मनोरंजन
नुसरत जहान ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप
तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां पिछले कुछ दिनों से पति निखिल जैन के साथ अपने रिश्ते को लेकर सामने आए विवाद के चलते चर्चा में हैं। अब उन्होंने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि करते हुए एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनकी यह तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पिछले छह महीने से अपने पति से अलग रह रहीं अभिनेत्री नुसरत इस तस्वीर में अपने कुछ को-एक्टर्स संग नजर आ रही हैं।
उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें पिछले लगभग तीन महीने से लगाई जा रही थीं क्योंकि उस दौरान नुसरत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था : “तुम हमारे अपने अंदाज में खिलोगे।”
हालांकि नुसरत उस वक्त इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रहीं। हालांकि अब सामने आई इस तस्वीर ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
नुसरत जहान ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि निखिल जैन के साथ उनकी शादी कभी वैध रही ही नहीं क्योंकि भारत में एक अंतरधार्मिक विवाह को विशेष विवाह अधिनियम के तहत पंजीकृत किया जाना था, जो उनके मामले में कभी हुआ नहीं और इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता।
नुसरत ने कहा, “हम बहुत पहले से ही अलग रह रहे हैं, लेकिन मैंने इस बारे में कुछ कहा नहीं क्योंकि मैं अपनी निजी जिंदगी को अपने तक सीमित रखना चाहती हूं।” टीएमसी सांसद ने जून, 2019 में कोलकाता के बिजनेसमैन जैन से तुर्की में शादी की थी। शादी समारोह तुर्की विवाह नियमन के अनुसार आयोजित किया गया था।
नुसरत ने अपने बयान में निखिल जैन पर उनके पैसे का गलत इस्तेमाल करने और अपने माता-पिता द्वारा अपनी लड़की को दिए गए गहनों को उनके परिवार के सदस्यों द्वारा वापस न लौटाए जाने का आरोप लगाया है।
अपने बयान में नुसरत ने कहा है, “जो ‘अमीर’ और ‘मेरे द्वारा इस्तेमाल किया गया’ होने का दावा करता है, वह मेरे बैंक खातों से अवैध रूप से और नाजायज तरीकों से देर रात छुपकर पैसे ले रहा है, यहां तक कि अलगाव के बाद भी। मैंने इसे पहले ही संबंधित बैंक को सूचित कर दिया है और जल्द ही एक पुलिस शिकायत दर्ज की जाएगी।”
बॉलीवुड
‘धुरंधर-2’ एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल, अभी नहीं तोड़ पाई ‘पुष्पा-2’ और ‘बाहुबली-2’ का कलेक्शन

मुंबई, 3 अप्रैल : आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। हर दिन फिल्म की कमाई तेजी से आगे बढ़ रही है। हालांकि फिल्म ‘पुष्पा-2’ और ‘बाहुबली-2’ का कलेक्शन नहीं तोड़ पाई है।
यह दोनों ही फिल्में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही बाहुबली-2 का कलेक्शन तोड़ने में कामयाब होगी।
आदित्य धर की आधिकारिक कंपनी बी62स्टूडियो ने फिल्म के दो सप्ताह के आंकड़े जारी किए हैं। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1501 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 690 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते फिल्म ने 961 करोड़ की कमाई कर ली है।
वहीं, फिल्म का दो सप्ताह में ग्रॉस इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,134 करोड़ हो गया है और फिल्म का वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन 1501 करोड़ हो चुका है। फिल्म ने 9वें दिन 42 करोड़, 10वें दिन 64 करोड़, 11वें दिन 71 करोड़, 12वें दिन 26, 13वें दिन 28 करोड़, 14वें दिन 21 करोड़ और 15वें दिन 19 करोड़ का कलेक्शन किया है।
ओवरसीज आंकड़े 367 करोड़ तक पहुंच चुके हैं। जारी किए गए आंकड़ों को देखकर साफ है कि फिल्म भारत में ही सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। विदेशों में फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी है। ग्रॉस इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है, लेकिन पुष्पा-2 और बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए फिल्म को अभी और लंबा रास्ता तय करना है।
धुरंधर-2 का नेट इंडिया कलेक्शन अभी 961 करोड़ है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ का नेट इंडिया कलेक्शन 1234 करोड़ रुपए है जबकि ‘बाहुबली-2’ का 1,034 करोड़ रुपए है। धुरंधर-2 अगर इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो जल्द ही बाहुबली-2 का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। फिल्म आज भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसी कारण है कि अक्षय कुमार ने भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत-बंगला’ की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया है।
मनोरंजन
‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई, 27 मार्च : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है।
आज फिल्म को रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा हो चुका है और फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और एक हफ्ते में ही ‘पठान’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो फिल्म जल्द ही ‘दंगल’, ‘बाहुबली-2’, और ‘पुष्पा’ का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी।
