खेल
पुजारा को भी यॉर्कशायर में झेलना पड़ा था नस्लवाद
भारतीय शीर्षक्रम बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भी इंग्लिश काउंटी क्रिकेट क्लब यॉर्कशायर में नस्लवाद का सामना करना पड़ा था। यॉर्कशायर के कई पूर्व कर्मचारियों ने क्रिकेटर अजीम रफीक के दावों का समर्थन किया है। रफीक ने दावा किया था कि क्लब में नस्लवाद होने के कारण उन्होंने आत्महत्या करने का प्रयास किया था।
पुजारा इस समय आस्ट्रेलिया में है, जहां वह चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। पुजारा 2015 और 2018 में यॉर्कशायर क्लब के लिए खेल चुके हैं।
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार यॉर्कशायर के पूर्व कर्मचारी ताज बट ने कहा, ” एशियाई समुदाय का जिक्र करते समय बार-बार टैक्सी चालकों और रेस्तरां में काम करने वालों का हवाला दिया जाता था। वे एशियाई मूल के हर व्यक्ति को ‘स्टीव’ कहकर बुलाते थे। भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भी ‘स्टीव’ कहा जाता था क्योंकि वे उनके नाम का उच्चारण नहीं कर पाते थे।”
बट यॉर्कशायर क्रिकेट फाउंडेशन के साथ सामुदायिक विकास अधिकारी के तौर पर काम कर चुके है।
बट के अलावा टोन बाउरी यॉर्कशायर के साथ कोच के रूप में काम कर चुके हैं और साथ ही वह यॉर्कशायर क्रिकेट बोर्ड में सांस्कृतिक विविधता अधिकारी भी थे।
उन्होंने कहा, ” कई युवाओं को ड्रेसिंग रूम के माहौल में सामंजस्य बिठाने में दिक्कत हुई क्योंकि उन पर नस्लवादी टिप्पणियां की जाती थी। इसका असर उनके प्रदर्शन पर पड़ा और उन पर परेशानियां खड़ी करनी के आरोप लगाए गए। इससे प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ा।”
विदेशी खिलाड़ियों में पाकिस्तान के राणा नावेद उल हसन और वेस्टइंडीज के टीनो बेस्ट ने रफीक के आरोपों का समर्थन किया था।
खेल
फीफा वर्ल्ड कप: खिताबी मुकाबले में मेसी तोड़ सकते हैं ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स, इस मामले में बनेंगे नंबर वन

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की भिड़ंत स्पेन के साथ होगी। खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के टारगेट पर पांच बड़े रिकॉर्ड्स होंगे, जिन्हें वह अपने नाम करना चाहेंगे।
मेसी का प्रदर्शन इस विश्व कप में कमाल का रहा है। वह टूर्नामेंट में अब तक 8 गोल कर चुके हैं। मेसी अगर फाइनल मुकाबले में एक और गोल करने में सफल रहते हैं, तो वह खिताबी मैच में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड निल्स लीडहोल्म के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1958 में 35 साल और 264 दिन की उम्र में फाइनल मुकाबले में गोल किया था।
अर्जेंटीना के कप्तान मेसी अगर स्पेन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में एक गोल करने में कामयाब रहते हैं, तो वो टीम की ओर से फीफा विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। मेसी के पास गिलर्मो स्टाबिले के रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका होगा। स्टाबिले ने 1930 में खेले गए विश्व कप में 8 गोल किए थे। मेसी भी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 8 गोल कर चुके हैं।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना अगर स्पेन को हराकर अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहती है और मेसी इस मैच में गोल कर देते हैं तो वह एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे। मेसी विश्व कप में विजेता टीम की ओर से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड रोनाल्डो के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2002 में चैंपियन बनी ब्राजील की ओर से 8 गोल किए थे।
खिताबी मुकाबले में अगर मेसी गोल करते हैं, तो वह विश्व कप के दो फाइनल में गोल करने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। मेसी ने 2022 में हुए विश्व कप के फाइनल मुकाबले में दो गोल किए थे। इससे पहले, यह कारनामा ब्राजील के वावा और पेले, जर्मनी के पॉल ब्रेटनर, फ्रांस के जिनेदिन जिदान और किलियन एम्बाप्पे कर चुके हैं।
लियोनेल मेसी स्पेन के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उतरने के साथ ही फीफा विश्व कप के फाइनल में खेलने वाले सबसे उम्रदराज (39 साल, 25 दिन) आउटफील्ड खिलाड़ी बन जाएंगे। मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना का प्रदर्शन इस विश्व कप में शानदार रहा है और टीम ने अजेय रहते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया है।
खेल
इंग्लैंड के फीफा विश्व कप से बाहर होने के बाद बेलिंगहम ने लिखा भावुक पोस्ट, फैंस का किया धन्यवाद

