Connect with us
Monday,24-August-2026
ताज़ा खबर

राष्ट्रीय समाचार

एनआईए की टीम ने महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र का दौरा किया, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी

Published

on

छत्रपति संभाजीनगर, 21 मार्च। औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग के बीच, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर पहुंची और खुल्ताबाद का निरीक्षण किया, जहां कब्र स्थित है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी।

यह घटना 17 मार्च की रात को नागपुर में हुई हिंसा के बाद हुई है। एनआईए की टीम ने मराठवाड़ा के परभणी, जालना और नांदेड़ जिलों और विदर्भ के बुलढाणा का भी दौरा किया, ताकि वहां संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। टीम ने कथित तौर पर राज्य के आतंकवाद निरोधी दस्ते की सहायता मांगी है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 18वीं सदी की संरचना के दो तरफ टिन की चादरें लगा दी हैं। जिला कलेक्टर दिलीप स्वामी और पुलिस अधीक्षक विनयकुमार राठौड़ द्वारा कब्र का दौरा करने के बाद जिला प्रशासन ने तीन दिन पहले ऐसा किया था। औरंगजेब की कब्र को एएसआई ने ‘राष्ट्रीय महत्व के स्मारक’ के तौर पर संरक्षित किया है।

नागपुर पुलिस ने 17 मार्च की हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान और पांच अन्य के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया है।

नागपुर साइबर क्राइम के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) लोहित मतानी ने कहा, “फहीम खान समेत छह लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। कुछ लोगों ने पुलिस के खिलाफ हिंसा का समर्थन किया और इसकी प्रशंसा की। यह संख्या और बढ़ सकती है। इस हमले का समर्थन करते हुए कुछ टिप्पणियां की गईं, जिससे दंगे और भड़के। ऐसी टिप्पणियां करने वाले लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।”

उन्होंने कहा कि नागपुर में भड़के दंगों के सिलसिले में 300 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की गई है। इनमें से 140 अकाउंट में आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो पाए गए हैं।

डीसीपी ने कहा कि इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

इसके अलावा, साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध प्रवर्तन के लिए एक नोडल एजेंसी महाराष्ट्र साइबर ने भड़काऊ सामग्री फैलाने वाले सोशल मेडिकल अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। महाराष्ट्र साइबर ने नागपुर सिटी साइबर पुलिस स्टेशन के साथ मिलकर नागपुर में हाल ही में हुए दंगों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने में लगे कई सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान की है।

“फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब पर आपत्तिजनक सामग्री के 140 से अधिक मामलों की पहचान की गई है और उनकी रिपोर्ट की गई है। जवाब में, ऐसी सामग्री को तुरंत हटाने की सुविधा के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम, 2000 की धारा 79(3)(बी) के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, इन खातों को संचालित करने वाले व्यक्तियों की वास्तविक पहचान को उजागर करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 94 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। ऐसी भड़काऊ सामग्री फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी,” महाराष्ट्र राज्य साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के कार्यालय द्वारा बुधवार देर रात जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया।

राष्ट्रीय समाचार

नीट-पीजी 2026: एनबीईएमएस 25 अगस्त को जारी करेगा एडमिड कार्ड

Published

on

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (नीट-पीजी) 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले जो उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट-पीजी 2026 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख 24 अगस्त से बदलकर 25 अगस्त कर दी है।

एनबीईएमएस की ओर से नीट-पीजी 2026 एडमिट कार्ड सोमवार को नहीं, बल्कि मंगलवार को जारी किए जाएंगे। इसी को लेकर एनबीईएमएस ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर साफ किया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि को पूर्व निर्धारित तिथि 27 अगस्त से संशोधित कर 24 अगस्त किया गया था, जिसे किन्हीं अपरिहार्य परिस्थितियों तथा असम और मेघालय से संबंधित प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए 24 अगस्त के स्थान पर 25 अगस्त को जारी किया जाएगा।

इसी के साथ एनबीईएमएस ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे केवल एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी या आधिकारिक संचार माध्यमों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें। कैंडिडेट्स अफवाहों, सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि वाली पोस्ट या तीसरे पक्ष द्वारा फैलाए गए संदेशों पर ध्यान न दें।

नीट-पीजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। वहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट कर दें। फिर एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। प्रवेश पत्र चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

बता दें कि एनबीईएमएस की ओर से नीट-पीजी 2026 का आयोजन देश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों में 30 अगस्त को एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, एग्जाम में शामिल होने के लिए जिन अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की थी, उनके लिए टेस्ट सिटी इंटिमेशन 11 अगस्त को जारी कर दिए गए हैं, जिसे उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

यूपीआई लेनदेन की संख्या बीते एक दशक में 13,000 गुना बढ़कर 24,162 करोड़ से अधिक हुई : केंद्र

Published

on

भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई)पर वार्षिक लेनदेन की संख्या बीते एक दशक में 13,000 गुना बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 24,162 करोड़ हो गई है, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 में इनकी संख्या 1.78 करोड़ थी। यह जानकारी वित्त मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से 25 अगस्त, 2016 को यूपीआई को लॉन्च किया था। आज के समय में यह देश के डिजिटल भुगतान प्रणाली की रीढ़ बन गया है।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, यूपीआई लेनदेन की कुल वैल्यू वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 314 लाख करोड़ रुपए हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 2016-17 में 0.07 लाख करोड़ रुपए थी। यह बीते एक दशक में करीब 4,000 गुना की बढ़ोतरी दिखाता है।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि यूपीआई के बड़े पैमाने, भरोसे और इंटरऑपरेबिलिटी को दुनिया भर में पहचान मिली है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने इसे ट्रांजैक्शन वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम माना है। 2025 तक, दुनिया भर में होने वाले रियल-टाइम पेमेंट ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में यूपीआई की हिस्सेदारी लगभग 49 प्रतिशत थी।

2026 में यूपीआई की ग्रोथ की रफ्तार और तेज हो गई है। मई में पहली बार यूपीआई लेनदेन की संख्या 2,300 करोड़ के आंकड़े को पार कर 2,320 करोड़ पर पहुंच गई। इसके बाद जुलाई में प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड 2,366 करोड़ लेनदेन हुए, जो इसके दस साल के सफर में सबसे अधिक मासिक लेनदेन का आंकड़ा है।

संस्थागत भागीदारी में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। यूपीआई पर लाइव बैंकों की संख्या वित्त वर्ष 2016-17 में 44 से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 तक 703 हो गई, जिसमें पब्लिक सेक्टर बैंक, प्राइवेट बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, पेमेंट बैंक और कोऑपरेटिव बैंक शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि मर्चेंट पेमेंट में यूपीआई को काफी ज्यादा अपनाया गया है। कुल लेनदेन की संख्या में पर्सन-टू-मर्चेंट (पी2एम) लेनदेन का हिस्सा 63 प्रतिशत था, जबकि कुल लेनदेन वैल्यू में पर्सन-टू-पर्सन का योगदान 71 प्रतिशत था।

डेटा से यह भी पता चलता है कि रोजमर्रा के छोटे-मोटे भुगतान के लिए यूपीआई का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। वित्त वर्ष 26 में लगभग 86 प्रतिशत पी2एम लेनदेन 500 रुपए से कम के थे, जबकि 59 प्रतिशत पी2पी लेनदेन भी 500 रुपए से कम के थे।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से मिलीं आकांक्षा चमोला, फराह खान से बोलीं-लॉकअप का अनुभव शानदार

Published

on

निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ आकांक्षा चमोला के घर गई थीं, जहां पर अभिनेत्री ने शो के बाद की जिंदगी के बारे में बात की। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि वे हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिली हैं। फराह खान के हालिया यूट्यूब वीडियो में दिखाया गया कि वे आकांक्षा चमोला के घर गई हैं, जहां अभिनेत्री और उनकी मां ने फराह खान का स्वागत किया और बातचीत में अभिनेत्री ने फराह खान को इतने दिनों बाद मुलाकात के लिए माफी मांगी।

आकांक्षा चमोला ने कहा, “मैं पिछले कई समय से व्यस्थ चल रही थी इसलिए आपसे मिल नहीं क्योंकि मैं कल ही दिल्ली से आई हूं। अभी हाल ही में मेरी मुलाकात दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से हुई थी, मुझे पता नहीं मैंने लॉकअप में क्या किया है।”

