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए भारत के अगस्त के थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) मुद्रास्फीति आंकड़ों पर भी नजर रखेंगे।

Continue Reading

खेल

आईसीसी रैंकिंग: एनाबेल सदरलैंड और मेगन शट को मिला दमदार प्रदर्शन का इनाम, पेरी की टॉप 10 में वापसी

Published

on

बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की शानदार शुरुआत का असर ताजा आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में भी देखने को मिला है। एलिस पेरी बल्लेबाजों की टॉप 10 सूची में वापस आ गई हैं, जबकि एनाबेल सदरलैंड और मेगन शट गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पांच में पहुंच गई हैं।

ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। यह सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है और ब्रिस्बेन में खेले गए शुरुआती दो मैचों में कई खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया है। एलन बॉर्डर फील्ड में खेले गए पहले वनडे में सदरलैंड का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने चार विकेट लिए और फिर नाबाद 25 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन से वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में वे तीन स्थान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर पहुंच गई हैं, जबकि गेंदबाजी रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ वे चौथे नंबर पर आ गईं।

ऑस्ट्रेलिया के शानदार प्रदर्शन का फायदा मेगन शट को भी मिला है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच में चार विकेट लेने के बाद वह वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में भी बदलाव हुए हैं। पेरी दो स्थान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर आ गई हैं और उनकी टॉप 10 में वापसी हुई है, जबकि जॉर्जिया वोल ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में सबसे ज्यादा सुधार किया है। सीरीज में अपने योगदान के बाद वोल आठ स्थान ऊपर चढ़कर 28वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

सीरीज में 0-2 से पीछे होने के बावजूद, बांग्लादेश की महिला खिलाड़ियों को भी रैंकिंग में फायदा पहुंचा है। कप्तान निगार सुल्ताना 11 स्थान ऊपर चढ़कर वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में संयुक्त रूप से 24वें नंबर पर आ गई हैं, जबकि शोभना मोस्तरी 11 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 35वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

रैंकिंग के ताजा अपडेट में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच महिला टी20 इंटरनेशनल सीरीज के प्रदर्शन को भी शामिल किया गया है। हरारे में खेले गए आखिरी मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद स्टेफनी टेलर रैंकिंग में सबसे ज्यादा सुधार करने वाली खिलाड़ियों में से एक रही हैं।टेलर ने सिर्फ 39 गेंदों में 64 रन बनाए और वेस्टइंडीज को सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने में मदद की। 35 साल की इस खिलाड़ी ने टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में सात पायदान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 40वां स्थान हासिल किया और ऑलराउंडरों की रैंकिंग में तो और भी बड़ी बढ़त हासिल करते हुए 29 पायदान ऊपर चढ़कर 39वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

भले ही जिम्बाब्वे सीरीज हार गई, लेकिन केलिस न्धलोवु और बिलव्ड बिजा ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। न्धलोवु टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में पांच पायदान ऊपर चढ़कर 67वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि बिजा 10 पायदान ऊपर चढ़कर टी20 इंटरनेशनल में ऑलराउंडरों की सूची में संयुक्त रूप से 45वें स्थान पर आ गई हैं।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार6 hours ago

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, गुरुवार को सुनवाई की उम्मीद

राजनीति6 hours ago

सुप्रिया सुले ने सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर जताई चिंता, केंद्र से रिहाई की मांग

अंतरराष्ट्रीय समाचार7 hours ago

सऊदी अरब में भारतीयों की तादाद ठीक-ठाक, दूतावास कर रहा हरसंभव मदद : विदेश मंत्रालय

राष्ट्रीय समाचार7 hours ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी को लेकर ‘आप’ बोली- क्या अपने ही देश में झंडा फहराना अपराध है?

व्यापार7 hours ago

यूको बैंक भर्ती 2026: अप्रेंटिस के 530 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

अंतरराष्ट्रीय समाचार7 hours ago

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के हालात नाजुक, पुलिस फायरिंग में एक शख्स की मौत

मनोरंजन7 hours ago

अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन, ‘केबीसी’ में सुनाया बच्चे का दिल छू लेने वाला किस्सा

राष्ट्रीय समाचार8 hours ago

कमाल के कलाम : गैरराजनीतिक पृष्ठभूमि वाले ‘मिसाइल मैन’, जिनके फैसलों ने सरकार को सोच में डाला

मनोरंजन8 hours ago

जन्मदिन पर भी काम में बिजी हैं अली फजल, बोले- सेट पर रहकर नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर कुछ नहीं

मनोरंजन8 hours ago

‘मर्डर 2’ के बाद फिर साथ आए महेश भट्ट और प्रशांत नारायणन, निर्देशक बोले-किरदार बनते हैं यादगार

अपराध5 days ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

बॉलीवुड2 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

खेल4 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

राजनीति5 days ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

राष्ट्रीय समाचार5 days ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

राजनीति2 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

व्यापार2 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मनोरंजन3 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

मनोरंजन2 weeks ago

बर्थडे बॉय रणबीर कपूर पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, मां नीतू और रवि दुबे ने भी दी बधाई

रुझान