Connect with us
Friday,01-May-2026
ताज़ा खबर

खेल

शिवम दुबे को ऊपर भेजने का फैसला सही: सुनील गावस्कर

Published

on

चेन्नई सुपर किंग्स और भारत के हरफनमौला युवा खिलाड़ी शिवम दुबे आईपीएल 2022 में बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आकर अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने 9 मैच में 160.34 के स्ट्राइक रेट से 279 रन बनाए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने बड़े हिट मारने को लेकर दुबे की सराहना की और दावा किया कि टीम प्रबंधन के उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने के फैसले से उन्हें फायदा हुआ है।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट लाइव पर कहा, “दुबे अपनी ताकत का सही उपयोग कर रहे हैं। वह गेंद को दूर तक हिट कर रहे हैं। उनका इस सीजन में बेहतर स्ट्राइक रेट है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें ऊपर के क्रम में बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी मिल रही है, जिसका अर्थ है कि उन्हें बल्लेबाजी करने के लिए अधिक ओवर मिल रहे हैं।”

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्वान ने आरसीबी के खिलाफ दुबे की 46 गेंदों में नाबाद 95 रनों की पारी का जिक्र करते हुए कहा कि बल्लेबाज ने एक वरिष्ठ खिलाड़ी की जिम्मेदारी ली और अच्छा स्कोर किया।

खेल

जेसन होल्डर जीटी में संतुलन और ताकत बढ़ाते हैं: संजय बांगड़

Published

on

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (जीटी) की तरफ से खेल रहे वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर जेसन होल्डर की जमकर तारीफ की है। बांगड़ ने होल्डर को जीटी के लिए एक अहम खिलाड़ी बताया।

बांगर ने जियोस्टार पर कहा, “उनके जैसा ऑल-राउंडर, खासकर विदेशी तेज गेंदबाज, टीम में संतुलन बढ़ाने के साथ ताकत बढ़ाता है। गेम की उनकी समझ लाइन और लेंथ पर उनके नियंत्रण में दिखती है। आपने देखा होगा कि जब कोई बल्लेबाज उन्हें हिट करने की कोशिश करता था, तो वह तुरंत एडजस्ट कर लेते थे। वह बहुत स्मार्ट क्रिकेटर हैं। पहले भी टीमों को लीड कर चुके होने के कारण, वह यह भी जानते हैं कि गेम कैसे खत्म करना है। कुल मिलाकर, जीटी के साथ उनका आना टीम के लिए बेहद फायदेमंद है।”

जेसन होल्डर को आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में जीटी ने 7 करोड़ में खरीदा था। होल्डर की गेंदबाजी और बल्लेबाजी क्षमता से टीम को संतुलन की उम्मीद थी और होल्डर पूरी तरह से उस भूमिका को निभाते दिख रहे हैं।

गुरुवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हुए मैच में होल्डर ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में प्रभावी भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। होल्डर ने 4 ओवर में 29 रन देकर जितेश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड के रूप में 2 विकेट लिए। इसके बाद बल्लेबाजी के दौरान 10 गेंदों पर अहम 12 रन बनाए।

सीजन में होल्डर ने 3 मैच खेले हैं जिसमें 3 विकेट लेने के साथ ही 2 पारियों में 35 रन बनाए हैं।

जीटी 9 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। आगे के 5 मैचों में जीटी का प्रदर्शन कैसा रहेगा और क्या टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी, इसमें होल्डर की भूमिका अहम हो सकती है।

जीटी में होल्डर को हार्दिक पांड्या के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

Continue Reading

खेल

यूईएफए चैंपियंस लीग: एटलेटिको मैड्रिड और आर्सेनल के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा

Published

on

यूईएफए चैंपियंस लीग 2026 के सेमीफाइनल के पहले लेग में स्पेन के मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में एटलेटिको मैड्रिड और आर्सेनल के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। फाइनल का टिकट कटाने के लिए अगले सप्ताह दोनों टीमें लंदन में एक-दूसरे के सामने होंगी।

