Connect with us
Monday,13-July-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

अब पौधरोपण में भी एक और रिकॉर्ड बनाएगी योगी सरकार

Published

on

Yogi-Adityanath

तीन वर्षो में रिकॉर्ड 39़ 53 करोड़ पौधरोपण के बाद वर्ष 2020-2021 में भी योगी सरकार पूरे सीजन में 30 करोड़ पौधे लगवाकर एक और रिकॉर्ड बनाने जा रही है। इसमें भी एक दिन में 25 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। यह खुद में भी एक रिकॉर्ड होगा।

इसके पहले वर्ष 2017, 2018 और 2019 में क्रमश: 5़17, 11़ 77 और 22़ 59 करोड़ (कुल 39़ 53 करोड़) पौध लगाए गये थे। 2021-2022 में भी लक्ष्य 30-35 करोड़ से अधिक पौध लगाने का है। यह लक्ष्य बढ़ भी सकता है। मसलन इस साल भी पहले 25 करोड़ पौध रोपण का ही लक्ष्य था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर इसे बढ़ाकर 30 करोड़ कर दिया गया। अगर लक्ष्य के अनुसार ही पौध रोपण हुआ तो भी छह वर्षो में रिकर्ड 134़ 59 करोड़ पौधे लगेंगे।

नवंबर में ही हो गई थी तैयारी

प्रदेश के जलवायु क्षेत्र के अनुसार किस क्षेत्र में किस प्रजाति के पौधे लगे हैं इसकी मुकम्मल योजना सरकार नवंबर में ही तैयार कर चुकी है। इसके बारे में मुख्य सचिव आरके तिवारी की ओर से 21 नवंबर, 2019 को ही सभी मंडलायुक्तों, डीएम, प्रभागीय वनाधिकारी, प्रभागीय निदेशक और मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश भेजा जा चुका है।

लखनऊ में एक दिन में लगेंगे 2 करोड़ से अधिक पौधे

एक दिन में सर्वाधिक पौधे लखनऊ में लगेंगे। दूसरे नंबर पर कानपुर होगा। यही दो मंडल ऐसे हैं जहां एक दिन में दो करोड़ से अधिक पौधे लगने हैं। मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, बस्ती और आजमगढ़ मंडल को छोड़ दें, तो बाकी सभी मंडलों में एक-एक करोड़ से अधिक पौधे लगने हैं।

रिकॉर्ड पौधरोपण का हिस्सा बनेंगे 14 विभाग

एक दिन में 25 करोड़ पौधरोपण का रिकार्ड बनाने में 14 विभाग (सहकारिता, उद्योग, ऊर्जा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, श्रम, स्वास्थ्य, परिवहन, रेलवे, रक्षा, उद्यान और गृह विभाग) हिस्सेदार बनेंगे। सर्वाधिक 60़ 80 लाख पौधे उद्यान विभाग लगाएगा।

पूरे अभियान के दौरान लगेंगे 2 करोड़ सहजन

सहजन के औषधीय गुणों के मद्देनजर पौधरोपण के इस पूरे अभियान के दौरान दो करोड़ से अधिक सहजन के पौधे लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास पाने वाले सभी पात्रों को अनिवार्य रूप से सहजन के दो-दो पौधे दिए जाएंगे। मालूम हो कि औषधीय गुणों के कारण सहजन को चमत्कारिक पौधा भी कहा जाता है। इसमें 92 पोषक तत्व, 46 एंटीऑक्सीडेन्ट्स, 36 एंटी इनफ्लेमेटरी, 18 अमीनो एसिड एवं 9 आवश्यक अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं। इसके पत्तियों को जानवरों को चारे के रूप में खिलाने पर उनके वजन में 32 और दूध में एवं 43-65 प्रतिशत तक की वृद्धि पाई गई है।

मंडलवार एक दिन में लगेंगे इतने पौधे

लखनऊ- 28608690, कानपुर- 20394940, अयोध्या- 17788370, चित्रकूट- 17722310, देवीपाटन- 16694280, झांसी- 14492780, मिर्जापुर- 14005610, प्रयागराज- 13680550, बरेली- 13623500, मुरादाबाद- 13534770, वाराणसी- 12959550, आगरा- 12256180, गोरखपुर- 11714010, आजमगढ़- 9648260, मेरठ- 9403240, अलीगढ़- 9173270, बस्ती- 7819530, सहारनपुर- 6480160।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महाराष्ट्र

