Connect with us
Saturday,22-August-2026
ताज़ा खबर

बॉलीवुड

समीक्षा : करण राजदान की ‘हिंदुत्व अध्याय 1’ एक हिंदू होने की पहचान की खोज करती है

Published

on

कलाकार:- आशीष शर्मा, सोनारिका भदौरिया, अंकित राज, गोविंद नामदेव, अनूप जलोटा।

निर्देशक:- करण राजदान।

आईएएनएस रेटिंग:- 3.5 स्टार

लेखक, निर्माता और निर्देशक करण राजदान की फिल्म ‘हिंदुत्व चैप्टर वन – मैं हिंदू हूं’ अपने टाइटल और थीम को लेकर चर्चा में है। फिल्म इसी हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जब से फिल्म का ट्रेलर और इसका दमदार टाइटल सॉन्ग सामने आया है, दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया और इसका शानदार तरीके से स्वागत किया है।

फिल्म आज के युवाओं की कहानी पेश करती है। फिल्म मुख्य पात्रों और संवादों के माध्यम से हिंदुत्व की गहराई को दर्शाती है। देखा जाए तो यह दोस्ती, प्यार और छात्र राजनीति की कहानी पर आधारित है।

आशीष शर्मा द्वारा निभाई गई भूमिका भरत शास्त्री, एक हिंदू पुजारी का बेटा है, जो कॉलेज के छात्र नेता द्वारा किए गए विरोध के जवाब में उग्र भाषण देता है और फिर छा जाता है। फिल्म अपने मुख्य किरदार भरत शास्त्री के जरिए भारत देश (भारत) की कहानी बयां करती है।

आशीष शर्मा ने फिल्म में शानदार अभिनय किया है और फिल्म को खूबसूरती से अपने कंधों पर ले गए हैं।

वहीं दूसरी तरफ भरत शास्त्री के किरदार को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा क्योंकि वह बहुत ही संवेदनशील लेकिन महत्वपूर्ण सवालों को एक ऐसे लहजे के साथ उठाते हैं, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देता है।

फिल्म में अंकित राज समीर सिद्दीकी का किरदार निभा रहे हैं। समीर एक लोकप्रिय छात्र नेता हैं जो मानते हैं कि उनके समुदाय के साथ भेदभाव किया जाता है। वह वामपंथी होने का दिखावा करता है, लेकिन वह अपने समुदाय की रक्षा के लिए लड़ता है।

हालांकि, उनके माता-पिता उदार मुसलमान हैं। वे भरत शास्त्री (आशीष शर्मा) को बेटे की तरह प्यार करते हैं। समीर सपना (सोनारिका भदौरिया) से प्यार करता है।

कहानी को इस तरह से दिलचस्प रखा गया है कि भरत शास्त्री और समीर बचपन के दोस्त हैं। लेकिन अब वे अपनी-अपनी विचारधाराओं के कारण विभाजित हो गए हैं और यही उनके विशाल संघर्ष का कारण बन जाता है।

इस बीच, भालेराव (गोविंद नामदेव) भरत को समीर सिद्दीकी के खिलाफ विश्वविद्यालय चुनाव लड़ने के लिए राजी करते हैं।

इसके बाद शुरू होता है टर्न एंड ट्विस्ट का खेल। सपना का पक्ष बदल जाता है और समीर प्यार में हार जाता है। सपना भरत शास्त्री के करीब आती है लेकिन भरत शास्त्री दुनिया को यह साबित करने के लिए संघर्ष करता है कि हिंदुत्व का सही अर्थ क्या है, हिंदुत्व का इतिहास क्या है। हिंदुत्व ने हमें सिखाया है कि ध्यान के माध्यम से विज्ञान तक कैसे पहुंचा जाए। फिल्म हिंदुत्व के अर्थ को उजागर करती है।

जहां तक अभिनय का सवाल है, आशीष का शानदार अभिनय है और हिंदुत्व के असली सार को समझता है। वह पूरी फिल्म में दर्शकों को बांधे रखने में सफल रहते हैं।