मैच में दोनों गोल पेनल्टी से आए। आर्सेनल के लिए यह ड्रॉ थोड़ा निराशाजनक रहा, क्योंकि वीएआर के देर से हस्तक्षेप के कारण उन्हें दूसरे पेनल्टी का मौका नहीं मिल सका, जो शायद मैच का परिणाम बदल सकता था।

एटलेटिको मैड्रिड ने अपने घरेलू मैदान पर मजबूत शुरुआत की। टीम ने लेफ्ट विंग पर एडेमोला लुकमैन और गोलपोस्ट के नीचे जान ओब्लाक को उतारा, जबकि मिडफील्ड में पाब्लो बैरियोस की गैरमौजूदगी में जॉनी कार्डोसो ने जिम्मेदारी संभाली। दूसरी ओर, आर्सेनल के लिए एबेरेची एजे और बुकायो साका पूरी तरह फिट नहीं थे और उन्हें बेंच पर रखा गया।

मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमें सतर्क नजर आईं और किसी भी तरह की रक्षात्मक गलती से बचने की कोशिश करती रहीं। आर्सेनल के नोनी मादुके ने दाईं ओर से शानदार दौड़ लगाकर पहला मौका बनाया, जबकि गोलकीपर डेविड राया ने गिउलिआनो शिमोन के प्रयास को नाकाम कर दिया।

पहले हाफ के अंतिम मिनट में आर्सेनल को पेनल्टी मिली, जब विक्टर ग्योकेरेस को डेविड हैंको ने बॉक्स के अंदर धक्का दिया। ग्योकेरेस ने खुद ही पेनल्टी लेकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत में ही एटलेटिको ने वापसी कर ली। 56वें मिनट में बेन व्हाइट के हैंडबॉल के बाद वीएआर की मदद से एटलेटिको को पेनल्टी मिली, जिसे जूलियन अल्वारेज ने गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया।

78वें मिनट में आर्सेनल को एक और पेनल्टी मिलने की उम्मीद जगी, लेकिन वीएआर ने रेफरी के फैसले को पलट दिया। इसके बाद भी आर्सेनल ने कोशिश जारी रखी, लेकिन कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर सकी। अंततः मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ।

Continue Reading

खेल

पीएसजी बनाम बायर्न: पेरिस सेंट-जर्मेन को मिली मामूली बढ़त

Published

on

पेरिस सेंट-जर्मेन और बायर्न म्यूनिख के बीच खेला गया मुकाबला 5-4 के रोमांचक स्कोरलाइन के साथ समाप्त हुआ। इस मैच में दोनों ही टीमों की तरफ से बेहतरीन अटैक देखने को मिला।

मैच की शुरुआत से ही लगने लगा था कि दोनों टीमें आक्रामक रुख अपनाएंगी। हैरी केन ने पेनल्टी के जरिए बायर्न को शुरुआती बढ़त दिलाई। यह बढ़त ज्यादा देर टिक नहीं सकी। ख्विचा क्वारत्सखेलिया ने शानदार, बेहतरीन कौशल दिखाते हुए बराबरी का गोल दागा।

पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच लगातार जवाबी हमले होते रहे। जोआओ नेवेस के हेडर ने पीएसजी को बढ़त दिलाई, लेकिन माइकल ओलिस ने एक शानदार सोलो रन के बाद गोल कर बायर्न को फिर बराबरी पर ला दिया। हाफ खत्म होने से ठीक पहले उस्मान डेम्बेले ने पेनल्टी पर गोल कर पीएसजी को 3-2 की बढ़त दिलाई।

दूसरे हाफ में कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि पीएसजी मैच को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लेगा। अशरफ हकीमी के शानदार क्रॉस पर क्वारात्सखेलिया ने अपना दूसरा गोल किया, और फिर डेम्बेले ने भी एक और गोल जोड़कर स्कोर 5-2 कर दिया। इस समय पीएसजी का आक्रमण बेहद संगठित और घातक दिख रहा था।

