Connect with us
Wednesday,02-September-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

स्किनकेयर के लिए एलईडी थेरेपी अपना रही हैं रीता ओरा

Published

on

Rita-ora

गायिका रीता ओरा स्किनकेयर के लिए इन दिनों एलईडी थेरेपी का उपयोग कर रही हैं। फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके के मुताबिक रीता एक ऐसा डिवाइस यूज कर रही हैं, जो फुल स्पेक्ट्रम एलईडी लाइट देता है, जिससे कि थेरेमो थेरेपी, कायरो थेरेपी और एडवांस्ड टी-सोनिक थेरपी में मदद मिलती है।

रीता का कहना है कि इस थेरेपी से उनकी त्वचा में काफी अंतर आया है। रीता के मुताबिक इस थेरेपी से उनका स्किन काफी ग्लो करने लगा है और वह हर समय तरोताजा महसूस करती हैं। साथ ही अब उन्हें अपनी त्वचा को साफ और नरम बनाए रखने के लिए स्क्रब या फिर फेसियल की जरूरत नहीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

समय रैना से हुई ‘औकात में रहो’ वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

Published

on

सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवत्रामाणी उर्फ ओरी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं। कभी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में अपने स्टंट और बेबाक अंदाज को लेकर, तो कभी कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अपनी बातों को लेकर वह सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब ओरी ने आईएएनएस से खास बातचीत में शो से जुड़े अपने अनुभव से लेकर कंटेस्टेंट्स के बाहर होने से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं।

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा लेने के अपने अनुभव के बारे में ओरी ने आईएएनएस को बताया, ”इस शो ने मुझे सबसे बड़ी चीज धैर्य रखना सिखाया। शो में किसी स्टंट के बारे में पहले से पूरी जानकारी नहीं दी जाती थी। जब स्टंट करना होता था, तभी उसके बारे में बताया जाता था। ऐसे में कंटेस्टेंट्स को उसी वक्त खुद को तैयार करना पड़ता था। मुझे स्टंट को लेकर हमेशा एक्साइटमेंट रहती थी, लेकिन इसके साथ धैर्य रखना भी जरूरी था। इस शो ने मुझे इस चीज पर काम करना सिखाया।”

ओरी ने कहा, ”शो में कुछ लोगों को लगता था कि मैं कुछ स्टंट नहीं कर पाऊंगा, हालांकि मैंने उन स्टंट्स को करके उन लोगों को गलत साबित किया। मुझे खुद को भी यह साबित करना था कि मैं हर चुनौती से पीछे हटने वाला नहीं हूं। मैंने अपनी जिंदगी में कभी आसानी से हार नहीं मानी। ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी मैंने किसी स्टंट से पीछे हटने की कोशिश नहीं की। मेरे लिए यह शो खुद को चुनौती देने का एक मौका था।”

ओरी ने कहा, ”’खतरों के खिलाड़ी 15′ में आने की मेरी सबसे बड़ी वजह रोहित शेट्टी थे। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। अगर रोहित शेट्टी मुझे किसी फिल्म में रोल ऑफर करते हैं तो मैं जरूर काम करूंगा।”

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ”मेरे लिए शो में मुश्किल पल तब होता था, जब कंटेस्टेंट एलिमिनेट होते थे। मेरा शो के अंदर कंटेस्टेंट्स से एक खास बॉन्ड बन गया था। जब कोई शो से बाहर होता है तो मैं काफी इमोशनल हो जाता हूं।”

हाल ही में ओरी को समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर सुर्खियों में आए थे। दरअसल, इस शो के एक एपिसोड में ओरी बतौर गेस्ट पहुंचे थे। शो में समय और ओरी ने एक-दूसरे की जमकर खिंचाई की। इसी दौरान समय ने ओरी के पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए उनकी टांग खींची। मजाक-मजाक में बात आगे बढ़ी तो ओरी ने समय को कहा, ‘औकात में रहो।’ उनका यह डायलॉग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। जब आईएएनएस ने उनसे इसी लाइन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अपने मन की बात तुरंत बोल देते हैं।

ओरी ने कहा, ”मेरे मन में जो आता है, मैं झट से बोल देता हूं। मेरी बातों को ऑडियन्स कैसे लेती है, मुझे नहीं पता। इसका मुझे कोई पछतावा नहीं है।”

