मनोरंजन
रमेश सिप्पी ने खोला राज, ‘शोले’ की ड्रीम कास्ट को कैसे लाए थे एक साथ
जाने-माने निर्देशक रमेश सिप्पी ने ‘केबीसी 13’ के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ साझा किया कि उन्होंने हेमा मालिनी को ‘बसंती’ के रूप में क्यों चुना और ‘जय-वीरू’ की जोड़ी बनाने का विचार कैसे आया। सिप्पी ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ के ‘शानदार शुक्रवार’ एपिसोड में हेमा मालिनी के साथ विशेष अतिथि के रूप में दिखाई देंगे। दोनों प्रतिष्ठित लोग ब्लॉकबस्टर ‘शोले’ के बारे में बात करेंगे क्योंकि फिल्म रिलीज के 46 साल पूरे कर रही है।
अमिताभ को जवाब देते हुए, रमेश सिप्पी ने साझा किया कि देखिए, हेमा जी ने मेरी फिल्म में एक युवा विधवा की भूमिका निभाई थी, जो हेमा जी की पहली फिल्म थी, और दूसरी फिल्म ‘सीता और गीता’ में उन्होंने हमें अपने काम से चौंका दिया था। इसलिए, बसंती की भूमिका के लिए मुझे लगा कि उनके अलावा ये कोई नहीं कर सकता है, साथ ही, एक बात और थी। जब हमने ‘सीता और गीता’ पूरी की और यह सफल हो गई, तब हमने तय किया कि इसके बाद जो कुछ भी करना है, उसमें धरम जी, हेमा जी और संजीव जी जरूर होंगे। और जैसे-जैसे ‘शोले’ की स्क्रिप्ट ने आकार लिया, वह वैसे वैसे कास्ट बनती गई।
यह पूछे जाने पर कि उन्होंने ‘जय-वीरू’ के बारे में क्या सोचा था, सिप्पी ने जवाब दिया कि हमारे पास वीरू था, वह पिछली फिल्म में भी थे। इसलिए, एक चीज थी जिसके बारे में मैंने सोचा था कि हमारे पास तीन सुपरस्टार हैं, और अगर मुझे एक और सुपरस्टार मिल जाए, जो मेरे लिए मुश्किल ही था बात बन जाएगी। मैंने सोचा कि मुझे एक अच्छे अभिनेता की जरूरत है, जो अच्छा काम करे और एक उच्छी टीम बने, क्योंकि जब सलीम-जावेद ने इस भूमिका के लिए अमित जी को सुझाव दिया, तो उन्होंने कहा एक ‘अमिताभ बच्चन’ है जो ‘जंजीर’ में हमारे साथ अच्छा काम कर रहा है। मैंने कहा ठीक है।
” फिर मैंने सोचा कि वह इस समय एक स्टार नहीं है इसलिए मुझे ज्याद स्टार को हैंडिल करने में समस्या नहीं होगी। लेकिन, दो चीजें हैं जो मुझे आपके बारे में याद हैं। आपने फिल्म ‘आनंद’ में बहुत अच्छा काम किया था, और फिर ‘बॉम्बे टू गोवा’ में आपने महमूद साब के साथ एक हल्की भूमिका निभाई। आप इतने लंबे है, और जिस तरह से आपने शानदार नृत्य किया तारीफे काबिल था। मुझे लगा कि यह एक ऐसा अभिनेता है जो कुछ भी कर सकता है। इसलिए, वह हमें वह दे पाएगा जो हम चाहते हैं। इस तरह अमित जी की कास्टिंग की गई थी।
सिप्पी ने जो कुछ भी कहा, अमिताभ ने स्वीकार किया और जवाब दिया कि बहुत-बहुत धन्यवाद, सर। इसका जवाब देते हुए सिप्पी ने साझा किया कि आपने मेरी बात को साबित कर दिया, और जब तक फिल्म रिलीज हुई, तब तक आप सबसे बड़े स्टार बन गए थे।
‘केबीसी 13’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।
मनोरंजन
लव गिल-स्काउट विवाद पर गौहर खान का रिएक्शन, कहा- दोनों को नॉर्मल रहने की जरूरत

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में हालिया ‘वीकेंड का वार’ के बाद लव गिल और स्काउट के बीच का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। अब पूरे मामले पर अभिनेत्री गौहर खान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लव गिल और स्काउट को नॉर्मल रहने की जरूरत है।