इसके बाद अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने आगे बताया कि उनके अंदर अभिनय की कला पिता से आई है। अभिनेत्री ने हंसते हुए कहा कि उनके पापा बहुत फिल्मी थे और रामलीला में वे सीता का किरदार निभाया करते थे। इसके बाद फराह खान का रिक्शन देखने लायक बनता है, जिसे देखकर आकांक्षा एक्सप्लेन करती कि पहले के जमाने में लड़के ही महिला किरदार निभाते थे।

बातचीत में आकांक्षा चमोला और फराह खान ने ‘लॉकअप-2’ शो के बारे में बात की। बातचीत में फराह ने आकांक्षा से पूछा, “लॉकअप के बाद तुम्हारी जिंदगी कैसी चल रही है, जिस पर आकांक्षा ने कहा कि बहुत ‘हैक्टिक’। आकांक्षा चमोला ने कहा, “‘लॉकअप-2’ से बाहर आने के कुछ दिनों बाद मुझे शो के माहौल से निकलने में थोड़ा समय लगा।”

आकांक्षा चमोला की बात पर सहमति जताते हुए फराह ने कहा कि तुम्हे क्या मेरे साथ भी ही हुआ था। आकांक्षा चमोला ने कहा, “मैं दो रात तक शो नहीं पाई थी। मुझे ऐसा लगता था कि मैं बेंच पर लेटी हूं, आकांक्षा चौधरी और योगेश उनके आसपास घूम रहे हैं।”

इसके बाद आकांक्षा चमोला और फराह खान ने सभी के ‘लॉकअप-2’ में सभी के सीक्रेट पर बात की। उन्होंने शिवांगी के सीक्रेट पर बात करते हुए कहा कि शिवांगी को बाद में एहसास हुआ था कि शो में कुछ बड़ा सीक्रेट रिवील करना पड़ेगा, ब्रेड बटर से काम नहीं चलेगा।

‘लॉकअप-2’ में गौरव खन्ना आकांक्षा चमोला से मिलने गए थे और वहां शो से आकांक्षा को उनके सीक्रेट रिवील करने के बाद के रिएक्शन भी बताए थे। साथ ही, आक्षांका चमोला के घर में चल रहे माहौल पर भी बात की थी।

फराह ने आकांक्षा से पूछा कि शो में गौरव के आने के बाद क्या हुआ था। इस पर आकांक्षा चमोला ने बताया कि गौरव ने उनसे कहा था कि उनके घरवाले शो में सीक्रेट खुलने और गेम को लेकर परेशान हैं। आकांक्षा ने ये भी कहा कि उनके माता-पिता उनके बारे में ज्यादातर बातें पहले से ही जानते थे।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र9 hours ago

भिवंडी के डिंगाड में दो गुटों के बीच झड़प, मांसाहारी भोजन को लेकर विवाद में 6 लोग घायल

राष्ट्रीय समाचार9 hours ago

नीट-पीजी 2026: एनबीईएमएस 25 अगस्त को जारी करेगा एडमिड कार्ड

अंतरराष्ट्रीय समाचार10 hours ago

कनाडा और अमेरिका दौरे पर जाएंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आर्थिक और वित्तीय साझेदारी मजबूत करने पर रहेगा फोकस

राजनीति10 hours ago

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: राजस्थान राज्य चुनाव आयुक्त

राष्ट्रीय समाचार11 hours ago

यूपीआई लेनदेन की संख्या बीते एक दशक में 13,000 गुना बढ़कर 24,162 करोड़ से अधिक हुई : केंद्र

राष्ट्रीय समाचार11 hours ago

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से मिलीं आकांक्षा चमोला, फराह खान से बोलीं-लॉकअप का अनुभव शानदार

राष्ट्रीय समाचार11 hours ago

मध्य प्रदेश के धार में कांवड़ यात्रियों को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिरी, 20 लोग घायल

महाराष्ट्र12 hours ago

गणपति मूर्ति के अपमान के मामले में एफआईआर दर्ज, माजगांव में स्थिति काबू में; हिंदू संगठनों ने डीसीपी जयंत मीणा को निशाना बनाया

राष्ट्रीय समाचार12 hours ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते बाजार लाल निशान में बंद; सेंसेक्स 170 अंक फिसला, निफ्टी 24,220 के नीचे

खेल13 hours ago

विनेश फोगाट: विरासत में मिला रेसलिंग का खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते 3 गोल्ड, विवादों से भी रहा नाता

अपराध4 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

मनोरंजन3 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

व्यापार2 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति4 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

राजनीति2 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

रुझान