नायर हॉस्पिटल में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इमरजेंसी वार्ड और इमरजेंसी मेडिकल सर्विस कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन, मेयर रितु तावड़े और दूसरे लोगों ने फैसिलिटी का इंस्पेक्शन किया

Published

on

मुंबई: सेंट्रल में मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा मैनेज किए जाने वाले और नायर चैरिटेबल हॉस्पिटल में बने स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट, नए बने ‘एक्सीडेंट एंड इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज़ कॉम्प्लेक्स’ का आज (13 जुलाई, 2026) मुंबई BYL में उद्घाटन हुआ।

मुंबई की मेयर रितु तावड़े की मौजूदगी में नए कॉम्प्लेक्स और उसके डिपार्टमेंट्स के इंस्पेक्शन के बाद सर्विसेज़ का उद्घाटन किया गया। रितु तावड़े, विपक्ष की नेता किशोरी पेडनेकर, समाजवादी पार्टी के ग्रुप लीडर और लोकल कॉर्पोरेटर अमरीन अब्रहानी, इम्प्रूवमेंट कमेटी की चेयरपर्सन सिंधिया दोशी, पब्लिक हेल्थ कमेटी के चेयरपर्सन प्रहरीश भंडारगे, महिला और बाल कल्याण कमेटी के चेयरपर्सन परमानेंट टू डेज़, कॉर्पोरेटर रोहिदास लोखंडे और अजय पाटिल, डिप्टी कमिश्नर (पब्लिक हेल्थ) शरद उगाडे, डायरेक्टर (मेडिकल एजुकेशन और मेजर हॉस्पिटल्स) और नायर हॉस्पिटल के डीन डॉ. शैलेश मोहते, चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. चंद्रकांत पवार, दूसरे बड़े लोग और संबंधित अधिकारी मौजूद थे। इस बीच, नायर हॉस्पिटल में एक्सीडेंट एंड इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज़ कॉम्प्लेक्स के लिए एक फॉर्मल उद्घाटन समारोह की योजना बनाई गई थी। लेकिन, यह सेरेमनी कैंसिल कर दी गई क्योंकि केंद्र सरकार ने कतर के ‘फादर अमीर’ पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन के बाद 12 जुलाई, 2026 को भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया था। इस मौके पर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी को श्रद्धांजलि दी गई। हालांकि, मेडिकल सर्विस शुरू करने की प्राथमिकता और ज़रूरत को देखते हुए, गणमान्य लोगों ने नए कॉम्प्लेक्स का इंस्पेक्शन किया और सर्विस शुरू की गईं।

नायर हॉस्पिटल में कैजुअल्टी और इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (EMS) कॉम्प्लेक्स के बारे में जानकारी
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा तय मिनिमम स्टैंडर्ड ज़रूरतों को पूरा करने के लिए नायर हॉस्पिटल में एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट कैजुअल्टी और इमरजेंसी मेडिकल सर्विस डिपार्टमेंट बनाया गया है।

यह नायर हॉस्पिटल एक्सपेंशन प्रोजेक्ट के तहत ‘प्राइम प्रोजेक्ट्स डेवलपमेंट’ के हिस्से के तौर पर शुरू किया गया एक बड़ा और ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है। एक्सपेंशन स्कीम में एक आने वाली ऑन्कोलॉजी (कैंसर) बिल्डिंग, रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (RMO) क्वार्टर और एक L-शेप की बिल्डिंग भी शामिल है। 24 घंटे चलने वाले कैजुअल्टी डिपार्टमेंट और मॉडर्न इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के जुड़ने से मरीज़ों को तेज़ और अच्छी क्वालिटी का मेडिकल इलाज मिल पाता है। कंस्ट्रक्शन के सफलतापूर्वक पूरा होने और सभी कानूनी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिलने के बाद, यह कॉम्प्लेक्स 25 जून 2026 को नायर हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन को सौंप दिया गया। यह नया कॉम्प्लेक्स हॉस्पिटल के डेवलपमेंट के अगले फेज़ का रास्ता बनाता है। रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (RMO) के लिए एक मॉडर्न, 20-मंज़िला रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए अब पुरानी कैजुअल्टी डिपार्टमेंट की बिल्डिंग को गिरा दिया जाएगा।