बायर्न म्यूनिख के लिए दयोत उपामेकानो ने हेडर के जरिए एक गोल किया और इसके तुरंत बाद लुइस डियाज ने शानदार स्ट्राइक लगाकर स्कोर 5-4 कर दिया। इस वापसी ने मैच को अंत तक रोमांचक बनाए रखा।

पीएसजी के कोच लुइस एनरिक ने मैच के बाद कहा कि यह मुकाबला किसी भी दिशा में जा सकता था, जो इस खेल की गुणवत्ता को दर्शाता है। वहीं, डेम्बेले ने भी माना कि दोनों टीमें आक्रामक खेल में विश्वास रखती हैं और दूसरे लेग में भी ऐसा ही मुकाबला देखने को मिल सकता है।

अब जब दोनों टीमें दूसरे लेग के लिए एलियांज एरिना में उतरेंगी, तो उम्मीद की जा रही है कि यह मुकाबला फिर से फुटबॉल प्रेमियों को एक और क्लासिक देखने का मौका देगा।

Continue Reading
Advertisement
अपराध8 hours ago

नवी मुंबई: एनसीबी का बड़ा अभियान, 1745 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, पुलिस ने टीतवाला की पद्मावती रॉयल्स सोसाइटी से अश्विनी को गिरफ्तार किया

महाराष्ट्र8 hours ago

मुंबई एनसीबी ने ड्रग सिंडिकेट के किंगपिन और मुख्य सहयोगी की 3.78 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की

राजनीति10 hours ago

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को राहुल गांधी ने बताया ‘चुनावी बिल’

खेल10 hours ago

जेसन होल्डर जीटी में संतुलन और ताकत बढ़ाते हैं: संजय बांगड़

व्यापार13 hours ago

महाराष्ट्र दिवस के चलते शेयर बाजार बंद, नहीं होगी खरीद-बिक्री

अंतरराष्ट्रीय13 hours ago

अमेरिका: रिटायरमेंट सेविंग्स को विस्तार, ट्रंप ने जारी किया नया कार्यकारी आदेश

महाराष्ट्र14 hours ago

महाराष्ट्र में रहते हैं तो मराठी सीखें, लेकिन भाषा के नाम पर हिंसा नहीं: सीएम फडणवीस

महाराष्ट्र1 day ago

मराठी भाषा की ज़रूरत: सीनियर ड्राइवरों को उनकी भाषा की जानकारी के लिए छूट मिलनी चाहिए, भाषा के आधार पर किसी का परमिट तुरंत कैंसिल नहीं किया जाना चाहिए: अबू आसिम

अपराध1 day ago

मुंबई के कुर्ला वीबी नगर में बाबा नाम के एक गुंडे की मौत, तीन हमलावर गिरफ्तार, इलाके में तनाव लेकिन स्थिति शांतिपूर्ण।

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 day ago

चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, हासिल किया परिचय पत्र

महाराष्ट्र6 days ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 days ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र3 weeks ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

व्यापार4 weeks ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

राष्ट्रीय4 weeks ago

एचपीसीएल का सख्त एक्शन: सरकार की सख्ती के बीच एलपीजी से संबंधित अनियमितताओं के चलते 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: ओबीसी नेता शब्बीर अंसारी ने छोटा सोनापुर कब्रिस्तान की जगह खाली करवाई, मौलाना मोइन मियां ने शोक सभा में दावा किया! छगन भुजबल ने कहा कि यह मुस्लिम पिछड़े वर्ग के लिए बहुत बड़ा नुकसान है

मुंबई प्रेस एक्सक्लूसिव न्यूज4 weeks ago

मुंबई: कुर्ला से अपने बेटे की गिरफ्तारी पर हम्माद सिद्दीकी के पिता ने गुहार लगाई, “मेरा बेटा बेकसूर है, एजेंसियों को उस पर रहम करना चाहिए।”

रुझान