खेल
कोरोना के कारण इस साल नहीं, 2021 में होगा यूटेटे का चौथा संस्करण
कोविड-19 महामारी के कारण अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटेटे) के चौथे संस्करण का आयोजन इस साल नहीं होगा। अब इसे 2021 में आयोजित किया जाएगा। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) और यूटेटे ने कई अहम चिंताओं, जिनमें खिलाड़ियों और लीग से जुड़े अन्य साझीदारों की सुरक्षा और हित प्रमुख हैं, को ध्यान में रखते हुए संयुक्त रूप से भारत के इस प्रीमियर टेबल टेनिस इवेंट को अगले साल तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया।
यूटेटे को को-प्रोमोटर्स वीता दानी और नीरज बजाज ने साझा बयान में कहा,”अगले साल ओलंपिक होना है और इस लिहाज से हमें खिलाड़ियों और साझीदारों को किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी खतरे में डालने से बचना चाहिए। इसके अलावा इंटरनेशनल ट्रेवल को लेकर पाबंदियां अभी भी जारी हैं और इस बारे में विस्तार से जानकारी का इंतजार है। टीटीएफआई से मौजूदा हालात पर चर्चा के बाद हम इस साझा नतीजे पर पहुंचे कि यूटेटे का आयोजन इस कैलेंडर साल में नहीं कराया जा सकता है। हम आशा करते हैं कि साल 2021 स्वस्थ और खुशहाल होगा और इसीलिए हम यूटेटे को अगले साल कराने का फैसला ले रहे हैं। इसकी तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।”
यूटेटे कई सारे भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए लान्चपैड होने के साथ-साथ भारत में स्पोटर्स इकोसिस्टम का एक अहम हिस्सा रहा है और कई घरेलू टूनार्मेंट्स को भी सहयोग प्रदान कर रहा है। यूटेटे भारत में शीर्ष स्तरीय टेबल टेनिस का एक शानदार प्लेटफार्म बनकर उबरा क्योंकि इसमें हमारे देश के सबसे अच्छे खिलाड़ी दुनिया भर के श्रेष्ठतम खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं और उनसे प्रतिस्पर्धा करते हैं।
टीटीएफआई के महासचिव एमपी सिंह ने कहा, ”हम भी चाहते हैं कि टेबल टेनिस की शुरूआत हो लेकिन कई एसी बातें हैं जो चिंता का कारण हैं और हमने इन सब बातों पर विचार किया। इसके बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे कि मौजूदा हालात में विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी में यूटेटे का आयोजन समझदारी भरा फैसला नहीं होगा। इसी कराण हम लीग के चौथे सीजन का आयोजन 2021 में कराने को लेकर उस्ताहित हैं। कोरोना महामारी को लेकर दुनिया भर में स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है और इसी कारण हम अगले साल यूटेटे का आयोजन अतिशीघ्र कराने के लिए विंडो तलाशेंगे।”
खेल
यूरोपा लीग: एस्टन विला ने फाइनल में बनाई जगह

