Connect with us
Sunday,16-August-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

ममता ने रोया नंदीग्राम में गड़बड़ियों का रोना, राज्यपाल ने दिया जवाब

Published

on

TMC-supremo-Mamata-Banerjee

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को राज्यपाल जगदीप धनकर से फोन पर बात करके आरोप लगाया कि कानून और व्यवस्था का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। ममता ने नंदीग्राम से ही राज्यपाल को फोन किया, जहां से वह सुवेन्द्र अधिकारी के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर संबंधित लोगों द्वारा ध्यान दिया जाएगा। राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा, “ममता बनर्जी ने कुछ समय पहले फोन करके कुछ मामलों पर चिंता जताई है। मैं उन्हें कानून के पालन को लेकर आश्वस्त करता हूं। मुझे विश्वास है कि सभी लोग सही भावना और ईमानदारी से काम करेंगे, ताकि लोकतंत्र हमेशा कायम रहे।”

इससे पहले बनर्जी ने नंदीग्राम से धनकर को फोन करके बताया था कि किसी भी समय कुछ भी हो सकता है। साथ ही कहा था कि जिस सीट से वे चुनाव लड़ रही हैं वहां कानून और व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया, “दूसरे राज्यों के लोग नंदीग्राम में आकर हंगामा कर रहे हैं और मैंने सुबह से 63 शिकायतें दर्ज की हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की है।” उन्होंने यह भी कहा कि नारे लगाने वाले लोग बाहरी हैं और वे बिहार और उत्तर प्रदेश से आए हैं।

पिछले कई दिनों से नंदीग्राम में डेरा जमाए बैठीं बनर्जी ने दोपहर 1 बजे अपने घर से निकलीं और एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं। हालांकि तृणमूल कांग्रेस द्वारा गड़बड़ी के कई आरोपों के बीच नंदीग्राम में मतदान जारी है।

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पार्टी के प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा था, “भाजपा और उनका माइंड गेम काम नहीं करेगा। यह बहुत स्पष्ट है कि वे हार महसूस कर रहे हैं। नंदीग्राम के 354 बूथों में हमने ठोस प्रदर्शन किया है। 10 बूथों के लिए हमने शिकायतें दर्ज कराई हैं। सीआरपीएफ द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने या काम न करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन लोगों ने तय कर लिया है कि ममता बनर्जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए विधायक चुनेंगे।”

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में नंदीग्राम समेत 30 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरराष्ट्रीय समाचार

अमेरिका: 24 घंटे के भीतर दो जगह गोलीबारी, पार्क में खेल रहे बच्चों पर भी हमला

Published

on

अमेरिका में 24 घंटों के भीतर दो जगह गोलीबारी हुई। वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के बाद केंटकी स्थित एक पार्क पर हमला हुआ। केंटकी राज्य में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

वर्जीनिया में शनिवार तड़के तो केंटकी में शनिवार शाम हमला हुआ। केंटकी के लेक्सिंगटन पुलिस प्रमुख लॉरेंस वेदर्स के अनुसार, शनिवार शाम (स्थानीय समयानुसार) को चार्ल्स यंग पार्क में एक हमला हुआ, जहां पांच लोगों को गोली लगी।

घायलों में 4 साल का एक बच्चा, 14 साल का किशोर और दो व्यस्क शामिल हैं। वेदर्स ने कहा कि सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, शनिवार रात लेक्सिंगटन के डाउनटाउन में बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही, और आस-पास की कई सड़कें बंद कर दी गईं, क्योंकि अधिकारी अपनी जांच जारी रखे हुए हैं।

अधिकारियों ने किसी संदिग्ध या मृतक के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वहीं, शनिवार को एक अलग घटना में, वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई शूटिंग में पांच लोग घायल हो गए, जिसके कारण कैंपस को कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया। यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि शूटिंग में “कई संदिग्ध” शामिल थे और कैंपस को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