ऑपरेशन का फेज़ शुरू
मरीज़ों की सबसे अच्छी सुरक्षा और क्लिनिकल एफिशिएंसी पक्का करने के लिए, इस पूरी तरह (सेंट्रल) एयर-कंडीशन्ड डिपार्टमेंट में ऑपरेशन दो अलग-अलग फेज़ में शुरू होंगे। फेज़ 1 (तुरंत चालू) इस शुरुआती फेज़ में, ज़रूरी मेडिकल सर्विस — जैसे एक्सीडेंट डिपार्टमेंट, इमरजेंसी मेडिकल सर्विस, ट्राइएज वार्ड, पीडियाट्रिक्स, ऑर्थोपेडिक्स, सर्जरी, और एक माइनर ऑपरेशन थिएटर (माइनर OT) — तुरंत शुरू कर दी गई हैं। फेज़ 2 (आने वाला)
मॉडर्न इमरजेंसी डायग्नोस्टिक और टेस्टिंग सर्विस जल्द ही शुरू की जाएंगी।

फैसिलिटी का लेआउट और खास बातें
डिपार्टमेंट को दो मंज़िल पर सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया है, जिसका मकसद मरीज़ का तेज़ी से असेसमेंट, समय पर इमरजेंसी इलाज, और बिना किसी रुकावट के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑपरेशन पक्का करना है।

ग्राउंड फ्लोर को मरीज़ का तेज़ी से असेसमेंट और स्टेबिलाइज़ेशन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें तुरंत असेसमेंट, इलाज और शुरुआती डायग्नोसिस पर फोकस किया गया है।

एडमिनिस्ट्रेटिव और ट्राइएज सेंटर मरीज़ के रजिस्ट्रेशन और शुरुआती स्क्रीनिंग को आसान बनाने के लिए यहां एक खास ‘स्कीम रजिस्ट्रेशन ऑफिस’ है। इसके अलावा, मेडिको-लीगल मामलों को संभालने के लिए एक ‘कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर (CMO) रूम’ भी है। स्पेशलिस्ट कंसल्टेशन रूम – इस एरिया में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, पीडियाट्रिक्स और ऑर्थोपेडिक्स के स्पेशलिस्ट के लिए अलग-अलग कमरे हैं, साथ ही एक ‘जनरल एग्ज़ामिनेशन रूम’ भी है।

इमरजेंसी ट्रीटमेंट: छोटी-मोटी इमरजेंसी सर्जिकल प्रोसीजर के लिए एक पूरी तरह से इक्विप्ड ‘माइनर ऑपरेशन थिएटर’ (माइनर OT) उपलब्ध है। ‘गोल्डन आवर’ मैनेजमेंट – इमरजेंसी के पहले घंटे में इंटेंसिव केयर देने की सुविधाओं से लैस एक 8-बेड वाला इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (EMS) वार्ड बनाया गया है।

डायग्नोस्टिक्स और सेफ्टी: इस फैसिलिटी में तुरंत इमेजिंग के लिए एक एक्स-रे रूम और टॉक्सिक या खतरनाक सब्सटेंस के संपर्क में आए मरीज़ों के सुरक्षित डीकंटैमिनेशन के लिए एक ‘पेशेंट-फ्री डीकंटैमिनेशन रूम’ शामिल है।

Continue Reading

महाराष्ट्र

मुंबई: 10 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, बिना सर्टिफिकेट के देता था मेडिकल सर्विस, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

Published

on

मुंबई: क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे नकली डॉक्टर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जो पिछले 28 सालों से बिना लाइसेंस के मेडिकल प्रैक्टिस कर रहा था। मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-1 को खबर मिली थी कि एक 50 साल का संदिग्ध नकली डॉक्टर के डॉक्यूमेंट्स तैयार करके कई बैंकों में अकाउंट खोल रहा है और इन अकाउंट्स से CSR फंड निकाल रहा है। आरोपी के पास एक पर्सनल फ्लैट भी है। उसने कई राज्यों में एक से ज़्यादा फ्रॉड किए हैं। उसने पिछले तीन सालों में CSR फंड के नाम पर 10 करोड़ रुपये का स्कैम किया है। उसने डॉ. धीरेंद्र कुमार के नाम से पैन कार्ड और आइडेंटिटी कार्ड और विजिटिंग कार्ड बनवाए थे। इसके साथ ही उसके ठिकाने से दवाइयां भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी और मेडिकल एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। कोर्ट ने 16 जुलाई तक उसकी रिमांड का ऑर्डर दिया है। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती के निर्देश पर जॉइंट पुलिस कमिश्नर अनिल कंभारे और DCP राज तिलक रोशन ने की।