जॉन मैकगिन और एमिलियानो बुएंडिया के शानदार प्रदर्शन की बदौलत एस्टन विला ने यूईएफए यूरोपा लीग 2026 के फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल के दूसरे लेग में विला ने नॉटिंघम फॉरेस्ट को 4-0 से हराया और 4-1 के कुल स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाई। एस्टन विला का सामना 20 मई को इस्तांबुल के बेसिकटास पार्क में फ्रीबर्ग से होगा।
विला पार्क में खेले गए मुकाबले में मैच की शुरुआत में नॉटिंघम फॉरेस्ट ने ओमारी हचिंसन के जरिए दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही एस्टन विला ने खेल पर नियंत्रण कर लिया। पॉ टोरेस का प्रयास गोलकीपर स्टीफन ऑर्टेगा ने शानदार तरीके से बार के ऊपर भेजा, जबकि यूरी टिलेमान्स और ओली वॉटकिंस भी शुरुआती मौकों को गोल में नहीं बदल सके।
पहला गोल आखिरकार वॉटकिंस ने किया। एमिलियानो बुएंडिया ने शानदार ड्रिब्लिंग करते हुए डिफेंस को छकाया और गेंद वॉटकिंस तक पहुंचाई, जिन्होंने आसान फिनिश के साथ टीम को बढ़त दिलाई। इस गोल के बाद विला का आत्मविश्वास और बढ़ गया। दूसरे हाफ में मेजबान टीम ने और तेजी दिखाई। पॉ टोरेस की शर्ट खींचने पर विला को पेनल्टी मिली, जिसे बुएंडिया ने शानदार तरीके से गोल में बदल दिया। इसके बाद कप्तान जॉन मैकगिन ने तीन मिनट के भीतर दो बेहतरीन गोल दागकर मैच पूरी तरह खत्म कर दिया। दोनों मौकों पर उन्होंने सटीक बाएं पैर के शॉट लगाए और स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया।
एस्टन विला के कोच उनाई एमरी ने जीत के बाद टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि हमने यह मैच जिस तरह खेला। इस्तांबुल में फाइनल खेलना बेहद खास होगा। अब हमें इस पल का आनंद लेना चाहिए, लेकिन साथ ही फाइनल और प्रतिद्वंद्वी फ्रीबर्ग का पूरा सम्मान भी करना होगा।”
इस जीत के साथ एस्टन विला अब अपनी तीसरी यूरोपीय ट्रॉफी जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है। 1982 में यूरोपियन कप जीतने वाली विला टीम 44 साल बाद किसी बड़े यूईएफए फाइनल में पहुंची है। क्लब ने आखिरी बड़ी ट्रॉफी 1996 में जीती थी और उसके बाद से चार फाइनल गंवाए थे।
खेल
आईपीएल 2026: सबसे निचले पायदान पर मौजूद एलएसजी, मजबूत आरसीबी से होगा सामना

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 50वां मैच गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
खराब फॉर्म से जूझ रही एलएसजी प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 9 में से 7 मैच गंवाए हैं। यह टीम लगातार छह मैच हारने के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। इस टीम को अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म होने की कगार पर होने के कारण, टीम का लक्ष्य मेहमानों के खिलाफ एक दमदार प्रदर्शन करना होगा।
दूसरी तरफ, आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने से चंद कदम दूर है। यह टीम 9 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायादन पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ चार विकेट से मैच हारने के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। टीम का लक्ष्य लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर अपनी बढ़त को और मजबूत करना और प्लेऑफ में जगह बनाने के और करीब पहुंचना होगा।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के मामले में आरसीबी का पलड़ा एलएसजी पर भारी है। आरसीबी ने इस टीम के खिलाफ अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 5 जीत दर्ज की, जबकि सुपर जायंट्स सिर्फ दो बार ही मुकाबले को अपने नाम कर सकी है।
लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इससे पहले 15 अप्रैल को आमने-सामने आए थे, जहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रजत पाटीदार की शानदार पारी की बदौलत आरसीबी ने एलएसजी को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश लायर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।
लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।
खेल
आईपीएल 2026: सीजन की मजबूत टीमों में भिड़ंत, जानें कैसा रहा एसआरएच-पीबीकेएस का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड?

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मैच में 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से होगा। यह मैच बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2025 की उपविजेता पंजाब किंग्स 9 में से 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। इस टीम ने शुरुआती 7 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की, जबकि एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा, लेकिन अगले दो मुकाबलों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है।
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद 10 में से 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। इस टीम ने खराब शुरुआत के बाद अपनी किस्मत पलटी और लगातार पांच मैच जीते। इसके बाद, इसी स्टेडियम में खेले गए अपने पिछले मैच में उन्हें तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद 11 अप्रैल को एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें एसआरएच को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मैच खेले गए हैं, जिसमें एसआरएच का पलड़ा भारी रहा है। इस टीम ने 17 मैच अपने नाम किए, जबकि पीबीकेएस ने 8 मुकाबले जीते हैं।
पंजाब किंग्स की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम: ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, सलिल अरोड़ा, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, अमित कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र10 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
