अंतरराष्ट्रीय समाचार
नासा के उपग्रह तुर्की व सीरिया में भूकंप राहत कार्य में कर रहे मदद
वाशिंगटन, 11 फरवरी : 6 फरवरी को दक्षिणी तुर्की और पश्चिमी सीरिया में आए भीषण भूकंप और हजारों लोगों के मारे जाने के बाद नासा ने शनिवार को कहा कि वह अंतरिक्ष से अपने हवाई दृश्य और डेटा को साझा करने के लिए काम कर रहा है, ताकि राहत और बचाव कर्मियों की मदद की जा सके। साथ ही ऐसी घटनाओं के मामले में भविष्यवाणी करने की अपनी क्षमता में सुधार कर रहा है। भूकंप से पहले और बाद में एकत्र किए गए दृश्यों का उपयोग सिंगापुर की पृथ्वी वेधशाला और दक्षिणी कैलिफोर्निया में नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों की एक टीम द्वारा तुर्की के लिए प्रॉक्सी मानचित्र बनाने के लिए किया गया था।
ये मानचित्र किसी दिए गए ईवेंट की रडार इमेजिस से पहले और बाद की तुलना करके देखते हैं कि परि²श्य कैसे बदल गया है।
नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने कहा, “नासा के दिल और दिमाग तुर्की और सीरिया में भूकंप से प्रभावित लोगों के साथ हैं।” नासा की प्रमुख क्षमताओं में से एक सिंथेटिक एपर्चर रडार या एसएआर के साथ विशेषज्ञता है।
दिन हो या रात, सभी तरह के मौसम में पृथ्वी को देखने के लिए एसएआर का उपयोग यह मापने के लिए किया जाता है कि इस प्रकार की घटना के बाद जमीन कैसे बदलती है और निर्मित परि²श्य में परिवर्तन होता है।
नुकसान का आकलन करने के अलावा, नासा के वैज्ञानिक मूल प्राकृतिक आपदा से संबंधित घटनाओं को समझने के लिए एजेंसी की क्षमता में सुधार करने के लिए अंतरिक्ष और जमीन-आधारित टिप्पणियों का उपयोग करते हैं।
जबकि अभी तक उपयोग में नहीं है, नासा के वैज्ञानिक भूकंप के बाद के आकलन के लिए एक नया उपकरण जोड़ने की उम्मीद कर रहे हैं।
अर्थ सरफेस मिनरल डस्ट सोर्स इन्वेस्टिगेशन, या ईएमआईटी, इंस्ट्रमेंट को जुलाई 2022 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में लॉन्च किया गया था।
पृथ्वी के वायुमंडल में सामग्री की संरचना की अपनी टिप्पणियों के हिस्से के रूप में, यह मीथेन उत्सर्जन का आकलन कर सकता है।
भूकंप स्थल के ऊपर से गुजरते समय, बढ़े हुए या नए उत्सर्जन के माप उन घटनाओं की ओर इशारा कर सकते हैं जो अन्यथा आसानी से अंतरिक्ष से नहीं देखी जा सकतीं।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
अमेरिका: 24 घंटे के भीतर दो जगह गोलीबारी, पार्क में खेल रहे बच्चों पर भी हमला

अमेरिका में 24 घंटों के भीतर दो जगह गोलीबारी हुई। वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के बाद केंटकी स्थित एक पार्क पर हमला हुआ। केंटकी राज्य में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
वर्जीनिया में शनिवार तड़के तो केंटकी में शनिवार शाम हमला हुआ। केंटकी के लेक्सिंगटन पुलिस प्रमुख लॉरेंस वेदर्स के अनुसार, शनिवार शाम (स्थानीय समयानुसार) को चार्ल्स यंग पार्क में एक हमला हुआ, जहां पांच लोगों को गोली लगी।
घायलों में 4 साल का एक बच्चा, 14 साल का किशोर और दो व्यस्क शामिल हैं। वेदर्स ने कहा कि सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, शनिवार रात लेक्सिंगटन के डाउनटाउन में बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही, और आस-पास की कई सड़कें बंद कर दी गईं, क्योंकि अधिकारी अपनी जांच जारी रखे हुए हैं।
अधिकारियों ने किसी संदिग्ध या मृतक के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वहीं, शनिवार को एक अलग घटना में, वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई शूटिंग में पांच लोग घायल हो गए, जिसके कारण कैंपस को कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया। यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि शूटिंग में “कई संदिग्ध” शामिल थे और कैंपस को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
जब पुलिस सुबह करीब 1:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) यूनिवर्सिटी के रेजिडेंस हॉल के बाहर मौके पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि पांच लोग गोली लगने से घायल हैं। पीड़ितों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। यूनिवर्सिटी ने बाद में एक बयान में कहा कि एक व्यक्ति की हालत गंभीर थी, जबकि बाकी लोगों की हालत गंभीर थी।
बयान के मुताबिक, कैंपस का लॉकडाउन हटा लिया गया है, जबकि काउंटी और कैंपस पुलिस दोनों गोलीबारी की जांच कर रही हैं।
यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि किसी संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया या नहीं।
वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी चेस्टरफील्ड, वर्जीनिया में है। सीबीएस न्यूज से जुड़े डब्ल्यूटीवीआर ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत सोमवार से होने वाली थी।
इस बीच, अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के ह्यूस्टन काउंटी के एक हाई स्कूल में बुधवार को हुई शूटिंग में दो छात्र घायल हो गए। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
भारत ने भूकंपग्रस्त कोलंबिया की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ, राहत सामग्री की पहली खेप भेजी