दरअसल, हाल ही के ‘वीकेंड का वार’ में काश्वी ने स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर सवाल उठाए थे, उसके बाद घर के सदस्य काज़ी तौकीर ने इस पूरे बयान और स्थिति को बेहद परिपक्वता और इंसानियत के साथ संभाला और समझाया था। हालांकि घर के अन्य सदस्य अक्सर काज़ी को बुरा-भला कहते हैं, लेकिन इस घटना के बाद काजी ने स्काउट और लव दोनों के प्रति सहानुभूति दिखाई। काजी के इस तरह के व्यवहार को देखते हुए अभिनेत्री गौहर खान ने उनकी तारीफ की।
गौहर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, “स्काउट और लव गिल को सबसे सही और लॉजिकल सलाह काजी ने दी। पता नहीं सब ऐसे मातम क्यों मना रहे हैं कि स्काउट को अपनी गर्लफ्रेंड की कही हुई बात माननी चाहिए। काश्वी ने तो लॉजिक बताया था कि कट ऑफ करो। मतलब कि पहले की तरह की क्लोजनेस मत रखो।”
अभिनेत्री ने बिग बॉस से गुजारिश की है कि वे लव गिल को काश्वी द्वारा मांगी गई माफी भी दिखा दें। उन्होंने कहा, “काश्वी द्वारा मांगी गई माफी लव गिल को इसलिए दिखाना जरूरी है, क्योंकि यह देखकर लव को अच्छा लगेगा कि बाहर कोई इतनी बड़ी बात नहीं है। पहली बात तो ये है कि काश्वी ने सच स्वीकार कर लिया है कि उसने सारा इल्जाम लव पर डाल दिया था और दूसरी बात काजी ने बिल्कुल सही बोला है कि काश्वी ने बात करने के लिए मना नहीं किया है, बल्कि उसने मसाज और ज्यादा करीब होने के लिए मना किया है। अगर काजी और लव बातें करना बंद कर देंगे तो लोगों और गलत लगेगा।”
उन्होंने कहा, “लोग बातें बनाएंगे कि अगर बात नहीं कर रहे हैं तो कैसे भाई-बहन है। दोनों की नीयत ठीक नहीं है। दोनों एक दूसरे को भाई बहन बोलते हैं तो बात कीजिए कोई दिक्कत नहीं है।”
अभिनेत्री ने काश्वी का समर्थन करते हुए कहा, “प्लीज काश्वी को भी गलत मत बोलिए और न ही लव और स्काउट को गलत बोलें, क्योंकि कभी-कभी हमें घर के माहौल में ज्यादा बातें समझ आती नहीं हैं और मुझे लगता है कि स्काउट और लव को थोड़ा समय देना चाहिए और काजी आपका धन्यवाद, आपने इस बात को ठीक से समझाया।”
मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत के घर में रहने के लिए हिम्मत की जरूरत नहीं: अदा शर्मा

अभिनेत्री अदा शर्मा फिल्मों के साथ-साथ अपने अलग अंदाज और बेबाक बातों के लिए भी जानी जाती हैं। जहां फिल्मी सितारों की जिंदगी को अक्सर महंगे घरों, शानदार फर्नीचर और लग्जरी लाइफस्टाइल से जोड़कर देखा जाता है, वहीं अदा का रहन-सहन इससे काफी अलग है। वह मुंबई के उस अपार्टमेंट में रहती हैं, जहां कभी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत रहा करते थे। अदा के घर में बेड, सोफा और डाइनिंग टेबल जैसे फर्नीचर नहीं होने की बात भी सामने आई है।
अब अभिनेत्री अदा शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उनके लिए इस तरह रहना किसी हिम्मत का काम नहीं, बल्कि अपनी पसंद और सुकून से जुड़ा फैसला है।
आईएएनएस द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में अदा ने कहा, ”इसमें हिम्मत जैसी कोई बात नहीं है। मैं उस घर में किराए पर रहती हूं और मेरी जानकारी के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत भी वहां किराए पर ही रहते थे। मैं खुद को एक अच्छी इंसान मानती हूं और सुशांत भी बहुत अच्छे इंसान थे। ऐसे में एक अच्छे घर में रहने के लिए हिम्मत की जरूरत होने का सवाल ही नहीं उठता।”
अदा ने कहा, ”हर इंसान की पसंद और आराम का तरीका अलग होता है। कुछ लोगों को सोने के लिए मुलायम गद्दा पसंद होता है, जबकि कुछ लोग कड़क गद्दे पर सोना पसंद करते हैं, ताकि सुबह उठने पर उन्हें अच्छा महसूस हो। वहीं, कई लोगों ने बिना गद्दे के सोने का ट्राई ही नहीं किया होता। मुझे जमीन पर सोने से ही सुकून की नींद आती है। मेरी मां को भी इसी तरह रहना पसंद है।”
बता दें कि अदा के घर में बेड, सोफा और डाइनिंग टेबल जैसे बेसिक फर्नीचर भी नहीं हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था। वह अपने इस फैसले को मजाकिया अंदाज में समझा चुकी हैं कि जब जमीन पर सोकर भी अच्छी नींद ली जा सकती है तो बेड की जरूरत क्यों? अदा का कहना है कि जमीन पर सोने से पूरा फर्श इस्तेमाल किया जा सकता है, जो किसी बड़े बेड से भी ज्यादा जगह देता है।
उन्होंने कहा, ”मैं और मेरी मां घर के गार्डन में सब्जियां उगाते हैं और उन्हें ही खाते हैं। मेरे लिए घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि वह जगह है जहां मैं अपनी तरह से रह सकती हूं और सुकून महसूस करती हूं।”
अदा ने कहा, ”शूटिंग के कारण मैं करीब दो महीने बाद घर लौटी हूं। इतने लंबे समय तक घर से दूर रहने के दौरान मैंने अपने घर को काफी मिस किया। घर लौटने के बाद मैंने चैन की नींद ली और मेरे लिए यह अनुभव जादुई था। घर ऐसा होना चाहिए, जिसे आप दूर रहने पर याद करें।”
मनोरंजन
कपिल शर्मा के शो में फैमिली संग पहुंचे शाहिद कपूर, ईशान के साथ ‘जिंगाट’ पर किया डांस

कॉमेडी और वैरायटी टॉक शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के विशेष एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपने भाई ईशान खट्टर और पत्नी मीरा राजपूत के साथ नजर आएंगे। शो के दौरान अभिनेता ने भाई ईशान को लेकर एक मजेदार किस्सा शेयर किया।
नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का प्रोमो शेयर किया, जिसकी शुरुआत में शाहिद, उनकी पत्नी मीरा राजपूत और ईशान शो में एंट्री करते दिखते हैं। इसके बाद दोनों भाई ‘जिंगाट’ गाने पर डांस भी करते हैं।
शाहिद ने पत्नी मीरा राजपूत के साथ 2016 की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का किस्सा शेयर किया। शाहिद ने कहा, “जब उड़ता पंजाब की शूटिंग पूरी हो गई थी, तो एडिटिंग रूम में बुलाकर फिल्म दिखाई गई थी। फिल्म की शुरुआत में तो मीरा मेरे बगल में बैठी थी, लेकिन जब फिल्म खत्म हुई, तो वो सोफे के दूसरी तरफ बैठी थी।”
इस पर शो के होस्ट कपिल शर्मा ने मजाक में कहा, “शुक्र है, कबीर सिंह देखने नहीं गईं, अगर वो देखकर शादी की होती तो वो भाग जातीं।”
शाहिद ने ईशान के बचपन का किस्सा याद करते हुए कहा, “जब ईशान छोटा था, तो मैं इसके डायपर बदलता था और अब बुढ़ापे में ईशान कह रहा है कि वो मेरे बदलेगा।”
अर्चना पूरन सिंह ने शाहिद से पूछा, “क्या आप बच्चों को बहुत ज्यादा छूट देने वाले पिता हैं?” इस पर उनकी पत्नी मीरा ने कहा, “वो बहुत लाड-प्यार करते हैं, लेकिन गलत तरीके से नहीं।”
शाहिद ने फिर कहा, “वो बाइक तेज चलाता है, लेकिन बहुत सेफ तरीके से चलाता है। वो बच्चों को बिगाड़ता है, लेकिन बुरे तरीके से नहीं।”
कॉमेडी और वैरायटी टॉक शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ कपिल शर्मा के पुराने टीवी शो (‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’) की तर्ज पर ही एक हंसी-मजाक से भरपूर टॉक शो है। इसमें फिल्म जगत, खेल और अन्य क्षेत्रों के जाने-माने सेलिब्रिटी मेहमानों के रूप में शामिल होते हैं।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
बॉलीवुड4 weeks agoटीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
