अंतरराष्ट्रीय
मेलबर्न टेस्ट : भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर कसा शिकंजा
भारत ने यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपना शिकंजा कस दिया है और काफी मजबूत स्थिति में है। आस्ट्रेलिया ने किसी तरह भारत द्वारा ली गई 131 रनों की लीड को पार कर लिया है और तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक उसने छह विकेट खोकर 133 रन बना कर मेहमान टीम पर दो रनों की बढ़त ले ली है। हालांकि आस्ट्रेलियाई टीम जिस स्थिति में है उसे देखकर लगता नहीं है कि वह भारत के सामने कोई मजबूत लक्ष्य रख पाएगी।
भारत ने पहली पारी में आस्ट्रेलिया को 195 रनों पर ऑल आउट कर दिया था, फिर अपनी पहली पारी में 326 रन बनाकर बढ़त ली। दूसरी पारी में एक समय आस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 99 रन था। यहां लग रहा था कि वह पारी से हार सकती है, लेकिन हरफमनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन और पैट कमिंस ने उसे बचा लिया। दिन का खेल खत्म होने तक ग्रीन 17 रन बनाकर और कमिंस 15 रन बनाकर नाबाद हैं।
दोनों के बीच अभी तक 34 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इस मैच में भारत का दबदबा पहले दिन से दिखा। गेंदबाजों ने पहली पारी में दम दिखाया और दूसरी पारी में भी। दूसरी पारी में भारत का एक गेंदबाज कम था। उमेश यादव पिंडली में दर्द के कारण मैदान से बाहर चले गए। उनकी कमी भारत को नहीं खली क्योंकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा ने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का पिच पर टिकना दूभर कर दिया।
शुरू से लेकर आखिरी तक आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सहज नहीं लगे। 40 रन बनाने वाले मैथ्यू वेड और 28 रन बनाने वाले मार्नस लाबुशैन ने किसी तरह भारतीय गेंदबाजों का सामना करने की कोशिश की। लेकिन एक समय बाद उनका संघर्ष भी जवाब दे गया।
भारत को विकेट दिलाने की शुरुआत उमेश यादव ने की। उन्होंने जोए बर्न्स (4) को आउट किया। इसके बाद वह पिंडली में दर्द के कारण बाहर चले गए।
लाबुशैन ने फिर वेड के साथ मिलकर 38 रन जोड़े। लगा कि यह साझेदारी मेजबान टीम के लिए अच्छी तरह फल-फूल सकती है तभी अश्विन की एक बेहतरीन गेंद लाबुशैन के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में खड़े रहाणे के हाथों में गई। कप्तान ने गलती नहीं की। पहले सत्र में आस्ट्रेलिया ने यही दो विकेट खोए थे।
तीसरे सत्र में उसकी स्थिति और खराब हो गई। दबाव इसलिए भी बढ़ गया क्योंकि टीम के मुख्य बल्लेबाज और टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 स्टीव स्मिथ एक बार फिर विफल रहे। बुमराह ने उन्हें आठ के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। यह बड़ा विकेट था और यहां से आस्ट्रेलिया पर दबाव बनने लगा जिसके सामने उसके बल्लेबाज एक-एक कर ढेर होते चले गए।
वेड अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। जडेजा की गेंद पर वह एलबीडब्ल्यू हो गए। वेड का विकेट 98 के कुल स्कोर पर गिरा। सिराज ने फिर ट्रेविस हेड (17) को इसी स्कोर पर आउट किया। टिम पेन इस पारी में सिर्फ एक रन ही बना सके। उन्हें जडेजा ने अपना शिकार बनाया।
यहां लगा था कि तीसरे दिन ही भारत पारी से यह मैच जीत लेगा, लेकिन कमिंस और ग्रीन ने अभी तक आस्ट्रेलिया को बचाए रखा है।
इससे पहले, भारत ने दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 277 के कुल स्कोर के साथ की थी। रहाणे ने अपने दूसरे दिन के स्कोर 104 में आठ रन का और इजाफा किया और फिर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए।
जडेजा अपने अर्धशतक से एक रन दूर थे। उन्होंने कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। रहाणे स्ट्राइकर छोर पर कुछ सेंटीमीटर की दूरी से क्रीज में पहुंचने से रह गए। रहाणे ने अपनी 112 रनों की पारी में 223 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके मारे।
कुछ देर बाद जडेजा ने अर्धशतक तो पूरा कर लिया लेकिन मिशेल स्टार्क के बाउंसर के जाल में फंस कर 57 के निजी स्कोर पर पैट कमिंस को कैच दे बैठे। उन्होंने 159 गेंदें खेलीं और सिर्फ तीन चौके लगाए। यहां भारत का स्कोर सात विकेट पर 306 रन हो गया था। आखिरी के तीन खिलाड़ी – उमेश यादव (9), रविचंद्रन अश्विन (14) और जसप्रीत बुमराह (0) 20 रनों के भीतर पवेलियन लौट गए।