अंकित राज ने अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है और अपनी पहली फिल्म में समीर सिद्दीकी की भूमिका को जीवंत किया है।

आजकल हर कोई बॉलीवुड की कई फिल्मों में मुख्य किरदार के मोनोलॉग का इंतजार करता है और इस बार आशीष शर्मा (भरत शास्त्री) ने इसे बखूबी निभाया है। हिंदुत्व की परिभाषा और उसके इतिहास के बारे में जब वो एक लंबा मोनोलॉग बोलता है तो दर्शक हैरान रह जाते हैं। यह डायलॉग दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है। इस ²श्य को आशीष शर्मा ने अपनी अद्भुत संवाद अदायगी से बखूबी निभाया है।

सपना के किरदार पर सोनारिका भदौरिया ने भी अपनी छाप छोड़ी है। सपना का एक एटीट्यूड है और उन्होंने इस तरीके को बखूबी अपनाया है। वह पर्दे पर बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिखती हैं।

वहीं बात करें अनूप जलोटा की तो अनूप जलोटा ने फिल्म में न सिर्फ भजन गाया है बल्कि वह एक्टिंग भी करते नजर आ रहे हैं।

जयकारा फिल्म्स और प्रागुन भारत के बैनर तले निर्मित यह फिल्म करण राजदान द्वारा लिखित और निर्देशित है। उन्होंने एक संवेदनशील विषय पर काफी शोध कर एक बेहतर सिनेमा बनाया है। उन्होंने सभी कलाकारों से दमदार अभिनय भी कराया है। फिल्म का संगीत इसका प्लस पॉइंट है।

हिंदुत्व फिल्म अपने विषय, प्रस्तुति, कुछ अद्भुत संवादों और अभिनेताओं द्वारा अद्भुत प्रदर्शन के कारण देखने लायक है। फिल्म का निर्माण सचिन चौधरी और करण राजदान ने किया है।

फिल्मी खबरे

’36 साल से यही रूटीन’, अक्षय कुमार ने बताया क्यों नहीं लेना चाहते हैं रिटायरमेंट

Published

on

मुंबई, 11 जून: अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान रवीना के प्रोफेशनलिज्म और मजबूत नैतिकता की भी तारीफ की। साथ ही, अपने रिटायरमेंट के प्लान पर मजेदार खुलासे किए।

ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने अक्षय से रिटायरमेंट प्लान को लेकर सवाल किए, तो अभिनेता ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए बताया, “जब मैं रोज सुबह 4 बजे उठता हूं, तो सिर्फ 5 सेकंड के लिए मन में आता है कि अब रिटायरमेंट ले लूं, लेकिन अगले ही पल याद आता है कि मुझे शूटिंग पर जाना है। वहां पर पूरी टीम मेरी इंतजार कर रही होगी। बस, इसी ‘कश्मकश’ में जिंदगी चल रही है। अगले दिन फिर से वही रूटीन शुरू हो जाता है और ऐसा करते-करते मुझे 36 साल बीत चुके हैं।”

उन्होंने आगे हंसते हुए कहा, “अगर मैं रिटायर हो भी गया, तो घर पर बैठकर ज्यादा से ज्यादा क्या करूंगा। इलेक्ट्रिशियन का काम हाथ आ जाएगा, या फिर कुत्तों घुमाने चला जाऊंगा। ऐसे ही घर के सारे काम मेरे हिस्से आ जाएंगे। मुझे लगता है कि उन सब कामों को करने से बेहतर है कि मैं फिल्मों में एक्टिंग करता रहूं।”

अभिनेता ने अपनी बात को रखते हुए बताया कि उन्हें रिटायरमेंट शब्द से नफरत हैं। उन्होंने कहा, “अगर आपको एक लंबी और सेहतमंद जिंदगी जीनी है, तो कभी काम करना बंद मत कीजिए और हमेशा एक्टिव रहिए।”

