राजनीति
भारत-चीन एलएसी गतिरोध पर एक बार फिर राहुल ने मोदी पर हमला बोला
पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा तनाव पर भाजपा नीत केंद्र सरकार को एक बार फिर निशाने पर लेते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने उनपर परोक्ष रूप से आरोप लगाया कि वह सोये हुए हैं, जिसकी कीमत देश को चुकानी पड़ रही है। राहुल ने एक समाचार रपट को संलग्न करते हुए ट्वीट किया, “वह लगातार सो रहे हैं और भारत इसकी कीमत चुका रहा है।”
समाचार रपट में दावा किया गया है कि चीनी कई महीनों से अपने कदम की तैयारी कर रहे थे।
भारतीय सेना और चीन की पीएलए के बीच 15 जून को हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। राहुल गांधी ने यह बयान पेंगांग झील और देपसांग क्षेत्र में एलएसी के पास सेना पीछे हटाने के मुद्दे पर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच दूसरे चरण की वार्ता की रपटों के सामने आने के बाद दिया है।
सरकार ने गुरुवार को चीन के साथ दूसरे दौर की वार्ता की घोषणा की थी।
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा था, “दोनों देशों के बीच टैंकों, आयुधों और अतिरिक्त सेना को अग्रिम स्थलों से पीछे हटाने को लेकर वार्ता होगी। भारत-चीन सीमा मामले को लेकर परामर्श व समन्वय के लिए कार्यकारी तंत्र बनाने के लिए जल्द ही वार्ता होगी।”
राजनीति
विपक्ष को तय करना होगा पीएम का चेहरा, जनता पूछेगी तो बताना पड़ेगा: संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत तृणमूल में हुए बिखराव पर साफगोई से अपनी बात रखी। उन्होंने एक तरफ जहां ममता बनर्जी धड़े वाले गुट को असली टीएमसी बताया, तो वहीं दूसरी तरफ से बगावत का बिगूल फूंकने वाले नेताओं को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब इन लोगों को भाजपा की असली हकीकत के बारे में पता चलेगा, जब इन्हें किनारे कर दिया जाएगा।
उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब आप ममता बनर्जी की पार्टी में फूट का मुद्दा भूल जाइए। इस प्रकरण को एक महीने से ज्यादा हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में अब इस मुद्दे पर चर्चा करना किसी भी सूरत में प्रासंगिक नहीं है। अब आप जरा टीएमसी के उन नेताओं की बात करिए, जिन्होंने अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोलने की जुर्रत की थी।
संजय राउत के मुताबिक, टीएमसी ने त्रिपुरा की ऐसी पार्टी का दामन थामने की हिमाकत की है, जिसका अपना कोई अस्तित्व ही नहीं है। इस पार्टी की स्थिति ऐसी बन चुकी है कि ये राजनीतिक मैदान में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। ऐसे में इन लोगों ने ऐसे पार्टी का दामन थामकर किस तरह के बुद्धिमत्ता का परिचय दिया है, ये तो फिलहाल यही बता सकते हैं। हाल ही में चुनाव में इस पार्टी को महज 800 वोट मिले हैं। इससे यह साफ जाहिर होता है कि इन लोगों को अमित शाह ने साजिशन एक ऐसी पार्टी में धकेल दिया, जो अपने वजूद को बचाने से जूझ रही है। अब यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा, ये तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा।
उन्होंने आगे कहा कि अब इन सब स्थितियों के बीच ममता बनर्जी की बात करें, तो मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि ममता बनर्जी की टीएमसी ही असली टीएमसी है। इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए और यही स्थिति आगामी दिनों में महाराष्ट्र में भी लागू होती है। इसके इतर, जो भी लोग टीएमसी को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हुए हैं, उन्हें यह बात पता चल जाएगी कि बीजेपी की असली सच्चाई क्या है?