जब पुलिस सुबह करीब 1:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) यूनिवर्सिटी के रेजिडेंस हॉल के बाहर मौके पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि पांच लोग गोली लगने से घायल हैं। पीड़ितों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। यूनिवर्सिटी ने बाद में एक बयान में कहा कि एक व्यक्ति की हालत गंभीर थी, जबकि बाकी लोगों की हालत गंभीर थी।

बयान के मुताबिक, कैंपस का लॉकडाउन हटा लिया गया है, जबकि काउंटी और कैंपस पुलिस दोनों गोलीबारी की जांच कर रही हैं।

यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि किसी संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया या नहीं।

वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी चेस्टरफील्ड, वर्जीनिया में है। सीबीएस न्यूज से जुड़े डब्ल्यूटीवीआर ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत सोमवार से होने वाली थी।

इस बीच, अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के ह्यूस्टन काउंटी के एक हाई स्कूल में बुधवार को हुई शूटिंग में दो छात्र घायल हो गए। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

Published

on

केंद्र सरकार की उत्पादन, आत्मनिर्भरता और औद्योगिक विकास से जुड़ी नीतियों के चलते भारत का विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र देश की आर्थिक वृद्धि का प्रमुख आधार बनकर उभरा है। सरकार द्वारा शनिवार को जारी एक आधिकारिक फैक्टशीट के अनुसार, उत्पादन, निर्यात और निवेश में लगातार वृद्धि के कारण मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। रक्षा उत्पादन, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और सेमीकंडक्टर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में भी भारत ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

फैक्टशीट के अनुसार, भारत का विनिर्माण क्षेत्र वर्तमान में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में लगभग 16 से 17 प्रतिशत का योगदान देता है और इससे 2.7 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है। स्थिर कीमतों पर इस क्षेत्र की सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) वृद्धि दर का चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) 10.88 प्रतिशत रहा है, जो इसकी मजबूत विकास क्षमता को दर्शाता है।

सरकार ने बताया कि जुलाई 2026 में भारत का माल निर्यात (मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट) बढ़कर 44.24 अरब डॉलर पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 36.98 अरब डॉलर था। वहीं जून 2026 में विनिर्माण उत्पादन में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो औद्योगिक गतिविधियों में लगातार सुधार का संकेत है।

रक्षा क्षेत्र में भारत ने पिछले एक दशक में उल्लेखनीय बदलाव देखा है। आत्मनिर्भरता पर जोर, लक्षित निवेश और नीतिगत सुधारों के परिणामस्वरूप स्वदेशी रक्षा उत्पादन का मूल्य वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 1.78 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। यह पिछले वित्त वर्ष के 1,54,071 करोड़ रुपए की तुलना में 15.6 प्रतिशत अधिक है। तुलना करें तो वर्ष 2014-15 में देश का रक्षा उत्पादन केवल 46,429 करोड़ रुपए था।

इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र ने भी तेज गति से विस्तार किया है। वित्त वर्ष 2025-26 में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन बढ़कर 13.11 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 के 11.32 लाख करोड़ रुपए की तुलना में 15.8 प्रतिशत अधिक है। मोबाइल फोन विनिर्माण और निर्यात में भी बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। मोबाइल फोन निर्यात बढ़कर 2.59 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जिससे भारत वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

भारत अब सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार के अनुसार, सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम 1.0 के तहत जुलाई 2026 तक 1.64 लाख करोड़ रुपए से अधिक निवेश वाली 12 विनिर्माण इकाइयों को मंजूरी दी जा चुकी है। इनमें एक सिलिकॉन फैब, एक सिलिकॉन कार्बाइड फैब, एक एकीकृत गैलियम नाइट्राइड माइक्रो-एलईडी डिस्प्ले फैब और नौ पैकेजिंग इकाइयां शामिल हैं।