अभिनेता अक्षय कुमार ने आगे पुराने दिनों को याद करते हुए अभिनेत्री रवीना टंडन की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि समय कैसे बदल गया है; उनकी पुरानी साथी कभी बॉलीवुड में हीरोइन के तौर पर राज करती थीं, लेकिन अब वह हीरोइन की मां बन गई हैं। अक्षय कुमार ने रवीना की बेटी राशा थडानी की ओर इशारा किया।

एक्टर ने रवीना के प्रोफेशनलिज्म और मजबूत नैतिकता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं आपको रवीना के बारे में बताना चाहता हूं कि वह हमेशा से बहुत प्रोफेशनल रही हैं। मुझे आज भी याद है, मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था और सूरज डूबने वाला था। सूरज डूबने में बस 25-30 मिनट बचे थे। ग्रीन रूम बहुत दूर था और उन्हें जल्दी से कपड़े बदलकर आना था। यह नामुमकिन लग रहा था। लेकिन मुझे याद है, वह जनरेटर वैन में गईं और जल्दी से कपड़े बदलकर वापस आ गईं।”

दिवंगत अभिनेता पंकज धीर को याद करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि जैसा सभी जानते हैं, फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ पंकज धीर की आखिरी फिल्म थी। आज इस खास मौके पर पूरी टीम उन्हें बहुत मिस कर रही है।

Continue Reading

फिल्मी खबरे

‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल

Published

on

मुंबई, 11 जून: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर मेकर्स ने गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

4 मिनट 10 सेकंड के इस ट्रेलर में बेहतरीन कलाकारों की बड़ी टोली नजर आती है, जो दर्शकों को हंसी और रोमांच का डबल डोज देने वाली है। ट्रेलर की शुरुआत परेश रावल से होती है, जो एक फिल्म बनाना चाहते हैं। इसके बाद फिल्म के सभी कलाकारों का परिचय कराया जाता है और फिर जंगल में शूटिंग शुरू होती है।

इसके बाद परेश रावल अपनी टीम को समझाते हैं कि उनकी फिल्म आर्मी पर आधारित है, जिसके लिए उन्हें पहले इसकी ट्रेनिंग करवाई जाएगी। इसी दौरान लारा दत्ता की एंट्री होती है और प्रशिक्षण के बीच कलाकारों की मजेदार नोकझोंक देखने को मिलती है।

पूरा ट्रेलर काफी मनोरंजक नजर आता है। इसमें भरपूर कॉमेडी और मजेदार उथल-पुथल देखने को मिल रही है। अपने दमदार एक्शन और शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ अक्षय कुमार प्रभाव छोड़ते नजर आते हैं। वहीं, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर और जैकी श्रॉफ भी अपने-अपने किरदारों में बेहद मजेदार दिखाई देते हैं।

फिल्म में बड़ा मोड़ तब आता है, जब परेश रावल की पूरी टीम एक गांव पहुंच जाती है। गांव के लोगों को लगता है कि सेना के जवान उन्हें बचाने आए हैं। इसी दौरान रवीना टंडन की एंट्री होती है।

ट्रेलर की खास बात यह है कि इसमें मुख्य कलाकारों की वास्तविक जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प और मजेदार संदर्भ भी शामिल किए गए हैं। साथ ही, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को लंबे समय बाद पर्दे पर एक साथ देखना दर्शकों के लिए खास आकर्षण माना जा रहा है।

यह लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, कृष्णा अभिषेक, तुषार कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रवीना टंडन समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Continue Reading

फिल्मी खबरे

‘ आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Published

on

मुंबई, 10 जून: अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपने परिवार के साथ नेपाल में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। बुधवार को उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर इस खूबसूरत ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में आयुष्मान, ताहिरा और उनके बच्चे प्रकृति के सुंदर नजारों के बीच मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

पहली तस्वीर में आयुष्मान और ताहिरा नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ तस्वीरों में ताहिरा हरे-भरे नजारों में आनंद लेती नजर आ रही हैं, तो कुछ में वे अपने आयुष्मान बच्चों के साथ लुत्फ उठा रहे हैं।

