Connect with us
Thursday,04-June-2026
ताज़ा खबर

महाराष्ट्र

ऑपरेशन लोटस’ की महाराष्‍ट्र में चर्चा, पुडुचेरी न समझे BJP: शिवसेना

Published

on

shiv-sena

पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार के पतन के बाद बीजेपी का अगला निशाना महाराष्ट्र होगा, इन चर्चाओं के बीच शिवसेना ने कहा है कि बीजेपी महाराष्ट्र को पुडुचेरी न समझे। यह याद रखें कि यहां शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार है और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री हैं। शिवसना ने अपने मुखपत्र में लिखा है कि पुडुचेरी केंद्र शासित और छोटा राज्य है। 30 निर्वाचित विधायकों और 3 मनोनीत विधायकों को मिलाकर कुल 33 विधायकों की विधानसभा है। मुख्यमंत्री नारायण सामी की सरकार को समर्थन देनेवाले पांच विधायकों के मेंढकों की तरह कूदने के कारण कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई। पांच विधायकों ने साढ़े चार साल तक कांग्रेस की सरकार को समर्थन दिया। उसमें एआईडीएमके के विधायक भी थे लेकिन अब ये सारे विधायक कमल के फूल के भंवरे बन गए हैं।

बीजेपी के कुछ नेताओं ने कहा है कि पुडुचेरी की सरकार गिराकर दिखा दिया है। अब मार्च-अप्रैल महीने में महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन लोटस’ की शुरुआत करेंगे। मध्य प्रदेश की सरकार गिराई तब भी ‘अगला वार महाराष्ट्र पर’ की घोषणा की गई थी। उसके बाद ‘बिहार का परिणाम आने दो, फिर देखो महाराष्ट्र में कैसे परिवर्तन लाते हैं’, जैसी बातें की गईं। अब पुडुचेरी की बात शुरू है, लेकिन जैसे ‘दिल्ली बहुत दूर है’ उसी प्रकार ‘महाराष्ट्र तो बहुत ही दूर है!’

शिवसेना ने लिखा है कि पुडुचेरी की नायब राज्यपाल किरण बेदी ने सामी की सरकार को ठीक से काम नहीं करने दिया। केंद्र शासित राज्य होने के कारण वहां के राज्यपाल को कुछ ज्यादा ही अधिकार होता है। इसलिए मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में लिए गए हर निर्णय को किरण बेदी बदलने लगीं। राज्यपाल महाराष्ट्र के हों या पुडुचेरी के, उन्हें दिल्ली का आदेश मानते हुए ही उठापटक करनी पड़ती है। राज्यपाल का उपयोग भोजन की थाली के कढ़ी पत्ते जैसा किया जाता है। किरण बेदी को भी कढ़ी पत्ते की तरह उपयोग करके फेंक दिया गया है, महाराष्ट्र में छौंक लगानेवाले ‘भाजीपालों’ को ये बात समझ लेनी चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: नांदेड़ में एटीएस का ऑपरेशन, शहजाद भट्टी के समर्थकों से पूछताछ, परभणी से भी युवकों को हिरासत में लिया गया

Published

on

मुंबई: महाराष्ट्र एटीएस ने राज्य में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और अंडरवर्ल्ड डॉन शहजाद भट्टी के नेटवर्क का पता लगाया है और संदिग्ध सदस्यों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। इसके अलावा, एटीएस उसके समर्थकों और सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नज़र रख रही है। शहजाद भट्टी के समर्थकों के खिलाफ एटीएस की कार्रवाई जारी है। महाराष्ट्र एटीएस ने नांदेड़ शहर में कुछ संदिग्धों से पूछताछ की। सोशल मीडिया पर यह जानकारी मिलने के बाद कि पाकिस्तान के हैंडलर शहजाद भट्टी के कुछ समर्थक देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं, एटीएस टीम ने नांदेड़ शहर में उसके कुछ समर्थकों को हिरासत में लिया और जांच और तलाशी ली। यह ऑपरेशन नांदेड़ एटीएस ने बुधवार, 3 जून को शहर के अलग-अलग हिस्सों में किया। नांदेड़ और परभणी के युवाओं से पूछताछ की गई, लेकिन इन माफियाओं का कोई सीधा कनेक्शन नहीं था और पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। एटीएस ने पहले शहजाद भट्टी से संबंध रखने के आरोप में 57 लोगों को हिरासत में लिया था और राज्य के 9 जिलों में एक साथ छापेमारी करके शहजाद भट्टी कनेक्शन का खुलासा किया था और इन युवाओं से पूछताछ की थी। बाद में उन्हें भी छोड़ दिया गया। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी शहजाद भट्टी और दाऊद इब्राहिम डी कंपनी के मन्ना झंगरा ने भारत में तोड़फोड़ की गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची है, जिसके बाद एटीएस ने पूरे राज्य में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इस मामले में अब तक दिल्ली स्पेशल सेल के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जो दिल्ली और मुंबई में बम धमाकों की साजिश को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे।