संजय राउत ने इस बात की पैरोकारी की कि इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री के पद के लिए एक चेहरे का चयन करना होगा अन्यथा अगर हम लोगों के बीच में जाएंगे, तो हमसे सवाल किया जाएगा कि तुम्हारे पीएम का चेहरा कौन है? ऐसी स्थिति में हम फिर क्या जवाब देंगे। ऐसी स्थिति में हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि पीएम फेस को लेकर किसी एक चेहरे का चयन करें। इसके बाद अपने कदम आगे बढ़ाएं।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
अमेरिका और ईरान शांति समझौते से कीमती धातुओं में भारी उछाल, सोना और चांदी 3 प्रतिशत तक चढ़े

अमेरिका और ईरान द्वारा शांति समझौते की पुष्टि के बाद, भू-राजनीतिक तनाव और मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं में कमी आने से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार के साथ ही कीमती धातुओं में भी भारी उछाल देखने को मिली।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) पर अगस्त वायदा सोना अपने पिछले बंद 1,50,528 रुपए से 3,301 रुपए की भारी उछाल के साथ 1,53,829 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो खबर लिखे जाने तक दिन का उच्चतम स्तर रहा।
वहीं, एमसीएक्स सिल्वर जुलाई वायदा अपने पिछले बंद 2,46,186 रुपए से 5,377 रुपए की जबरदस्त तेजी के साथ 2,51,563 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 3 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 2,53,345 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
वहीं, खबर लिखे जाने तक (दोपहर 12.09 बजे के करीब) एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1.48 प्रतिशत यानी 2,222 रुपए की उछाल के साथ 1,52,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, तो वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 2.20 प्रतिशत यानी 5,414 रुपए की तेजी के साथ 2,51,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई।
वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के सुबह के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को 999 प्यूरिटी वाला सोना 1,50,169 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जबकि 999 प्यूरिटी वाली चांदी की कीमत 2,51,011 रुपए प्रति किलोग्राम थी।
सोने-चांदी की कीमतों में यह उछाल ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुष्टि की है कि ईरान के साथ शांति समझौता हो गया है और होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल जाएगा, जिससे चार महीने से चल रहे संघर्ष का अंत हो गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका ने इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग से नाकाबंदी हटा ली है, जो विश्व ऊर्जा व्यापार के लिए एक प्रमुख समुद्री मार्ग है और दोनों देशों के बीच तनाव के कारण काफी हद तक बाधित रहा था।
इस बीच, एक कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट ने बताया कि एमसीएक्स गोल्ड फिलहाल 1.54-1.55 लाख रुपए के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन के नीचे ट्रेड कर रहा है। भू-राजनीतिक तनावों में कुछ नरमी आने से सोने में मजबूती देखने को मिल रही है और कीमतों में रिकवरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
एक्सपर्ट का मानना है कि यदि सोना 1.55 लाख रुपए के स्तर के ऊपर लगातार बना रहता है, तो इसमें और तेजी आ सकती है तथा भाव 1.58 लाख रुपए से 1.60 लाख रुपए के दायरे तक पहुंच सकते हैं। दूसरी ओर, यदि कीमत 1.53-1.52 लाख रुपए के सपोर्ट जोन के नीचे फिसलती है, तो सोना फिर से 1.50 लाख रुपए के स्तर तक गिर सकता है।
वहीं, एक्सपर्ट ने आगे बताया कि एमसीएक्स सिल्वर ने भी 2.50 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर लिया। इससे बाजार की धारणा में सुधार और कीमतों में धीरे-धीरे रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं।
एक्सपर्ट के मुताबिक, यदि चांदी 2.54-2.55 लाख रुपए के रेजिस्टेंस जोन को पार कर लेती है, तो इसमें और तेजी आ सकती है और भाव 2.58-2.60 लाख रुपए तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, यदि कीमत 2.50 लाख के नीचे फिसलती है, तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और भाव 2.42-2.40 लाख रुपए के सपोर्ट क्षेत्र तक आ सकते हैं।
एक्सपर्ट ने बताया कि निकट अवधि में चांदी का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। बाजार की धारणा को और मजबूत करने के लिए कीमतों का मौजूदा रेजिस्टेंस स्तरों के ऊपर टिकना जरूरी होगा। भू-राजनीतिक घटनाक्रम, सुरक्षित निवेश की मांग और वैश्विक बाजारों की अस्थिरता आगे भी चांदी की चाल को प्रभावित कर सकती है।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, ब्रेंट क्रूड करीब 5 प्रतिशत टूटा

अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने की घोषणा के बाद सोमवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में करीब 5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में बाधा आने की आशंकाएं काफी हद तक कम हो गई हैं।
अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड शुरुआती कारोबार में 4.90 प्रतिशत तक गिरकर 83.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 5.74 प्रतिशत टूटकर करीब 80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की दिशा में हुई प्रगति से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जिसके चलते सप्ताह की शुरुआत में एशियाई शेयर बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली। वहीं अमेरिकी फ्यूचर्स भी मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए।
विशेषज्ञों ने कहा, “इस बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल 4 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 83 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के करीब पहुंच गया है, जिससे महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुई हैं और बाजार की धारणा को अतिरिक्त समर्थन मिला है।”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर घोषणा की कि ईरान के साथ समझौता पूरा हो चुका है। उन्होंने लिखा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो चुका है।”
इसके साथ ही उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की भी घोषणा की। यह एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जिसके जरिए दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से के कच्चे तेल की आपूर्ति होती है।
ट्रंप ने लिखा, “मैं होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के पूरी तरह खोलने और साथ ही अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को तुरंत हटाने की अनुमति देता हूं। दुनिया के जहाज अपने इंजन चालू करें। तेल को बहने दें!”
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।
इस सकारात्मक घटनाक्रम का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर भी दिखा। जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंग सेंग, दक्षिण कोरिया के कोस्पी और इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट जैसे प्रमुख एशियाई सूचकांक तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए। इनमें से कुछ बाजारों में 5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।
घरेलू बाजार में भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार में 1 प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ खुले।
-
दुर्घटना9 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र12 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