इसके अलावा, बड़े पैमाने के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण (एलएसईएम) के लिए लागू प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना ने मोबाइल निर्माण इकोसिस्टम में करीब 96,000 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित किया है। सरकार का मानना है कि इन पहलों से भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स हब बनाने में मदद मिलेगी।

फैक्टशीट में यह भी कहा गया है कि फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र में उत्पादन, नवाचार और निर्यात में लगातार वृद्धि ने भारत की पहचान एक विश्वसनीय वैश्विक दवा आपूर्तिकर्ता के रूप में और मजबूत की है। भारतीय दवा उद्योग वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और आने वाले वर्षों में इसके और विस्तार की उम्मीद है।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

राजस्थान: झालावाड़ में ब्रेक फेल होने पर बस ने कई लोगों कुचला, 4 की मौत (लीड-1)

Published

on

राजस्थान के झालावाड़ जिले में हुई दुर्घटना में दो और लोगों की मौत हो गई है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर चार पहुंच गई। सभी लोग पातले पीर की दरगाह पर जियारत के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान, एक निजी बस ने टक्कर मारी थी।

स्थानीय थाना अधिकारी बुद्धराम ने बताया कि कुछ लोग एक निजी बस से कोरटा जिला के रामगंजमंडी से झालावाड जिले के सारोला थाना क्षेत्र में स्थित पातला पीर दरगाह पर आए थे। एक बस की चपेट में आने से कुल 7 लोग घायल हुए थे। इनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि अन्य सभी घायलों का इलाज जारी है। शवों को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना को लेकर बस चालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि बस के ब्रेक फेल हुए थे।

फिलहाल, मृतकों की पहचान जायरीन अब्दुल हामिद, जायरीन रेहान, तालिब और अल्फेज के रूप में हुई है। वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए एक घायल व्यक्ति ने कहा, “यह एक प्राइवेट बस थी। हो सकता है कि बस के ब्रेक फेल हो गए हों, लेकिन मुझे पक्का नहीं पता कि क्या हुआ। बस हम पर चढ़ गई।”

एक व्यक्ति ने बताया कि जियारत से लौटते समय सभी लोग अपनी बस में बैठने के लिए जा रहे थे। तभी अचानक दूसरी बस ने कई लोगों को कुचल दिया। इसमें 10 से 15 लोग घायल हुए। करीब 6-7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि दूसरी बस के ब्रेक फेल हुए थे और वह कई लोगों को रौंदते हुए चली गई। कई लोगों को चोटें आईं। किसी के हाथ और किसी के पैर में चोट लगी।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन7 minutes ago

‘भाई तेरा स्टार है’ में ‘मैंडी’ का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

राष्ट्रीय समाचार35 minutes ago

हजारीबाग में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी गंभीर

अंतरराष्ट्रीय समाचार57 minutes ago

अमेरिका: 24 घंटे के भीतर दो जगह गोलीबारी, पार्क में खेल रहे बच्चों पर भी हमला

राष्ट्रीय समाचार59 minutes ago

झारखंडः निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया, ‘एसआईआर के तहत नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं, इसका उद्देश्य सिर्फ त्रुटि दूर करना’

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

राजस्थान: झालावाड़ में ब्रेक फेल होने पर बस ने कई लोगों कुचला, 4 की मौत (लीड-1)

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

बाजार की पाठशाला: डेट फंड्स क्या होते हैं, इनमें कैसे होता है निवेश? जानिए इनके फायदे और किन जोखिमों का रखना चाहिए ध्यान

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

यूजीसी-नेट प्रोविजनल ‘आंसर की’ जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

अंतरराष्ट्रीय1 hour ago

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद

अपराध2 hours ago

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई : जुआ, शराब और चोरी के 3 मामलों में 9 आरोपी गिरफ्तार

अपराध3 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र: वर्धा जिले में सड़क हादसे में छह की मौत, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने जताई संवेदना

मनोरंजन2 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

मनोरंजन4 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

व्यापार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति3 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

राजनीति4 weeks ago

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

रुझान