Continue Reading

महाराष्ट्र

यात्रियों का सामान न मिलने से मुंबई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, हज कमेटी की लापरवाही का नतीजा, एयरपोर्ट पर यात्रियों को सामान भेजने का आश्वासन

Published

on

मुंबई: हज कमेटी ऑफ़ इंडिया की लापरवाही की वजह से हज यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मक्का और जेद्दा में यात्रियों का सामान लेने के बाद अब उनका सामान गायब है, जिसकी वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों ने हज कमेटी के इंतज़ामों पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि हज कमेटी ने 1 मई को सामान ले लिया था, लेकिन अब तक सामान मुंबई नहीं पहुंचा है। हज कमेटी के मिसमैनेजमेंट की वजह से महाराष्ट्र और देश के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भोपाल, भसावल, औरंगाबाद, मालेगांव समेत मुंबई के यात्रियों को सामान न मिलने की वजह से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी और यात्रियों में बेचैनी है, वहीं यात्रियों ने हज कमेटी पर मिसमैनेजमेंट का आरोप लगाया है। हाजी नज़र आलम ने कहा कि 1 मई को यात्रियों का सामान ले लिया गया था, लेकिन जब हम एयरपोर्ट पहुंचे तो सामान नहीं पहुंचा। हमें भरोसा दिलाया गया था कि सामान एयरपोर्ट पहुंच जाएगा, लेकिन अभी तक सामान का कोई पता नहीं है। सामान न मिलने से हाजियों में अफरा-तफरी मच गई और मुंबई एयरपोर्ट पर हंगामा हो गया। अल्लाह के मेहमानों का सामान न मिलने से मुंबई में बेचैनी है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 1 मई को उनका सामान ले लिया था और उन्हें बताया था कि उनका सामान मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें पहुंचा दिया जाएगा। जब हाजियों मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनका सामान अभी नहीं आया है और उनका सामान उनके घरों तक पहुंचा दिया जाएगा। हाजियों का सामान महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों जैसे मालेगांव, औरंगाबाद, धूलिया, जालना, अमरावती, नागपुर से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा था और उन्होंने साफ कहा कि उनका सामान सुरक्षित है और उन्हें यह कब मिलेगा? हज कमेटी एडमिनिस्ट्रेशन ने एयरपोर्ट पर हाजियों को बताया है कि उनका सामान सुरक्षित है और उन्हें जल्द ही मिल जाएगा। मुंबई में हाजियों में सामान न मिलने से नाराजगी है, जबकि हज कमेटी की अव्यवस्था से हजारों हाजियों को चिंता है।

Continue Reading

अपराध

मुंबई अपराध: कांदिवली के धनुरकरवाड़ी स्टेशन पर मेट्रो लिफ्ट में 17 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ करने वाला व्यक्ति पश्चिम बंगाल जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार।

Published

on

मुंबई: एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, कांदिवली के धनुकरवाड़ी स्टेशन पर मेट्रो लिफ्ट के अंदर 17 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के कुछ दिनों बाद 44 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी की पहचान डोनी सरकार के रूप में हुई है, जो घटना के बाद शहर से फरार हो गया था। उसे कांदिवली पुलिस की टीम ने गीतांजलि एक्सप्रेस से पकड़ा, जो पश्चिम बंगाल के हावड़ा जंक्शन की ओर जा रही थी।

आरोपी को तब पकड़ा गया जब ट्रेन छत्तीसगढ़ के रायपुर जंक्शन पर रुकी थी, जो कथित तौर पर पश्चिम बंगाल में अपने गृहनगर भाग रहा था।