आदित्य धर के बी62 स्टूडियो ने फिल्म के आधिकारिक आंकड़े जारी किए हैं। बी62 स्टूडियो के मुताबिक, फिल्म ने विश्व भर में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1088 करोड़ रुपये का कर लिया है। फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में ग्रॉस कलेक्शन 814 करोड़ रुपये का किया है, जबकि ओवरसीज आंकड़े 274 करोड़ रुपये हैं। इंडिया के कुल नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म एक हफ्ते में 690 करोड़ कमा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 250-300 करोड़ रुपये है। फिल्म ने एक हफ्ते में ही अपने बजट से दोगुनी कमाई कर ली है।
धुरंधर-2 अभी ‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का आंकड़ा छूने में काफी पीछे है। ‘दंगल’ ने 2070 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन किया था, जबकि भारत में कुल नेट कलेक्शन 388 करोड़ रहा। ‘धुरंधर-2’ कुल नेट कलेक्शन के मामले में फिल्म को पछाड़ चुकी है, लेकिन ग्लोबल स्तर पर टक्कर देने के लिए फिल्म को और मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं ‘बाहुबली-2’ ने वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन 1788 करोड़ का किया और भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 1030 करोड़ रहा।
हालांकि रणवीर सिंह की फिल्म ‘पठान’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ को पहले ही पीछे छोड़ चुकी है। शाहरुख की ‘पठान’ ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1055 करोड़ का किया था और भारत में फिल्म ने 543 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 1042 करोड़ का वैश्विक आंकड़ा छुआ था।
बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धुरंधर-2’ की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और यही कारण है कि बाकी रिलीज हुई फिल्मों पर इसका असर देखने को जरूर मिलेगा। 10 अप्रैल को अक्षय कुमार की ‘भूत-बंगला’ रिलीज होने वाली है। देखगा होगा कि एक्शन और कॉमेडी के बीच फैंस किसे चुनते हैं।
बॉलीवुड
सिनेमाघरों में गूंज रही है ‘धुरंधर-2’ की दहाड़, अल्लू अर्जुन बोले- रणवीर सिंह पर गर्व है

मुंबई, 19 मार्च : निर्देशक आदित्य धर की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और पहले दिन से ही दर्शकों व सितारों के बीच खूब चर्चा में है। रिलीज होते ही फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म देखने के बाद मनोरंजन जगत के कई सितारे आदित्य धर के काम के कायल हो गए हैं। सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, मुकेश छाबरा और मधुर भंडारकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आदित्यधर के काम और फिल्म की कहानी की जमकर सराहना की।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “मैंने धुरंधर-2 देखी। फिल्म देशभक्ति और स्टाइल का शानदार मिश्रण है। यह हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई सीन ऐसे हैं जहां तालियां बजने लायक हैं।
अभिनेता ने पूरी टीम को बधाई देते हुए लिखा, “माधवन गारु और सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया। तकनीकी रूप से भी फिल्म बेहतरीन है। हमारे देश में रणवीर सिंह जैसे प्रतिभाशाली व बहुमुखी अभिनेता होने पर बहुत गर्व है। आदित्य धर ने फिल्म को कमाल बना दिया। यह एक भारतीय कहानी है, लेकिन इंटरनेशनल स्टाइल में। जय हिंद!
निर्देशक मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने फिल्म की कहानी और कलाकारों के काम की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा, “बुधवार रात मैंने 3 घंटे 49 मिनट की फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखी और अभी तक दिमाग में वही रहा है। यह एक शानदार उदाहरण है कि किसी बड़े और महत्वपूर्ण सीक्वल को कैसे बनाया जाता है। निर्देशक का विजन हर सीन में झलकता है। फिल्म की स्पीड इतनी तेज है कि सांस लेने का मौका नहीं मिलता। पूरी कास्ट अच्छी है लेकिन रणवीर सिंह का रोल सबसे अलग है। उनकी एक्टिंग इतनी जबरदस्त है कि शब्द कम पड़ जाते हैं। वे किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं। उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए। स्पाई यूनिवर्स की दोनों धुरंधर फिल्मों ने भारतीय सिनेमा में नई पहचान बनाई हैं, जिसे आने वाले समय में दुनिया भर में याद किया जाएगा और सीखा जाएगा। यह एक बहुत बड़ी और यादगार फिल्म है। पूरी टीम को इस शानदार काम के लिए बधाई।”
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने आदित्य धर के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा, “आज सुबह 2:30 बजे तक भी आदित्य काम कर रहे थे। इतनी मेहनत और लगन कम देखने को मिलती है। यह बहुत प्रेरणादायक है। मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि मैं यह फिल्म दो बार देख चुका हूं… लेकिन यकीन मानिए, यह सब कुछ बदलने वाला है। हर रिकॉर्ड और हर उम्मीद को पीछे छोड़ देगा। यह इंसान सच में जीनियस है। मैं बस बहुत खुश, आभारी और गर्व महसूस कर रहा हूं…उन पर बहुत गर्व है।”
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र9 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
