मनोरंजन
हॉलीवुड में सेलीन डायोन, सैम हेगन के साथ कॉमेडी फिल्म करेंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा जोनास आगामी रोमांटिक ड्रामा में ग्रैमी-विनर सेलीन डायोन और अभिनेता सैम हेगन के साथ अभिनय करेंगी।
प्रियंका ने इस घोषणा का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए ट्वीट किया, “इतने अद्भुत लोगों के साथ इस अद्भुत फिल्म को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं! जिम स्ट्रॉसे, सैम हेगन, सेलीन डायोन। यह मेरे लिए सम्मान की बात है।”
वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, जिम स्ट्रॉसे द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म सोफी क्रमर के उपन्यास पर आधारित जर्मन फिल्म ‘एसएमएस फर डिच’ की अंग्रेजी रीमेक है।
हेगन को हिट सीरीज ‘आउटलैंडर’ के अभिनेता और निर्माता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “इस अविश्वसनीय कास्ट में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं।”
प्रियंका अब अगली बार ‘द व्हाइट टाइगर’ के फिल्म रूपांतरण में दिखाई देंगी, इसमें वह कार्यकारी निर्माता भी हैं । इसके अलावा रॉबर्ट रोड्रिग्ज द्वारा निर्देशित ‘वी कैन बी हीरोज’ में नजर आएंगी।
मनोरंजन
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा शुभम लोनकर फरार, घटना को अंजाम देने में की मदद

मुंबई, 2 फरवरी : बॉलीवुड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा सेलेब्स को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पहले अभिनेता सलमान खान, कमीडियन कपिल शर्मा, और अब निर्देशक-निर्माता रोहित शेट्टी के साथ हुई घटना से हर कोई हैरान है।
मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है और इलाके की सारी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। क्राइम ब्रांच को मामले में कई सबूत भी मिले हैं, जिनके आधार पर क्राइम ब्रांच का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का वांटेड गैंगस्टर शुभम लोनकर घटना का मास्टरमाइंड है और उसी ने घटना की जिम्मेदारी भी ली है।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए बताया कि रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में शुभम लोनकर का हाथ है और फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आरोपी फरार है और उसे लगातार ढूंढने की कोशिश की जा रही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गा शुभम लोनकर ने घटना की जिम्मेदारी भी ली थी और फायरिंग करने वाले आरोपियों को मदद भी मुहैया कराई थी। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी प्रारंभिक जांच में आरोपी शुभम लोनकर का नाम सामने आया था। फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी का बयान दर्ज किया है और उनके घर के बाहर की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।
घटना निर्देशक के जुहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर घटी थी, जहां रात 12 बजे के आस-पास अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। एक गोली इमारत में स्थित जिम के शीशे में लगी लेकिन गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। घटना की जांच पहले मुंबई पुलिस कर रही थी, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए 12 टीमों का गठन किया है। घटना के बाद इलाके की सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। फुटेज में आरोपियों को साफ देखा जा सकता है।
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहित शेट्टी ने खुद अपने करीबी लोगों को घर न आने के लिए कहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर के एक करीबी दोस्त ने बताया कि रोहित फिलहाल पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं और अपना बयान दर्ज करा रहे हैं। अभी उन्होंने किसी को भी घर न आने के लिए कहा है।
बॉलीवुड
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के सामने रानी मुखर्जी, ‘मर्दानी 3’ लेकर बॉक्स ऑफिस पर उतरीं

मुंबई, 30 जनवरी : इस हफ्ते सिनेमा प्रेमियों के लिए उत्साह का माहौल है। जनवरी के आखिरी हफ्ते में बड़ी फिल्मों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और अब 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ रिलीज हो गई है। एक्ट्रेस अपनी दमदार फिल्म के जरिए ‘बॉर्डर 2’ का मुकाबला करने उतर गई हैं।
‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में अपने प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना दिए हैं। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की स्टार कास्ट वाली यह फिल्म अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया।
इस फिल्म ने रणवीर सिंह की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले हफ्ते के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। ‘बॉर्डर 2’ ने साल 2025 की कई बड़ी हिंदी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दी। दर्शकों ने फिल्म के धुआंधार एक्शन, कहानी और स्टार कास्ट की एक्टिंग का भरपूर आनंद लिया है।
वहीं, ‘मर्दानी 3’ इस बार रानी मुखर्जी की निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार के साथ दर्शकों के सामने आ रही है। अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिछले पार्ट्स की तरह एक्शन और थ्रिल से भरपूर है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें पहले से काफी ज्यादा हैं। इस फ्रेंचाइजी के पहले दो पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और ‘मर्दानी 3’ से भी इसी तरह की उम्मीदें हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा मल्लिका प्रसाद और जानकी बोड़ीवाला भी अहम किरदारों में हैं। ट्रेलर को दर्शकों और सेलेब्स ने काफी पसंद किया है, जिसमें रानी का तेज और दमदार अंदाज साफ दिख रहा है।
इसके साथ तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ भी 20 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक स्पाई थ्रिलर है, जिसमें तापसी पन्नू वकील के रूप में नजर आएंगी। मोशन पोस्टर में दिखाया गया है कि एक लड़की रेल की पटरियों पर भाग रही है और पीछे लोग उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस फिल्म में तापसी के अलावा कनी कुसरुति, रेवती, नसीरुद्दीन शाह, जीशान अय्यूब, मनोज पाहवा समेत कई अनुभवी कलाकार शामिल हैं। फिल्म की कहानी गौरव सोलंकी ने लिखी है।
(नोट: पूर्व प्रेषित खबर में ‘अस्सी’ मूवी के रिलीज की तारीख गलती से 30 जनवरी लिखी गई थी, जबकि रिलीज की तारीख 20 फरवरी है। संपादक कृपया पूर्व प्रेषित खबर का इस्तेमाल न करें।)
मनोरंजन
4 साल के गैप के बाद अहान शेट्टी के लिए मुश्किल रहा था शूटिंग करना, बताया कैसे नर्वसनेस को करते थे दूर