आस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क और ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन ने तीन-तीन विकेट लिए। पैट कमिंस ने दो और जोश हेजलवुड ने एक सफलता अर्जित की।
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका-इजरायल और ईरान के हमलों में हूती की ‘एंट्री’, ईरानी मीडिया ने किया बड़ा दावा

तेहरान, 26 मार्च : ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच हमलों का दौर अब भी जारी है। 28 फरवरी को शुरू हुए इस हमले को लगभग एक महीना होने वाला है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच अब तक कोई बात नहीं बनी है। इस बीच अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमलों के खिलाफ हूती विद्रोहियों की एंट्री हो सकती है।
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ईरान के समर्थन वाले हूती विद्रोही इजरायल के खिलाफ जंग में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
ईरानी मीडिया रिपोर्ट में बिना नाम बताए सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया है कि हूती, जिन्हें यमनी अंसारुल्लाह के नाम से भी जाना जाता है, बाब अल-मंदाब स्ट्रेट पर कब्जा करने के लिए तैयार हैं।
अक्टूबर 2023 से विद्रोही समूह ने लाल सागर में पहले ही तनाव की स्थिति बना रखी है और गाजा पर इजरायल के हमलों का बदला लेने के लिए सैकड़ों इजरायली ठिकानों पर गोलाबारी की है।
अमेरिकी मीडिया सीएनएन के अनुसार, हूती ने अमेरिका और ब्रिटेन से जुड़े जहाजों को भी निशाना बनाया है, जिससे दुनिया भर में व्यापार में रुकावट आई है। अमेरिका और दूसरी पश्चिमी नौसेनाएं समुद्र के रास्ते जहाजों को एस्कॉर्ट कर रही हैं, लेकिन अगर हूती बाब अल-मंदाब स्ट्रेट पर कब्जा करने का फैसला करते हैं, तो इससे उनके विकल्प और कम हो सकते हैं।
बाब अल-मंदाब स्ट्रेट भूमध्य सागर और अरब सागर के बीच एक जरूरी रास्ता है, जो यूरोप को अफ्रीका और उससे आगे के महासागरों में एशिया से जोड़ता है। इन सबके बीच अमेरिका और ईरान के बातचीत को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है। हालांकि, ईरान ने इन दावों खारिज करते हुए यह कहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच तीसरे पार्टी के जरिए हल्का-फुल्का संदेशों का आदान-प्रदान हुआ।
ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में मध्यस्थों के माध्यम से ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच विभिन्न संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है, जबकि पिछले महीने के अंत में देश पर अमेरिकी और इजरायली हमलों की शुरुआत के बाद से तेहरान ने वाशिंगटन के साथ कोई बातचीत नहीं की है। उन्होंने सरकारी टीवी चैनल आईआरआईबी को दिए एक साक्षात्कार में यह टिप्पणी की।
अराघची ने कहा, “कुछ दिनों पहले से अमेरिकी पक्ष विभिन्न मध्यस्थों के माध्यम से अलग-अलग संदेश भेज रहा है। जब मित्र देशों के माध्यम से हमें संदेश भेजे जाते हैं और हम जवाब में अपनी स्थिति स्पष्ट करते हैं या आवश्यक चेतावनी जारी करते हैं तो इसे न तो बातचीत कहा जाता है और न ही संवाद। यह केवल हमारे मित्रों के माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान है, और हमने अपने सैद्धांतिक रुख को दोहराया है।
अंतरराष्ट्रीय
ट्रंप की ईरान को चेतावनी, ‘बेहतर होगा बातचीत को लेकर हों गंभीर, कहीं देर न हो जाए’

TRUMP
वाशिंगटन, 26 मार्च : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान उनके सामने गिड़गिड़ा रहा है और वो डील की भीख मांग रहा है। ट्रंप का यह भी कहना है कि ईरानी वार्ताकार बहुत अजीब हैं। उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा है कि तेहरान को “जल्द ही गंभीर हो जाना चाहिए, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।”
अपने ट्रुथ सोशल ऐप पर ट्रंप ने कहा: ईरानी वार्ताकार बहुत अलग और “अजीब” हैं। वे हमसे डील करने के लिए “गुजारिश” कर रहे हैं, जो उन्हें करना चाहिए क्योंकि वो सैन्य रूप से खत्म हो चुके हैं, और वापसी का कोई मौका उनके पास नहीं है, और फिर भी वे सबके सामने कहते हैं कि वे सिर्फ “हमारे प्रस्ताव को देख रहे हैं।” गलत!!! उन्हें जल्द ही गंभीर हो जाना चाहिए, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, क्योंकि एक बार ऐसा हो गया, तो पीछे मुड़ना मुमकिन नहीं है, और यह अच्छा नहीं होगा!