ताहिरा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कैरोसेल की आखिरी तस्वीर वही है, जिसे हर कोई सबसे ज्यादा पसंद कर रहा है और नौवीं तस्वीर लेने से पहले कैमरे के लेंस को साफ करने की जरूरत थी।”

ताहिरा और आयुष्मान की वैकेशन की तस्वीरें फैंस समेत सेलेब्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने कमेंट सेक्शन पर लिखा, “खूबसूरत नारी।” अभिनेत्री ऐश्वर्या सुष्मिता ने लिखा, “फिर भी धुंधली तस्वीर ही सबसे खूबसूरत लगती है।”

ताहिरा कश्यप भले ही आयुष्मान खुराना की पत्नी के नाम से पहचानी जाती हैं, लेकिन वे एक भारतीय लेखिका, फिल्म निर्माता और स्तन कैंसर जागरूकता पैरोकार भी हैं। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिनमें ‘क्रैकिंग द कोड: माय जर्नी इन बॉलीवुड’ और ‘द 12 कमांडमेंट्स ऑफ बीइंग ए वुमन’ शामिल हैं। इसके अलावा ताहिरा ने शॉर्ट फिल्में जैसे ‘टॉफी’ (2018) और ‘पिन्नी’ (2020) बनाई हैं। उन्होंने फीचर फिल्म ‘शर्मा जी की बेटी’ (2024) का भी निर्देशन किया है।

फीचर फिल्म ‘शर्मा जी की बेटी’ एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो मध्यमवर्गीय महिलाओं और किशोरियों के सपनों, चुनौतियों और जीवन के अनुभवों को दर्शाती है। इसमें साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें टीनेज लड़कियों के पीयर प्रेशर, करियर-ओरिएंटेड महिलाओं की उलझनों और पितृसत्तात्मक समाज की रूढ़ियों को रेखांकित किया गया है। फिल्म में सभी मुख्य महिला पात्रों का उपनाम ‘शर्मा’ है, जो अलग-अलग उम्र और पृष्ठभूमि से आती हैं।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार16 hours ago

7,756 मीटर ऊंची माउंट कामेट फतह करेंगे भारत-अर्जेंटीना के 35 जवान

राष्ट्रीय समाचार17 hours ago

कर्नाटक : विधान परिषद में सत्तापक्ष का विपक्ष पर कार्यवाही बाधित करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय समाचार17 hours ago

एथेनॉल उत्पादन से चीनी कीमतों में बढ़ोतरी को केंद्र ने किया खारिज, कहा- मक्के का हो रहा उपयोग

राष्ट्रीय समाचार17 hours ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, मेटल और बैंकिंग स्टॉक्स में हुई खरीदारी

अंतरराष्ट्रीय समाचार18 hours ago

दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान ने प्योंगयांग के मिसाइल प्रक्षेपण पर की चर्चा

मनोरंजन19 hours ago

6 साल बाद फिर चर्चा में आया ‘क्लास ऑफ 83’ का किरदार, अनूप सोनी बोले- ‘सबसे दिलचस्प भूमिकाओं में से एक’

खेल19 hours ago

लॉजेन डायमंड लीग: नीरज चोपड़ा को श्रीलंका के रुमेश पाथिरगे से फिर मिलेगी चुनौती

राष्ट्रीय समाचार20 hours ago

कोलकाता होटल अग्निकांड के बाद एक्शन, मिर्जा गालिब स्ट्रीट के 17 और होटलों को नोटिस

मनोरंजन20 hours ago

जबरदस्ती के एजेंट्स लेकर आए कुणाल खेमू, ‘वाइब’ का टीजर रिलीज

राष्ट्रीय समाचार21 hours ago

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत का बड़ा फैसला, अपनी ऑयल रिफाइनिंग क्षमता को 300 एमएमटीपीए तक बढ़ाएगा

अपराध4 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन3 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

व्यापार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

राजनीति4 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

व्यापार2 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

राजनीति2 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

रुझान