मनोरंजन
महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने को ‘दखल दो’ अभियान से जुड़े राजकुमार राव
महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को रोकने के लिए राजकुमार राव ने लोगों से दखल देने की अपील की। स्वयंसेवी संस्था ब्रेकथ्रू ने निजी और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाली हिंसा को रोकने को लोगों प्रोत्साहित करने के लिए ‘दखल दो’ अभियान की पहल की।
यह अभियान 19-25 आयु वर्ग के युवाओं को सार्वजनिक और निजी स्थानों, दोनों में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए यानी दखल देने को, प्रेरित करने के लिए बनाया गया है।
दखल दो अभियान यूपी, हरियाणा, बिहार-झारखंड और दिल्ली में चल रहे ब्रेकथ्रू के कार्यक्रमों का अभिन्न हिस्सा होगा।
इस पहल में शामिल होने पर राजकुमार राव ने कहा, “मैं ‘दखल दो’ अभियान के लिए ब्रेकथ्रू के साथ हाथ मिलाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे दृढ़ विश्वास है कि इस तरह के प्रयास हमें महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को रोकने में हमें मदद मिलेगी। मैंने देखा है कि ज्यादातर लोग शारीरिक हिंसा होने पर ही कुछ कहते या करते हैं यानी वह शारीरिक हिंसा को ही हिंसा मानते हैं, लेकिन अकसर इस तथ्य को लोग नहीं समझ पाते कि हिंसा अन्य रूपों और आकारों में हमारे आस-पास मौजूद जैसे कि भावनात्मक, मानसिक और वित्तीय हिंसा, इस सोच को बदलने की जरूरत है।
उन्होंने कहा, “हिंसा के विभिन्न रूपों और महिलाओं पर उनसे पड़ने वाले प्रभाव पर नियमित चर्चा और जागरुकता की आवश्यकता है। यह चर्चा जो अभी सीमित जगहों या दायरों में हो रही है उसे बड़े स्तर पर लोगों तक ले जाने की जरूरत है जिसमें हमें सभी का साथ चाहिए। मेरा मानना है कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा हर किसी की समस्या है और हमें उसमें बोलने,उसे रोकने और उसमें दखल देने की जरूरत है।”
इस पहल के लॉन्चिंग के अवसर पर ब्रेकथ्रू की अध्यक्ष और सीईओ सोहिनी भट्टाचार्या ने कहा, “ब्रेकथ्रू एक ऐसा माहौल बनाने के लिए समर्पित है जिसमें महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव अस्वीकार्य हो। ‘दखल दो’ कैंपेन जागरूकता बढ़ाने, कार्रवाई को प्रेरित करने और अधिक लोगों को लिंग आधारित हिंसा ( जेंडर बेस्ड वॉयलेंस) को नकारते हुए ‘और नहीं’ कहने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अभियान लोगों को सुरक्षित सार्वजनिक स्थानों के निर्माण के लिए चेंजमेकर्स के रूप में अपनी भूमिका को समझने के लिए प्रेरित करेगा। हमें प्रसन्नता है कि इस संदेश को पूरे देश में बड़ी संख्या में लोगों तक ले जाने के लिए प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव हमारे साथ जुड़े हैं।”
मनोरंजन
दो दिन में हॉफ सेंचुरी से चूकी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, वीकेंड पर बढ़ सकता है कलेक्शन

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म भूत बंगला ने 2026 की शुरुआत एक हाई-प्रोफाइल हॉरर कॉमेडी के साथ की है।
फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म के प्रेड-प्रीव्यू के वजह से फिल्म के कलेक्शन में अच्छा उछाल भी देखा गया और अब तक फिल्म बीते दो दिनों में 47 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की आंधी में भूत बंगला अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब हो रही है। फिल्म ने पहले दिन 21.60 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 25.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन भी किया है। कुल मिलाकर फिल्म ने बीते दो दिनों में 47.25 करोड़ का कलेक्शन पूरा कर लिया है, हालांकि माना जा रहा है कि पहले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म संडे को तकरीबन 20-22 करोड़ के बीच का शानदार कलेक्शन कर सकती है। अक्षय कुमार की भूत-बंगला कई मायनों में खास है क्योंकि फिल्म में लंबे समय बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी ने स्क्रीन पर वापसी की है। इस जोड़ी ने पर्दे पर कई कॉमेडी फिल्में साथ ही हैं, जिसे देखने के बाद दर्शक आज भी वैसी कॉमेडी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। दोनों ने आखिरी बार साल 2010 में खट्टा मीठा नाम की फिल्म में भी काम किया था।
इसके अलावा फिल्म में तब्बू भी हैं। तब्बू और अक्षय कुमार ने आखिरी बार फिल्म हेरा-फेरी में साथ काम किया था लेकिन उसके बाद दोनों कभी एक साथ नजर नहीं आए। भूत-बंगला में कॉमेडी के किंग असरानी ने भी अपनी कॉमेडी से फैंस को पेट-पकड़कर हंसने को मजबूर कर दिया। भले ही असरानी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वे अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ में भी नजर आएंगे।
खुद अक्षय ने हालिया इंटरव्यू में कहा था कि उनकी और निर्देशक प्रियदर्शन की साथ में गई फिल्में सुपरहिट होती हैं क्योंकि प्रियदर्शन की फिल्मों में कॉमेडी करने की जरूरत नहीं पड़ती। उनके साथ काम करने पर सहजता से खुद-ब-खुद कॉमेडी हो जाती है, जो एक्ट करने से भी बेहतर होती है।
मनोरंजन
8 घंटे की शिफ्ट पर छिड़ी जंग : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के काम करने के तरीके में बड़ा अंतर