Continue Reading

राजनीति

सपा सांसद आनंद भदौरिया बोले- विधानसभा उम्मीदवार का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ही करेंगे

Published

on

समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट के दावेदारों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा है कि उम्मीदवारों का चयन केवल पार्टी नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी कोई पसंद का उम्मीदवार नहीं है और पार्टी जिस किसी को भी टिकट देगी, उसे जिताने के लिए वह पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

समाजवादी पार्टी के धौरहरा से सांसद आनंद भदौरिया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि आदरणीय नेतागणों 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी और आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ही तय करेंगे कि उम्मीदवार कौन होगा। इस बार किसी की सिफारिश से कोई टिकट मिलने नहीं जा रहा है। बहरहाल मेरा उत्तरदायित्व मेरी लोकसभा क्षेत्र धौरहरा की पांच विधानसभाओं के प्रति है और मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी भले उसने लोकसभा चुनाव में हमारी खिलाफत की हो मैं ईमानदारी से (क्योंकि कभी पार्टी के खिलाफ नहीं जा सकता) उसे जिताने का प्रयास करूंगा।

टिकट के दावेदारों को सलाह देते हुए आनंद भदौरिया ने कहा कि जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने अपना पक्ष रखें। कई लोग जरूरत पड़ने पर उनकी तारीफ करते हैं, लेकिन उम्मीद पूरी न होने पर उनकी आलोचना करने लगते हैं। उन्होंने इस दोहरे रवैये पर भी टिप्पणी की।

आनंद भदौरिया ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी मदद की थी, उनसे उन्होंने कभी टिकट दिलाने का वादा नहीं किया था और न ही अब ऐसा कोई वादा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन लोगों की मेहनत का कर्ज वह समय-समय पर अपनी जिम्मेदारी निभाकर चुकाते रहेंगे।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। सभी प्रमुख दल चुनावी तैयारियों में जुटे हैं और संभावित दावेदार भी टिकट हासिल करने के लिए पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी में भी टिकट को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र34 minutes ago

नायर हॉस्पिटल में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इमरजेंसी वार्ड और इमरजेंसी मेडिकल सर्विस कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन, मेयर रितु तावड़े और दूसरे लोगों ने फैसिलिटी का इंस्पेक्शन किया

महाराष्ट्र2 hours ago

मुंबई: 10 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, बिना सर्टिफिकेट के देता था मेडिकल सर्विस, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

अंतरराष्ट्रीय3 hours ago

इजरायल में इस साल 27 अक्टूबर को होगा चुनाव, जनता करेगी नेतन्याहू की किस्मत का फैसला

दुर्घटना3 hours ago

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चार वाहनों की टक्कर, 18 अमरनाथ यात्री हुए घायल

राष्ट्रीय3 hours ago

क्या सरकार सोनम वांगचुक को मारना चाहती है: संजय राउत

अपराध5 hours ago

बदरपुर में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, प्रेम संबंध की शक में बुलाकर किया हमला

अंतरराष्ट्रीय6 hours ago

वियतनाम नौका हादसा: 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत

दुर्घटना6 hours ago

कानपुर में खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, दो बच्चों समेत तीन की मौत

व्यापार6 hours ago

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; सेंसेक्स 77,000 के नीचे फिसला

खेल1 day ago

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई प्रेस की रिपोर्ट के बाद सूरताल डांस बार पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी; आठ महिलाएं हिरासत में

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई-गुड़गांव मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, 7 पुलिस ने रहस्य सुलझाने का दावा किया

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

केतन मर्डर केस : घंटों की पूछताछ में सिया के भाई का बयान- अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते

राजनीति4 weeks ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा हटाने के आरोपों को कोलकाता पुलिस ने किया खारिज, कहा- केवल दो अधिकारियों की हुई अदला-बदली

अपराध4 weeks ago

वायु सेना अधिकारी की पत्नी से जुड़े जबरन धर्मांतरण मामले में मौलवी गिरफ्तार

अपराध4 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

जून-अगस्त के दौरान अल नीनो होने की संभावना 80 प्रतिशत, महंगाई का मंडराया खतरा: रिपोर्ट

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने एलपीजी आयात के स्रोत बढ़ाए, तेल कंपनियों को हुआ करीब 22,000 करोड़ रुपए का नुकसान

व्यापार3 weeks ago

एससी और ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए अब नहीं देना होगा डोमिसाइल प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

रुझान