मनोरंजन
पूजा भट्ट ने कंगना रनौत को भट्ट द्वारा लॉन्च किए जाने की बात याद दिलाई
नेपोटिज्म के आरोपों से घिरे भट्ट परिवार की सदस्य, अभिनेत्री व फिल्मकार पूजा भट्ट ने सामने आकर परिवार का बचाव किया है। अभिनेत्री ने भाई-भतीजावाद के आरोपों को गिनाते हुए दावा किया है कि फिल्मकारों के परिवार के रूप में उन्होंने हमेशा नए लोगों और बाहरी लोगों का समर्थन किया है।
पूजा ने बताया कि एक ऐसा भी समय था जब भट्टों पर यह आरोप लगता था कि वे ‘सिर्फ नए लोगों के साथ काम करते हैं और सितारों के पीछे नहीं भागते हैं।’
अभिनेत्री ने कई ट्वीट के माध्यम से कहा, “मुझे हॉट टॉपिक नेपोटिज्म पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया, जिसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। एक ऐसे परिवार का व्यक्ति होने के नाते, जिसने अधिकांशत: नई प्रतिभा-अभिनेताओं, संगीतकारों और टेक्नीशियनंस, बल्कि पूरे फिल्म इंडस्ट्री को ही लॉन्च किया है, मुझे इस विषय पर हंसी आती है। तथ्य की जानकारी लेने वाले नहीं हैं, हां कल्पना करने वाले बहुत हैं।”
अभिनेत्री ने आगे लिखा, “एक समय था जब भट्ट पर आरोप लगाया गया था कि वे स्थापित अभिनेताओं के खिलाफ कुछ कर रहे हैं और सिर्फ नए कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं, न कि वे सितारों का पीछा करते हैं। और अब वही लोग नेपोटिज्म कार्ड खेल रहे हैं? गूगल और ट्वीट करने वाले लोग और बिना समझे बोलेंगे।”
पूजा ने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने ‘गैंगस्टर’ से ही कंगना रनौत को लॉन्च किया।
उन्होंने आगे लिखा, “कंगना रनौत के लिए. वह एक बेहतरीन प्रतिभा हैं, अगर वह प्रतिभावान नहीं होती तो ‘गैंगस्टर’ में विशेष फिल्म्स द्वारा लॉन्च नहीं की जाती। हां, अनुराग बसु ने उन्हें ढूंढ निकाला था, लेकिन विशेष फिल्म्स ने उनके नजरिए का समर्थन किया और उन्हें फिल्म में लिया। यह कोई छोटी बात नहीं है, उनके सभी कार्यो के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”
पूजा ने आगे लिखा, “तो ये नेपोटिज्म शब्द से किसी और को जलील करने की कोशिश करो दोस्तों। जिन लोगों ने दशकों से हमारे द्वारा प्रदान की गई स्प्रिंगबोर्ड के माध्यम से फिल्मों में अपना रास्ता खोजा है, वे जानते हैं कि हम किस चीज के लिए खड़े हैं। और अगर वे भूल गए हैं, तो यह उनकी त्रासदी है। हमारी नहीं। आपका दिन बेहतर हो।”
मनोरंजन
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जीते अविनाश मिश्रा, दोस्त ईशा सिंह ने कहा-कुछ जीतें होती हैं बहुत पर्सनल

अभिनेता अविनाश मिश्रा ने ‘खतरों के खिलाड़ी-15’ की ट्रॉफी अपने नाम की। सोमवार को अभिनेत्री ईशा सिंह ने अविनाश को बधाई दी।
ईशा सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अविनाश के साथ तस्वीर शेयर की। इसमें ईशा अपने हाथ में ट्रॉफी लिए हैं और अविनाश उनके साथ नजर आ रहे हैं। ईशा ने ट्रॉफी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “शायद भगवान का प्लान वाकई कुछ बड़ा था, विनर पर बहुत गर्व है, बस अभी रो रही हूं!”
ईशा ने स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे और अविनाश साथ में डांस कर रहे हैं। अभिनेत्री ने लिखा, “ट्रॉफी आ गई घर! कुछ जीतें बहुत पर्सनल होती हैं।”
उन्होंने बिग बॉस के दिनों को याद किया जब अविनाश ने उनसे कहा था कि उन्हें कभी कोई अवॉर्ड नहीं मिला और दो साल बाद उन्हें विनर की ट्रॉफी थामे देखना बेहद खास एहसास था। अभिनेत्री ने लिखा, “मुझे आज भी याद है, जब बिग बॉस के घर में अविनाश ने मुझे बताया था कि उसने कभी कोई अवॉर्ड नहीं जाता है। किसे पता था कि दो साल बाद वह विनर की ट्रॉफी थामे होगा। अविनाश, तुम्हारे लिए मैं बहुत, बहुत खुश हूं।”
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर अविनाश मिश्रा को ट्रॉफी मिलने के दौरान अभिनेत्री ईशा सिंह काफी भावुक हो गई थीं और खुशी से उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।
ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के बाद अपनी गहरी दोस्ती और शानदार केमिस्ट्री के कारण चर्चा में आए हैं। शो के दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी, जिसके बाद से ही उनके डेटिंग की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।
अप्रैल 2026 में दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें ईशा की उंगली में अंगूठी और अविनाश का हाथ नजर आया था, जिससे उनकी सगाई के कयास लगाए गए थे। हालांकि, दोनों ने हमेशा खुद को केवल अच्छा दोस्त बताया है और इन अफवाहों या रिलेशनशिप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मनोरंजन
‘कभी कभी’ से ‘दीवार’ तक…अमिताभ बच्चन ने बताया यश चोपड़ा का खास हुनर