मुंबई, 29 जनवरी : देश में 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ‘बॉर्डर-2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने नेवी अफसर की भूमिका निभाई है। अहान शेट्टी ने फिल्म की शूटिंग, बॉर्डर फिल्म की तुलना और लंबे गैप के बाद वापस सेट पर शूटिंग करने के अनुभवों को साझा किया है।
मीडिया से खास बातचीत में अभिनेता ने ‘तड़प’ के 4 साल बाद फिल्म बॉर्डर-2 में काम करने के अनुभव पर कहा, ‘लंबे गैप के बाद फिल्म की शूटिंग बड़े स्टार्स के साथ करना नर्वस कर देने वाला अनुभव था, लेकिन सनी सर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ ने सेट पर काफी सपोर्ट किया था, जिससे चीजें करने में काफी आसानी रही। ‘तड़प’ के बाद का समय थोड़ा मुश्किल था, लेकिन मेरे परिवार और दोस्तों ने बहुत मदद की थी। उनकी वजह से ही कभी मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और न ही रिग्रेट किया।”
फिल्म बॉर्डर की विरासत को आगे बढ़ाने के प्रेशर और शूटिंग के समय बड़ी स्टारकास्ट के साथ काम करने के अनुभव पर उन्होंने कहा, “मैंने सिर नीचे किया और सारा फोकस काम पर था। मैं सिर्फ हर चीज को अच्छा और परफेक्ट चाहता था और पूरी ईमानदारी के साथ काम किया। मेरे निर्देशक ने जो कहा मैंने सिर्फ वही किया और खुद को शांत रखने के लिए शूटिंग खत्म हो जाने पर मैं और वरुण रात में साथ में डिनर पर भी जाते हैं, जिससे काम को लेकर नर्वसनेस कम हो सके।”
अपने किरदार को लेकर की गई तैयारी पर अहान ने कहा, “एक नेवी अफसर का रोल निभाना चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि सबसे जरूरी थी बॉडी लैंग्वेज और किरदार के साथ आई जिम्मेदारियां। उस दौरान बोलने का तरीका और नेवी अफसर की तरह एटीट्यूड रखना बहुत जरूरी था, क्योंकि एक नेवी अफसर बिना अपने बारे में सोचे देश के लिए सोचता है और चेहरे पर एक शिकन तक नहीं आती। वो जिम्मेदारी किरदार में लानी जरूरी थी।”
‘बॉर्डर’ और ‘बॉर्डर-2’ की तुलना पर अहान ने कहा, “दोनों फिल्में एक ही युद्ध पर बनी हैं, लेकिन दोनों का टाइम पीरियड अलग है। पहले जेपी सर ने फिल्म को शूट किया था और लाइव ब्लास्ट शूट किए, जो करना बहुत मुश्किल है और आज अलग तकनीक के साथ फिल्म की शूटिंग की है। कास्ट अलग है और क्रू भी। रही बात तुलना की, तो ये करना बेकार है क्योंकि ऑरिजनल, ऑरिजनल है। उसकी जगह कोई नहीं ले सकता है। सेट पर सनी सर और पापा ने भी काफी स्टोरी सुनाई कि फिल्म के दौरान कैसे शूटिंग हुई थी।”
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध3 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र7 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय1 year agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध3 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
-
राष्ट्रीय समाचार12 months agoनासिक: पुराना कसारा घाट 24 से 28 फरवरी तक डामरीकरण कार्य के लिए बंद रहेगा