इंग्लैंड के फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद टीम के स्टार खिलाड़ी जूड बेलिंगहम ने भावुक पोस्ट लिखा है। इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
बेलिंगहम ने अपने भावकु पोस्ट में सभी समर्थकों को उनके अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। सेमीफाइनल मैच में एंथनी गॉर्डन द्वारा किए गए गोल की बदौलत इंग्लैंड मुकाबले में 1-0 से आगे चल रहा था। हालांकि, मैच के अंतिम 7 मिनटों में अर्जेंटीना ने दो गोल दागते हुए इंग्लैंड का फाइनल खेलने का सपना एक बार फिर तोड़ दिया। इस निराशाजनक हार के एक दिन बाद, बेलिंगहम ने सोशल मीडिया पर उन सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने अमेरिका आकर टीम का समर्थन किया। उन्होंने सभी से भरोसा बनाए रखने की अपील भी की।
बेलिंगहम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, “बीते कुछ हफ्तों और कल के दिन को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। कंसास में हमारे ड्राइवर ने जो बात कही, उसने हमारी भावनाओं को पूरी तरह व्यक्त कर दिया। मैं उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने घर से हमारा हौसला बढ़ाया और अपनी मेहनत की कमाई खर्च कर अमेरिका आकर हमारा समर्थन किया। हमारे देश के लोगों के बीच जो एकता और प्यार इस अभियान के दौरान देखने को मिला, उसे यहीं खत्म नहीं होने देना चाहिए। अगर हम इसी तरह एकजुट रहें, तो हम आगे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। आप सभी का दिल से धन्यवाद और ढेर सारा प्यार।”
इंग्लैंड के बाहर होने के बावजूद, बेलिंगहम का टूर्नामेंट शानदार रहा और वह थॉमस ट्यूशेल के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे। इस मिडफील्डर ने टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 गोल दागे, जिसमें नॉर्वे के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में मैच जिताने वाले दो गोल शामिल रहे। नॉर्वे के खिलाफ बेलिंगहम के दो गोल की बदौलत इंग्लैंड ने चौथी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। राउंड ऑफ 16 में मेक्सिको के खिलाफ भी बेलिंगहम ने दो गोल किए थे।
इंग्लैंड ने नॉकआउट स्टेज में डीआर कांगो, मैक्सिको और नॉर्वे को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इस शानदार प्रदर्शन से टीम के 60 साल से अधिक समय से दूसरे विश्व कप खिताब का इंतजार खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई थी। हालांकि, सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने मैच के अंतिम समय में जोरदार वापसी करते हुए इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस हार के साथ इंग्लैंड का दूसरा विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। अब तीसरे स्थान के लिए इंग्लैंड की भिड़ंत फ्रांस से होगी।
खेल
फीफा वर्ल्ड कप: फाइनल से पहले स्पेन के लिए चिंता का विषय बनी यामल-पोरो की फिटनेस

स्पेन ने अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, स्पेन के लिए खिताबी मुकाबले से पहले लैमिन यामल और पेड्रो पोरो की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। न्यू जर्सी में हुए पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान युवा स्टार लैमिन यामल और डिफेंडर पेड्रो पोरो ने बाकी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास नहीं किया। दोनों ने मैदान के किनारे हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग की।
लैमिन यामल की बाईं जांघ पर पट्टी बंधी हुई थी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था। हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। ‘डायरियो एएस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें एहतियात के तौर पर मुख्य ग्रुप से अलग रखा गया ताकि फाइनल से पहले उनकी फिटनेस पर कोई असर न पड़े।
यामल इस वर्ल्ड कप में अब तक 496 मिनट तक मैदान पर सक्रिय रहे हैं। केप वर्डे के खिलाफ एक मैच को छोड़कर उन्होंने हर मुकाबले में शुरुआती एकादश में जगह बनाई है। हालांकि, चोट से वापसी के बाद वे अभी तक अपनी पूरी लय में नहीं दिखे हैं, लेकिन सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी तेज रफ्तार और शानदार मूवमेंट की वजह से स्पेन को पेनल्टी मिली, जिससे टीम ने बढ़त हासिल की।
दूसरी ओर, पेड्रो पोरो ने स्पेन के सात में से पांच मैचों में शुरुआत की है और कुल 444 मिनट मैदान पर बिताए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रिया के खिलाफ राउंड ऑफ 32 और फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल में गोल भी किया था। सेमीफाइनल के बाद स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने बताया कि पोरो की मांसपेशियों में हल्की जकड़न है और फाइनल से पहले उनकी फिटनेस की जांच की जाएगी।
कोच ने यामल की स्थिति पर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम से मिली जानकारी के अनुसार यामल की कोई गंभीर समस्या नहीं है और उनकी हालत ठीक है। रविवार को होने वाला यह मुकाबला स्पेन के लिए बेहद खास होगा। साल 2010 में पहली बार विश्व चैंपियन बनने के बाद यह टीम का पहला वर्ल्ड कप फाइनल है। वहीं, अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार और कुल चौथी बार विश्व कप जीतने के इरादे से मैदान से उतरेगा। अर्जेंटीना इससे पहले 1978, 1986 और 2022 में विश्व चैंपियन बन चुका है।
-
दुर्घटना11 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
