Connect with us
Sunday,13-September-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

नीतीश कुमार पूरा करेंगे कार्यकाल: कुशवाहा

Published

on

बिहार में सत्तारूढ़ सहयोगी जद (यू) और भाजपा के बीच विवाद के बीच जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके पद से हटाने की क्षमता किसी में नहीं है। बेगूसराय में पार्टी समर्थकों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में एनडीए के इकलौते नेता हैं और पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।

कुशवाहा ने कहा, “विभिन्न दलों के इतने नेता विचार कर रहे हैं कि नीतीश कुमार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकते हैं। मेरा मानना है कि देश में कोई ताकत नहीं है, जो उन्हें अगले पांच वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सरकार चलाने से रोक सकती है। उनका कार्यकाल समाप्त होने से एक घंटे पहले भी उन्हें हटाया भी नहीं जा सकता।”

कुशवाहा का यह बयान ऐसे समय आया है जब भाजपा के कई नेताओं ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने ‘राजनीतिक मजबूरियों’ के चलते नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया है।

बीजेपी के मंत्री सम्राट चौधरी ने खुलकर कहा है कि उनकी पार्टी के पास 74 और जेडीयू के पास 43 सीटें हैं, फिर भी बीजेपी ने नीतीश कुमार को शीर्ष पद दिया है।

कुशवाहा ने रविवार को नीतीश कुमार को ‘पीएम मटेरियल’ घोषित किया था, जिससे भाजपा नेताओं ने मुंहतोड़ जवाब दिया था।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन स्वदेश रवाना

Published

on

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 18वें ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद स्वदेश रवाना हो गए। दो दिन तक चले शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन को मंजूरी दी।

पुतिन दो दिन के समिट से पहले शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। इस समिट को भारत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। इस समिट में ब्रिक्स के सदस्य देशों और पार्टनर देशों के नेता भारत में इकट्ठा हुए।

अपनी यात्रा के दौरान, पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी की। दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें व्यापार और आर्थिक सहयोग मुख्य एजेंडा में शामिल थे।

पुतिन ने पिछली बार दिसंबर 2025 में भारत का दौरा किया था, लेकिन दोनों नेता इस महीने की शुरुआत में किर्गिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में मिले थे।

पुतिन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और अन्य नेताओं के साथ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लिया। इस सम्मेलन के बाद एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया गया, जिसमें मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच संयम बरतने और अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने के लिए कूटनीति और बातचीत पर जोर दिया गया।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का इस्तेमाल पश्चिमी ताकतों की तथाकथित “औपनिवेशिक मानसिकता” की आलोचना करने के लिए किया और उन पर एक अधिक बहुध्रुवीय दुनिया के उदय का विरोध करने का आरोप लगाया।

उन्होंने एक-धुव्रीय व्यवस्था का विरोध किया। उनके मुताबिक ये व्यवस्था एक समूह तक सिमट कर रह जाती है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय संबंधों की एक-ध्रुवीय व्यवस्था, जो देशों के एक छोटे समूह के हितों को साधती थी, अब अतीत की बात होती जा रही है। शक्ति का संतुलन अब ग्लोबल साउथ और पूर्व के नए विकास केंद्रों के पक्ष में बदल रहा है। ज्यादा से ज्यादा देश अब खुलकर अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और वैश्विक समस्याओं को सुलझाने में योगदान देने के लिए अपनी मुस्तैदी जाहिर कर रहे हैं।”

पुतिन के अनुसार, “मल्टी-पोलर दुनिया का बनना चुनौतियों से खाली नहीं है। इसका विरोध उन लोगों की ओर से होता है जिनकी सोच की जड़ें औपनिवेशिक मानसिकता में हैं। जो दुनिया को एक लहलहाते बाग और जंगल में बांटकर देखते हैं, और दूसरों की मेहनत पर जीने के आदी हैं। वे बदलते सच को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं और सिर उठाते प्रतिद्वंदी को रोकने की हर संभव कोशिश करते हैं।”

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

टेस्ला लंबी देरी के बाद एक अक्टूबर को अगली पीढ़ी की रोडस्टर को करेगी लॉन्च

Published

on

इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने घोषणा की कि कंपनी लंबी देरी के बाद एक अक्टूबर को रोडस्टर लॉन्च करेगी। टेस्ला रोडस्टर की पहली जनरेशन को करीब एक दशक पहले बाजार में उतारा गया था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर टेस्ला ने एक पोस्ट में कहा, “गो फॉर लॉन्च”, साथ ही इसमें एक पोस्टर भी था, जिसमें इसकी तारीख एक अक्टूबर दी गई थी।

इस पोस्ट के रिप्लाई में मस्क ने कहा, “नई टेस्ला रोडस्टर 10.01 को लॉन्च की जाएगी।”

इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में अगस्त में दावा किया गया था कि टेस्ला नए डिजाइन वाली रोडस्टर को जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इवेंट में स्पेसएक्स के साथ मिलकर बनाए गए कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स वाले लिमिटेड-एडिशन वर्जन का डेमो दिखाया जा सकता है।