हिंदी सिनेमा में आठ घंटे काम करने का मुद्दा दोबारा गरमा गया है। दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद सिनेमा में आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की थी।
उनका कहना था कि इंडस्ट्री में 8 घंटे से ज्यादा काम करने को प्रतिबद्धता मान लिया गया है। वहीं इस मुद्दे को दोबारा हवा देते हुए कंगना रनौत ने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस का सपोर्ट किया, जिसके बाद इंडस्ट्री में दोबारा 8 घंटों की शिफ्ट को लेकर बहस छिड़ गई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि काम के मामले में दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह दोनों की राय बहुत अलग है।
दीपिका पादुकोण जहां आठ घंटे की शिफ्ट को मेंटल और फिजिकल हेल्थ से जोड़कर देखती हैं, वहीं रणवीर सिंह के लिए काम ही सब कुछ है। उन्होंने धुरंधर में लगातार बिना ब्रेक लिए काम किया था। जिसका खुलासा, वे कई पोस्ट में कर चुके हैं। निर्देशक आदित्य धर ने खुद बताया था कि रणवीर सिंह समेत पूरी टीम ने 16-18 घंटे काम किया था।
वहीं अभिनेता ने एक पुराने इंटरव्यू में भी खुलासा किया था कि उनकी वजह से उनके बाकी को-स्टार को भी परेशानी होती थी, क्योंकि वह आठ घंटे की शिफ्ट पर यकीन नहीं करते। उन्होंने कहा था, हिंदी सिनेमा में या एक फिल्म को बनाने में आठ घंटे में काम कर पाना बहुत मुश्किल है, तो थोड़ा ज्यादा कर लो शूटिंग, क्योंकि मैं काम को ‘ट्रांजेक्शन’ या सिर्फ एक लेन-देन के रूप में नहीं देखता।”
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि मेरे को-स्टार भी मुझसे परेशान हैं क्योंकि उनको लगता है कि मेरी वजह से उन्हें भी शिफ्ट से ज्यादा काम करना पड़ेगा और मैं सिनेमा के शिफ्ट स्टैंडर्ड को खराब कर रहा हूं, लेकिन अगर जो चीज हमें सीन के लिए चाहिए, अगर वह आठ घंटे में नहीं निकली तो क्या हुआ, थोड़ा सा और कर लो शूटिंग।
बता दें कि रणवीर सिंह का बयान दीपिका पादुकोण के बयान से पहले आया था, जब दोनों साथ में कई फिल्में कर रहे थे। हालांकि दीपिका के बयान का बहुत सारे सिलेब्स ने सपोर्ट किया, सिवाय रणवीर सिंह के। जबकि संदीप रेड्डी वांगा और फराह खान जैसे निर्देशकों ने जमकर विरोध किया। यही कारण था कि दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ को ठुकरा दिया था, जिसके बाद तृप्ति डिमरी को फिल्म में कास्ट किया गया।
मनोरंजन
200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस : सरकारी गवाह बनना चाहती हैं जैकलीन फर्नांडिस, कोर्ट ने ईडी को भेजा नोटिस

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक नया और बड़ा मोड़ सामने आया है। लंबे समय से चल रहे इस हाई-प्रोफाइल केस में अब जैकलीन ने खुद आगे आकर सरकारी गवाह (अप्रूवर) बनने की इच्छा जताई है।
दरअसल, पटियाला हाउस कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि वह इस मामले में जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करना चाहती हैं और सरकारी गवाह बनने के लिए भी तैयार हैं।
इस पर अदालत ने बताया कि इसके लिए उन्हें सीधे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने औपचारिक आवेदन देना होगा। कोर्ट ने साफ किया कि जांच एजेंसी उनके बयान और सहयोग के आधार पर ही तय करेगी कि उन्हें अप्रूवर बनाया जाए या नहीं।
अदालत ने इस मामले में ईडी को नोटिस भी जारी किया है और अगली सुनवाई की तारीख 20 अप्रैल तय की है।
इसके अलावा, जैकलीन को 24 अप्रैल से 25 मई के बीच विदेश यात्रा की अनुमति भी दे दी गई है। हालांकि, इस दौरान उन्हें तय शर्तों का पालन करना होगा और जांच में सहयोग जारी रखना होगा।
बता दें कि पूरा मामला 200 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है, जिसमें सुकेश चंद्रशेखर को मुख्य आरोपी माना गया है। आरोप है कि उसने जेल के अंदर रहते हुए ही ठगी और रंगदारी का बड़ा नेटवर्क चलाया और कई लोगों से करोड़ों रुपए वसूले। इसी दौरान उसका संपर्क बॉलीवुड से भी जुड़ा, और जैकलीन फर्नांडिस का नाम इस केस में सामने आया।
ईडी की जांच के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे तोहफे दिए थे, जिनमें लग्जरी घड़ियां, महंगे बैग, जूलरी और अन्य कीमती सामान शामिल हैं।
एजेंसी का दावा है कि ये सभी चीजें गैरकानूनी तरीके से कमाए गए पैसों से खरीदी गई थीं। हालांकि, इस पर जैकलीन का कहना है कि उन्हें सुकेश की असली पहचान और उसके अपराधों के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने अदालत को बताया कि सुकेश ने खुद को एक बड़ा बिजनेसमैन बताकर उन्हें गुमराह किया था।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र10 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