बातचीत के दौरान ओरी ने ‘लव एंड वॉर’ फिल्म से जुड़ी उन खबरों को भी खारिज किया, जिनमें उनके इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने की चर्चा थी। उन्होंने इस खबर को गलत बताया है।

Continue Reading

मनोरंजन

मुश्किल स्टंट के बाद भावुक हुईं जैस्मीन भसीन, कहा- पिछला हफ्ता आसान नहीं था

Published

on

अभिनेत्री जेस्मीन भसीन इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी-15’ में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए मुश्किल पलों में हार न मानने की अहमियत पर जोर देते हुए खास पोस्ट शेयर किया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे स्टंट करती दिख रही हैं। इस पोस्ट के जरिए अभिनेत्री ने बताया कि जब उनका मन कभी-कभी उन्हें आगे बढ़ने से रोकता था, तो दूसरा मौका मिलने से उन्हें नए इरादे के साथ वापसी करने और जीतने या हारने की चिंता करने के बजाय अपना बेस्ट देने में मदद मिली।

अभिनेत्री जैस्मीन भसीन ने लिखा, “जीवन के सबसे मुश्किल समय में हार न मानना ही असली जीत होती है। पिछला हफ्ता आसान नहीं था, मैंने पूरी कोशिश की, अपना बेस्ट दिया। कभी-कभी मन हावी हो जाता है और आप चाहे जितना आगे बढ़ना चाहें, बढ़ ही नहीं पाते है लेकिन जरूरी यह है कि आप बिना कोशिश किए हार न मानें और मैंने यही महसूस किया था।”

जैस्मीन भसीन ने आगे लिखा, “मुझे दोबारा वापसी करने और अपना बेस्ट देने का एक और मौका मिला, और इस बार मैंने ठान लिया था कि खुद को और किसी को भी निराश नहीं करूंगी। जीत या हार मेरे दिमाग में नहीं थी, मेरे लिए बस अपना बेस्ट देना ही मायने रखता और शायद इसी ने सारा फर्क पैदा कर दिया।”

‘खतरों के खिलाड़ी’ एक रियलिटी गेम शो है जहां सेलिब्रिटीज अपने डर का सामना करते हैं और खतरनाक स्टंट्स करते हैं। इस साल के कंटेस्टेंट्स में रुबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन, करण वाही, अविनाश मिश्रा, रित्विक धनजानी, गौरव खन्ना, अविका गौर, फरहाना भट्ट, हर्ष गुजराल, विशाल आदित्य सिंह, ओर्री, शगुन शर्मा और रुहानिका धवन समेत कई और नाम शामिल हैं।

यह अमेरिकी शो ‘फियर फैक्टर’ पर आधारित है, जिसमें मशहूर हस्तियां (सेलिब्रिटीज) अपने डर पर काबू पाने के लिए खतरनाक और रोमांचक स्टंट करते हैं। इस शो को मुख्य तौर पर जाने-माने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। उनसे पहले अक्षय कुमार (सीजन 1, 2, 4) और प्रियंका चोपड़ा (सीजन 3) ने भी इसे होस्ट किया था।

Continue Reading

मनोरंजन

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

Published

on

अभिनेत्री ईशा रिखी जल्द ही रियलिटी शो ‘बिग बॉस-18’ में नजर आएंगी। अभिनेत्री के साथ बातचीत में बताया कि वह अपनी असली पर्सनैलिटी को दिखाने के लिए इस सीजन में आना चाहती है।

अभिनेत्री ने बताया, “दर्शक मुझे अभी तक सिर्फ एक अभिनेत्री के तौर पर ही जानती है। मैं चाहती हूं कि लोग जानें कि ईशा रिखी कौन हैं और मेरी पर्सनैलिटी के सभी अलग-अलग शेड्स देखें।”

अभिनेत्री ने आगे यह भी बताया कि वे शो में किस तरह से गेम खेलेंगी। उन्होंने कहा, “मैं असली रहूंगी क्योंकि मैं दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं। मुझे वो बनना नहीं पसंद है, जो मैं नहीं हूं। मैं शो को ईमानदारी से खेलने की कोशिश करूंगी और उम्मीद है कि इसे ईमानदारी से जीतूंगी भी।”