टेस्ला ने सबसे पहले 2017 में अगली पीढ़ी की रोडस्टर लाने का ऐलान किया था और कहा था कि इसकी डिलीवरी 2020 में शुरू हो जाएगी, लेकिन इस प्रोग्राम में बार-बार देरी हुई है।

यह कदम टेस्ला द्वारा पिछले हफ्ते ऑस्टिन, टेक्सास के कुछ इलाकों में अपनी दो-सीटर साइबरकैब में राइड्स की सुविधा शुरू करने के बाद उठाया गया है। इस साइबरकैब में न तो स्टीयरिंग व्हील है और न ही पैडल। मस्क ने इस गाड़ी को टेस्ला को ड्राइवरलेस गाड़ियों के क्षेत्र में एक बड़ी ताकत बनाने के लिए अहम बताया है।

खबरों के मुताबिक, नई रोडस्टर अब एक आम हाई-परफॉर्मेंस ईवी से बदलकर पूरी तरह से नई कार्बन-फाइबर हाइपरकार बन गई है।

नई रोडस्टर के लॉन्च से पहले टेस्ला के शेयर में तेजी देखी गई। बीते एक महीने में टेस्ला ने 7 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। हालांकि, सालाना आधार पर इसमें करीब 10 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

आंध्र प्रदेश: भारी बारिश और बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Published

on

आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात से ही कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पलनाडू जिले के नरसरावपेट में तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। इस दौरान पेटलुरिवरिपालेम और लक्ष्मीपुरम गांवों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान नागाम्मा (63) और मेकाला वेंकयम्मा (60) के तौर पर हुई है। माना जा रहा है कि दोनों की मौत कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा पड़ने) से हुई।

पूर्वी गोदावरी, विशाखापत्तनम और गजुवाका इलाकों में जोरदार बारिश हुई। निदादावोलु में बस स्टैंड पानी से भर जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के अनुसार, विदर्भ और मध्य प्रदेश क्षेत्रों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार सुबह एक बुलेटिन में कहा कि इसके अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है और इससे राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

उत्तरी आंध्र तट पर 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। एलुरु, एनटीआर, कृष्णा, नंद्याल और कुरनूल जिलों के कुछ इलाकों में बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है।

एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने के दौरान पेड़ों या होर्डिंग्स के नीचे न खड़े हों। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि वे उफान पर बह रही नदियों या नहरों को पार करने की कोशिश न करें। राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों और अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा कि लोगों को उफान पर बह रही नदियों या नहरों को पार करने से बचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से जोखिम वाले इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने को भी कहा।

गृह मंत्री ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में मौजूद रहने का निर्देश दिया। राज्य में इस साल बारिश में लगभग 60 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का जोर है और कई जगहों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आंध्र प्रदेश जल संसाधन सूचना और प्रबंधन प्रणाली (एपीडब्ल्यूआरआईएमएस) के अनुसार, 1 जनवरी से 9 सितंबर के बीच राज्य में 578.58 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 236.51 एमएम बारिश हुई, जो 59.12 प्रतिशत कम है।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार17 minutes ago

ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन स्वदेश रवाना

मनोरंजन1 hour ago

राघव चड्ढा की तस्वीरों पर परिणीति चोपड़ा ने लुटाया प्यार, कमेंट से खींचा फैंस का ध्यान

व्यापार1 hour ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ईरानी समकक्ष से की मुलाकात, भारत-ईरान आर्थिक सहयोग को नई गति देने पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

टेस्ला लंबी देरी के बाद एक अक्टूबर को अगली पीढ़ी की रोडस्टर को करेगी लॉन्च

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

आंध्र प्रदेश: भारी बारिश और बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

महाराष्ट्र4 hours ago

मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नालासोपारा-दादर-कुर्ला में जलभराव, येलो अलर्ट जारी

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 hours ago

इंडोनेशिया में 243 यात्रियों को लेकर न‍िकला ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट-8’ जहाज जावा सागर में लापता, तलाश में न‍िकली रेस्‍क्‍यू टीम

व्यापार4 hours ago

मध्य पूर्व में तनाव असर! एफपीआई ने सितंबर में अब तक 14,474 करोड़ रुपए की बिकवाली की

राजनीति5 hours ago

नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी, उपचुनाव से पहले टीएमसी के ‘असली’ हक पर चुनाव आयोग में जंग

राजनीति22 hours ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

महाराष्ट्र2 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

खेल2 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध1 week ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

खेल1 week ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

खेल3 weeks ago

दूसरा टेस्ट: बल्लेबाजी के दौरान पंत की कलाई पर लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान

राजनीति3 weeks ago

तमिलनाडु: दो दिन अवकाश के बाद फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, छह विभागों के अनुदान पर होगी चर्चा

व्यापार2 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान