Connect with us
Wednesday,19-August-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

कृषि बिलों पर पंजाब के मुख्यमंत्री का जंतर मंतर पर धरना

Published

on

Amarinder-Singh

पंजाब के किसानों की लड़ाई को दिल्ली तक लाने और माल गाड़ियों के निलंबन के चलते राज्य में आपूर्ति के संकट को उजागर करने के लिए, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को जंतर-मंतर पर कांग्रेस सांसदों और विधायकों के साथ धरना दिया। उन्होंने कहा, मैंने स्पष्ट किया है कि हमारे किसानों के प्रति केंद्र का रवैया और राज्य के अधिकारों को कम करना सही नहीं है। मुख्यमंत्री के रूप में, यह मेरा कर्तव्य है कि मैं अपने राज्य और अपने लोगों के अधिकारों की रक्षा करूं।

इससे पहले, अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के सांसदों के साथ राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, जबकि पार्टी के विधायक पंजाब भवन से जंतर मंतर पहुंचे।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी हमारे आदर्श हैं। हम पंजाब के सम्मान और अधिकार को बनाए रखने के लिए लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब से आने और जाने वाली मालगाड़ियों को फिर से शुरू किया जाना चाहिए और पंजाब विधानसभा द्वारा पारित कृषि संशोधन विधेयकों को मंजूरी दी जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के पास कोयला, यूरिया, डीएपी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बंद हो गई है। किसानों के आंदोलन खत्म होने के बाद भी रेलवे ने मालगाड़ियों का परिचालन शुरू नहीं किया है।

राष्ट्रीय समाचार

दिल्ली में 10 से 12 जनवरी तक होगा ‘विकसित भारत यंग इंडिया डायलॉग 2027’, एक करोड़ युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

Published

on

राजधानी दिल्ली में ‘विकसित भारत यंग इंडिया डायलॉग 2027’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय यह युवा केंद्रित कार्यक्रम 10 से 12 जनवरी तक भारत मंडपम में आयोजित होगा। इसका उद्देश्य देश के विकास की यात्रा और भविष्य की दिशा पर युवाओं को संवाद के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है।

आयोजकों ने 2027 के संस्करण के लिए ‘यंग इंडिया डायलॉग’ मंच से करीब एक करोड़ युवाओं को जोड़ने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।

यह पहल युवाओं को विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपने विचार, दृष्टिकोण और आकांक्षाएं साझा करने का अवसर देगी। इसके साथ ही राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत 22 भाषाओं में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इससे अलग-अलग भाषाई पृष्ठभूमि वाले युवाओं को इस पहल से जुड़ने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में देशभर के युवा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस दौरान विकसित भारत के विजन को केंद्र में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों, संवाद और इंटरैक्टिव सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं के साथ संवाद होगा। प्रधानमंत्री 12 जनवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में युवा प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे। इस दौरान वह भारत के विकास, युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं और देश के भविष्य को आकार देने में युवाओं की भूमिका से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

‘विकसित भारत यंग इंडिया डायलॉग 2027’ में विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल होंगी। ये हस्तियां युवाओं के साथ संवाद करेंगी और अपने अनुभव तथा विचार साझा करेंगी। अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख हस्तियों की भागीदारी से कार्यक्रम को व्यापक और विविध बनाने की योजना है।

10 से 12 जनवरी तक होने वाला यह आयोजन देशभर के युवाओं को एक साझा मंच पर लाने और विकसित भारत के विजन को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

कार्यक्रम का समापन 12 जनवरी को होगा। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।

Continue Reading

आजम पर ईडी की कार्रवाई को लेकर अखिलेश बोले-विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही सरकार

Published

on

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खां से जुड़ी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी विरोधी तथा स्कूल बंद करवाने वाले भाजपा नेताओं की ओर से विरोधियों के खिलाफ ईडी की छापेमारी की जा रही है जबकि भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर मामलों में कार्रवाई नहीं हो रही है।

अखिलेश यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ईडी की कार्रवाई के जरिए भाजपा अपने बचे हुए साम्प्रदायिक समर्थकों को संतुष्ट करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने विभिन्न भ्रष्टाचार के मामलों और अनियमितताओं का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा।

सपा प्रमुख ने अपने ट्वीट में लिखा कि शिक्षा, शिक्षक व शिक्षार्थी विरोधी, स्कूलबंद करवाने वाले भाजपाई और उनके संगी-साथी यूनिवर्सिटी बनानेवालों के खिलाफ ईडी की छापेमारी कर रहे हैं जिससे कि उनके 1-2% बचे हुए साम्प्रदायिक संकीर्ण सोच के कुतर्की समर्थकों को संतुष्ट कर पाएं जबकि उन भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जो निम्नांकित आपराधिक कांडों में संलिप्त हैं।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा मामले से लेकर सत्ता के संरक्षण में सजातीय अपराधियों, कोडीन कफ सिरप की तस्करी और भ्रष्टाचार के मामलों का जिक्र भी किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकाल में निर्मित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बदहाल, हिचकोले खाते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गड्ढायुक्त कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, ⁠⁠ग्रीन कॉरीडोर दरारी, खटपट सड़कें, गिरते पुल, ढहती टंकियां, निर्मित टपकती छतें, स्टेशन की दीवार जैसी घटनाओं को लेकर भी सरकार पर हमला बोला।

⁠अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में दूसरे राज्यों में पकड़े जाने वाले भ्रष्ट पुलिसकर्मियों का भी जिक्र किया। इसके अलावा सपा प्रमुख ने महाकुंभ में कथित तौर पर की गई हेराफेरी, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के नाम पर कथित बड़े पैमाने के भ्रष्टाचार और अस्वीकृत भूमि पर अवैध निर्माण करने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर भी आरोप लगाए। अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी ⁠दुर्व्यवहार और दुर्वचनों पर प्रचार की पुताई करके 7,000 करोड़ रुपए में हिस्सा बांट रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन48 minutes ago

कभी ‘बेबी नाज’ बनकर जीता था दिल, फिर बनीं श्रीदेवी की आवाज, ऐसा था कुमारी नाज का सफर

व्यापार1 hour ago

एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज को एक ग्लोबल टेक कंपनी से मिला 75 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कॉन्ट्रैक्ट

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

दिल्ली में 10 से 12 जनवरी तक होगा ‘विकसित भारत यंग इंडिया डायलॉग 2027’, एक करोड़ युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

दिल्ली में 10 से 12 जनवरी तक होगा ‘विकसित भारत यंग इंडिया डायलॉग 2027’, एक करोड़ युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

मनोरंजन2 hours ago

गोविंदा से विवाद के बीच बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, बेटे यशवर्धन ने पैपराजी पर जताई नाराजगी

मनोरंजन3 hours ago

अंधेरी से कोलाबा का सफर नहीं करना चाहतीं अपूर्वा, बोलीं- अब न्यूयॉर्क ही घर

व्यापार3 hours ago

रियलमी पी4एस 5जी: स्पेसिफिकेशन से अनुभव की ओर से बढ़ते भारत में शानदार डिस्प्ले बनेगा स्मार्टफोन की पहचान

व्यापार3 hours ago

फ्री डिलीवरी के लिए जेप्टो ने बढ़ाई न्यूनतम ऑर्डर राशि, अब 199 रुपए से लेकर 299 रुपए तक करना होगा ऑर्डर

राजनीति3 hours ago

आजम पर ईडी की कार्रवाई को लेकर अखिलेश बोले-विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही सरकार

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस : माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी

अपराध3 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन2 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

व्यापार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

राजनीति3 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

व्यापार1 week ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

रुझान