अभिनेत्री का मानना है कि शो में जाने के बाद उनका सबसे चैलेंज पब्लिक जजमेंट हो सकता है। अभिनेत्री ने बताया कि वे शो में सिचुएशन को किस तरह से डील करेंगी। उन्होंने कहा, “जब मुझे लगेगा कि किसी तरह की बात को शांति से डील करना चाहिए, तो मैं उसे वैसे ही करूंगी, लेकिन जब सिचुएशन संभल नहीं रही, तो मैं जरूर सख्ती से पेश आऊंगी।”

“हमने बिग बॉस को कंटेस्टेंट्स के पिछले रिश्तों को घर में लाते देखा है, जिसमें उनके एक्स-पार्टनर भी शामिल हैं। आप ऐसी सिचुएशन से कैसे निपटेंगे?” अभिनेत्री ने कहा, “जो भी होगा, देखा जाएगा। मेरे पास इसके लिए कोई प्लान या तैयारी नहीं है।”

अभिनेत्री ने बताया कि वह इस शो में अपनी मां की वजह से जा रही हैं। उन्होंने कहा, “मैं आमतौर पर अपने दोस्तों के लिए आखिर तक जाती हूं और उनके लिए स्टैंड लेती हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि शो के अंदर मेरी दोस्ती कितनी स्ट्रांग होगी। मैं अच्छा खेलने जा रही हूं और मैं अपनी मां के लिए शो जीतना चाहती हूं। तो, जाहिर है, मैं ट्रॉफी को प्रायोरिटी देने की पूरी कोशिश करूंगी।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं एक इमोशनल इंसान हूं, इसलिए मुझे थोड़ा डर है कि कहीं इमोशंस या दोस्ती की वजह से मैं खुद को चोट न पहुंचा लूं, लेकिन इस बार, मेरा फोकस पक्का ट्रॉफी जीतने पर है।”

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र9 hours ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

अंतरराष्ट्रीय समाचार10 hours ago

जापान ओपन जीतने की खुशी, एशियन गेम्स को लेकर काफी उत्साहित हूं: पीवी सिंधु

व्यापार11 hours ago

आईसीआईसीआई बैंक ने आरबीआई की एफसीएनआर(बी) स्वैप सुविधा के तहत 17.88 अरब डॉलर जुटाए

व्यापार11 hours ago

भारत में डेटा सेंटर की क्षमता 2029 तक बढ़कर 6 गीगावाट होने की उम्मीद

व्यापार12 hours ago

मध्य पूर्व में तनाव से भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 374 अंक फिसला

महाराष्ट्र12 hours ago

कैलाश मानसरोवर यात्रा सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि दिव्य और जीवन बदल देने वाला अनुभव है: प्रीति सोमपुरा

व्यापार13 hours ago

अदाणी पोर्ट्स ने अगस्त में संभाला 5 करोड़ मीट्रिक टन कार्गो, 19 प्रतिशत की हुई वृद्धि

अंतरराष्ट्रीय समाचार15 hours ago

जापान रक्षा क्षेत्र में एआई और मानवरहित तकनीक का इस्तेमाल तेज करेगा: प्रधानमंत्री ताकाइची

राजनीति15 hours ago

जीडीपी में तेजी से हो रही वृद्धि रुपये की गिरावट और बेरोजगारी को नहीं छिपा सकती : शिवसेना (यूबीटी)

व्यापार15 hours ago

एप्पल के नए सीईए जॉन टर्नस को मिलेगा 58 मिलियन डॉलर का पैकेज, टिम कुक की सैलरी घटी

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

मनोरंजन4 weeks ago

‘खतरनाक स्टंट करने की हिम्मत देते हैं’, फरहाना भट्ट ने रोहित शेट्टी को बताया मजबूत सपोर्ट

व्यापार4 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

अंतरराष्ट्रीय समाचार5 days ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

राजनीति4 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

मनोरंजन2 weeks ago

दिल्ली की सामान्य लड़की से बॉलीवुड-साउथ की स्टार बनीं भूमि चावला, संघर्ष से मिली पहचान

राजनीति2 weeks ago

यूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेही

रुझान