ईरान ने बातचीत की संभावना पर मिले-जुले संकेत दिए हैं, जब ऐसी खबरें आईं कि ट्रंप प्रशासन ने इस हफ्ते की शुरुआत में पाकिस्तान के जरिए तेहरान को 15-सूत्रीय संघर्ष विराम योजना पेश की है। सार्वजनिक रूप से, ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि तेहरान ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सरकारी मीडिया को बताया कि उनकी सरकार ने युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत नहीं की है और न ही उनकी किसी बातचीत की योजना है। हालांकि उन्होंने माना कि यूएस ने दूसरे देशों के जरिए ईरान को संदेश भेजने की कोशिश की थी, उन्होंने कहा कि यह “न तो बातचीत थी और न ही कोई नेगोशिएशन।”
धमकी, चेतावनी और विरोध के बीच पश्चिम एशिया ही नहीं पूरी दुनिया के लिए 27 मार्च का दिन काफी अहम है। 23 मार्च को ट्रंप ने ईरान के साथ वार्ता का दावा करते हुए कहा था कि बातचीत “सकारात्मक और रचनात्मक” है, इसलिए वो ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले के फैसले को “5 दिन के लिए टाल रहे हैं।” इसकी मियाद शुक्रवार को समाप्त हो रही है।
अंतरराष्ट्रीय
नाटो पर बिफरे ट्रंप, बोले- ‘मदद नहीं की, ये समय कभी भूलना मत’

TRUMP
वाशिंगटन, 26 मार्च : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) देशों पर बिफरे हैं। उन्होंने सीधे-सीधे धमकी देते हुए कहा कि इस समय को कभी ‘भूलिएगा मत।’
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट में ईरान के लिए विवादित शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने कहा, “नाटो देशों ने ईरान जैसे पागल देश के खिलाफ कोई मदद नहीं की। अमेरिका को नाटो से किसी चीज की आवश्यकता नहीं है, लेकिन ये समय कभी भूलिएगा मत!”
बीते शुक्रवार (20 मार्च) को भी ट्रंप ने ईरान-इजरायल तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने में मदद न करने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने नाटो को “कागजी शेर” और सदस्य देशों को “कायर” बताते हुए कहा था कि बिना अमेरिका के यह गठबंधन कुछ नहीं है। ट्रंप ने कहा कि नाटो देश केवल तेल की कीमतों पर शिकायत करते हैं, लेकिन मदद के लिए आगे नहीं आते।
उन्होंने ट्रुथ सोशल पर आरोप लगाया कि नाटो सदस्य देश परमाणु शक्ति संपन्न ईरान को रोकने की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते, जबकि वे केवल तेल की बढ़ती कीमतों की शिकायत करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सदस्य देश स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने में मदद करने को तैयार नहीं हैं, जो कि एक सामान्य सैन्य अभ्यास है और उनकी माने तो तेल की ऊंची कीमतों का मुख्य कारण है।
ट्रंप का आरोप रहा है कि नाटो सहयोगी देश होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने में मदद नहीं कर रहे हैं, जो तेल की ऊंची कीमतों का कारण है, जबकि यह एक आसान सैन्य कार्य है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ जंग सैन्य रूप से जीती जा चुकी है और अमेरिका को अब किसी देश की जरूरत नहीं है। तब भी उन्होंने कहा था कि नाटो के इन सहयोगियों को हम याद रखेंगे, जो इस मुश्किल समय में साथ नहीं खड़े हुए।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र9 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
-
महाराष्ट्र12 months agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