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने दिवंगत फिल्ममेकर यश चोपड़ा के साथ काम करने के दिनों को याद करते हुए बताया कि किस तरह वह एक ही समय में बिल्कुल अलग तरह की फिल्मों पर काम कर रहे थे। अमिताभ ने ‘कभी कभी’ और ‘दीवार’ का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों फिल्मों का मिजाज एक-दूसरे से बिल्कुल अलग था, लेकिन यश चोपड़ा ने खुद को और अपने काम के माहौल को जिस तरह बदला, वही उनका सबसे खास हुनर था।
दरअसल, अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे। इस दौरान आयुष्मान ने अमिताभ को समर्पित करते हुए मशहूर गाना ‘कभी कभी मेरे दिल में’ गाया। गाना सुनने के बाद अमिताभ पुरानी यादों में खो गए और उन्होंने इस गाने से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया।
अमिताभ ने आयुष्मान की तारीफ करते हुए कहा, ”बहुत खूब आयुष्मान और एक बार इनके लिए जोरदार तालियां। थैंक यू, बहुत सारी पुरानी यादें ताजा कर दीं आपने। ये गाना हमारी फिल्म ‘कभी कभी’ का है और ये यश चोपड़ा की फिल्म है। फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हुई थी और इसी दौरान मैं यश चोपड़ा की एक और फिल्म ‘दीवार’ पर भी काम कर रहा था। दोनों फिल्मों का अंदाज एक-दूसरे से बिल्कुल अलग था। एक तरफ ‘कभी कभी’ रोमांस और रिश्तों पर आधारित फिल्म थी, वहीं ‘दीवार’ एक गंभीर और इंटेंस कहानी थी।”
अमिताभ ने कहा, ”मुझे यह बात आज भी हैरान करती है कि यश चोपड़ा, जिन्हें रोमांटिक फिल्मों के लिए जाना जाता था, अचानक ‘दीवार’ जैसी बिल्कुल अलग फिल्म बना रहे थे। ‘दीवार’ की शूटिंग खत्म होने के सिर्फ दो दिन बाद ‘कभी कभी’ की शूटिंग शुरू हो गई थी। उन्होंने जिस तरह खुद को और शूटिंग के माहौल को बदला, वह उनके निर्देशन की खासियत थी।”
बता दें कि साल 1975 में रिलीज हुई ‘दीवार’ में अमिताभ बच्चन और शशि कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। फिल्म एक गरीब परिवार के दो भाइयों की कहानी थी, जिनकी जिंदगी आगे चलकर उन्हें कानून के दो अलग-अलग रास्तों पर खड़ा कर देती है। फिल्म में नीतू सिंह, निरूपा रॉय, परवीन बाबी, इफ्तेखार, मदन पुरी और सत्येन कप्पू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे।
इसके अगले साल यानी 1976 में रिलीज हुई ‘कभी कभी’ एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ वहीदा रहमान, शशि कपूर, राखी, ऋषि कपूर और नीतू सिंह नजर आए थे।
‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर हो रहा है।
मनोरंजन
करीना कपूर ने नेहा धूपिया के बेटे गुरिक को दी जन्मदिन की बधाई, जेह के साथ क्यूट तस्वीर शेयर की

बॉलीवुड स्टार करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बॉलीवुड कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी के बेटे गुरिक को उनके पांचवें जन्मदिन की बधाई दी।
करीना ने अपने छोटे बेटे जहांगीर अली खान (जिसे प्यार से ‘जेह’ कहा जाता है) के साथ गुरिक की एक प्यारी सी ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए बच्चे के लिए जन्मदिन का एक प्यारा सा मैसेज लिखा।
तस्वीर में गुरिक और जेह एक-दूसरे के बगल में खड़े दिख रहे हैं और दोनों ने अपने हाथ क्रॉस करके एक जैसे कूल पोज दिए हैं। गुरिक ने एक जैकेट पहनी है जिस पर पर्सनलाइज्ड ‘जी’ लिखा है, जबकि जेह की जैकेट पर ‘जे’ अक्षर बना है।
करीना ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे ‘जी’ बाबा, भगवान तुम पर हमेशा कृपा बनाए रखे नेहा धूपिया, अंगद बेदी।”
गुरिक का जन्म 3 अक्टूबर 2021 को हुआ था। नेहा धूपिया और अंगद बेदी की एक बेटी भी है, जिसका नाम मेहर धूपिया बेदी है। मेहर का जन्म 18 नवंबर 2018 को हुआ था।
करीना और नेहा के बीच प्रोफेशनल रिश्ता है जो प्रियदर्शन की 2006 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘चुप चुप के’ से शुरू हुआ था, जिसमें शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। करीना ने श्रुति का किरदार निभाया था, जबकि शाहिद ने जीतू का रोल किया था। नेहा ने श्रुति की कजिन मीनाक्षी का किरदार निभाया था।
फिल्म की बात करें तो, ‘चुप चुप के’ 2006 में रिलीज़ हुई हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था और रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया था।
9 जून 2006 को रिलीज हुई इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, ओम पुरी, अनुपम खेर, शक्ति कपूर, नेहा धूपिया, सुषमा रेड्डी, अमिता नांगिया और मनोज जोशी सहायक भूमिकाओं में थे।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई, 2018 को एक निजी समारोह में शादी की थी। उसी साल नवंबर में उनकी बेटी मेहर का जन्म हुआ और इसके बाद 3 अक्टूबर, 2021 को उनके बेटे गुरिक का जन्म हुआ।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