कोलंबिया में आए भयानक भूकंप के बाद भारत ने शुक्रवार को राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, भारत ने कोलंबिया को 20 मीट्रिक टन राहत सामग्री की पहली खेप भेजी।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस मुश्किल समय में कोलंबिया के लोगों के साथ भारत की एकजुटता दिखाई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भूकंप के बाद चल रहे रिकवरी के कामों में मदद के लिए कोलंबिया को 20 एमटी राहत सप्लाई की पहली खेप भेजी गई। इस मदद में दवाएं और मेडिकल इक्विपमेंट, कुछ समय के लिए रहने की जगह और साफ-सफाई में मदद और आपदा के बाद जरूरी दूसरी चीजें शामिल हैं। भारत इस मुश्किल समय में कोलंबिया के लोगों के साथ एकजुटता में खड़ा है।”
बता दें, सोमवार को कोलंबिया में आए 7.3-तीव्रता के भूकंप में 281 लोगों की जान चली गई, 3,971 लोग घायल हुए, जबकि 391 लोग अभी भी लापता हैं।
कोलंबियाई जियोलॉजिकल सर्विस के मुताबिक, भूकंप पश्चिमी कोलंबिया में सुबह 7:34 बजे (स्थानीय समय) आया था। भूकंप का केंद्र सैन जोस डेल पालमार के पास था और यह 96 किलोमीटर की गहराई में आया था।
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट ने कहा कि कोलंबिया में भूकंप से 15 डिपार्टमेंट और 426 म्युनिसिपैलिटी में 44,936 परिवार और 102,105 लोग प्रभावित हुए हैं।
इसमें आगे बताया गया कि भूकंप से 10,677 घर तबाह हो गए हैं, जबकि 65,841 दूसरे घरों को नुकसान हुआ है। इससे पहले मंगलवार को विदेश मंत्री जयशंकर ने भूकंप में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की।
विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “कोलंबिया में भूकंप से हुई दुखद मौतों और तबाही से बहुत दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति दिल से संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।”
अंतरराष्ट्रीय समाचार
चीन में वायु गुणवत्ता के सुधार के लिए नए दौर की कार्रवाई योजना जोरों पर

चीनी उप पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री शु पीच्यो ने 13 अगस्त को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चीन में अब वायु गुणवत्ता के सुधार के लिए नए दौर की कार्रवाई योजना बनाने का काम जोरों पर है। उन्होंने कहा कि 18वीं सीपीसी कांग्रेस के बाद चीन ने वायु सुधार के लिए लगातार तीन कार्रवाई योजनाएं जारी कीं, जिससे वायु गुणवत्ता में बड़ा सुधार आया है।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में चीन में पीएम 2.5 (पीएम 2.5) का राष्ट्रीय औसत घनत्व घटकर 28 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया, जो 2013 की तुलना में 59 प्रतिशत कम है। भारी प्रदूषित दिनों की संख्या का अनुपात 0.9 प्रतिशत तक घट गया, जो निगरानी शुरू होने के बाद सबसे अच्छा रिकॉर्ड है।
शु पीच्यो ने बताया कि वर्तमान में वायु प्रदूषण के निपटारे में अपर्याप्त, अस्थिर और असंतुलित सवाल उल्लेखनीय बना रहा है। वायु गुणवत्ता का सुधार स्पष्ट सुधार से सर्वांगीण सुधार की ओर संक्रमण के कुंजीभूत काल से गुजर रहा है। नई कार्रवाई योजना का मापदंड अधिक ऊंचा होगा। विभिन्न इलाकों के प्रति उसका कार्यांवयन अधिक लक्षित होगा और कदम अधिक वैज्ञानिक होंगे।
-
दुर्घटना12 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