यह घटना 29 मई को सुबह लगभग 11:50 बजे घटी, जब येलो लाइन के दहनुकरवाड़ी मेट्रो स्टेशन पर एक लिफ्ट के अंदर लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पहले से ही लिफ्ट के अंदर मौजूद था और लड़की को अकेले लिफ्ट में प्रवेश करते देख, उसने लिफ्ट के दरवाजे बंद होते ही उसे गलत तरीके से छूकर उसके साथ छेड़छाड़ की।

इस घटना से भयभीत होकर लड़की ने पहले मेट्रो कर्मचारियों से मदद मांगी और फिर बाद में पुलिस स्टेशन पहुंची, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

इस घटना की पुष्टि मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) के अधिकारियों ने भी की, जिन्होंने पुलिस को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है।

इसी बीच, एक अन्य हालिया मामले में, मुंबई के अग्रिपाड़ा इलाके में एक 40 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ अश्लील फिल्में दिखाने और 13 वर्षीय लड़के के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में POSCO के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह चौंकाने वाली घटना अग्रिपाड़ा इलाके में स्थित क्लासिक टावर आवासीय सोसायटी में घटी। मामला तब सामने आया जब पीड़ित लड़के ने अपने परिवार को इस घटना के बारे में बताया और मामला दर्ज किया गया।

इससे पहले मई में, एक महिला कर्मचारी द्वारा नगर निगम मुख्यालय के अंदर दुर्व्यवहार का आरोप लगाने के बाद, बीएमसी अधिकारी के खिलाफ कथित छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र40 seconds ago

महाराष्ट्र: नांदेड़ में एटीएस का ऑपरेशन, शहजाद भट्टी के समर्थकों से पूछताछ, परभणी से भी युवकों को हिरासत में लिया गया

राष्ट्रीय31 minutes ago

आंधी-तूफान के बाद ग्रेटर नोएडा में जाम, विकास प्राधिकरण का विशाल बोर्ड गिरा (लीड -1)

महाराष्ट्र3 hours ago

यात्रियों का सामान न मिलने से मुंबई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, हज कमेटी की लापरवाही का नतीजा, एयरपोर्ट पर यात्रियों को सामान भेजने का आश्वासन

अंतरराष्ट्रीय3 hours ago

इजरायल और लेबनान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में युद्धविराम पर बनी सहमति

अंतरराष्ट्रीय5 hours ago

ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट

व्यापार6 hours ago

डॉलर में कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में तेजी

अपराध7 hours ago

मुंबई अपराध: कांदिवली के धनुरकरवाड़ी स्टेशन पर मेट्रो लिफ्ट में 17 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ करने वाला व्यक्ति पश्चिम बंगाल जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार।

महाराष्ट्र23 hours ago

गोरेगांव-मिलैंड लिंक रोड प्रोजेक्ट: फेज 3-B के तहत ट्विन टनल बनाने के लिए टनल बोरिंग मशीन के स्पेयर पार्ट्स को शाफ्ट से जोड़ने का काम ज़ोरों पर है।

महाराष्ट्र24 hours ago

डिप्टी मेयर संजय गाड़ी ने कुर्ला इलाके में नालों का दौरा किया, मानसून से पहले नालों की सफाई का काम तेज़ी से पूरा करने पर ज़ोर

महाराष्ट्र24 hours ago

इस मानसून में समुद्र में 24 ऊंची लहरें उठेंगी, हाई टाइड को लेकर दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील

राजनीति1 day ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

महाराष्ट्र3 days ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अपराध1 week ago

अग्रीपारा के हाई-प्रोफाइल घर में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों की जांच, कथित बांग्लादेशी पर भी शक, 51 करोड़ रुपये की एमडी जब्त

अंतरराष्ट्रीय3 days ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

महाराष्ट्र3 weeks ago

हज कमेटी की लापरवाही से हज यात्रियों को परेशानी, 10,000 रुपये की अतिरिक्त वसूली, सीओ हज कमेटी ने आज़मी को ज़रूरी कार्रवाई का भरोसा दिया

व्यापार2 days ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.65 लाख रुपए के पार

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

महाराष्ट्र एसएससी 2026 का परिणाम घोषित: कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.09% रहा।

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

हैदराबाद के बस स्टैंड पर रात में गुप्त रूप से तैनात महिला पुलिसकर्मी के पास 40 पुरुष पहुंचे।

व्यापार4 weeks ago

अमेरिका और ईरान में बातचीत के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी

राष्ट्रीय3 days ago

उत्तराखंड: सीआईएसएफ ने प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए किया मॉक ड्रिल

रुझान